0 | 19.7 | 19.6: उमरान मलिक को नाथन एलिस, नॉट आउट!! साथ में बाई का एक रन भी आ गया| इस फ्री हिट गेंद पर बल्लेबाज़ को बोल्ड तो मार दिया था लेकिन विकेट्स से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से बाई का रन लेने भाग गए| पॉइंट की तरफ से नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो आया और बोलर ने उसे पकड़ते हुए बेल्स उड़ाई फिर रन आउट की अपील की| थर्ड अम्पायर ने इसे जब चक किया तो पाया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर था| बाई का एक रन मिला और इस रन के साथ हैदराबाद की पारी 157 रनों पर जाकर समाप्त हुई यानी अब पंजाब के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा गया है| |
0 | 19.6 | 19.6: रोमारियो शेफर्ड को नाथन एलिस, नो बॉल और विकेट! रन आउट हो गए भुवि| बाई के रूप में रन भागना चाहते थे इस आखिरी गेंद पर लेकिन कीपर के पास गई बॉल और उन्होंने डायरेक्ट हिट मारते हुए बल्लेबाज़ को रन आउट कर दिया| यानी अब स्ट्राइक पर एक नए बल्लेबाज़ आयेंगे| जड़ में डाली गई गेंद पर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए थे रोमारियो और गति से बीट हो गए थे| जिसके बाद रन भागा गया था| |
1 | 19.5 | 19.5: भुवनेश्वर कुमार को नाथन एलिस, सिंगल!! हैट्रिक नहीं मिल पाएगी| लो फुल टॉस गेंद को पुश किया और सिंगल हासिल किया| |
0 | 19.4 | 19.4: जगदीश सुचित को नाथन एलिस, आउट!!! कैच आउट!!! बैक टू बैक विकेट यहाँ पर नाथन एलिस हासिल करते हुए| अगली गेंद पर क्या एलिस हैट्रिक ले पायेंगे? जगदीश सूचित बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर चिप शॉट खेला| बल्ले के निचले भाग को लगकर सीधा शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में गई बॉल| फील्डर वहां मौजूद प्रेरक मांकड जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 154/7 हैदराबाद| |
0 | 19.3 | 19.3: वॉशिंगटन सुंदर को नाथन एलिस, आउट!! कैच आउट!! कॉट शिखर धवन बोल्ड नाथन एलिस| 58 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| स्लोवर बाउंसर ने सुंदर का काम तमाम किया| 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की छोटी गेंद पर अपर कट लगाने गए| बल्ले और गेंद का बेहतरीन संपर्क तो हुआ लेकिन कम गति के कारण दूरी हासिल नहीं हुई| शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े गब्बर ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 154/5 हैदराबाद| |
1 | 19.2 | 19.2: रोमारियो शेफर्ड को नाथन एलिस, ओवरपिच गेंद!! मिड विकेट की दिशा में खेला गया बड़ा शॉट!! संपर्क सही नहीं हुआ, एक ही रन मिल पायेगा| |
6 | 19.1 | 19.1: रोमारियो शेफर्ड को नाथन एलिस, छक्का! पहली ही गेंद पर छह रन आ गया है| अब बड़ा ओवर आ सकता है| फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा और छह रन बटोर लिए| |
19 ओवर | रन : 147/5 | रन रेट : 7.74
4 | 18.6 | 18.6: वॉशिंगटन सुंदर को अर्शदीप सिंह, चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद और सनसनाते हुए सीमा रेखा के पार चली गई| चतुराई भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर| 147/5 हैदराबाद| |
1 | 18.5 | 18.5: रोमारियो शेफर्ड को अर्शदीप सिंह, सामने की तरफ मिड ऑफ़ पर फील्डर लगाया गया| उसी के पास गई गेंद शॉट लगने के बाद| एक ही रन मिला| |
4 | 18.4 | 18.4: रोमारियो शेफर्ड को अर्शदीप सिंह, चौका! सामने की तरफ मारा गया शॉट!! आगे डाली गई थी गेंद यॉर्कर के प्रयास में और चौका मिल गया| गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला और चार रन बटोरा| |
1 | 18.3 | 18.3: वॉशिंगटन सुंदर को अर्शदीप सिंह, लो फुल गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया| |
1 | 18.2 | 18.2: रोमारियो शेफर्ड को अर्शदीप सिंह, राउंड डी विकेट आकर यॉर्कर डाला| बल्लेबाज़ के पास बड़ा शॉट लगाने का मौका नहीं था| लेग साइड पर खेला| एक ही रन मिला| |
1 | 18.1 | 18.1: वॉशिंगटन सुंदर को अर्शदीप सिंह, सिंगल, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर ने एक रन पर ही रोक दिया| |
18 ओवर | रन : 135/5 | रन रेट : 7.5
1 | 17.8 | 17.6: वॉशिंगटन सुंदर को कगिसो रबाडा, सिंगल के साथ एक और महंगे ओवर की समाप्ति हुई| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 135/5 हैदराबाद| |
0 | 17.7 | 17.5: वॉशिंगटन सुंदर को कगिसो रबाडा, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| |
0 | 17.6 | 17.5: वॉशिंगटन सुंदर को कगिसो रबाडा, वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के दाँए तरफ से सीधा फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई बॉल चार रनों के लिए| |
4 | 17.5 | 17.4: वॉशिंगटन सुंदर को कगिसो रबाडा, चौका! गिरते पड़ते स्कूप शॉट लगाया| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की| |
0 | 17.4 | 17.3: रोमारियो शेफर्ड को कगिसो रबाडा, बाई के रूप में आया सिंगल!! धीमी गति से डाली गई गेंद पर पुल लगाने गए थे| गति से बीट हुए| कीपर से भी हुई चूक, एक रन मिल गया| |
1 | 17.3 | 17.2: वॉशिंगटन सुंदर को कगिसो रबाडा, टैप एंड रन!! धीमी गति की गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल किया| |
0 | 17.2 | 17.2: वॉशिंगटन सुंदर को कगिसो रबाडा, वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| |
6 | 17.1 | 17.1: वॉशिंगटन सुंदर को कगिसो रबाडा, छक्का! सुन्दर का पहला सिक्स!! 82 मीटर लम्बा| हैदरबाद वापसी करते हुए| इस बार अपने लिए रूम बनाकर कवर्स की तरफ काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| |
17 ओवर | रन : 116/5 | रन रेट : 6.82
2 | 16.6 | 16.6: रोमारियो शेफर्ड को नाथन एलिस, दो रनों के साथ 17 रनों के एक बड़े ओवर की समाप्ति हुई| फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया| 116/5 हैदराबाद| |
6 | 16.5 | 16.5: रोमारियो शेफर्ड को नाथन एलिस, छक्का! बड़ा हिट!! लेग साइड पर आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ को बड़ा शॉट लगाने का मौका मिल गया| स्लॉग कर दिया गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और अपनी ताक़त से छह रन हासिल कर लिया| एक बड़े ओवर की तलाश थी और वो आता हुआ| |
4 | 16.4 | 16.4: रोमारियो शेफर्ड को नाथन एलिस, चौका! मिस टाइम पुल शॉट!! गैप में गई गेंद| दो फील्डरों के बीच से चार रनों के लिए निकल गई बॉल| पटकी हुई गेंद पर इस पिच पर काफी टाइम मिल जाता है| |
0 | 16.3 | 16.3: वॉशिंगटन सुंदर को नाथन एलिस, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| |
4 | 16.2 | 16.2: वॉशिंगटन सुंदर को नाथन एलिस, महत्वपूर्ण चौका! ये गेंद शॉर्ट कवर्स फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| |
0 | 16.1 | 16.1: वॉशिंगटन सुंदर को नाथन एलिस, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| |
16 ओवर | रन : 99/5 | रन रेट : 6.19
1 | 15.6 | 15.6: वॉशिंगटन सुंदर को अर्शदीप सिंह, क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
1 | 15.5 | 15.5: रोमारियो शेफर्ड को अर्शदीप सिंह, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| मयंक ने अपने दाँए ओर डाईव लगकर गेंद को रोका| बल्लेबाज़ ने तेज़ी से एक रन ले लिया| |
0 | 15.4 | 15.4: रोमारियो शेफर्ड को अर्शदीप सिंह, स्लोवर बाउंसर!! पुल लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन संपर्क नहीं हो सका| कोई रन नहीं| |
0 | 15.3 | 15.3: रोमारियो शेफर्ड को अर्शदीप सिंह, सटीक यॉर्कर डाला| बल्लेबाज़ ने उसे मिड ऑन की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बन सका| |
