19 जनवरी को देव गुरु अस्त हो जाएगे जिसके बाद ही मांगलिक कार्यो में रोक लग जाएगी। 14 जनवरी को जहां सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश किया वैसे ही खरमास खत्म हो गए। इसके बाद 5 दिन बाद ही 19 जनवरी से 16 फरवरी तक गुरु ब्रहस्पति अस्त हो जाएगे। इसके साथ ही 16 फरवरी से लेकर 17 अप्रैल तक शुक्र भी अस्त हो जाएगा। इस मौके पर भी मांगलिक कार्य होने की संभावना काफी कम हो। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो चुके हैं। इसके साथ ही मांगलिक कार्य की शुरुआत हो गई है, इस साल 2021 की शुरुआत के 3 माह तक काफी कम विवाह के मुहूर्त बन रहा है। साल 2021 में किस माह में किस दिन पड़ रहा है विवाह के लिए अच्छा मुहूर्त।
साल 2021 में पड़ने वाले विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
फरवरी 2021- फरवरी माह में कोई शुभ मुहूर्त नहीं पड़ रहा है। हालांकि इस माह की 16 तारीफ को बसंत पंचमी पड़ रहा है। जो अबूझ मुहूर्त माना जाता है।
मार्च 2021- कोई शुभ मुहूर्त नहीं
अप्रैल 2021- इस माह कई शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। जो 22, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 है।
मई 2021- 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 24, 26, 28, 29 और 30 विवाह मुहूर्त है।_
जून 2021- इस माह 3, 4, 5, 16, 19, 20, 22, 23 और 24 है।
जुलाई 2021- इस माह देवशयनी एकादशी के बाद 15 नंवबर तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इस माह 1, 2, 7, 13 और 15 है।
नवंबर 2021- इस माह देवउठनी एकादशी के साथ विवाह होना प्रारंभ हो जाएगा। इस माह 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30।
दिसंबर 2021- इस माह में 1, 2, 6, 7, 11 और 13 को है।
(डॉ पंडित गणेश शर्मा, स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य,सीहोर)
Posted By: Navodit Saktawat
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Shadi Muhurat
- #Shadi Muhurat 2021
- #Shadi ka Muhurat 2021 Mein
- #2021 Mein Shadi Ka Muhurat Kab Hai
- #Vihah Muhurat
- #Vihah Muhurat 2021
- #2021 Mein Vihah Muhurat
- #विवाह मुहूर्त
- #विवाह मुहूर्त 2021
- #शादी मुहूर्त
- #2021 में शादी के शुभ मुहूर्त
- #2021 ke Vihah Shubh Muhurat