1 | 19.7 | 19.6: रजत पाटीदार को आवेश खान, अच्छा ओवर रहा ये अगर वाइड का चौका हटा दिया जाए तो| फिर भी 13 रन इस ओवर से आये| एक और यॉर्कर गेंद जिसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर द्वारा उसे फील्ड करते हुए सिंगल पर ही रोक दिया गया| 207 रनों पर बैंगलोर की पारी का हुआ अंत यानी अब अगर लखनऊ को आगे जाना है तो 208 रन बनाने होंगे| |
1 | 19.6 | 19.5: दिनेश कार्तिक को आवेश खान, जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया| एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई गेंद| सिंगल ही मिला| |
0 | 19.5 | 19.5: दिनेश कार्तिक को आवेश खान, वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| बाउंसर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की ओर| अतिरिक्त उछाल के साथ बॉल कीपर के ऊपर से गई सीधा थर्ड मैन बाउंड्री लाइन के बाहर| मिला वाइड के साथ चार रन| |
0 | 19.4 | 19.4: दिनेश कार्तिक को आवेश खान, एक और डॉट गेंद!! लैप शॉट का प्रयास था लेकिन ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बल्ले पर ले नहीं पाए| खुद से काफी निराश दिखे कार्तिक| |
0 | 19.3 | 19.3: दिनेश कार्तिक को आवेश खान, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ इस गेंद पर कट लगाने गए लेकिन बीट हो गए| |
4 | 19.2 | 19.2: दिनेश कार्तिक को आवेश खान, चौका! डाउन द ग्राउंड!! तीर के माफिक सीधा!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं और इसी के साथ बैंगलोर के 200 रन भी बोर्ड पर लग गए| |
2 | 19.1 | 19.1: दिनेश कार्तिक को आवेश खान, हाई फुल टॉस गेंद पर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप से दो रन मिले| |
19 ओवर | रन : 194/4 | रन रेट : 10.21
4 | 18.6 | 18.6: रजत पाटीदार को दुशमंथा चमीरा, चौका! बाउंड्री के साथ एक बड़े ओवर की समाप्ति हुई| 21 रन इस ओवर से आये| जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जोड़ लिया| 194/4 बैंगलोर| |
6 | 18.5 | 18.5: रजत पाटीदार को दुशमंथा चमीरा, छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? |
1 | 18.4 | 18.4: दिनेश कार्तिक को दुशमंथा चमीरा, सिंगल, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला| |
4 | 18.3 | 18.3: दिनेश कार्तिक को दुशमंथा चमीरा, चौका! चतुराई भरा शॉट!! एक बेहतरीन स्लाइस शॉट खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया| ऐसे रन्स बैंगलोर दोनों हाथों से बटोरना चाहेगी| |
6 | 18.2 | 18.2: दिनेश कार्तिक को दुशमंथा चमीरा, छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| |
0 | 18.1 | 18.1: दिनेश कार्तिक को दुशमंथा चमीरा, नॉट आउट!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु सफल!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| अंदरूनी किनारे ने बचा लिया| अच्छी यॉर्कर गेंद थी जिसे लेग साइड पर हीव करने गए| बीच बल्ले पर नहीं आई गेंद और किनारे को लगकर जूतों पर लग गई| अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ द्वारा तुरंत रिव्यु लिया गया जहाँ ये साफ़ हुई कि एज लगा हुआ था| |
18 ओवर | रन : 173/4 | रन रेट : 9.61
0 | 17.6 | 17.6: रजत पाटीदार को मोहसिन खान, स्विंग एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| एक बार फिर से बल्ला चलाया और गेंद में गति परिवर्तन के कारण चकमा खा गए| |
0 | 17.5 | 17.5: रजत पाटीदार को मोहसिन खान, डॉट गेन्द!! धीमी गति की बॉल को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए बल्लेबाज़| |
6 | 17.4 | 17.4: रजत पाटीदार को मोहसिन खान, छक्का! पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| इसी के साथ रजत का पहला शतक पूरा हुआ| वाह जी वाह!! क्या कमाल की बल्लेबाजी की है अपनी टीम के लिए| एक अहम मौके पर शतक लगाकर टीम में जान डाल दी है| |
2 | 17.3 | 17.3: रजत पाटीदार को मोहसिन खान, कैच ड्रॉप!! एक टफ चांस था पॉइंट फील्डर के पास लेकिन अंत में कैच टपका बैठे| लेंथ गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन लीडिंग एज लेकर डीप पॉइंट की तरफ गई गेंद| फील्डर पीछे भागे लेकिन गेंद को लपक नहीं पाए| दो रन मिला| |