1 | 15.2 | 15.2: वॉशिंगटन सुंदर को अर्शदीप सिंह, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
0 | 15.1 | 15.1: वॉशिंगटन सुंदर को अर्शदीप सिंह, बढ़िया स्ट्रेट ड्राइव लेकिन सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड वाली विकेट्स से जा टकराई बॉल| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| |
15 ओवर | रन : 96/5 | रन रेट : 6.4
0 | 14.6 | 14.6: रोमारियो शेफर्ड को हरप्रीत ब्रार, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कट करने गए बल्लेबाज़ लेकिन टर्न से चकमा खा गए| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| 96/5 हैदराबाद| |
0 | 14.5 | 14.5: रोमारियो शेफर्ड को हरप्रीत ब्रार, आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
0 | 14.4 | 14.4: एडन मार्करम को हरप्रीत ब्रार, आउट!!! स्टम्प!! हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौटती हुई!!! हरप्रीत ब्रार के हाथ लगी तीसरी विकेट| एडन मार्करम 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ निकलकर खेलने गए| बॉल टप्पा खाकर बाउंस के साथ टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई कीपर की ओर गई| जितेश शर्मा ने गेंद को पकड़कर सीधा स्टंप्स को लगा दिया| लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब कीपर ने स्टंप्स पर लगाया था तो बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ के बाहर था| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 96/5 हैदराबाद| |
0 | 14.3 | 14.3: एडन मार्करम को हरप्रीत ब्रार, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| |
4 | 14.2 | 14.2: एडन मार्करम को हरप्रीत ब्रार, चौका!!! मार्करम के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| |
2 | 14.1 | 14.1: एडन मार्करम को हरप्रीत ब्रार, दुग्गी!!! आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| गैप में गई बॉल, दो रन मिल गया| |
14 ओवर | रन : 90/4 | रन रेट : 6.43
1 | 13.6 | 13.6: एडन मार्करम को कगिसो रबाडा, पैड्स लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन ले लिया| |
1 | 13.5 | 13.5: वॉशिंगटन सुंदर को कगिसो रबाडा, शॉटपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेला| एक रन आया| |
0 | 13.4 | 13.4: वॉशिंगटन सुंदर को कगिसो रबाडा, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
0 | 13.3 | 13.3: वॉशिंगटन सुंदर को कगिसो रबाडा, ऑफ साइड की ओर गेंद को पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नीं आया| |
0 | 13.2 | 13.2: वॉशिंगटन सुंदर को कगिसो रबाडा, डॉट गेंद!! गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| |
1 | 13.1 | 13.1: एडन मार्करम को कगिसो रबाडा, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| |
13 ओवर | रन : 87/4 | रन रेट : 6.69
0 | 12.7 | 12.6: निकोलस पूरन को नाथन एलिस, आउट!!! कैच आउट!!! चौथा झटका यहाँ पर हैदराबाद की टीम को लगता हुआ!! नाथन एलिस के हाथ लगी पहली विकेट| निकोलस पूरन 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ कवर्स की ओर ड्राइव लगाने गए| गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधा कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से जितेश शर्मा ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 87/4 हैदराबाद| |
0 | 12.6 | 12.5: निकोलस पूरन को नाथन एलिस, ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| रन नहीं आया| |
0 | 12.5 | 12.5: निकोलस पूरन को नाथन एलिस, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
1 | 12.4 | 12.4: एडन मार्करम को नाथन एलिस, बैक फुट से बल्लेबाज़ ने विकेट लाइन की गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ के हाथ को लगकर मिड ऑन की ओर गई| एक रन ही मिला| |
