Magh Mela 2021 Snan Dates : मकर संक्रांति स्नान के साथ ही गुरुवार को संगम तीरे 57 दिनों तक चलने वाला धर्म-अध्यात्म का समागम, माघ मेले के रूप में शुरू हो जाएगा। हजारों श्रद्धालु मकर संक्रांति पर पावन त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए पहुंच चुके हैं। सभी इंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्कैनिंग कोरोना संक्रमण की वजह से विशेष सतर्कता है। मेला क्षेत्र में 20-20 बेड के दो अस्पताल हैं। यहां कोरोना जांच भी होगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 10 है। कुल 16 इंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्कैनिंग व कोविड रिपोर्ट जांचने के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा।
शुभ मुहूर्त और दोपहर में पुण्य बेला :
पौष शुक्लपक्ष प्रतिप्रदा तिथि गुरुवार की सुबह 9.36 बजे तक है। इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी। सूर्य दिन में 2.37 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश करदक्षिणायण से उत्तरायण से होंगे। यहीं से मकर संक्रांति की पुण्य बेला शुरू होगी। स्नान, दान का संयोग शाम 5.17 बजे तक है। श्रवण नक्षण में सूर्य का प्रवेश , ब्रज योग व बव करण का दुर्लभ संयोग स्नान पर्व का महत्व बढ़ा रहा है। मकर राशि में सूर्य के अलावा चंद्रमा, शनि, बुध व गुरु ग्रह का संचरण होना पुण्यकारी माना जा रहा है।
मेले को लेकर सरकार की ये हैं तैयारियां
माघ मेला क्षेत्र इस बार 641.5 बीघा है। इसे दो जोन और पांच सेक्टर में बांटा गया है। पौष पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक कल्पवास किया जाता है। मकर संक्रांति स्नान पर्व पहले है। ऐसे में कल्पवास की अनौपचारिक शुरुआत इसी स्नान पर्व से हो जाएगी। हालांकि अधिकतर कल्पवासी पौष पूर्णिमा तक प्रतीक्षा करेंगे। कोरोना के चलते मेला क्षेत्र स्थित अस्पतालों में व्यापक तैयारियां हैं। करीब पांच हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, इनमें आरएएफ व एटीएस कमांडो भी हैं। कुल 13 थाने और 36 पुलिस चौकियां क्रियाशील रहेंगी।
स्नान पर्व तिथि अनुमानित भीड़
मकर संक्रांति 14 जनवरी, 80 लाख
पौष पूर्णिमा 28 जनवरी 32 लाख
मौनी अमावस्या 11 फरवरी 2.25 करोड़
वसंत पंचमी 16 फरवरी 75 लाख
माघी पूर्णिमा 27 फरवरी 75 लाख
महाशिवरात्रि 11 मार्च 15 लाख
(नोटः श्रद्धालुओं की संख्या का यह अनुमान पुलिस -प्रशासन का है। )
Posted By: Navodit Saktawat
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Magh Mela 2021 Snan Dates
- #Magh Mela
- #Magh Mela 2021
- #Magh Mela Snan
- #Magh Mela Snan dates
- #Magh Mela UP
- #Magh Mela Sankranti
- #Makar Sankranti's bath in Magh Mela
- #Magh Mela Prayagraj
- #Magh Mela in Prayagraj
- #Prayagraj News
- #माघ मेला
- #माघ मेला 2021
- #माघ मेला स्नान
- #माघ मेला स्नान की तारीखें
- #माघ मेला यूपी
- #माघ मेला संक्रांति
- #माघ मेले में मकर संक्राति का स्नान
- #माघ मेला प्रयागराज
- #प्रयागराज में माघ मेला
- #प्रयागराज न्यूज
- #प्रयागराज माघ मेला 2021
- #Prayagraj Magh Mela 2021