सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। यह एक पवित्र त्योहार है, जो भगवान शिव के माता पार्वती के साथ विवाह होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। इस पर्व यह त्योहार 18 फरवरी 2023 को रहेगा। ज्योतिष के अनुसार इस शिवरात्रि पर एक अद्भुत त्रिग्रही योग भी बनने जा रहा है। जो कुछ राशियों के लिए धनलाभ कराएगा। आइये जानते हैं कौन सी है ये राशियां।

कैसे बनेगा त्रिग्रही योग

ज्योतिष गणना के अनुसार 17 जनवरी 2023 को न्याय के देवता शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अभी कुंभ में ही विराजमान है। 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य देव भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 18 फरवरी को शनि और सूर्य के अलावा चंद्र देव भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ राशि में शनि, सूर्य और चंद्रमा मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे।

मेष

भगवान शिव की कृपा से मेष राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग शुभ फलदायी रहेगा। भगवान सबसे प्रिय राशि मेष है। शिवरात्रि पर व्रत रखने से मेष राशि के जातकों की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। ज्योतिष के अनुसार इस पवित्र त्योहार पर भगवान शिव की उपासना और जलाभिषेक से आपके बाधित या लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्त्रोत निर्मित होंगे।

वृश्चिक

त्रिग्रही योग से वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ होगा। शिव की कृपा से मन के डर का नशा होगा। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भाग्योदय होगा। इस व्रत रखना आपके लिए लाभकारी बताया गया है।

मकर

मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। शनि देव भगवान शिव के परम भक्त और सूर्य पुत्र हैं। चंद्रमा और सूर्य के साथ शनि का संयोग महाशिवरात्रि पर मकर राशि वालों को शुभ परिणाम देने वाला है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। महाशिवरात्रि के बाद भी शिव पूजा नियमित जारी रखने से आपको लाभ मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार इन दिन व्रत रखने से आपके जीवन में चल रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। धन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

कुंभ

महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। इस दिन भगवान शिव को जल अर्पित करने और दान-पुण्य करने से आपको लाभ मिलेगा। आप मनोवांछित फल की प्राप्ति करेंगे। करियर, शिक्षा, सेहत और आर्थिक मोर्चे पर आपको बहुत ही शुभ परिणाम मिलेंगे। विवाह में आने वाले रुकावटें दूर होंगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें

Posted By: Navodit Saktawat

rashifal
rashifal
 
google News
google News