शहर चुनें close
आपके शहर की खबरें आपके करीब

इंडियन T20 कमेंट्री

क्वालिफायर 124-May-2022

गुजरात VS राजस्थान T20 कमेंट्री

188/620.0 oversरन रेट: 9.4
VS
191/319.3 oversरन रेट: 9.79
गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकटों से हराया
गुजरात टाइटन्स पहली पारी
619.319.3: डेविड मिलर को प्रसिद्ध कृष्णा, हैट्रिक छक्का!!! मैक्सिमम हिट लगाकर डेविड मिलर ने अपनी टीम को जीत के पार पहुँचाया!! गुजरात ने यहाँ पर राजस्थान को 7 विकटों से शिकस्त दी!! इसी के साथ हार्दिक की सेना ने फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली!!! आगे डाली गई गेंद पर मिलर ने मिड विकेट की ओर पूरे पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| हार्दिक ने मिलर को अपने गले से लगकर जीत की बधाई दी|
619.219.2: डेविड मिलर को प्रसिद्ध कृष्णा, बैक टू बैक छक्का! ये लीजिये दोस्तों मुकाबला अब पूरी तरह से गुजरात के पक्ष में चला गया| अब 4 गेंदों पर 4 रनों की दरकार| इसी के साथ 100 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई| मिलर ने इस लेंथ गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया और छह रन हासिल किया| दबाव अब पूरी तरह से कृष्णा पर होगा|
619.119.1: डेविड मिलर को प्रसिद्ध कृष्णा, छक्का!!! अब गुजरात को जीत के लिए 5 गेंद पर 10 रन चाहिए| डेविड मिलर पॉवर दिखाते हुए यहाँ पर!!! ऑफ़ स्टंप के बाहर जाकर मिलर ने ओवरपिच गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच में गई छह रनों के लिए| 
19 ओवर | रन : 173/3 | रन रेट : 9.11
018.618.6: हार्दिक पंड्या को ओबेड मैक्कॉय, एक और डॉट गेंद!! अब गुजरात को जीत के लिए 6 गेंदों पर 16 रनों की दरकार| अब मुकाबले में रोमांच आ गया है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए हार्दिक और बीट हो गए|
118.518.5: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, सिंगल!! इसी के साथ डेविड मिलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया!!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी का नमूना इस पूरे सीज़न मिलर ने गुजरात टीम के लिए पेश किया!! अपनी टीम के लिए समय समय पर रन बना रहे हैं| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
018.418.4: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, डॉट गेंद!! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को छकाया| मिलर उसे पुल लगाने गए और शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
418.318.3: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, चौका!!! मिलर के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर करारा शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| गुजरात को अब जीत के लिए 9 गेंद पर 18 रन चाहिए|
118.218.2: हार्दिक पंड्या को ओबेड मैक्कॉय, शॉर्टपिच गेंद पर हार्दिक ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| फील्डर पीछे मौजूद, एक रन ही मिल सका|
118.118.1: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| एक रन आ गया|
18 ओवर | रन : 166/3 | रन रेट : 9.22
117.617.6: डेविड मिलर को युजवेंद्र चहल, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! ऑफ स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेला| एक रन ही मिल सका| गुजरात को अब जीत के लिए 12 गेंद पर 23 रन चाहिए|
617.517.5: डेविड मिलर को युजवेंद्र चहल, छक्का!!! मिलर के बल्ले से आता हुआ मैक्सिमम!! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड ऑन के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| गुजरात को जीत के लिए 13 गेंद पर 24 रन चाहिए|
117.417.4: हार्दिक पंड्या को युजवेंद्र चहल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
117.317.3: डेविड मिलर को युजवेंद्र चहल, बल्लेबाज़ को ऑफ स्टंप के बाहर जाता हुआ देख चहल ने गेंद को ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाला| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया| एक रन मिला|
117.217.2: हार्दिक पंड्या को युजवेंद्र चहल, विकेट लाइन की गेंद पर हार्दिक ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
117.117.1: डेविड मिलर को युजवेंद्र चहल, ऑफ स्टंप के बाहर जाकर मिलर ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेला| एक रन मिल गया| 
17 ओवर | रन : 155/3 | रन रेट : 9.12
116.616.6: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| गुजरात को जीत के लिए अब 18 गेंद पर 34 रन चाहिए|
116.516.5: हार्दिक पंड्या को ओबेड मैक्कॉय, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन हासिल किया|
116.416.4: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, हवा में गेंद लेकिन शॉर्ट कवर्स फील्डर के आगे गिर गई| बाल-बाल बचे मिलर| थोड़ा सा आगे गिर गई फील्डर से गेंद| धीमी गति की गेंद से यहाँ पर मैक्कॉय ने मिलर को चकमा दे दिया| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को शॉर्ट कवर्स की ओर पुश किया| मिस टाइम हुई थी और हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के आगे जा गिरी| एक रन मिल गया|
116.316.3: हार्दिक पंड्या को ओबेड मैक्कॉय, पैड्स लाइन की गेंद पर हार्दिक ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन आया|
