सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति इस वर्ष 14 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।। इस दिन देवताओं के दिन यानि सकारात्मकता की शुरुआत होती है। ज्योतिर्विदों के अनुसार इस दिन कुछ कार्य गलती से भी नहीं करना चाहिए जबकि कुछ सद्कार्य आपके जीवन में आए कष्टों से मुक्ति दिला सकते हैं। ज्योतिर्विद पं. ओम वशिष्ठ के अनुसार, इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने के साथ बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए। इसके अलावा दान की इच्छा से आए उपयुक्त व्यक्ति को खाली हाथ न लौटाएं।
सूर्य कों दे अर्घ्य, बुजुर्गों का ले आशीर्वाद
- मकर संक्रांति पर दान सौगुणा फल प्राप्त होता है। इसके चलते उपयुक्त व्यक्ति को यथा शक्ति दान करें। इससे आपके जीवन में समृद्धि का आगमन होगा।
- मकर संक्रांति पर सूर्य की अलावा भगवान विष्णु, माता लक्षमी और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने का भी विशेष महत्व है।
- इस दिन सूर्यदेव शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। दोनों में पिता-पुत्र का संबंध है, इसलिए घर के बुजुर्गों के चरण स्पर्शकर उनका आर्शीवाद लेना चाहिए।
- इस दिन झाडू खरीदना चाहिए। माना जाता है कि झाडू में देवी लक्ष्मी का वास होता है। झाड़ू खरीदने के लाने घर में समृद्धि का आगमन होता है।
- मकर संक्रांति पर गोशाला में जाकर गायों को चारा खिलाना चाहिए। इस दिन तुलसी के पौधे लगाना चाहिए। तिल-खिचड़ी का दान का निर्धनों को करना चाहिए।
शाम को न करें अन्न का सेवन, जरूरतमंद को खाली हाथ न लौटाएं
- सूर्य के राशि परिवर्तन के दिन पर सूर्य की कृपा पाने के लिए अन्ना का सेवन नहीं करना चाहिए।
- मकर संक्रांति स्नान-दान का सौगुणा फल मिलता है इसलिए इस दिन घर आए जरुरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।
- सूर्य के उत्तरायण होने के अवसर पर लहसून, प्याज, मांस और मदिरापान सहित अन्य व्यसन नहीं करना चाहिए।
- दान के पर्व पर ऐसे लोगों को दान न करे जिनके लिए उसका महत्व नहीं हो। दान देने के लिए उपयुक्त और योग्य व्यक्ति का चयन करना चाहिए।
- मकर सक्रांति पर तुलसी दल को नहीं तोड़ना चाहिए। साथ ही पेड़-पौधों को किसी प्रकार से नुकासन न पहुंचाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए।
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Makar Sankranti Dos and Donts
- #Makar Sankranti 2021 Katha
- #Makar Sankranti 2021
- #Makar Sankranti Panchagrahi Yoga
- #Makar Sankranti Rashi Parivartan
- #Makar Sakranti
- #Makar Sakranti 2021
- #Makar Sakranti Sinh
- #Makar Sakranti Punyakaal
- #मकर संक्रांति पुण्यकाल