Pongal 2021 भारत में कई धर्मों व जातियों के लोग रहते हैं। धार्मिक, भाषा, खानपान आदि की विविधता होने के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में कई पर्व मनाए जाते हैं। इनमें से कई ऐसे स्थानीय पर्व हैं, जो अब राष्ट्रीय पहचान बन चुके हैं। उत्तर भारत में जिस प्रकार 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती है, उसी प्रकार दक्षिण भारत में 14 जनवरी को पोंगल पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। कई मामलों में इसका धार्मिक महत्व भी उत्तर व दक्षिण भारत में समान है।
दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व है पोंगल
पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार है। इस पर्व के लिए दक्षिण भारत में वैसा ही उत्साह दिखाई देता है, जैसा कि पंजाब में वैसाखी पर्व का देखने को मिलता है। वैसाखी की तरह पोंगल भी ऋतु पर्व है। यह हर वर्ष जनवरी में मकर संक्रान्ति के अवसर पर मनाया जाता है, जब धान की फसल पक कर तैयार होती है। पोंगल के अवसर पर ही दक्षिण भारत में धान की कटाई शुरू होती है पोंगल पर्व पर नए धान को कूट कर नया धावन, नए पौधों को उबाला जाता है, फिर उससे सूर्यदेव को अर्पित कर खुशियां मनाई जाती है। दरअसल तमिलनाडु में योगल का शाब्दिक अर्थ है उबालना। योगल शब्द से ही पोंगल शब्द प्रचलन में आया है।
तीन दिन तक मनाया जाता है पोंगल पर्व
- पोंगल का पर्व दक्षिण भारत में तीन दिन तक मनाया जाता है। पहले दिन भोगी पागल कहलाता है। इस दिन पारिवारिक उत्सव होते है। हर परिवार अपने घर की लिपाई-पुताई तथा साज-सज्जा करता है, हर घर में पूजा- पाठ, गाना-बजाना होता है तथा विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाते हैं।
- दूसरे दिन सूर्य पोंगल होता है। इस दिन नए धान को कूट कर निकाला गया चावल दूध, घी और गुड़ के साथ नए घड़े में उबाला जाता है। फिर जो खीर तैयार की जाती है, उसे सूर्य देवता को अर्पित किया जाता है साथ पोगल वाले पात्र की पूजा होती है।
- पोंगल पर्व का तीसरा दिन मट्टू पोंगल कहा जाता है। मट्टू का अर्थ है पशु। इस दिन पशुओं को पास के जलाशय में नहलाया जाता है। उनका सिंगार किया जाता है। उनके सींगों को तेल और रंगों से रंगा जाता है। साथ ही उनकी पूजा की जाती है।
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Pongal 2021
- #Pongal festival
- #Pongal celebrated
- #Pongal three days
- #Pongal history
- #Pongal religious significance
- #pongal 2021
- #pongal date
- #pongal 2021 government holidays
- #makar sankranti 2021
- #happy makar sankranti
- #makar sankranti
- #lohri 2021
- #happy makar sankranti 2021
- #sankranti 2021
- #pongal 2021
- #makar sankranti image
- #pongal images
- #pongal wishes
- #happy pongal 2021
- #मकर संक्रांति
- #पोंगल पर्व