पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni ने मंगलवार को अपना 39वां जन्मदिन रांची के सिमलिया फॉर्म हाउस में मनाया। युवा भारतीय ऑलराउंडर Hardik Pandya अपने भाई क्रिकेटर Krunal Pandya और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा के साथ इस सेलिब्रेशन में विशेष रूप से शामिल हुए। पांड्या ब्रदर्स इस समारोह के लिए विशेष विमान से रांची पहुंचे।
Hardik Pandya विशेष विमान से मंगलवार को शाम 5.30 बते रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इन्होंने मास्क लगाए रखा था। फैंस ने उन्हें गुलदस्ते और फूल देने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हाथ जोड़ लिए। पांड्या ब्रदर्स को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धोनी के सिमलिया फॉर्म हाउस ले जाया गया। MS Dhoni ने रात को परिजनों, करीबी मित्रों और पांड्या बंधुओं के साथ जन्मदिन मनाया।
भारतीय ऑलराउंडर @hardikpandya7 ने @msdhoni को दिया जन्मदिन पर दिया सरप्राइज। रांची पहुंचकर जश्न में हुए शामिल। #MSDhonibirthday pic.twitter.com/8DmGvlvQZo
— viplove kumar (@viploveku) July 7, 2020
महेंद्रसिंह धोनी ने पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम की तरफ से कोई मैच नहीं खेला है। वे आईपीएल 2020 के जरिए मैदान पर वापसी करने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। धोनी ने सभी से दूरी बनाए रखी है और वे अपना अधिकांश समय रांची स्थित फॉर्म हाउस में बिता रहे हैं। हार्दिक और कृणाल पांड्या ने उनके जन्मदिन के लिए विशेष विमान से रांची पहुंचकर सबको चौंका दिया।
पत्नी साक्षी ने मंगलवार सुबह इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए महेंद्रसिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी थी। बेटी जीवा ने भी पापा धोनी के जन्मदिन पर उनके लिए एक गाना गाया और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
हार्दिक पांड्या भी पिछले साल सितंबर के बाद से भारतीय टीम की तरफ से कोई मैच नहीं खेले हैं। उनके पीठ की पिछले साल अक्टूबर में लंदन में सर्जरी हुई थी। उन्हें इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन इसका पहला मैच धर्मशाला में बारिश में धुल गया था। इसके बाद इस सीरीज को कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया था।
Posted By: Kiran K Waikar
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे