IPL 2021 Auction LIVE । इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन के लिए नीलामी आज (गुरुवार) 3 बजे चेन्नई में होने वाली है। इस साल ऑक्शन (Auction) में 292 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। सभी आठ टीमों के पास 61 खिलाड़ियों के लिए जगह खाली है। पिछले महीने सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी। कुल 139 खिलाड़ियों को रखा जबकि 57 को बाहर कर दिया गया। बता दें इस बार ऑक्शन में 1097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बीसीसीआई ने सिर्फ 292 खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए सिलेक्ट किया है।
Trophy in all its glory 🏆😎 #IPLAuction pic.twitter.com/XBcC0NUkaX
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
क्या है खिलाड़ियों की बेस प्राइज?
इस साल अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए 20, 30 और 40 लाख बेस प्राइज रखी गई है। जबकि कैप्ड प्लेयर्स को 50 लाख, 75 लाख, 1 करोड़, 1.5 करोड़ और 2 करोड़ तय की गई है। बता दें कैप्ड खिलाड़ी वह है जो अपने देश के लिए कोई इंटरनेशनल मैच खेला हो।
एक टीम में कितने होंगे खिलाड़ी?
फ्रेंचाइजी अपनी टीम में 18 न्यूनतम और 25 अधिकतम खिलाड़ी रख सकती है। किसी भी टीम में 8 से ज्यादा विदेशी प्लेयर्स नहीं हो सकते। फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास सबसे कम 14 खिलाड़ी है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे अधिक 22 हैं। ऐसे में इस बार ऑक्शन में आरसीबी को चार खिलाड़ी खरीदने ही होंगे।
किस टीम के पास कितना पैसा?
इस बार ऑक्शन में किंग्स इलेवन पंजाब के पास सबसे ज्यादा 53.20 करोड़ रुपए है। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 35.90 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 34.85 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 22.90 करोड़, मुंबई इंडियंस 15.35 करोड़ और दिल्ली कैपिटल्स 12.9 करोड़ रुपए है। वहीं सबसे कम कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 10.75 करोड़ हैं।
फ्रेंचाइजी सोच समझकर खरीदेगी प्लेयर्स?
अगले साल आईपीएल का मेगा ऑक्शन होगा। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को लेकर सोच समझकर फैसला लेंगी। दक्षिण अफ्रीका 16 अप्रैल तक पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। जिस कारण डीकॉक, रबाडा, नोर्तजे और डुप्लेसिस जैसे प्लेयर्स उपलब्ध नहीं होंग। वहीं इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, आर्चर और बटलर भी शायद ही खेले। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा होंगे।
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #IPL 2021 Auction
- #IPL 2021 Auction time
- #IPL 2021 Auction date
- #IPL 2021
- #IPL Auction 2021
- #Indian Premier League auction
- #IPL auction in Chennai
- #IPL auction time
- #IPL auction date
- #IPL auction list
- #IPL auction 2021 list
- #IPL auction players
- #IPL auction players list
- #IPL auction teams
- #ipl 2021 players list
- #इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी
- #चेन्नई में आईपीएल नीलामी
- #आईपीएल नीलामी का समय
- #आईपीएल नीलामी तारीख