Holashtak 2023: हिंदू धर्म में होली का बहुत अधिक महत्व माना जाता है और इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। होली रंगों का त्योहार है जो कि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शुरू होता है और दूसरे दिन चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि के दिन रंगोत्सव खेला जाता है। होली पर्व के ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक भी लगता है, जिसमें सभी शुभ व मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं।

कब होता है होलाष्टक का समापन?

होलाष्टक का समापन होलिका दहन के साथ ही हो जाता है। लेकिन मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के दौरान कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए, इन्हें वर्जित माना गया है। तो आइए जानते हैं कि इस साल होलाष्टक कब से लग रहे हैं और इस दौरान किन-किन कार्यों को करने की मनाही होती है।

होलाष्टक कब से शुरू?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 28 फरवरी से होलाष्टक शुरू हो जाएंगे और 7 मार्च तक रहेंगे। होलिका दहन 7 मार्च 2023 को होगा और 8 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। बता दें कि होली के आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च को शाम 04 बजकर 17 मिनट से लेकर अगले दिन 07 मार्च को शाम 06 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। होलिका दहन 07 मार्च को किया जाएगा और 08 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी।

Posted By: Arvind Dubey

rashifal
rashifal
 
google News
google News