116.216.2: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
416.116.1: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, चौका!!! मिलर के बल्ले से आता हुआ महत्वपूर्ण रन यहाँ पर!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से गेंद को खेला| गैप में गई बॉल थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
16 ओवर | रन : 146/3 | रन रेट : 9.13
115.615.6: डेविड मिलर को ट्रेंट बोल्ट, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| गुजरात को अब जीत के लिए 24 गेंद पर 43 रन चाहिए|
215.515.5: डेविड मिलर को ट्रेंट बोल्ट, शानदार फील्डिंग एक्स्ट्रा कवर्स बाउंड्री की ओर हेटमायर के द्वारा देखने को मिली!! अपनी टीम के लिए हेटमायर ने दो रन बचाए| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाया| फील्डर डीप पॉइंट से भागते हुए आए और अपने बाएँ ओर डाईव लगकर गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोका| बल्लेबाजों ने इसी दौरान तेज़ी से दो रन ले लिया|
215.415.4: डेविड मिलर को ट्रेंट बोल्ट, पैड्स लाइन की गेंद पर डाली हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद, लॉन्ग ऑन से भागकर रियान पराग ने गेंद को फील्ड किया| बल्लेबाजों ने तेज़ी से दो रन लिया|
015.315.3: डेविड मिलर को ट्रेंट बोल्ट, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
115.215.2: हार्दिक पंड्या को ट्रेंट बोल्ट, पैड्स लाइन की गेंद पर डाली हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|
115.115.1: डेविड मिलर को ट्रेंट बोल्ट, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| एक रन आया|
15 ओवर | रन : 139/3 | रन रेट : 9.27
014.614.6: हार्दिक पंड्या को युजवेंद्र चहल, डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| 139/3 गुजरात| 30 गेंदों पर 50 रनों की दरकार|
114.514.5: डेविड मिलर को युजवेंद्र चहल, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
614.414.4: डेविड मिलर को युजवेंद्र चहल, छक्का! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| खराब गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठा लिया|
114.314.3: हार्दिक पंड्या को युजवेंद्र चहल, सिंगल यहाँ भी मिलेगा| ऊपर की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप से एक रन बटोरा|
114.214.2: डेविड मिलर को युजवेंद्र चहल, सिंगल, बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
114.114.1: हार्दिक पंड्या को युजवेंद्र चहल, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
14 ओवर | रन : 129/3 | रन रेट : 9.21
413.713.6: डेविड मिलर को रविचंद्रन अश्विन, चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| डाउन द ग्राउंड लगाया गया शॉट और चार रन टीम के लिए हासिल किये| आगे की गेंद को सीधे बल्ले से खेला था| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नही बन सका| 129/3 गुजरात|
113.613.5: हार्दिक पंड्या को रविचंद्रन अश्विन, सिंगल, समझदारी के साथ ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जोड़ लिया|
013.513.5: हार्दिक पंड्या को रविचंद्रन अश्विन, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
413.413.4: हार्दिक पंड्या को रविचंद्रन अश्विन, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
213.313.3: हार्दिक पंड्या को रविचंद्रन अश्विन, बेहतरीन फील्डिंग मिड विकेट बाउंड्री पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, दो रन मिल गया|
113.213.2: डेविड मिलर को रविचंद्रन अश्विन, पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन से संतुष्ट हुए बल्लेबाज़|
113.113.1: हार्दिक पंड्या को रविचंद्रन अश्विन, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर भी| सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला गया एक रन मिला|
13 ओवर | रन : 115/3 | रन रेट : 8.85
112.612.6: हार्दिक पंड्या को ओबेड मैक्कॉय, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
112.512.5: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
112.412.4: हार्दिक पंड्या को ओबेड मैक्कॉय, लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को ड्राइव किया जहाँ से एक रन के लिए|
112.312.3: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
212.212.2: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से दो रन मिला|
012.112.1: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
12 ओवर | रन : 109/3 | रन रेट : 9.08
111.611.6: डेविड मिलर को रविचंद्रन अश्विन, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
111.511.5: हार्दिक पंड्या को रविचंद्रन अश्विन, पैड्स पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
111.411.4: डेविड मिलर को रविचंद्रन अश्विन, पुश किया लॉन्ग ऑन पर गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
111.311.3: हार्दिक पंड्या को रविचंद्रन अश्विन, सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को और एक रन हासिल किया|
111.211.2: डेविड मिलर को रविचंद्रन अश्विन, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऊपर रखी गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
011.111.1: डेविड मिलर को रविचंद्रन अश्विन, पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|