0 | 17.2 | 17.2: रजत पाटीदार को मोहसिन खान, एक और डॉट गेंद!! धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| पुल लगाने गए लेकिन गति से चकमा खा गये बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हुआ| |
0 | 17.1 | 17.1: रजत पाटीदार को मोहसिन खान, प्ले एंड मिस!! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को छकाया| कोई रन नहीं हुआ| |
17 ओवर | रन : 165/4 | रन रेट : 9.71
1 | 16.7 | 16.6: रजत पाटीदार को आवेश खान, सिंगल के साथ 15 रनों वाले ओवर की समाप्ति हुई| फुल टॉस गेंद को बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
1 | 16.6 | 16.5: दिनेश कार्तिक को आवेश खान, अच्छी यॉर्कर गेंद!! ऑफ़ साइड पर इसे प्लेस किया| पॉइंट फील्डर ने अपने दायें ओर डाईव लगाकर रोका| एक ही रन मिला| |
4 | 16.5 | 16.4: दिनेश कार्तिक को आवेश खान, चौका! टॉप एज लेकर थर्ड मैन की दिशा में निकल गई गेंद और चार रन मिल गए| बल्ला चला रहे दिनेश और किस्मत भी उनका साथ दे रही है| पटकी हुई गेंद पर पुल मारने गए थे और बल्ले का एज लेकर थर्ड मैन की तरफ चली गई गेंद| |
0 | 16.4 | 16.4: दिनेश कार्तिक को आवेश खान, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है| |
4 | 16.3 | 16.3: दिनेश कार्तिक को आवेश खान, शानदार कवर ड्राइव!! दिनेश कार्तिक स्पेशल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया और ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| पिछली 9 गेंदों पर 35 रन आ गए हैं| |
4 | 16.2 | 16.2: दिनेश कार्तिक को आवेश खान, चौका! एक और बड़े ओवर की शुरुआत हो गई है| इस गेंद को कवर्स के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| |
0 | 16.1 | 16.1: दिनेश कार्तिक को आवेश खान, ऑफ़ स्टम्प के बाहर जाकर लैप शॉट लगाने गए कार्तिक लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं हुआ| |
16 ओवर | रन : 150/4 | रन रेट : 9.38
6 | 15.6 | 15.6: रजत पाटीदार को रवि बिश्नोई, शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! 27 रन इस ओवर से आये| बिलकुल सामने की तरफ| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| इसी के साथ 150 के स्कोर पर पहुँच गई बैंगलोर की टीम| |
4 | 15.5 | 15.5: रजत पाटीदार को रवि बिश्नोई, चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर रजत पाटीदार के बल्ले से आती हुई!!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे डाली गई इस गेंद को कवर्स की ओर शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| |
6 | 15.4 | 15.4: रजत पाटीदार को रवि बिश्नोई, सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! बल्लेबाज़ के पाले में गेंद थी जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया| बॉल और बल्ले का संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई| अम्पायर ने हाथ उठाकर छह रनों का इशारा किया| |
4 | 15.3 | 15.3: रजत पाटीदार को रवि बिश्नोई, चौका! कैच ड्रॉप!! 70 के स्कोर पर हूडा ने कैच टपका दिया| चौका भी मिल गया| छोटी गेंद को हीव किया इस बार| फ्लैट गई गेंद मिड विकेट फील्डर की तरफ| हूडा ने आगे की तरफ आकर गेंद को लपकना चाहा लेकिन चूक गए और उनके हाथों से निकलकर बाउंड्री को टच कर गई गेंद| |
6 | 15.2 | 15.2: रजत पाटीदार को रवि बिश्नोई, छक्का! स्टैंड्स में इस गेंद को किया डेलिवर!! लेंथ को काफी जल्दी पिक कर लिया| बैकफुट से जाकर उसे पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और एक लम्बा सिक्स हासिल हुआ| |
1 | 15.1 | 15.1: दिनेश कार्तिक को रवि बिश्नोई, रूम बनाकर गेंद को कवर्स की तरफ खेला| डीप से सिंगल ही हासिल हुआ| |
15 ओवर | रन : 123/4 | रन रेट : 8.2
1 | 14.6 | 14.6: दिनेश कार्तिक को मोहसिन खान, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग की दिशा में| डीप में फील्डर तैनात जहाँ से एक रन मिल गया| 123/4 बैंगलोर| |
