Chaitra Navratri 2023 Date: चैत्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व है क्योंकि इसी दिन से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि के नौं दिनों माता के अलग-अलग 9 स्वरूपों की पूजा भी की जाती है। हालांकि हर साल कुल 4 नवरात्रि आती हैं, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि कहलाती है। जहां गुप्त नवरात्रि में दस दस महाविद्या की उपासना होती है, वहीं प्रत्यक्ष नवरात्रि में माता के 9 स्वरुपों को पूजा जाता है। इसलिए चैत्र और शारदीय नवरात्रि की धूम ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2023 में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी और क्या है घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और प्रमुख तिथियां-
- 22 मार्च 2023, बुधवार- मां शैलपुत्री पूजा
- 23 मार्च 2023, गुरूवार- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- 24 मार्च 2023, शुक्रवार - चंद्रघण्टा पूजा
- 25 मार्च 2023, शनिवार - कूष्माण्डा पूजा
- 26, मार्च 2023, रविवार - स्कंदमाता पूजा
- 27 मार्च 2023, सोमवार- कात्यायनी पूजा
- 28 मार्च 2023, मंगलवार- कालरात्रि पूजा
- 29 मार्च 2023, बुधवार- महागौरी पूजा
- 30 मार्च, गुरुवार- सिद्धिदात्री पूजा
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close