1 | 12.3 | 12.3: निकोलस पूरन को नाथन एलिस, फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला| |
0 | 12.2 | 12.2: निकोलस पूरन को नाथन एलिस, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना बेहतर समझा| |
1 | 12.1 | 12.1: एडन मार्करम को नाथन एलिस, आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ़ ड्राइव किया| एक रन मिल गया| |
12 ओवर | रन : 83/3 | रन रेट : 6.92
0 | 11.6 | 11.6: निकोलस पूरन को लियाम लिविंगस्टन, कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| |
1 | 11.5 | 11.5: एडन मार्करम को लियाम लिविंगस्टन, लॉन्ग ऑन की तरफ मार्करम ने पुश करते हुए एक रन निकाला| |
1 | 11.4 | 11.4: निकोलस पूरन को लियाम लिविंगस्टन, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन आ गया| |
0 | 11.3 | 11.3: निकोलस पूरन को लियाम लिविंगस्टन, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| |
1 | 11.2 | 11.2: एडन मार्करम को लियाम लिविंगस्टन, ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला| गैप में गई बॉल, एक रन मिला| |
1 | 11.1 | 11.1: निकोलस पूरन को लियाम लिविंगस्टन, लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर पूरन ने एक रन निकाला| |
11 ओवर | रन : 79/3 | रन रेट : 7.18
1 | 10.6 | 10.6: निकोलस पूरन को हरप्रीत ब्रार, सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से रन चुरा लिया| 79/3 हैदराबाद| |
1 | 10.5 | 10.5: एडन मार्करम को हरप्रीत ब्रार, सिंगल यहाँ पर भी मिल पायेगा| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| |
1 | 10.4 | 10.4: निकोलस पूरन को हरप्रीत ब्रार, आते के साथ पहली ही गेंद पर कवर ड्राइव करते हुए सिंगल के साथ खाता खोला| |
0 | 10.3 | 10.3: अभिषेक शर्मा को हरप्रीत ब्रार, आउट!!! कैच आउट!!! उड़ता हुआ लियाम!! शानदार कैच लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर लियाम लिविंगस्टन के द्वारा देखने को मिला!!! तीसरा झटका यहाँ पर हैदराबाद को लगता हुआ!! हरप्रीत ब्रार के हाथ लगी एक और सफ़लता| अभिषेक शर्मा 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई ऑफ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| गेंद बीच बल्ले पर आई नहीं लेकिन फिर भी निचले भाग को लगकर लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई| फील्डर वहां मौजूद लिविंगस्टन जिन्होंने ऊपर की ओर उछलकर छह रनों के लिए जा रही गेंद को शानदार कैच में तब्दील कर दिया|| 76/3 हैदराबाद| |
1 | 10.2 | 10.2: एडन मार्करम को हरप्रीत ब्रार, बैक फुट से डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया| |
4 | 10.1 | 10.1: एडन मार्करम को हरप्रीत ब्रार, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
10 ओवर | रन : 71/2 | रन रेट : 7.1
0 | 9.6 | 9.6: अभिषेक शर्मा को लियाम लिविंगस्टन, इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेलने गए| टर्न से चकमा खाए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई बॉल और ऑफ़ साइड पर गई| रन की मांग थी लेकिन फील्डर ने तेज़ी से बॉल उठाते हुए रन लेने से रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ| 71/2 हैदराबाद| |
1 | 9.5 | 9.5: एडन मार्करम को लियाम लिविंगस्टन, समझदारी भरा सिंगल!! इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| |
1 | 9.4 | 9.4: अभिषेक शर्मा को लियाम लिविंगस्टन, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
0 | 9.3 | 9.3: अभिषेक शर्मा को लियाम लिविंगस्टन, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| |
