Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि के पर्व में नौ दिनों तक लगातार देवी दुर्गा की उपासना और व्रत रखा जाता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से आरंभ हो रहे हैं जो 30 मार्च तक चलेंगे। 22 मार्च को कलश स्थापना के साथ ही विधि-विधान के साथ माता की आराधना का पर्व शुरू हो जाएगा। मान्यता है नवरात्रि पर देवी दुर्गा की पूजा करने से हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है। इस पूजा के दौरान सभी की चाहत होती है कि देवी दुर्गा की उन पर कृपा बरसे और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहे । माता दुर्गा के साथ ही ये समय वास्तु के उपायों के लिए भी उत्तम होता है। नवरात्रि पर किए जाने वाले इन उपायों के घर से हर तरह की नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। आईये आपको बताएं कुछ वास्तु के उपाय -
स्वस्तिक का निशान
मान्यता है कि नवरात्रि पर मां दुर्गा लगातार 9 दिनों तक पृथ्वी पर रहती हैं और हर भक्त के घर पर जाती हैं। ऐसे में मां का स्वागत करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी का शुभ चरण चिन्ह, स्वस्तिक और ऊं का निशान जरूर लगाएं। इससे मां बहुत प्रसन्न होती हैं।
कलश स्थापना
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। वास्तु के अनुसार जब भी कलश की स्थापना करें तो इसे ईशान कोण पर ही रखें। ईशान में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए ईशान कोण की साफ-सफाई कर वहां कलश की स्थापना करें। इससे घर में हमेशा देवी लक्ष्मी का वास होता है।
कन्या पूजन
नवरात्रि पर कन्या पूजन और उनको भोजन करवाने का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि पर 2 से 10 वर्ष की आयु तक की कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है और घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है।
सजाएं मुख्य द्वार
नवरात्रि पर मां को प्रसन्न करने के लिए घर के मुख्य द्वार के सामने रंगोली और तोरण द्वार बनवाएं। तोरण द्वार और रंगोली से घर में सुंदरता के साथ मां की विशेष कृपा मिलती है। नवरात्रि के हर दिन घर के मुख्य द्वार पर आम और अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Shailendra Kumar
- Font Size
- Close