Guru Purnima 2021: हिंदू धर्म में महाभारत के रचयिता वेदव्यास के जन्म दिवस को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने 16 पुराणों के रचना की थी। मान्यता के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को वेद व्यास का जन्म हुआ था इसीलिए इस दिन को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इस साल गुरु पूर्णिमा 24 जुलाई, शनिवार को है। गुरु को भगवान स्वरूप माना गया है और इस दिन राशि के अनुसार उपाय करने से जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं इस दिन राशि के अनुसार हमें क्या उपाय करने चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को इस दिन गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
वृष राशि
गुरू पूर्णिमा के दिन वृष राशि के लोगों को मिश्री का दान करना फलदायी माना जाता है। इससे जीनव में सुख समृद्धि आती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा पर हरे रंग की मूंग की दाल दान करनी चाहिए। मूंग की दाल दान करने से तनावों से मुक्ति मिलती है और वेवाहिक जीवन सुखद होता है।
कर्क राशि
कर्क राशि को मानसिक तनाव दूर करने के लिए और शांति पाने के लिए इस दिन चावल दान करना चाहिए।
सिंह राशि
गुरु पूर्णिमा पर सिंह राशि के लोगों को गेहूं का दान करना चाहिए। यह आपको मान-सम्मान दिलाता है।
कन्या राशि
गुरु पूर्णिमा के दिन कन्या राशि के लोग जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए जानवरों को हरा चारा खिला सकते हैं।
तुला राशि
कन्याओं को खीर खिलाकर तुला राशि के जातक गुरु पूर्णिमा का लाभ उठा सकते हैं। उन्हें इससे धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
गुरु पूर्णिमा के दिन वृश्चिक राशि के लोग यदि गुड़ और चना बंदरों को खिलाएं तो उनके शत्रुओं का नाश होता है।
धनु राशि
जीवन के सभी सुख-सुविधाओं का आनंद पाने के लिए पूर्णिमा के दिन धनु राशि के लोगों को मंदिर में चने दान करने चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के जातक पूर्णिमा के दिन कंबल दान करके नौकरी संबंधी सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल दान करनी चाहिए। इससे उनका व्यापार बढ़ता है और सभी परेशानियां दूर होती हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा पर हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करना चाहिए। इससे जीवन में धन की कमीं नहीं होती है।
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close