6 | 9.2 | 9.2: अभिषेक शर्मा को लियाम लिविंगस्टन, छक्का! बैकफुट से लगाया गया छह रन!! ये है शर्मा जी की ताक़त| पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार भेज दिया| |
1 | 9.1 | 9.1: एडन मार्करम को लियाम लिविंगस्टन, लॉन्ग ऑफ की ओर बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन ले लिया| |
9 ओवर | रन : 62/2 | रन रेट : 6.89
0 | 8.6 | 8.6: अभिषेक शर्मा को हरप्रीत ब्रार, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया| |
1 | 8.5 | 8.5: एडन मार्करम को हरप्रीत ब्रार, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
0 | 8.4 | 8.4: एडन मार्करम को हरप्रीत ब्रार, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| |
0 | 8.3 | 8.3: राहुल त्रिपाठी को हरप्रीत ब्रार, आउट!! कैच आउट!!! कॉट शिखर धवन बोल्ड हरप्रीत ब्रार| 47 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 20 रन बनाकर त्रिपाठी लौटे पवेलियन| विकेट वाली गेंद नहीं थी लेकिन गेंदबाज़ का दिन अच्छा था आज| अगर छोड़ देते तो वाइड हो जाती ये बॉल| लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को स्वीप किया| बॉल हवा में गई सीधा शॉर्ट फाइन लेग की तरफ| गब्बर वहां पर तैनात थे जिन्होंने एक आसान सा कैच लपक लिया और थाई फाइव किया| राहुल त्रिपाठी पवेलियन की ओर लौटते हुए काफ़ी निराश दिखे| 61/2 हैदराबाद| |
0 | 8.2 | 8.2: राहुल त्रिपाठी को हरप्रीत ब्रार, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| |
2 | 8.1 | 8.1: राहुल त्रिपाठी को हरप्रीत ब्रार, बढ़िया फील्डिंग कवर्स बाउंड्री पर!! इन साइड आउट खेला, कवर्स की दिशा में गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गया| |
8 ओवर | रन : 59/1 | रन रेट : 7.38
1 | 7.6 | 7.6: राहुल त्रिपाठी को लियाम लिविंगस्टन, सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 59/1 हैदराबाद| |
1 | 7.5 | 7.5: अभिषेक शर्मा को लियाम लिविंगस्टन, इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| |
2 | 7.4 | 7.4: अभिषेक शर्मा को लियाम लिविंगस्टन, इस बार अपने लिए रूम बनाकर गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप था, फील्डर ने बाएँ ओर भागते हुए बॉल को कट किया, दो रन मिल गए| |
1 | 7.3 | 7.3: राहुल त्रिपाठी को लियाम लिविंगस्टन, चतुराई भरा सिंगल लिया जा रहा यहाँ पर| फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया| |
1 | 7.2 | 7.2: अभिषेक शर्मा को लियाम लिविंगस्टन, सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| |
1 | 7.1 | 7.1: राहुल त्रिपाठी को लियाम लिविंगस्टन, लेग स्पिन गेंद को बैकफुट से मिड विकेट की तरफ पुल तो किया लेकिन गेंद को फील्ड कर लिया गया| एक ही रन मिल पायेगा| |
7 ओवर | रन : 52/1 | रन रेट : 7.43
0 | 6.6 | 6.6: अभिषेक शर्मा को हरप्रीत ब्रार, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट लगाने गए लेकिन टर्न से बीट हुए| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| 52/1 हैदराबाद| |
1 | 6.5 | 6.5: राहुल त्रिपाठी को हरप्रीत ब्रार, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| |
1 | 6.4 | 6.4: अभिषेक शर्मा को हरप्रीत ब्रार, टाईट लाइन!! अच्छी वापसी की है गेंदबाज़ ने यहाँ पर| बल्लेबाज़ को बड़ा शॉट्स लगाने से रोक दिया| एक ही रन मिला| |
0 | 6.3 | 6.3: अभिषेक शर्मा को हरप्रीत ब्रार, आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
6 | 6.2 | 6.2: अभिषेक शर्मा को हरप्रीत ब्रार, छक्का! एक और छोटी गेंद और ये मज़बूत पक्ष है अभिषेक का| तुरंत बैकफुट पर गए और जड़ दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ एक लम्बा सिक्स| इसी के साथ टीम का 50 रन भी पूरा हो गया| अच्छा स्टार्ट कह सकते हैं इसे| |