2 | 14.5 | 14.5: दिनेश कार्तिक को मोहसिन खान, कैच ड्रॉप!!! दिनेश कार्तिक को 2 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बाहर की ओर निकली| बल्ले का लीडिंग एज लगा और शॉर्ट कवर्स की ओर बॉल हवा में गई| मिड ऑफ से केएल राहुल ने भागकर अपने बाएँ ओर डाईव लगाया और पहली दफ़ा में गेंद को अपने हाथ में पकड़ लिया| इसी बीच जब वो ज़मीन पर गिरे तो उनका हाथ ज़मीन से टकराया और गेंद उनके हाथ से छिटक गई और ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से दो रन ले लिया| बाल बाल बचे कार्तिक यहाँ पर| बड़ा मौका लखनऊ की टीम के हाथ से निकलता हुआ| |
0 | 14.4 | 14.4: दिनेश कार्तिक को मोहसिन खान, कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| |
1 | 14.3 | 14.3: रजत पाटीदार को मोहसिन खान, लॉन्ग ऑफ की ओर पाटीदार ने खेलकर एक रन मिल गया| |
1 | 14.2 | 14.2: दिनेश कार्तिक को मोहसिन खान, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| |
1 | 14.1 | 14.1: रजत पाटीदार को मोहसिन खान, ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलकर एक रन निकाला| |
14 ओवर | रन : 117/4 | रन रेट : 8.36
1 | 13.6 | 13.6: रजत पाटीदार को रवि बिश्नोई, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल ले लिया| |
1 | 13.5 | 13.5: दिनेश कार्तिक को रवि बिश्नोई, सिंगल!!! इसी के साथ दिनेश कार्तिक ने अपना खाता खोला!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेला| मिड विकेट की ओर गई बॉल, एक रन मिला| |
0 | 13.4 | 13.4: दिनेश कार्तिक को रवि बिश्नोई, विकेट लाइन की गेंद को कार्तिक स्वीप शॉट लगाने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद टप्पा खाती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया| |
0 | 13.3 | 13.3: दिनेश कार्तिक को रवि बिश्नोई, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ कार्तिक| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई| अम्पायर द्वारा नकारने के बाद कप्तान द्वारा रिव्यु लिया गया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प्स को किस कर रही थी| टर्न होकर अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे| फ्रंट पैड्स पर जा लगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई थी जिसे फील्ड अम्पायर ने नकार दिया था| |
0 | 13.2 | 13.2: दिनेश कार्तिक को रवि बिश्नोई, ओह!! लेग ब्रेक पर बल्लेबाज़ी को छकाया| बैकफुट से उसे डिफेंड करने गए और बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ| |
0 | 13.1 | 13.1: महिपाल लोमरोर को रवि बिश्नोई, आउट!! कैच आउट!!! लखनऊ को जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई यहाँ पर!!! रवि बिश्नोई के हाथ लगी पहली विकेट| महिपाल लोमरोर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई गुगली गेंद पर बल्लेबाज़ शॉर्ट कवर्स फील्डर के ऊपर से खेलना चाहते थे| बिश्नोई ने बल्लेबाज़ के इरादे को भांपा और गेंद को तेज़ी से उनकी तरफ डाला| बल्लेबाज़ शॉट लगाने गए| बॉल बल्ले के निचले भाग को लगकर शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में गई जहाँ से केएल राहुल ने एक शानदार लो कैच पकड़ा| 115/4 बैंगलोर| |
13 ओवर | रन : 115/4 | रन रेट : 8.85
0 | 12.7 | 12.6: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
4 | 12.6 | 12.5: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, चौका!!! कैच का मौका था लेकिन फील्डर गेंद के नीचे नहीं पहुँच पाए!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का टॉप एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में गई| फील्डर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद तक अपने हाथ को नहीं पहुँचा पाए| बॉल उनकी पकड़ से दूर रह गई और टप्पा खाती हुई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| |
0 | 12.5 | 12.5: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
1 | 12.4 | 12.4: महिपाल लोमरोर को क्रुणाल पंड्या, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| |