11 ओवर | रन : 104/3 | रन रेट : 9.45
010.610.6: डेविड मिलर को प्रसिद्ध कृष्णा, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|
110.510.5: हार्दिक पंड्या को प्रसिद्ध कृष्णा, क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
410.410.4: हार्दिक पंड्या को प्रसिद्ध कृष्णा, चौका!!! इसी के साथ गुजरात टीम का 100 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई चार रनों के लिए|
010.310.3: हार्दिक पंड्या को प्रसिद्ध कृष्णा, कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
110.210.2: डेविड मिलर को प्रसिद्ध कृष्णा, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| एक रन मिला|
010.110.1: डेविड मिलर को प्रसिद्ध कृष्णा, कैच आउट की अपील, अम्पायर सहमत नहीं| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नहीं आया|
10 ओवर | रन : 97/3 | रन रेट : 9.7
49.109.6: हार्दिक पंड्या को ओबेड मैक्कॉय, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर हार्दिक ने कवर्स ड्राइव किया| गेंद बीच बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| 10 ओवर के बाद 97/3 गुजरात, जीत के लिए 60 गेंद पर 92 रन चाहिए|
09.99.6: हार्दिक पंड्या को ओबेड मैक्कॉय, वाइड!! तीसरी वाइड इस ओवर से आती हुई यहाँ पर!!! एक बार फिर से लेग स्टंप्स के बाहर गेंद को डाल बैठे मैक्कॉय| 
49.89.5: हार्दिक पंड्या को ओबेड मैक्कॉय, शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
09.79.5: हार्दिक पंड्या को ओबेड मैक्कॉय, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
19.69.4: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, फ्री हिट बॉल का फ़ायदा नहीं उठा सके मिलर!! क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
09.59.4: डेविड मिलर को ओबेड मैक्कॉय, नो बॉल!!! अगली गेंद मिलर के लिए फ्री हिट होगी!! इस ओवर की दूसरी बाउंसर गेंद डाल बैठे मैक्कॉय| अम्पायर ने जिसे नो बॉल करार दिया| बाउंसर गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव कीपर की ओर जाने दिया|
09.49.3: मैथ्यू वेड को ओबेड मैक्कॉय, आउट!!! कैच आउट!!! तीसरा झटका यहाँ पर गुजरात की टीम को यहाँ पर लगता हुआ!!! मैथ्यू वेड 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ओबेड मैक्कॉय के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| गेंद तेज़ गति के साथ बल्ले के स्टिकर के पास लगती हुई मिड विकेट बाउंड्री की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद जोस बटलर जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| बल्लेबाज़ अपने इस शॉट से निराश दिखाई दिए| 85/3 गुजरात|
19.39.2: हार्दिक पंड्या को ओबेड मैक्कॉय, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन आया|
49.29.1: हार्दिक पंड्या को ओबेड मैक्कॉय, चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में कट शॉट लगाया| गैप में गई बॉल तेज़ी के साथ डीप पॉइंट बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
09.19.1: हार्दिक पंड्या को ओबेड मैक्कॉय, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9 ओवर | रन : 80/2 | रन रेट : 8.89
48.68.6: मैथ्यू वेड को युजवेंद्र चहल, चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने लेग स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा|
08.58.5: मैथ्यू वेड को युजवेंद्र चहल, कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
18.48.4: हार्दिक पंड्या को युजवेंद्र चहल, ऑफ साइड की ओर गेंद को पंच करते हुए सिंगल ले लिया|
18.38.3: मैथ्यू वेड को युजवेंद्र चहल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
08.28.2: मैथ्यू वेड को युजवेंद्र चहल, ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
18.18.1: हार्दिक पंड्या को युजवेंद्र चहल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8 ओवर | रन : 72/2 | रन रेट : 9
07.77.6: मैथ्यू वेड को रविचंद्रन अश्विन, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
07.67.5: मैथ्यू वेड को रविचंद्रन अश्विन, कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
17.57.4: शुभमन गिल को रविचंद्रन अश्विन, आउट!!! रन आउट!! बड़ा झटका यहाँ पर गुजरात की टीम को लगता हुआ| शुभमन गिल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश करते हुए पहला रन तेज़ी से लिया| जिसके बाद दूसरा भी लेने को गिल भागे| इसी बीच आधे क्रीज़ पर जब गिल थे तो वेड ने रन लेने से मना किया| गिल वापिस क्रीज़ की ओर पलटे| फील्डर पडिकल ने गेंद को उठाया और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| हेटमायर ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स को लगाया| बल्लेबाज़ आधे क्रीज़ पर खड़े रह गए| निराश होकर गिल पवेलियन की ओर लौटे| 72/2 गुजरात| 
17.47.3: मैथ्यू वेड को रविचंद्रन अश्विन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
07.37.3: मैथ्यू वेड को रविचंद्रन अश्विन, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
07.27.2: मैथ्यू वेड को रविचंद्रन अश्विन, शानदार फील्डिंग पॉइंट की ओर यशस्वी के द्वारा देखने को मिली!!! पॉइंट की ओर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कट शॉट खेला| फील्डर ने अपने दाँए ओर डाईव लगकर गेंद को पकड़ा| रन नहीं मिला|
