Maha Shivratri 2023: हिन्दू धर्म में भगवान शिव के भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसकी वजह ये है राम भक्त भी शिव की पूजा करते हैं और हनुमान भक्त भी। गृहस्थ भी शिव की पूजा करते हैं और अघोरी भी। माता के भक्त भी भोलेनाथ के कदमों में शीश नवाते हैं। दूसरी बात ये है कि भोलेनाथ की पूजा में किसी खास विधि-विधान की जरूरत नहीं पड़ती और मान्यता है कि भगवान शिव आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। इनकी जिस पर कृपा हो, उस पर शनि, राहु या केतु की दृष्टि का भी कोई असर नहीं पड़ता। शिव के भक्तों से भूत-प्रेत भी दूर ही रहते हैं। मृत्यु के भी भय हो, तो महामृत्युंजय के जाप से भय दूर होता है। तो आईये आपको बतायें कि किस विधि के पूजन करने से शिव जल्द प्रसन्न होते हैं।
सोमवार का व्रत
सोमवार का दिन शिव को विशेष प्रिय है। सोमवार के दिन व्रत करने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से शिव की कृपा मिलती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए स्नानादि करके सफेद, हरे, पीले, लाल या आसमानी रंग के वस्त्र धारण करके पूजा करें।
मंत्र जाप
शिव जी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना ‘ओम नमः शिवाय’ का रुद्राक्ष की माला से जाप करें। इसकी संख्या कम से कम 11 रखें। अगर धन की कमी या आर्थिक समस्या हो, तो सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके अलावा प्रतिदिन महामृत्युंजय का जाप करने से आपके जीवन में और परिवार में हमेशा सुख शांति बनी रहेगी।
दान
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार या शिवरात्रि के दिन दही, सफेद वस्त्र, दूध और शक्कर का दान करें। इन चीजों का दान करने से भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं। अगर कुंडली में पितृदोष हो, तो सोमवार की शाम को कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करें।
सुख शांति के उपाय
भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन शिवलिंग को जल अर्पित करें। उन्हें बेलपत्र भी बहुत प्रिय हेे। इसलिए जलाभिषेक के पहले सफेद फूल और बेलपत्र से पूजन करें। इसके अलावा घर में सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रत्येक सोमवार के दिन भोलेनाथ को घी, शक्कर और गेहूं के आटे का बना हुआ भोग लगाएं।
Posted By: Shailendra Kumar
- Font Size
- Close
- # Maha Shivratri 2023
- # Lord Shiv
- # Bholenath
- # life
- # worship
- # methods
- # shiv puja tips
- # शिव के उपाय
- # भोलेनाथ की पूूजा
- # महाशिवरात्रि 2023