1 | 12.3 | 12.3: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, रन आउट का मौका लेकिन कीपर के द्वारा किया गया थ्रो नॉन स्ट्राइकर एंड वाली स्टंप्स को मिस कर गया!!! आगे डाली हुई गेंद पर स्वीप शॉट लगाने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल पैड्स को लगी और शॉर्ट लेग की ओर गई| बल्लेबाजों ने इसी बीच तेज़ी से भागकर एक रन ले लिया| कीपर ने पकड़कर गेंद को उठाया और घूमकर थ्रो मारा जो विकटों से नहीं टकराया| |
1 | 12.2 | 12.2: महिपाल लोमरोर को क्रुणाल पंड्या, क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
1 | 12.1 | 12.1: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल ले लिया| |
12 ओवर | रन : 106/3 | रन रेट : 8.83
4 | 11.7 | 11.6: महिपाल लोमरोर को दुशमंथा चमीरा, बैक टू बैक चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट| ये महिपाल का पसंदीदा शॉट है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके और तेज़ी से सीमा रेखा को पार कर गई| |
4 | 11.6 | 11.5: महिपाल लोमरोर को दुशमंथा चमीरा, चौका!!! लोमरोर के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल एक टप्पा के साथ सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
1 | 11.5 | 11.4: रजत पाटीदार को दुशमंथा चमीरा, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| |
4 | 11.4 | 11.3: रजत पाटीदार को दुशमंथा चमीरा, चौका!!! पाटीदार के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऑफ स्टंप पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की ओर एक हाथ से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
1 | 11.3 | 11.2: महिपाल लोमरोर को दुशमंथा चमीरा, क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया| |
0 | 11.2 | 11.1: महिपाल लोमरोर को दुशमंथा चमीरा, डॉट गेंद!! फ्री हिट का कोई फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़ लोमरोर| अच्छी वाइड यॉर्कर डाल दी और बल्लेबाज़ को बीट कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| |
1 | 11.1 | 11.1: रजत पाटीदार को दुशमंथा चमीरा, नो बॉल!!! गेंदबाज़ के हाथ से निकलकर गेंद सीधा बल्लेबाज़ की कमर के ऊपर गई| लेग अम्पायर ने उसे नो बॉल करार दिया| अगली गेंद फ्री हिट होगी| इस हाई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| एक रन मिल गया| |
11 ओवर | रन : 91/3 | रन रेट : 8.27
1 | 10.6 | 10.6: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 90/3 बैंगलोर| |
1 | 10.5 | 10.5: महिपाल लोमरोर को क्रुणाल पंड्या, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
2 | 10.4 | 10.4: महिपाल लोमरोर को क्रुणाल पंड्या, दो रनों से लोमरोर का खाता खुला| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला और गैप से दो रन हासिल किया| |
0 | 10.3 | 10.3: ग्लेन मैक्सवेल को क्रुणाल पंड्या, आउट!!! कैच आउट!!! तीसरा बड़ा झटका यहाँ पर बैंगलोर की टीम को लगता हुआ!! क्रुणाल पंड्या के हाथ लगी पहली विकेट| ग्लेन मैक्सवेल 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर पटकी हुई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| धीमी गति की गेंद पर चकमा खा गए मैक्सवेल और बल्ला जल्दी घुमा बैठे| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा लेग साइड बाउंड्री की ओर गई जहाँ पर फील्डर एविन लुइस मौजूद थे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 86/3 बैंगलोर| |
1 | 10.2 | 10.2: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, सिंगल!!! इसी के साथ रजत पाटीदार ने अपना अर्धशतक यहाँ पर पूरा किया!!! बेहतरीन पारी अपनी टीम के लिए खेलते हुए रजत यहाँ पर| ऐसे बड़े मुकाबले में ही इस तरह के बल्लेबाज़ निखरकर सामने आते हैं| मिड विकेट की ओर बैक फुट से खेलकर एक रन लिया| |
1 | 10.1 | 10.1: ग्लेन मैक्सवेल को क्रुणाल पंड्या, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लें लिया| |
10 ओवर | रन : 84/2 | रन रेट : 8.4
1 | 9.6 | 9.6: ग्लेन मैक्सवेल को रवि बिश्नोई, एक बार फिर से बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन टाइम नहीं कर पाए| लॉन्ग ऑफ़ से एक सिंगल मिल गया| 10 के बाद 84/2 बैंगलोर| |