17.17.1: शुभमन गिल को रविचंद्रन अश्विन, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| एक रन मिल गया|
7 ओवर | रन : 68/1 | रन रेट : 9.71
06.66.6: मैथ्यू वेड को युजवेंद्र चहल, ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
16.56.5: शुभमन गिल को युजवेंद्र चहल, मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
16.46.4: मैथ्यू वेड को युजवेंद्र चहल, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| एक रन आ गया|
16.36.3: शुभमन गिल को युजवेंद्र चहल, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेला| एक रन मिल गया|
06.26.2: शुभमन गिल को युजवेंद्र चहल, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
16.16.1: मैथ्यू वेड को युजवेंद्र चहल, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
6 ओवर | रन : 64/1 | रन रेट : 10.67
15.75.6: मैथ्यू वेड को रविचंद्रन अश्विन, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति!!! इस ओवर से आए 17 रन!! ऊपर डाली गई गेंद पर वेड ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| एक रन मिल गया|
05.65.5: मैथ्यू वेड को रविचंद्रन अश्विन, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
15.55.4: शुभमन गिल को रविचंद्रन अश्विन, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइन की ओर फ्लिक किया| एक रन आया|
45.45.3: शुभमन गिल को रविचंद्रन अश्विन, चौका!!! हैट्रिक बाउंड्री गिल के बल्ले से आती हुई!!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल| फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन|
45.35.2: शुभमन गिल को रविचंद्रन अश्विन, चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री गिल के बल्ले से आती हुइ!! ये गेंद को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
65.25.1: शुभमन गिल को रविचंद्रन अश्विन, छक्का!! इसी के साथ गुजरात की टीम का 50 रन पूरा हुआ!!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़  द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| आगे आकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाए और गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला छह रनों के लिए|
05.15.1: शुभमन गिल को रविचंद्रन अश्विन, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
5 ओवर | रन : 48/1 | रन रेट : 9.6
14.64.6: शुभमन गिल को ट्रेंट बोल्ट, क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे और एक रन पूरा किया| 47/1 गुजरात|
44.54.5: शुभमन गिल को ट्रेंट बोल्ट, चौका! एक और चौका!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप मिला और गेंद सनसनाते हुए सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
44.44.4: शुभमन गिल को ट्रेंट बोल्ट, चौका! अंदरूनी किनारा लगा लेकिन बल्लेबाज़ को भाग्य का साथ मिला| काफी अंदर आई गेंद| चकमा खाए बल्लेबाज़ और अंदरूनी किनारा लेकर कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग की दिशा में चली गई गेंद| चौका मिल गया|
14.34.3: मैथ्यू वेड को ट्रेंट बोल्ट, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
24.24.2: मैथ्यू वेड को ट्रेंट बोल्ट, मिस फील्ड हुई कृष्णा द्वारा मिड ऑन पर| पहले बैठ गए थे गेंद पर इस वजह से निकल गई| एक भी नहीं था और दो रन मिल गए| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ इस गेंद को खेला गया था|
44.14.1: मैथ्यू वेड को ट्रेंट बोल्ट, चौका!! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
4 ओवर | रन : 31/1 | रन रेट : 7.75
13.63.6: मैथ्यू वेड को प्रसिद्ध कृष्णा, वाह जी वाह!! बटलर ने चौका बचा दिया| वेड निराश दिखे, सबको लगा कि चौका हो जाता लेकिन बटलर ने अपने दाहिने ओर डाईव लगाकर बाउंड्री रोक दी| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला था| बटलर के रोकने के बाद एक ही रन मिला| 31/1 गुजरात|
13.53.5: शुभमन गिल को प्रसिद्ध कृष्णा, इस बार पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|
03.43.4: शुभमन गिल को प्रसिद्ध कृष्णा, एक और डॉट गेंद!! आगे आकर ऑफ़ ड्राइव किया गया मिड ऑफ़ की तरफ लेकिन उसे रोक दिया गया|
03.33.3: शुभमन गिल को प्रसिद्ध कृष्णा, एक और डॉट गेंद!! क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
03.23.2: शुभमन गिल को प्रसिद्ध कृष्णा, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
03.13.1: शुभमन गिल को प्रसिद्ध कृष्णा, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
3 ओवर | रन : 29/1 | रन रेट : 9.67
42.62.6: मैथ्यू वेड को ट्रेंट बोल्ट, चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| वेड अपनी लय दिखाते हुए| टीम को उनसे आज एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी| 29/1 गुजरात|
42.52.5: मैथ्यू वेड को ट्रेंट बोल्ट, चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को स्लिप फील्डरों के बीच से थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
02.42.4: मैथ्यू वेड को ट्रेंट बोल्ट, बढ़िया फील्डिंग मिड ऑफ़ पर बटलर द्वारा| अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया| ऊपर की गेंद को ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| बटलर ने बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो किया जो विकटों से लगा लेकिन वेड क्रीज़ में थे|