1 | 6.1 | 6.1: राहुल त्रिपाठी को हरप्रीत ब्रार, सिंगल आता हुआ पहली गेंद पर| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| |
6 ओवर | रन : 43/1 | रन रेट : 7.17
4 | 5.6 | 5.6: अभिषेक शर्मा को नाथन एलिस, चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक बड़ा ओवर समाप्त हुआ| छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और गैप से बाउंड्री बटोरी| 43/1 हैदराबाद| |
1 | 5.5 | 5.5: राहुल त्रिपाठी को नाथन एलिस, इस बार समझदारी के साथ गेंद को डीप पॉइंट की तरफ कट करते हुए एक रन से सहमत हुए बल्लेबाज़| |
6 | 5.4 | 5.4: राहुल त्रिपाठी को नाथन एलिस, छक्का! शानदार पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| |
0 | 5.3 | 5.3: राहुल त्रिपाठी को नाथन एलिस, लगातार तीसरी डॉट गेंद!! दबाव अब बल्लेबाज़ के ऊपर आता हुआ| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| |
0 | 5.2 | 5.2: राहुल त्रिपाठी को नाथन एलिस, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
0 | 5.1 | 5.1: राहुल त्रिपाठी को नाथन एलिस, कैच ड्रॉप या एक टफ चांस!! पहली ही गेंद पर एलिस ने गंवाया एक बड़ा मौका!! राहुल को मिला 6 रनों पर जीवनदान| गुड लेंथ वाली गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ मारा था जहाँ बोलर ने अपना दाहिना हाथ बढ़ाकर गेंद को लपकना चाहा लेकिन असफल रहे| दूसरी बार भी प्रयास किया लेकिन बॉल उनसे काफी दूर जा चुकी थी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| |
5 ओवर | रन : 32/1 | रन रेट : 6.4
1 | 4.7 | 4.6: राहुल त्रिपाठी को कगिसो रबाडा, ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड किया| एक रन मिल गया| 5 ओवर के बाद 32/1 हैदराबाद| |
1 | 4.6 | 4.5: अभिषेक शर्मा को कगिसो रबाडा, सिंगल!! क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| |
4 | 4.5 | 4.4: अभिषेक शर्मा को कगिसो रबाडा, चौका!!! लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
0 | 4.4 | 4.3: अभिषेक शर्मा को कगिसो रबाडा, ऑफ स्टंप पर पटकी गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर बैक फुट से पंच किया| एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन नहीं आया| |
1 | 4.3 | 4.2: राहुल त्रिपाठी को कगिसो रबाडा, कवर्स की ओर राहुल त्रिपाठी ने पुश करते हुए एक रन ले लिया| |
0 | 4.2 | 4.2: राहुल त्रिपाठी को कगिसो रबाडा, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
0 | 4.1 | 4.1: राहुल त्रिपाठी को कगिसो रबाडा, स्विंग एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर पंच शॉट लगाने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| |
4 ओवर | रन : 24/1 | रन रेट : 6
0 | 3.6 | 3.6: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, अच्छी वापसी बाउंड्री खाने के बाद अर्शदीप द्वारा| अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| 24/1 हैदराबाद| |
0 | 3.5 | 3.5: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| |
4 | 3.4 | 3.4: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, चौका! ये अभिषेक का बाउंड्री स्ट्रोक है| इस तरह की छोटी गेंद पर नहीं चूकते शर्मा जी| इस बार छोटी गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| |
2 | 3.3 | 3.3: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, नॉट आउट!!! बाल बाल बच गए बल्लेबाज़ यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट लगाकर पहला रन तेज़ी से पूरा किया जिसके बाद दूसरे के लिए भागे| फील्डर ने गेंद को उठाकर स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| कीपर ने गेंद को स्टंप पर लगाया| रन आउट की हुई अपील, लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब गेंद को कीपर ने स्टंप्स से लगाया था तो बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| दो रन मिल गए| |
