Surya Gochar 2022। सूर्य को सभी ग्रहों का स्वामी माना जाता है। यही कारण है कि सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होता है। 15 मई को सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश को वृषभ संक्रांति कहा जाता है और आने वाले 30 दिनों तक सूर्य वृषभ राशि में रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से इन राशियों की किस्मत बदल सकती है -
वृषभ राशि
सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से इस राशि के लोगों पर बहुत अधिक पड़ेगा। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर काफी लाभ लेकर आएगा। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। व्यापारियों के लाभ में भी वृद्धि होगी। कुल मिलाकर इस राशि के लोगों के लिए अच्छा समय शुरू होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन फायदेमंद हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक तरक्की हो सकती है। व्यापार में बहुत लाभ होगा। नया काम शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। स्वास्थ्य में भी लाभ होगा।
सिंह राशि
सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से सिंह राशि के लोगों को काफी फायदा होगा। करियर में बड़ी प्रगति मिलेगी। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पिता से आपको कोई बड़ी मदद मिल सकती है। व्यापार करने वालों को लाभ होगा। यात्रा के भी योग हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ फल देगा। जीवन में अच्छे दिन आएंगे। नौकरी-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। काम और पैसे के मामले में स्थितियां पहले से काफी बेहतर होंगी। अब उन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सभी रुके हुए काम सफल होंगे और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति रहेगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Sandeep Chourey
- #Surya Transit 2022
- #Surya Gochar 2022
- #Surya Rashi Parivartan 2022
- #Vrishabha Sankranti
- #Surya Gochar May 2022
- #Vrishabha Sankranti 2022
- #Sun Transit In Taurus 2022
- #Sun Transit Effect
- #Surya Gochar Effect 2022
- #Surya Gochar In May 2022
- #Surya Gochar 2022 Vrish
- #सूर्य गोचर 2022
- #सूर्य राशि परिवर्तन 2022
- #सूर्य का वृषभ में प्रवेश
- #वृषभ संक्रांति