November Festival list 2022: साल के सबसे बड़े त्यौहारों का महीना अक्टूबर गुजर चुका है। लेकिन त्यौहार अभी भी बाकी है। नवंबर महीने की आज से शुरुआत हो गई है। इस महीने में भी कुछ खास व्रत एवं पर्व आने वाले हैं। सनातन पंचांग के अनुसार, इस महीने देव दिवाली, तुलसी विवाह, गुरु नानक जयंती जैसे कई त्यौहार हैं। आइये देखते हैं त्यौहारों और व्रतों की पूरी लिस्ट....
4 नवंबर 2022 दिन शुक्रवार - देवउठानी ग्यारस
कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठाए जाते हैं। इसलिए इस एकादशी को देवत्थान एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु जी 4 महीने की निद्रा से जागते हैं।
5 नवंबर 2022 दिन शनिवार - तुलसी विवाह
देवउठानी ग्यारस के ठीक एक दिन बाद तुलसी विवाह कराया जाता है। इस दिन भगवान शालीग्राम से तुलसी का विवाह हुआ था। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है। बता दें कि 4 और 5 नवंबर वो दिन जिनसे सभी मांगलिक कार्यों को प्रारंभ हो जाता है।
5 नवंबर 2022 दिन शनिवार - प्रदोष व्रत
इस व्रेत में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। हर महीने प्रदोष व्रत दो बार आता है। इस बार कृष्ण पक्ष 5 नवंबर के अलावा 21 नवंबर को भी प्रदोष व्रत रहेगा।
7 नवंबर 2022 दिन सोमवार - देव दिवाली
कार्तिक की पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। देव दिवाली के दिन श्रद्धालु गंगा में स्नान करते हैं।
8 नवंबर 2022 दिन मंगलवार चंद्रग्रहण
इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर को दिखाई देगा। 9 घंटे का सूतक रहेगा। चंद्रग्रहण शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा जोकि 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा।
8 नवंबर 2022 दिन मंगलवार गुरु नानक जयंती
सिख समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार गुरु नानक पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था।
16 नवंबर 2022 दिन बुधवार वृश्चिक संक्रांति
इस दिन सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर होने जा रहा है। जो शाम 6.58 बजे होगा।
16 नवंबर 2022 दिन बुधवार कालाष्टमी
इस दिन काल भैरव की पूजा की जाती है। यह व्रत प्रत्येक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
20 नवंबर 2022 दिन रविवार उत्पन्न एकादशी
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन एकादशी का जन्म हुआ था।
23 नवंबर 2022 बुधवार मार्गशीर्ष अमावस्या
इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण किया जाता है। इस देवी लक्ष्मी की पूजन करना भी फलदायी होता है।
27 नवंबर 2022 दिन रविवार विनायक चतुर्थी
पंचांग के अनुसार हर महीने में दो चतुर्थी आती है। भगवान गणेश को समर्पित ये चतुर्थी इस बार 27 तारीख को है। इस संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है।
30 नवंबर 2022 बुधवार मासिक दुर्गाष्टमी
इस दिन मां दुर्गा की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। ये हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close
- # November 2022 Festival list
- # festival list with date
- # tulsi vivah date
- # dev uthani ekadashi date
- # chandra grahan date and time
- # 2022 november festival
- # festival of november
- # november festival list
- # When is Guru Nanak Jayanti
- # when is Tulsi Vivah
- # Pradosh Vrat
- # तुलसी विवाह
- # गुरुनानक जंयती
- # देव दिवाली