22.32.3: मैथ्यू वेड को ट्रेंट बोल्ट, दुग्गी!! पैरों पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
02.22.2: मैथ्यू वेड को ट्रेंट बोल्ट, अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं|
12.12.1: शुभमन गिल को ट्रेंट बोल्ट, गुड लेंथ लाइन की गेंद को बैक फुट से स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2 ओवर | रन : 18/1 | रन रेट : 9
41.71.6: मैथ्यू वेड को प्रसिद्ध कृष्णा, चौका! इस बार पटकी हुई गेंद से नहीं चूके वेड| पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट खेला| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 18/1 गुजरात|
01.61.6: मैथ्यू वेड को प्रसिद्ध कृष्णा, वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दाँए तरफ से सीधा फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई बॉल चार रनों के लिए|
01.51.5: मैथ्यू वेड को प्रसिद्ध कृष्णा, ओह!! ये काफी चोटिल हो सकता है| पुल शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन उछाल को परख नहीं पाए और हाथ पर खा बैठे गेंद| ऑफ़ साइड पर गई गेंद लेकिन कोई रन नहीं हुआ|
01.41.4: मैथ्यू वेड को प्रसिद्ध कृष्णा, ऑफ स्टंप की गेंद पर कट शॉट लगाने गए| बल्ले का निचला भाग लेकर गेंद एक टप्पा खाती हुई स्लिप फील्डर के हाथ में गई| रन नहीं आया|
11.31.3: शुभमन गिल को प्रसिद्ध कृष्णा, हवा में गेंद!! शॉर्ट कवर्स की तरफ गई, यशस्वी ने भागकर बॉल को लपकना चाहा लेकिन दूर रह गए| नो मेंस लैंड में गिरी बॉल और चार रनों के स्कोर पर गिल को भाग्य का साथ मिल गया| पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| गेंद ने बल्ले का लीडिंग एज लिया और ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से कैच का मौका बन गया था| फील्डर शायद इस कैच को मिस जज कर बैठे थे|
41.21.2: शुभमन गिल को प्रसिद्ध कृष्णा, चौका! गिल के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! बैकफुट से कवर्स की दिशा में गेंद को पंच किया| गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
01.11.1: शुभमन गिल को प्रसिद्ध कृष्णा, छोटी डाली गई गेंद को लीव करना सही सोच यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा| रन नहीं मिल सका|
1 ओवर | रन : 4/1 | रन रेट : 4
00.60.6: मैथ्यू वेड को ट्रेंट बोल्ट, लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 4/1 गुजरात|
00.50.5: मैथ्यू वेड को ट्रेंट बोल्ट, ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं|
40.40.4: मैथ्यू वेड को ट्रेंट बोल्ट, चौका!!! इसी के साथ मैथ्यू वेड ने अपना खाता खोला!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर टप्पा खाकर गई चार रनों के लिए|
00.30.3: मैथ्यू वेड को ट्रेंट बोल्ट, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
00.20.2: ऋद्धिमान साहा को ट्रेंट बोल्ट, आउट!! कैच आउट!! कॉट संजू सैमसन बोल्ड ट्रेंट बोल्ट| बड़ा झटका साहा के रूप में गुजरात को लगता हुआ| बिना खाता खोले साहा पवेलियन लौट गए| बोल्ट ने टीम को शुरूआती सफलता दिलाई| गुड लेंथ से बाहर निकलती हुई आउटस्विंगर गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए थे लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के दस्तानों में चली गई जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ लिया गया| 0/1 गुजरात| 
00.10.1: ऋद्धिमान साहा को ट्रेंट बोल्ट, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हो पाया|
राजस्थान रॉयल्स पहली पारी
219.819.6: रविचंद्रन अश्विन को यश दयाल, दो रनों के साथ राजस्थान की पारी हुई समाप्त| बोर्ड पर लगाए 188 रन यानी अब अगर गुजरात को फाइनल में पहुंचना है तो 189 रनों के लक्ष्य को हासिल करना होगा| इस गेंद को लेग साइड पर पुल किया था और गैप से दो रन बटोर लिए थे|
019.719.6: रविचंद्रन अश्विन को यश दयाल, वाइड डाली गई गेंद!! इसी बीच बाई के रूप में रन लेना चाहते थे पराग लेकिन अश्विन नहीं भागे| पराग उनके ही एंड पर आ गए थे और कीपर का थ्रो गेंदबाज़ की ओर आया जिस वजह से रन आउट हो गए रियान!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अश्विन ने वाइड समझकर इसे लीव कर दिया था जिसके बाद ये सारा ड्रामा हुआ| 186/6 राजस्थान|
119.619.6: जोस बटलर को यश दयाल, नो बॉल और विकेट! रन आउट हो गए बटलर 89 के स्कोर पर| अगली गेंद फ्री हिट होगी| लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग थी| वापिस भागे| थ्रो आया बाउंड्री से कीपर की तरफ जहाँ से साहा ने बेल्स उड़ाई| बल्लेबाज़ बटलर क्रीज़ से बाहर रह गए| स्लॉट में तो गेंद थी लेकिन बटलर इतना थक गए थे कि उसपर सही से शॉट नहीं लगा पाए|
219.519.5: जोस बटलर को यश दयाल, लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग|बटलर तेज़ी से वापिस हुए और दूसरा रन ले लिया|
019.419.4: जोस बटलर को यश दयाल, लो फुल टॉस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन कवर्स की दिशा में गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
619.319.3: जोस बटलर को यश दयाल, छक्का! एक बार फिर स्लॉट में और फिर गेंद को भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बल्लेबाज़ से बचना इस साल काफी मुश्किल है| इस बार भी गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी| 86 के स्कोर पर पहुंचे बटलर, तीन गेंद शेष है| क्या शतक हो पायेगा?
