IND vs ENG 5th Test 2022: एजबेस्टन टेस्ट से दो दिन पहले बड़ी खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैंच टीम इंडिया को झटका लग सकता है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि कप्तान रोहित शर्मा का मुकाबले से बाहर होना लगभग तय है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस बात की जानकारी जसप्रीत को दे दी गई है।
टीम मीटिंग में दी गई जानकारी
लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच के बीच में रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए। वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं है। ऐसे में भारतीय टीम नए कप्तान जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में उतर सकती है। एएनआई ने बताया कि टीम मीटिंग में बुमराह को इसकी जानकारी दे दी गई है।
Rohit Sharma will miss the fifth test (against England) and Jasprit Bumrah will lead the Indian side. He has been informed about this in the team meeting: Sources
(File Pic) pic.twitter.com/AvJRstH6Lq
— ANI (@ANI) June 29, 2022
बुमराह के नाम जुड़ेगा ये रिकॉर्ड
यदि ऐसा हुआ तो जसप्रीत बुमराह कपिल देव के बाद भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज होंगे। 1987 में कपिल देव के बाद किसी फास्ट बॉलर ने टीम का नेतृत्व नहीं किया है।
जसप्रीत बुमराह का अबतक का रिकॉर्ड
कम्पटीशन
|
टेस्ट
|
वनडे
|
टी-20 इंटरनेशनल
|
मैचेस
|
29
|
68
|
57
|
रन स्कोर
|
174
|
33
|
8
|
बैटिंग औसत
|
6.21
|
5.50
|
4.00
|
100/50
|
0/0
|
0/0
|
0/0
|
टॉप स्कोर
|
34*
|
14*
|
7
|
बॉल्स
|
6052
|
3523
|
1229
|
विकेट
|
123
|
110
|
67
|
बॉलिंग औसत
|
21.73
|
25.33
|
19.89
|
5 विकेट एक पारी में
|
8
|
1
|
0
|
10 विकेट एक मैच में
|
0
|
0
|
0
|
बेस्ट बॉलिंग
|
6/27
|
5/27
|
3/11
|
कैच/स्टंप
|
7/0
|
17/0
|
7/0
|
Posted By: Shailendra Kumar
- Font Size
- Close