CSK vs GT IPL 2023 Qualifier 1: आईपीएल के 16वें सीजन का क्वालिफायर-1 मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम क्वालिफायर 2 में पहुंचेगी। जहां उसका मुकाबला एलिमिनेटर की विजेता से होगा। 24 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस भिड़ेंगी। वहीं, गुजरात और चेन्नई के मैच को एमएस धोनी बनाम शुभमन गिल का मुकाबला कहा जा रहा है। शुभमन दो शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 680 रन बना चुके हैं। वहीं, धोनी कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। वे अपने प्लेयर्स पर काफी भरोसा करते हैं। उन्होंने सबसे कम प्लेइंग 11 बदली है। उन्होंने 14 मैच में सिर्फ पांच बार इलेवन में बदलाव किए।

चेन्नई बनाम गुजरात

मैच में चेन्नई और गुजरात जीत के लिए पूरा जोर लगा देगी। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट पक्का करेगी। इस बार आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चा एमएस धोनी की रही है। मैच किसी भी टीम का हो स्टेडियम धोनी-धोनी के नाम से गूंज उठता था।

दर्शक सिर्फ एमएस धोनी को देखने आते हैं

फैंस सिर्फ एमएस धोनी को देखने स्टेडियम पर आते हैं। साथ ही धोनी छक्के लगातार फैंस को उत्साहित भी कर रहे हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी का एक वीडियो शेयर किया है। जहां धोनी मैदान पर छक्का लगाते नजर आ रहे हैं।

एक नजर एमएस धोनी के वीडियो पर

Posted By: Kushagra Valuskar

IPL 2023
IPL 2023