Astro News। आज 23 जनवरी 2023 की शाम को एक अद्भुत और सुंदर खगोलीय घटना होने जा रही है। आज सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में चंद्रमा, शुक्र ग्रह एवं सबसे सुंदर ग्रह शनि के साथ दिखाई देंगे, इस घटना को खगोलीय भाषा में चन्द्रमा-शुक्र- शनि युति कहते हैं। सायन गणना के अनुसार चंद्रमा कुम्भ राशि में 27 अंश 2 कला पर होगा एवं उसकी क्रान्ति 16 अंश 59 कला दक्षिण होगी, शुक्र ग्रह कुम्भ राशि में 25 अंश 13 कला पर होगा एवं उसकी क्रान्ति 14 अंश 29 कला दक्षिण होगी तथा शनि ग्रह भी कुम्भ राशि में 24 अंश 50 कला पर होगा एवं उसकी क्रान्ति 14 अंश 25 कला दक्षिण होगी।
एक ही राशि में होंगे चंद्रमा, शुक्र और शनि
हिंदू पंचांग के मुताबिक चंद्रमा के साथ शुक्र एवं शनि ग्रह एक ही राशि में बेहद पास-पास हैं। शाम को सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में हसिए के आकार का चंद्रमा दिखाई देगा। चंद्रमा के ठीक नीचे थोड़ा दक्षिण की ओर लट्टू के समान चमकता हुआ शुक्र ग्रह दिखाई देगा। शुक्र ग्रह के ठीक नीचे एवं कम चमकदार शनि ग्रह को आप देख सकेंगे। खगोलविदों के मुताबिक शाम को 7.54 बजे पर अस्त हो रहा है। अतः यह नजारा आप लगभग 1 घंटे 30 मिनट की अच्छे से देख सकेंगे।
बगैर दूरबीन के देख सकेंगे खगोलीय घटना
खगोलविदों से अनुसार इस घटना को आप अपने घर से ही बिना किसी साधन के अपनी आंखों से ही बहुत अच्छी प्रकार से देख सकते हैं। युति देखने के लिए टेलिस्कोप आदि किसी साधन की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि पास-पास दिखने की स्थिति में भी खगोलीय पिण्ड टेलिस्कोप के दृश्य क्षेत्र से दूरी पर रहते हैं।
Posted By: Sandeep Chourey
- Font Size
- Close
- # Astro News
- # Amazing astronomical event
- # Moon
- # Venus
- # Saturn
- # चन्द्रमा
- # शुक्र ग्रह
- # शनि ग्रह
- # अद्भुत खगोलीय घटना
- # Jyotish News