119.219.2: रियान पराग को यश दयाल, लो फुल टॉस गेंद को मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
219.119.1: रियान पराग को यश दयाल, बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बल्ला पराग के हाथों से छूट गया| थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से दो रन हासिल हो गया| बल्ला लेग साइड पर गया था और गेंद ऑफ़ साइड पर|
19 ओवर | रन : 172/4 | रन रेट : 9.05
618.618.6: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, छक्का! बटलर के बल्ले से आता हुआ पहला सिक्स!! काफी देर से हम इसका इंतज़ार कर रहे थे और जनाब अब जाकर आये हैं| आगे की गेंद को सामने की तरफ उठाकर मार दिया और छह रन हासिल किये| 172/4 राजस्थान| 6 गेंद शेष|
418.518.5: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, चौका!!! मारना कही चाहते थे गई कही और लेकिन चार रन मिल गया!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर ऑफ साइड की ओर शॉट लगाना चाहते थे बटलर| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई चार रनों के लिए|
118.418.4: रियान पराग को मोहम्मद शमी, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन मिल गया|
018.318.3: शिमरन हेटमायर को मोहम्मद शमी, आउट!! कैच आउट!! कॉट राहुल तेवतिया बोल्ड मोहम्मद शमी| महज़ 4 के स्कोर पर हेटमायर लौटे पवेलियन| सही समय पर एक बड़ी मछली जाल में फंस गई| पाले में तो थी ये गेंद लेकिन उसे डिसपैच नहीं कर पाए| आगे की गेंद को मिड विकेट की तरफ मारा ज़रूर लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया और सीधा फील्डर की गोद में गई गेंद| एक आसान सा कैच तेवतिया द्वारा देखने को मिला| 161/4 राजस्थान|
118.218.2: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, कैच ड्रॉप!! 69 रनों पर बटलर को मिला जीवनदान!! राशिद से हुई एक बड़ी चूक| मिड विकेट से आगे की तरफ भागते हुए आये और गेंद तक पहुँच गए लेकिन हाथों में नहीं रख पाए| खुद से काफी निराश दिखे राशिद| लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे बटलर लेकिन मिस टाइम कर बैठे थे|
118.118.1: शिमरन हेटमायर को मोहम्मद शमी, छोटी लेंथ की गेंद को पुल लगाने गए लेग साइड पर लेकिन गति से बीट हुए और किनारा लेकर कंधे पर जा लगी गेंद और पॉइंट की दिशा में गई जहाँ से एक रन मिल गया|
18 ओवर | रन : 159/3 | रन रेट : 8.83
017.617.6: जोस बटलर को अल्जारी जोसफ, शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| 159/3 राजस्थान|
417.517.5: जोस बटलर को अल्जारी जोसफ, चौका! एक और बाउंड्री उसी एरिया से हासिल करते हुए| इस बार लो फुल टॉस गेंद को मिड विकेट फील्डर के ऊपर से लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
417.417.4: जोस बटलर को अल्जारी जोसफ, चौका! गुड लेंथ लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में हीव किया| बटलर के बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद लेकिन ग्राउंड छोटा होने की वजह से बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
117.317.3: शिमरन हेटमायर को अल्जारी जोसफ, तेज़ गति से पैरों पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिलेगा|
117.217.2: जोस बटलर को अल्जारी जोसफ, यॉर्कर के साथ अच्छी वापसी जोसफ द्वारा| बटलर ने उसे खोदकर ऑफ़ साइड पर खेला और एक रन लिया|
417.117.1: जोस बटलर को अल्जारी जोसफ, ओवर की शुरुआत चौके के साथ!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
17 ओवर | रन : 145/3 | रन रेट : 8.53
116.716.6: जोस बटलर को यश दयाल, सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| 145/3 राजस्थान|
416.616.5: जोस बटलर को यश दयाल, चौथा चौका इस ओवर से आता हुआ! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
016.516.5: जोस बटलर को यश दयाल, वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
416.416.4: जोस बटलर को यश दयाल, चौका! एक और मिसफील्ड!! किस्मत आज पूरी तरह से बटलर के साथ थी| इसी के साथ उनका पचास भी पूरा हुआ| समय लेकर अपनी टीम के लिए खेला और अर्धशतक पूरा किया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट लगाने गए थे| बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई टप्पा खाकर गेंद| मिसफील्ड हुई और चार रन मिल गए|
016.316.3: जोस बटलर को यश दयाल, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
416.216.2: जोस बटलर को यश दयाल, ओहोहो!! क्या जीवनदान मिला है बटलर को यहाँ पर!! ये एक आसान सा कैच होता लॉन्ग ऑफ़ पर लेकिन हार्दिक वहां पर स्लिप कर गए और गेंद उनके ऊपर से निकल गई और चार रनों के लिए चली गई| लेंथ गेंद को सामने की तरफ पंच किया था और किस्मत का साथ मिल गया|
416.116.1: जोस बटलर को यश दयाल, चौका!!! काफी देर के बाद जोस बटलर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! डीप मिड विकेट की ओर राशिद खान के द्वारा अच्छा प्रयास देखने को मिला!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| बल्ला एक हाथ से निकला लेकिन शॉट में इतनी ताकत थी की गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
16 ओवर | रन : 127/3 | रन रेट : 7.94
