KL Rahul Athiya Shetty Marriage: भारतीय टीम के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक केएल राहुल इस साल शादी कर सकते हैं। चर्चा है कि जल्द ही राहुल बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लेनेवाले हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब तक राहुल या अथिया ने शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों इस साल दिसंबर तक शादी कर सकते हैं। नवंबर में टी20 विश्व कप खत्म होने के बाद दोनों की शादी हो सकती है, जो साउथ इंडियन तरीके से होगी। राहुल और अथिया का रिलेशन भी अब किसी से छिपा नहीं है। अथिया के पिता सुनील शेट्टी और भाई अहान के साथ भी राहुल की अच्छी दोस्ती है। हाल ही में अथिया अपने पिता के साथ लखनऊ का एक मैच देखने पहुंची थीं।
शुरु होनेवाली है शादी की तैयारी
केएल राहुल और अथिया की शादी इसी साल सर्दियों के मौसम में हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों मंगलुरू से ताल्लुक रखते हैं। इसी वजह से यह शादी दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार होगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल भी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने तमिल मूल की विनी रमन के साथ शादी की थी।
IPL में सबसे ज्यादा कमाई करते हैं राहुल
के एल राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2022 में के एल राहुल को 17 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जो कि किसी भी अन्य क्रिकेटर से ज्यादा है। लखनऊ टीम की कप्तानी करने के लिए उन्हें ड्राफ्ट के जरिए चुना गया था और इसके लिए उन्हें 17 करोड़ का ऑफर दिया गया था। वो आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। इस सीजन भी उनके बल्ले से एक शतक निकल चुका है। राहुल के इस शतक के बाद सुनील शेट्टी ने उनकी तारीफ की थी। उन्होंने राहुल को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की थी।
Posted By: Shailendra Kumar
- Font Size
- Close
- # KL rahul
- # IPL
- # Athiya shetty
- # Affair
- # KL Rahul and Athiya shetty affair
- # Marriage
- # केएल राहुल
- # अथिया शेट्टी
- # अफेयर
- # शादी
- # चर्चा
- # तैयारी