6 | 9.5 | 9.5: ग्लेन मैक्सवेल को रवि बिश्नोई, सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| ग्लेन के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया| सामने की तरफ शॉट लगाया| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| |
0 | 9.4 | 9.4: ग्लेन मैक्सवेल को रवि बिश्नोई, एक और डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| |
0 | 9.3 | 9.3: ग्लेन मैक्सवेल को रवि बिश्नोई, इस बार कट लगाने गए थे गेंद को लेकिन टर्न से बीट हो गए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं होगा| |
0 | 9.2 | 9.2: ग्लेन मैक्सवेल को रवि बिश्नोई, रिवर्स स्वीप का प्रयास लेकिन टर्न से बीट हुए मैक्सवेल| पैड्स पर लगी गेंद लेकिन ऑफ़ स्टम्प के बाहर| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| |
0 | 9.1 | 9.1: ग्लेन मैक्सवेल को रवि बिश्नोई, आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| |
9 ओवर | रन : 77/2 | रन रेट : 8.56
6 | 8.6 | 8.6: रजत पाटीदार को आवेश खान, छक्का!!! रजत पाटीदार के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई छह रनों के लिए| |
1 | 8.5 | 8.5: ग्लेन मैक्सवेल को आवेश खान, सिंगल!! इसी के साथ मैक्सवेल ने अपना खाता खोला!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेला| एक रन आया| |
0 | 8.4 | 8.4: ग्लेन मैक्सवेल को आवेश खान, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| रन नहीं मिल सका| |
0 | 8.3 | 8.3: विराट कोहली को आवेश खान, आउट!! कैच आउट!!! कॉट मोहसिन खान बोल्ड आवेश खान| ये गेम चेंजिंग मोमेंट हो सकता है| 25 रन बनाकर विराट लौटे पवेलियन| धीमी गति की गेंद पर एक बड़ी मछली आवेश ने अपने जाल में फंसा ली| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| काफी उछाल था इस गेंद में इसलिए विराट उसे दूर से ही अपर कट करने चले गए| गेंद पिच से थोड़ा रुककर आई इस वजह से दूरी हासिल नहीं हुई और थर्ड मैन फील्डर की तरफ गई जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| 70/2 बैंगलोर| |
0 | 8.2 | 8.2: विराट कोहली को आवेश खान, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| |
1 | 8.1 | 8.1: रजत पाटीदार को आवेश खान, सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| ऊपर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया| |
8 ओवर | रन : 69/1 | रन रेट : 8.63
2 | 7.7 | 7.6: विराट कोहली को रवि बिश्नोई, टिपिकल विराट कोहली गेम!! हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर पुश किया| पहला रन तेज़ी से लिया, फील्डरों पर दबाव डाला और दूसरा भी चुरा लिया| 69/1 बैंगलोर| |
1 | 7.6 | 7.5: रजत पाटीदार को रवि बिश्नोई, सिंगल!! बड़े शॉट के लिए गए लेकिन बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद| मिस हिट हुई, एक ही रन मिला| |
1 | 7.5 | 7.4: विराट कोहली को रवि बिश्नोई, सिंगल| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
2 | 7.4 | 7.3: विराट कोहली को रवि बिश्नोई, ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फ्लिक किया गेंद को फाइन लेग की तरफ और दो रन हासिल कर लिया| |
0 | 7.3 | 7.3: विराट कोहली को रवि बिश्नोई, वाइड! लेग स्टम्प के बाहर टर्न होकर निकली गेंद और अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
1 | 7.2 | 7.2: रजत पाटीदार को रवि बिश्नोई, छोटी गेंद को पुल किया लेग साइड पर और फील्डर तक गई गेंद| एक ही रन मिला| |
1 | 7.1 | 7.1: विराट कोहली को रवि बिश्नोई, गुगली गेंद!! बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर उसे खेला और एक रन हासिल किया| |
7 ओवर | रन : 60/1 | रन रेट : 8.57
4 | 6.6 | 6.6: रजत पाटीदार को दुशमंथा चमीरा, चौका! आखिरी गेंद पर आई बाउंड्री!! शॉर्ट आर्म जैब| मानो इस लेंथ के लिए पहले से ही तैयार थे रजत| जैसे ही पाले में दिखी गेंद उसपर जमकर प्रहार कर दिया और मिड विकेट बाउंड्री पार कर दिया| |
1 | 6.5 | 6.5: विराट कोहली को दुशमंथा चमीरा, धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी| |
1 | 6.4 | 6.4: रजत पाटीदार को दुशमंथा चमीरा, गुड लेंथ लाइन की गेंद पर पुल शॉट लगाया लॉन्ग ऑन की तरफ और एक रन हासिल कर लिया| |