015.615.6: शिमरन हेटमायर को राशिद खान, कमाल का स्पेल राशिद का हुआ समाप्त| बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधकर रखा| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन नहीं हुआ| 127/3 राजस्थान|
015.515.5: शिमरन हेटमायर को राशिद खान, अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं|
115.415.4: जोस बटलर को राशिद खान, इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
115.315.3: शिमरन हेटमायर को राशिद खान, लेफ्ट खेल रहे थे गेंद को लेकिन राईट गई| गुगली थी गेंद जिसे लेग साइड पर खेलने गए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| एज लेकर पॉइंट पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
115.215.2: जोस बटलर को राशिद खान, सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
015.115.1: जोस बटलर को राशिद खान, लेग स्पिन गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ|
15 ओवर | रन : 124/3 | रन रेट : 8.27
114.614.6: जोस बटलर को हार्दिक पंड्या, सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! ऊपर डाली गई गेंद पर कवर्स की ओर खेला| एक रन आया| 15 ओवर के बाद 124/3 राजस्थान|
214.514.5: जोस बटलर को हार्दिक पंड्या, शानदार फील्डिंग डीप कवर्स बाउंड्री की ओर जयंत यादव के द्वारा खेलने को मिली| अपनी टीम के लिए उन्होंने यहाँ पर 2 रन बचाए| ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद पर बटलर ने ड्राइव किया| डीप कवर्स की ओर तेज़ी के साथ गई गेंद| जयंत ने पॉइंट बाउंड्री से भागकर अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने दो रन ले लिया|
014.414.4: जोस बटलर को हार्दिक पंड्या, बैक फुट से कवर्स की ओर पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
414.314.3: जोस बटलर को हार्दिक पंड्या, शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! बढ़िया टाइमिंग और चौका मिलेगा| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|  
114.214.2: शिमरन हेटमायर को हार्दिक पंड्या, बाउंसर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पुल किया मिड विकेट की तरफ| कुछ टप्पों बाद फील्डर तक गई गेंद, एक ही रन मिला|
014.114.1: देवदत्त पडिकल को हार्दिक पंड्या, आउट!!! प्ले डाउन!!! तीसरा झटका यहाँ पर राजस्थान की टीम को लगता हुआ!! हार्दिक पंड्या के हाथ लगी पहली विकेट| देवदत्त पडिकल 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ज़ोर से पुल शॉट लगाने गए| गेंद टप्पा खाकर उछाल और गति के साथ बल्ले के निचले भाग को लगकर सीधा लेग स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ अपने इस शॉट से काफी निराश दिखाई दिए| हार्दिक ने विकेट हासिल करने के बाद मनाया जश्न| 116/3 राजस्थान|
14 ओवर | रन : 116/3 | रन रेट : 8.29
113.713.6: देवदत्त पडिकल को आर साई किशोर, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन ले लिया|
413.613.5: देवदत्त पडिकल को आर साई किशोर, चौका! कड़क बैकफुट पंच!! बड़ा ओवर राजस्थान के लिए आता हुआ| शानदार बैकफुट पंच| कवर्स की दिशा में खेला गया| फील्डर को बीट करते हुए बॉल बड़ी आसानी के साथ सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
413.513.4: देवदत्त पडिकल को आर साई किशोर, चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर पडिकल के बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर आगे आकर कवर्स की ओर शॉट लगाने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दाँए ओर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए| बल्लेबाज़ को आगे आता देख बाहर तो डाली थी गेंद लेकिन देव यहाँ पर साई से अधिक चालाक निकले और गेंद पर बल्ला लगा दिया|
613.413.3: देवदत्त पडिकल को आर साई किशोर, सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी पडिकल द्वारा देखने को मिल रही है| गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और स्लॉग किया लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और बॉल गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
113.313.2: जोस बटलर को आर साई किशोर, लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
013.213.2: जोस बटलर को आर साई किशोर, वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
113.113.1: देवदत्त पडिकल को आर साई किशोर, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया| एक रन मिल पाया|
13 ओवर | रन : 98/2 | रन रेट : 7.54
112.712.6: देवदत्त पडिकल को हार्दिक पंड्या, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|
012.612.5: देवदत्त पडिकल को हार्दिक पंड्या, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| कोई रन नहीं|
112.512.4: जोस बटलर को हार्दिक पंड्या, गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया जहाँ से एक रन हासिल किया|
212.412.3: जोस बटलर को हार्दिक पंड्या, हवा में गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी बॉल!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पुल शॉट लगाने गए बटलर| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर हवा में गई| लेग साइड बाउंड्री से लगभग 25 कदम भागकर मोहम्मद शमी गेंद को पकड़ने आए लेकिन गेंद उनके आगे गिर गई बॉल| एक भरसक प्रयास करते तो शायद कैच पकड़ सकते थे क्योंकि ये बटलर की विकेट थी| गैप में गिरी गेंद इस वजह से बटलर ने भागकर दो रन ले लिया|
