Magh Purnima 2023: माघ महीने को दान-धर्म व नदी में स्नान करने के लिए बहुत ही प्रमुख व पवित्र माह माना जाता है। इस महिने की पूर्णिमा तिथि बहुत खास मानी जाती है, जिसे माघी पूर्णिमा कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पूर्णिमा को देवतागण पृथ्वी लोक पर भ्रमण करने आते हैं। इसलिए इसका साल भर आने वाली पूर्णिमा से ज्यादा महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और महत्व

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा 04 फरवरी 2023, शनिवार को रात 09 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगी और 05 फरवरी, रविवार को रात 11 बजकर 58 मिनट पर समापन होगा।

लेकिन ज्योतिष के अनुसार हमेशा उदया तिथि मान्य होती है इसलिए माघ पूर्णिमा 05 फरवरी को ही मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत सुबह 07 बजकर 07 से लेकर दिन में 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही 5 फरवरी के दिन पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र का निर्माण भी हो रहा है, जो कि माघ पूर्णिमा को और भी खास बना रहे हैं।

माघ पूर्णिमा पूजन विधि

- माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करना चाहिए।

- यदि गंगा स्नान संभव ना हो तो पानी में गंगा जल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।

- स्नान के बाद "ऊं नमो नारायण:" मंत्र का जाप करें।

- फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें और सूर्य भगवान की उपासना करें।

- इसके बाद पूजा शुरू करें और भोग में चरणामृत, पान, तिल, मौली, रोली, फल, फूल, कुमकुम, पंचगव्य, सुपारी, दूर्वा आदि चीजें अर्पित करें।

- अंत में आरती करें और इस दिन चंद्रमा के स्त्रोत का पाठ भी करना चाहिए।

Posted By: Arvind Dubey

rashifal
rashifal
 
google News
google News