LIVE DAY 2 Ranji Trophy Final 2022: मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2022 का फाइनल खेला जा रहा है। गुरुवार को मैच का दूसरा दिन है। मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जाता खबर यह है कि मुंबई की टीम 374 के स्कोर पर आउट हो गई है। इस तरह मध्य प्रदेश की टीम मुंबई को बड़े स्कोर से रोकने में कामयाब रही है। मुंबई की ओर से सरफराज खान ने 134 रन की पारी खेली। मध्य प्रदेश की ओर से गौरव यादव ने 4 विकेट तो अनुभव अग्रवाल ने 3 विकेट लिए।

LIVE DAY 2 Ranji Trophy Final 2022: मुंबई की पहली पारी का हाल

पहले दिन के खेल में मध्य प्रदेश के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। माना जा रहा था कि मुंबई के बल्लेबाज भारी पड़ेंगे, लेकिन 200 रन के स्कोर के अंदर ही उसके चार बल्लेबाज पैवेलियन लौट गए थे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई का 36 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 105 रन था। पृथ्वी शॉ 47 रन बनाकर आउट हुए। अनुभव अग्रवाल ने उन्हें क्वीन बोल्ड कर दिया। दूसरा विकेट अमरान जाफर का रहा, जिन्होंने 26 रन बनाए। सुवेद पारकर 18 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 90 ओवरों में 5 विकेट खोकर 248 रन बना लिए थे।

मध्य प्रदेश की टीम 23 साल बाद Ranji Trophy Final में पहुंची है। सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल जैसी मजबूत टीम को हराने के बाद मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। 42वें रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने टॉस जीतकर मध्य प्रदेश के खिलाफ बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारने के बाद मध्य प्रदेश के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन अब हमारा लक्ष्य मुंबई को सस्ते में आउट करना होगा।

Ranji Trophy Final 2022

यहां भी क्लिक करें: 23 साल बाद रणजी फाइनल खेल रहा मध्य प्रदेश, अपनी टीम को भेजिए शुभकामनाएं

Koo App

Both teams have shown immense skill and talent throughout the Ranji Season this year. Waiting eagerly for the outcome of this epic battle between both teams. Wishing both the teams best of luck!! #RanjiTrophy #MPvMUM #Final #CricketOnKoo

- Alexandar (@alexandar5) 22 June 2022

Koo App

While Mumbai will be hoping to add another victory after winning 41 titles, MadhyaPradesh will be aiming for their first victory. Best wishes to both teams. And which team you guys are rooting for? #RanjiTrophy #MPvMUM #Cricketonkoo

- mona meshram (@monameshram30) 22 June 2022

Posted By: Arvind Dubey

IPL 2023
IPL 2023