0 | 6.3 | 6.3: रजत पाटीदार को दुशमंथा चमीरा, स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पंच करने गए ऑफ़ साइड पर लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| |
0 | 6.2 | 6.2: रजत पाटीदार को दुशमंथा चमीरा, पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल करने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| |
2 | 6.1 | 6.1: रजत पाटीदार को दुशमंथा चमीरा, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया| फील्डर काफी तेज़ी से इस गेंद पर आये थे|| |
6 ओवर | रन : 52/1 | रन रेट : 8.67
1 | 5.6 | 5.6: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, सिंगल के साथ 20 रनों के एक बड़े ओवर की हुई समाप्ति| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| इसी के साथ पॉवर प्ले भी हुआ समाप्त| 6 के बाद 52/1 बैंगलोर| |
4 | 5.5 | 5.5: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, एक और बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! इसी के साथ बैंगलोर का 50 रन भी पूरा हुआ| क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| |
6 | 5.4 | 5.4: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, छक्का!!! दो लगातार चौका लगाने के बाद तीसरी गेंद पर पाटीदार ने लगाया सिक्स!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| जैसे ही इस गेंद पर मिड ऑफ़ फील्डर को अंदर किया रजत ने उसी ओर शॉट खेल दिया| |
4 | 5.3 | 5.3: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, एक और चौका!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
4 | 5.2 | 5.2: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, चौका! बड़े शॉट के लिए गए रजत!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| |
1 | 5.1 | 5.1: विराट कोहली को क्रुणाल पंड्या, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
5 ओवर | रन : 32/1 | रन रेट : 6.4
0 | 4.6 | 4.6: रजत पाटीदार को आवेश खान, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पंच किया रन नहीं मिल सका| 5 ओवर के बाद 32/1 बैंगलोर| |
0 | 4.5 | 4.5: रजत पाटीदार को आवेश खान, छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
0 | 4.4 | 4.4: रजत पाटीदार को आवेश खान, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
4 | 4.3 | 4.3: रजत पाटीदार को आवेश खान, बैक टू बैक चौका! पहला ऑफ़ साइड पर था तो दूसरा ऑन साइड पर| इस बार पटकी हुई गेंद को पुल कर दिया मिड विकेट की तरफ| गैप में गई गेंद और एक टप्पा खाने के बाद बाउंड्री पार कर गई गेंद चार रनों के लिए| |
4 | 4.2 | 4.2: रजत पाटीदार को आवेश खान, चौका!!! रजत के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बैक फुट से डीप पॉइंट की ओर पंच किया| बीच बल्ले को लगकर हवा में थी गेंद और गैप में गई चार रनों के लिए| |
0 | 4.1 | 4.1: रजत पाटीदार को आवेश खान, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद की गति से बीट हो गए रजत| बॉल शरीर को जा लगी| |
4 ओवर | रन : 24/1 | रन रेट : 6
1 | 3.6 | 3.6: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| एक रन आया| |
1 | 3.5 | 3.5: विराट कोहली को क्रुणाल पंड्या, इस दफ़ा मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन ले लिया| |
0 | 3.4 | 3.4: विराट कोहली को क्रुणाल पंड्या, पैरों पर डाली गई गेंद पर कोहली ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया| |
1 | 3.3 | 3.3: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
0 | 3.2 | 3.2: रजत पाटीदार को क्रुणाल पंड्या, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| |
1 | 3.1 | 3.1: विराट कोहली को क्रुणाल पंड्या, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन आया| |
3 ओवर | रन : 20/1 | रन रेट : 6.67
0 | 2.6 | 2.6: रजत पाटीदार को मोहसिन खान, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा| |
1 | 2.5 | 2.5: विराट कोहली को मोहसिन खान, लेग साइड की ओर हलके हाथों से खेलकर कोहली ने एक रन लिया| |
