Bhopal News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की 1007 वी जयंती देश,प्रदेश सहित भोपाल में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। पुराने शहर के घोडा नक्कास में मां कर्मा देवी की पूजा-अर्चना की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मां कर्मा देवी के दर्शन करने पहुंचें। साहू समाज का देश की प्रगति में अहम योगदान बनाया। साहू समाज के विवेक साहू की सामाजिक कार्य करने में प्रशंसा की। बता दें कि समाज के संयोजक अनिल कुमार साहू अकेला, अध्यक्ष विनोद साहू महामंत्री विजय साहू शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश साहू कैट के प्रवक्ता विवेक साहू ने समाज की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मां कर्मा देवी के उपलक्ष में आमंत्रित किया गया था।
साहू समाज के पदाधिकारियों के बुलावे पर मुख्यमंत्री चौहान घोड़ा नक्कास कार्यक्रम में पहुंचे। भव्य चल समारोह साहू समाज मंदिर से होते हुए मंगलवारा चौराहा जैन मंदिर रोड इतवारा लखेरापूरा भवानी चौक सोमवारा जनकपुरी छोटे भैया कार्नर होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर साहू समाज घोड़ा निकास पर समापन होगा। इसमें मां कर्मा के जीवन पर आधारित झांकियां, राधा कृष्ण की टोली होली खेलती हुई, ढोल- तासे, दुलदुल घोड़ी, घोड़ा बग्गी, बारेलाल बैंक की सुंदर प्रस्तुति के साथ कलश लिए पीले परिधान में हजारों महिलाएं एवं सफेद परिधान में पुरुष चल समारोह में मां कर्मा देवी की वंदना करते हुए चलेंगे। कार्यक्रम में संजोजक अनिल कुमार साहू अकेला ने बताया की मां कर्मा देवी के चल समारोह में गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश दास महाराज, मरघटिया महावीर मंदिर के महंत कन्हैया दास जी महाराज उदासीन, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग,महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, बीडीए अध्यक्ष कृष्ण मोहन सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
Posted By: Lalit Katariya
- Font Size
- Close