0 | 3.2 | 3.2: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| |
0 | 3.1 | 3.1: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| |
3 ओवर | रन : 18/1 | रन रेट : 6
4 | 2.6 | 2.6: राहुल त्रिपाठी को कगिसो रबाडा, चौका! बाउंड्री के साथ राहुल ने खोला अपना खाता| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री लाइन की ओर| गेंद सनसनाती हुई सीमा रेखा के पार चली गई, चार रन मिला| 18/1 हैदराबाद| |
0 | 2.5 | 2.5: राहुल त्रिपाठी को कगिसो रबाडा, एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!! कोई रन नहीं| |
0 | 2.4 | 2.4: प्रियम गर्ग को कगिसो रबाडा, आउट!!! कैच आउट!!! पहला झटका यहाँ पर हैदराबाद की टीम को लगता हुआ!!! कगिसो रबाडा के हाथ लगी पहली विकेट| प्रियम गर्ग 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ उसे लेग साइड की ओर फ्लिक करने गए| गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का लीडिंग एज लेकर शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में गई| मयंक ने गेंद को जज किया और मिड ऑफ से भागकर शॉर्ट कवर्स तक गए और आसान सा कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 14/1 हैदराबाद| |
0 | 2.3 | 2.3: प्रियम गर्ग को कगिसो रबाडा, मिड ऑन की ओर गर्ग ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया| |
1 | 2.2 | 2.2: अभिषेक शर्मा को कगिसो रबाडा, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर बल्लेबाज़ ने खेला| एक रन आ गया| |
4 | 2.1 | 2.1: अभिषेक शर्मा को कगिसो रबाडा, चौका!!! रबाडा स्गावत बाउंड्री लगाकर अभिषेक शर्मा ने यहाँ पर किया!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
2 ओवर | रन : 9/0 | रन रेट : 4.5
2 | 1.6 | 1.6: प्रियम गर्ग को अर्शदीप सिंह, पैड्स पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर हलके हाथों से फ्लिक किया और तेज़ी से दो रन बटोरा| |
1 | 1.5 | 1.5: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट लगाकर एक रन निकाला| |
0 | 1.4 | 1.4: अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे देखा और लीव करना सही समझा| |
1 | 1.3 | 1.3: प्रियम गर्ग को अर्शदीप सिंह, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| एक रन मिल गया| |
0 | 1.2 | 1.2: प्रियम गर्ग को अर्शदीप सिंह, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| |
0 | 1.1 | 1.1: प्रियम गर्ग को अर्शदीप सिंह, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| |
1 ओवर | रन : 5/0 | रन रेट : 5
0 | 0.6 | 0.6: अभिषेक शर्मा को लियाम लिविंगस्टन, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना बेहतर समझा| पहले ओवर से 5 रन आये| |
4 | 0.5 | 0.5: अभिषेक शर्मा को लियाम लिविंगस्टन, चौका!!! इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने अपना खाता खोला!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाद ने बैक फुट से कवर्स की ओर पंच किया| हवा में गई गेंद लेकिन गैप में गिरी और सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| |
0 | 0.4 | 0.4: अभिषेक शर्मा को लियाम लिविंगस्टन, कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
0 | 0.3 | 0.3: अभिषेक शर्मा को लियाम लिविंगस्टन, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| |
0 | 0.2 | 0.2: अभिषेक शर्मा को लियाम लिविंगस्टन, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| |
1 | 0.1 | 0.1: प्रियम गर्ग को लियाम लिविंगस्टन, सिंगल!!! इसी के साथ मुकाबले की पहली ही गेंद पर प्रियम गर्ग ने अपना खाता खोला!!! पैड्स लाइन की गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला| |