Happy Birthday Dhoni: इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल रहे महेंद्र सिंह धोनी आज यानी कि 7 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी 41 साल के हो गए हैं। देश के कई हिस्सों में उनके फैंस उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी कभी टिकट कलेक्टर की नौकरी करते थे लेकिन क्रिकेट ने उनकी किस्मत बदल दी। आज वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। साथ ही वे काफी लग्जरी लाइफ भी जीते हैं। झारखंड की राजधानी रांची में धोनी का एक आलीशान बंगला है जो कि सात एकड़ में फैला हुआ है। इसमें धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रहते हैं। साथ ही उन्होंने कई जानवर भी पाल रखे हैं। साल 2007 में टी 20 और साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप विजेता कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी उतनी ही है। धोनी के पास कार और बाइक का शानदार कलेक्शन है। आइए जानते हैं कि उनके पास कौन-कौन सी लग्जरी गाड़ियां हैं।
भारत की पहली जीप ग्रैंड शेरोकी ट्रैकहॉक भी धोनी के कलेक्शन में है। यह कार उन्होंने साल 2019 में अपने कार कलेक्शन में जोड़ी थी। भारत में इस कार कीमत करीब 1.12 करोड़ रुपये है।
धोनी के पास फरारी 599 जीटीओ कार भी है। 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस कार को उन्होंने अपने कलेक्शन में जोड़ा था। इस कार की यह खासियत है कि यह 3.5 सेकंड से भी कम समय में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी कीमत 1.39 करोड़ रुपये है।
क्रिकेटर के पास हमर एच 2 कार भी है जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये है। इस कार में 6.2 लीटर वी 8 पेट्रोल इंजन है।
धोनी के पास लैंडरोवर फ्रीलैंडर 2 कार भी है। इस एसयूवी मॉडल को 2014 में बंद कर दिया गया था। एक वेबसाइट के मुताबिक इस कार की कीमत करीब 35 से 48 लाख रुपये है।
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पास ऑडी कार भी है। उनके पास ब्लैक क्यू 7 मॉडल भी है। जिसका 2967 सीसी का जबरदस्त डीजल इंजन है। इस कार की कीमत करीब 64 लाख रुपये है। यह कार विराट कोहली के पास भी है।
धोनी के पास निसान जोंगा कार भी है। इस कार को उन्होंने साल 2019 में खरीदा था। यह जीप भारतीय सेना इस्तेमाल करती थी। जिसका मॉडल अब नहीं बनता है। यह जीप हरे रंग की है जो कि जबलपुर मध्य प्रदेश की है।
Posted By: Sandeep Chourey
- Font Size
- Close