Ben Stokes: इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स बेहतरीन फॉर्म में है। स्टोक्स ने काउंटी चैंपियनशिप मैच में वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ 64 गेंदों पर शतक जड़ दिया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 1 ओवर में 34 रन बनाए। जिसमें लगातार 5 छक्के और एक चौका शामिल है।
बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास
बेन स्टोक्स ने शानदार बल्लेबाजी के साथ इतिहास रच दिया। उन्होंने ने अपनी पारी में 17 छक्के लगाए, जो एक काउंटी चैंपियनशिप पारी में सबसे अधिक है। बेन दिन के तीसरे ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। स्टोक्स की पारी के बदौलत डरहम ने 580/6 पर अपनी पारी घोषित कर दी। सोशल मीडिया पर स्टोक्स की तूफानी पारी का वीडियो वायरल हो रहा है। नीचे देखें वीडियो-
6️⃣ 6️⃣ 6️⃣ 6️⃣ 6️⃣ 4️⃣
What. An. Over.
34 from six balls for @benstokes38 as he reaches a 64 ball century 👏#LVCountyChamp pic.twitter.com/yqPod8Pchm
— LV= Insurance County Championship (@CountyChamp) May 6, 2022
जो रूट की जगह बने कप्तान
पिछले महीने जो रूट के पद छोड़ने के बाद बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। स्टोक्स का पहला असाइनमेंट जून में होगा। जब इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा।
बेन स्टोक्स का अबतक क्रिकेट करियर
कम्पटीशन
|
टेस्ट
|
वनडे
|
फर्स्ट क्लास
|
लिस्ट ए
|
मैच
|
79
|
101
|
156
|
172
|
रन
|
5061
|
2871
|
8854
|
4772
|
बैटिंग एवरेज
|
35.89
|
40.43
|
34.85
|
37.87
|
100/50
|
11/26
|
3/21
|
19/45
|
7/28
|
टॉप स्कोर
|
258
|
102*
|
258
|
164
|
बॉल्स बोल्ड
|
10,250
|
3,062
|
18,239
|
4,737
|
विकेट
|
174
|
74
|
349
|
138
|
बॉलिंग एवरेज
|
32.12
|
41.59
|
29.77
|
33.07
|
5 विकेट एक पारी में
|
4
|
1
|
7
|
1
|
10 विकेट एक पारी में
|
0
|
0
|
1
|
0
|
बेस्ट बॉलिंग
|
6/22
|
5/61
|
7/67
|
5/61
|
Posted By: Shailendra Kumar