Venus transit 2021 । ग्रह नक्षत्रों की दशा-दिशा के कारण मानव शरीर व आचार-व्यवहार का काफी असर होता है। ग्रहों की बदली स्थिति के कारण हमारे जीवन में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। इसलिए ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की बदली स्थित में लगातार नजर रखी जाती है। हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक शुक्र ग्रह 17 मार्च को मीन राशि में परिवर्तन करेंगे। राशि परिवर्तन के बाद शुक्र ग्रह मीन राशि में 10 अप्रैल तक रहेंगे। गौरतलब है कि ज्योतिष विज्ञान में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख देने वाला ग्रह माना जाता है। जिन लोगों का शुक्र ग्रह मजबूत होता है, उन्हें जीवन में सुख-सुविधाएं प्राप्त होती है और सभी विलासितापूर्ण चीजों की प्राप्ति होती है। जातक की कुंडली में यदि शुक्र ग्रह भी मजबूत रहता है तो प्रेमपूर्ण जीवन बीतता है और सुखों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है। शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 17 मार्च 2021 को देर रात दो बजे होगा। इस सबसे ज्यादा असर इन पांच राशियों पर देखने को मिलेगा -
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र एक योगकारक ग्रह है, इसलिए कुंभ राशि वालों पर शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का सकारात्मक को होगा। कुंभ राशि वालों को कार्य में फायदा होने की संभावना है। नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में आर्थिक लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ संदेश लेकर आ सकता है। किए गए कार्यों में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापार और निवेश में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन अच्छे अवसर लेकर आएगा। आपके कार्यों की लोग तारीफ करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सेहत में भी सुधार होगा। नौकरी और घर में दोनों में लाभ के योग हैं। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन ने कर्क राशि को व्यापार में लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा नौकरी पेशा लोगों को भी वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। इसके अलावाी किसी से अचानक लाभ के भी मिलने के योग हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा। यदि कोई रूके हुए काम हैं तो जल्द ही उनका निराकरण हो जाएगा। नौकरी में तरक्की होने की उम्मीद है। यदि व्यापार करते हैं तो बंपर फायदा हो सकता है।
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Venus transit 2021
- #Venus transit changes on 17 March
- #5 zodiac signs
- #5 राशियों पर होगा असर
- #Venus transit 2021
- #shukra transit date
- #shukra transit date 2021
- #shukra transit date january 2021
- #shukra transit 2021
- #शुक्र ग्रह
- #मीन राशि
- #राशि परिवर्तन
- #राशियों पर प्रभाव