0 | 2.4 | 2.4: विराट कोहली को मोहसिन खान, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| |
2 | 2.3 | 2.3: विराट कोहली को मोहसिन खान, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर जबतक गेंद पर आते बल्लेबाजों ने भागकर दो रन ले लिया| |
0 | 2.2 | 2.2: विराट कोहली को मोहसिन खान, प्ले एंड मिस!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बल्ले पर नहीं आई गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका| |
4 | 2.1 | 2.1: विराट कोहली को मोहसिन खान, चौका!!! हवा में थी गेंद लेकिन गैप मिल गया| कोहली के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री यहाँ पर!!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे की इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| |
2 ओवर | रन : 13/1 | रन रेट : 6.5
4 | 1.6 | 1.6: रजत पाटीदार को दुशमंथा चमीरा, चौका!!! इसी के साथ रजत पाटीदार ने अपना खाता खोला!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की ओर पंच किया गैप में गई गेंद| फील्डर उसके पीछे भागे लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| |
0 | 1.5 | 1.5: रजत पाटीदार को दुशमंथा चमीरा, कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
1 | 1.4 | 1.4: विराट कोहली को दुशमंथा चमीरा, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला| |
0 | 1.3 | 1.3: विराट कोहली को दुशमंथा चमीरा, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| |
0 | 1.2 | 1.2: विराट कोहली को दुशमंथा चमीरा, अच्छा लीव!!, आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| |
4 | 1.1 | 1.1: विराट कोहली को दुशमंथा चमीरा, पहली बाउंड्री!! शानदार फ्लिक शॉट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
1 ओवर | रन : 4/1 | रन रेट : 4
0 | 0.7 | 0.6: रजत पाटीदार को मोहसिन खान, डॉट बॉल के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति| एक बड़ा विकेट इस ओवर से आया| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| 4/1 बैंगलोर| |
0 | 0.6 | 0.5: फाफ डु प्लेसिस को मोहसिन खान, आउट!!! कैच आउट!!! गोल्डन डक फाफ के खाते में गया!! पहला झटका यहाँ पर बैंगलोर की टीम को लगता हुआ!! मोहसिन खान ने पहले ही ओवर में अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिलाया| फाफ डु प्लेसिस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे| मिडिल स्टंप के बाहर डाली गई आउटस्विंग गेंद पर डिफेंड करने गए फाफ| गेंद की गति और स्विंग से यहाँ पर चकमा खा गए फाफ और बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे| बॉल सीधा हवा में कीपर की ओर गई जहाँ से डी कॉक ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ जश्न मनाने लगे तो दूसरी तरफ बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 4/1 बैंगलोर| |
3 | 0.5 | 0.4: विराट कोहली को मोहसिन खान, शानदार फील्डिंग डीप कवर्स की ओर फील्डर के द्वारा खेलने को मिली| अपनी टीम के लिए उन्होंने एक रन बचाए| डीप कवर्स की ओर कोहली ने हवा में शॉट खेला| लो मेंस लैंड में जा गिरी बॉल| फील्डर उसके पीछे गए और गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| बल्लेबाजों ने इसी बीच तीन रन तेज़ी से पूरा कर लिया| |
0 | 0.4 | 0.4: विराट कोहली को मोहसिन खान, वाइड!!! इसी के साथ बैंगलोर टीम के खाते में एक रन जोड़ता हुआ!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
0 | 0.3 | 0.3: विराट कोहली को मोहसिन खान, एक और डॉट गेंद!!! मोहसिन के द्वारा बेहतरीन गेंदबाज़ी देखने को मिल रही है| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| विराट ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला| |
0 | 0.2 | 0.2: विराट कोहली को मोहसिन खान, स्विंग एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| |
0 | 0.1 | 0.1: विराट कोहली को मोहसिन खान, डॉट बॉल के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| बीच बल्ले पर लगी थी बॉल जो देखकर अच्छा लगा| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| |