कोलकाता। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारतीय क्रिकेटर मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। बीसीसीआई इस लड़ाई में 51 करोड़ रुपए की मदद कर चुका है। बीसीसीआई अध्यक्ष Sourav Ganguly बुधवार को रामकृष्ण मिशन के बेलूर स्थित मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जरूरतमंदों के लिए 2000 किलो चावल दान किया।
Sourav Ganguly ने ट्वीट किया, '25 साल के बाद बेलूर मठ आया हूं। जरूरतमंदों की मदद के लिए 2000 किलो चावल दे रहा हूं।' सफेद टीशर्ट पहने गांगुली ने मठ के पुजारियों के साथ गोल्फ कार्ट पर बैठकर मठ का भ्रमण किया। उन्होंने काले रंग का मास्क लगाया हुआ था।
इससे पहले Sourav Ganguly ने घोषणा की थी कि वे कोरोना वायरस के मद्देनजर जरूरतमंदों को 50 लाख रुपए का चावल प्रदान करेंगे। सौरव गांगुली की अगुवाई वाली बीसीसीआई और भारत के कई शीर्ष क्रिकेटर इस लड़ाई में बड़ी मदद कर चुके हैं।
Visited belur math after 25 years .. handed over 2000kgs of rice for the needy pic.twitter.com/FcIqHcWMh7
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) April 1, 2020
भारत में कोरोना वायरस के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। इसकी वजह से दुनियाभर में खेल गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। टोक्यो ओलिंपिक खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है। एनबीए और यूरोपियन फुटबॉल लीग समेत अन्य कई प्रमुख खेल इवेंट्स को या तो टाला गया है या रद्द कर दिया गया है। इस वायरस की वजह से दुनियाभर में 42300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं। भारतीय क्रिकेटरों में विराट कोहली, सचिन तेंडुलकर, रोहित शर्मा, महेंद्रसिंह धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे समेत कई क्रिकेटर मदद का हाथ बढ़ा चुके हैं। 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो जोगिंदर शर्मा हरियाणा पुलिस में डीएसपी हैं और वे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मोर्चा संभाले हुए हैं। आईसीसी भी उनकी तारीफ कर उन्हें रियल वर्ल्ड हीरो बता चुका हैं।
Posted By: Kiran K Waikar
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे