Sawan Maas 2020: सावन मास में शिवभक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अनेकों उपाय करते हैं। भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उनको मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं। सावन मास में राशि अनुसार भोलेनाथ की आराधना करने से शिवभक्त की सबी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आइए जानते हैं राशि अनुसार क्या काम करें की सावन में शिव की कृपा प्राप्त हो जाए।
मेष
इस राशि के लोगों को सावन मास में गुड़ के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। इस उपाय से सुख-समृद्धि मिलेगी।
वृष
इस राशि के लोगों को सावन में महादेव को दही, शक्कर चावल, सफेद चंदन चढ़ाना चाहिए। इसके साथ शिव आराधना में सफेद रंग के फूलों का प्रयोग करना चाहिए।
मिथुन
इस राशि के लोगों को गन्ने के रस से शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। इस उपाय से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
कर्क
इस राशि के लोगों को सावन मास में शिवलिंग पर घी चढ़ाना चाहिए। यह उपाय इस राशि के लिए फायदेमंद होता है।
सिंह
इस राशि के जातकों को सावन में शिवलिंग का गुड़ के जल से अभिषेक करना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि वालों को सावन मास महादेव को भांग और पान समर्पित करना चाहिए।
तुला
इस राशि के लोगों को सावन में शिवजी को दही, शहद और इत्र समर्पित करना चाहिए।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को सावन मास में पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
धनु
इस राशि के लोगों को सावन में हल्दी मिले दूध शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
मकर
मकर राशि के लोगों को सावन मास में नारियल के पानी से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को सावन मास में तिल के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
मीन
मीन राशि के जातकों को सावन मास में केसरयुक्त दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।