Maha Shivratri 2023। पूरे देश में सबसे ज्यादा मंदिर देवों के देव महादेव के हैं और जब महाशिवरात्रि पर्व आता है और इसके प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह अलग ही देखने को मिलता है। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का अधिकांश भक्त रुद्राभिषेक करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा को अत्यधिक फलदायी माना जाता है। शिव महापुराण में भी रुद्राभिषेक का जिक्र है। इसके अनुसार भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि पूजा के दौरान भगवान शिव को भांग, धतूरा और बेलपत्र आदि जरूर अर्पित करना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर्व की तिथि और मुहूर्त

इस वर्ष महाशिवरात्रि व्रत 18 फरवरी 2023 को रखा जाएगा। महाशिवरात्रि व्रत पारण का मुहूर्त 19 फरवरी 2023 की सुबह 06.57 मिनट से शाम 03.25 मिनट तक रहेगा। यदि इस व्रत को पूरे विधि विधान के साथ किया जाता है तो शिव जी की कृपा से जीवन में आर्थिक स्थिरता प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे करें रुद्राभिषेक तो दूर होगी आर्थिक तंगी

यदि किसी जातक के जीवन में आर्थिक संकट है और व्यापार में घाटा चल रहा है या नौकरी में किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का व्रत रखें और जल में शहद मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके अलावा शिवलिंग पर अनार का फूल भी चढ़ाना चाहिए। इस तरह यदि पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगे तो जीवन में आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी।

पूजा के दौरान चांदी के कलश में जल लेकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। भगवान का शिव का अभिषेक करते समय “ओम नमः शिवाय” या “ॐ पार्वतीपतये नमः” का 108 बार जाप करना चाहिए। आर्थिक संकट दूर करने के लिए शिवलिंग पर गन्ने का रस भी चढ़ाया जाता है। लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए शहद और घी से शिवलिंग का अभिषेक भी कर सकते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Posted By: Sandeep Chourey

rashifal
rashifal
 
google News
google News