Virat vs Bairstow: बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। रविवार को मुकाबले के तीसरे दिन विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच कहासुनी हो गई। मामला बिगड़ता देख अंपायर और बेन स्टोक्स को बीच बचाव करने आना पड़ा। ग्राउंड पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मोहम्मद शमी कर रहे थे गेंदबाजी
दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड की आधी टीम लौट चुकी थी। तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर विराट कोहली साथियों को मोटिवेट करते नजर आए। 32वां ओवर मोहम्मद शमी कर रहे थे। ओवर की पहली बॉल पर जॉनी बेयरस्टो रन नहीं बना पाए। इसके बाद स्लिप पर खड़े विराट ने कहा कि ये साउदी नहीं है। जिसे चौके-छक्के मार दो। बेयरस्टो इस बात पर नाराज हो गए और कोहली पर चिल्लाने लगे।
It's tense out there between Virat Kohli and Jonny Bairstow 😳#ENGvIND pic.twitter.com/3lIZjERvDW
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) July 3, 2022
ओवर के बाद हंसते हुए दिखाई दिए
इस पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान भी चुप नहीं रहे और जॉनी की तरफ बढ़े। कहा, 'अपना मुंह बंद करो और चुपचाप बैटिंग करो।' दोनों के बीच कहासुनी देख अंपायर बीच-बचाव करने आए। इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स ने भी दोनों का गुस्सा शांत कराया। हालांकि शमी के ओवर के बाद ब्रेक के बीच विराट और बेयरस्टो में बात हुई। दोनों हंसते हुए दिखाई दिए।
भारतीय टीम मजबूत स्थिति में
मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। टीम इंडिया ने पहली बारी में 416 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से ऋषभ पंत 146 और रवींद्र जडेजा ने 104 रन की पारी खेली। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर ये मैच टीम जीतती है या ड्रॉ करती है, तो श्रृंखला इंडिया के नाम होगी।
Posted By: Shailendra Kumar
- Font Size
- Close