112.312.2: देवदत्त पडिकल को हार्दिक पंड्या, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से ऑफ साइड की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
012.212.2: देवदत्त पडिकल को हार्दिक पंड्या, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
012.112.1: देवदत्त पडिकल को हार्दिक पंड्या, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
12 ओवर | रन : 92/2 | रन रेट : 7.67
111.611.6: देवदत्त पडिकल को आर साई किशोर, बैक फुट से गेंद को पडिकल कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर हार्दिक से वहां पर हुई मिसफील्ड, कवर्स की ओर गई गेंद और पडिकल को एक रन मिल गया|
111.511.5: जोस बटलर को आर साई किशोर, लेग स्टंप की गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड की ओर गई बॉल| एक रन आ गया|
111.411.4: देवदत्त पडिकल को आर साई किशोर, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|
011.311.3: देवदत्त पडिकल को आर साई किशोर, बैक फुट से ऑफ़ साइड पर पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
011.211.2: देवदत्त पडिकल को आर साई किशोर, टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
611.111.1: देवदत्त पडिकल को आर साई किशोर, छक्का!! देवदत्त पडिकल के बल्ले से आता हुआ पहला मैक्सिमम!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
11 ओवर | रन : 83/2 | रन रेट : 7.55
110.610.6: देवदत्त पडिकल को राशिद खान, सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया|
110.510.5: जोस बटलर को राशिद खान, मिड विकेट की ओर बटलर ने फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|
110.410.4: देवदत्त पडिकल को राशिद खान, पैड्स लाइन पर डाली गई गुगली गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|
010.310.3: देवदत्त पडिकल को राशिद खान, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
010.210.2: देवदत्त पडिकल को राशिद खान, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
110.110.1: जोस बटलर को राशिद खान, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
10 ओवर | रन : 79/2 | रन रेट : 7.9
09.69.6: देवदत्त पडिकल को आर साई किशोर, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| 79/2 राजस्थान|
09.59.5: संजू सैमसन को आर साई किशोर, आउट!! कैच आउट!! कॉट अल्जारी जोसफ बोल्ड आर साई किशोर| 68 रनों की बेहतरीन साझेदारी का हुआ अंत| 47 रन बनाकर संजू लौटे पवेलियन| एक बड़ा विकेट किशोर के खाते में गया| आगे डाली गई गेंद को रूम बनाकर सामने की तरफ खेलने गए| बड़ा शॉट लगाने की मंशा तो थी लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई बॉल| हवा में गई लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| सीमा रेखा पर खड़े अल्जारी ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 79/2 राजस्थान|
19.49.4: जोस बटलर को आर साई किशोर, समझदारी के साथ इस गेंद को बैकफुट पर जाकर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
19.39.3: संजू सैमसन को आर साई किशोर, धीमी गति से डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक ही रन मिलेगा|
19.29.2: जोस बटलर को आर साई किशोर, इस बार बटलर ने आगे आकर लेग साइड पर शॉट लगाया| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद, एक ही रन मिला|
19.19.1: संजू सैमसन को आर साई किशोर, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिल गया|
9 ओवर | रन : 75/1 | रन रेट : 8.33
18.68.6: संजू सैमसन को राशिद खान, महज़ दो सिंगल्स के साथ राशिद का एक तगड़ा ओवर हुआ समाप्त| टाईट गेंदबाजी देखने को मिली| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और रन हासिल किया| 75/1 राजस्थान|
08.58.5: संजू सैमसन को राशिद खान, अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं हुआ|
08.48.4: संजू सैमसन को राशिद खान, आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
18.38.3: जोस बटलर को राशिद खान, इस बार शरीर पर आई गेंद जिसे हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
08.28.2: जोस बटलर को राशिद खान, ओह!! एक और लेग ब्रेक से बटलर को परेशान कर दिया| गुगली के लिए खेले लेकिन बाहर टर्न होकर निकल गई गेंद| कमाल की गेंदबाजी करामाती खान द्वारा| कोई रन नहीं हुआ|
08.18.1: जोस बटलर को राशिद खान, लेग स्पिन गेंद!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर| बटलर ने शॉट लगाना चाहा लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं|
8 ओवर | रन : 73/1 | रन रेट : 9.13
47.67.6: संजू सैमसन को आर साई किशोर, चौका! एक और बार बाहर डाल बैठे गेंद| फील्ड के अनुसार से गेंदबाजी नहीं कर रहे किशोर| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| 73/1 राजस्थान|
17.57.5: जोस बटलर को आर साई किशोर, समझदारी के साथ बाउंड्री बटोरने के बाद अब सिंगल पर ध्यान देते हुए दोनों बल्लेबाज़| लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.47.4: संजू सैमसन को आर साई किशोर, इस बार समझदारी के साथ गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन लेकर दूसरे छोर पर चले गए|
47.37.3: संजू सैमसन को आर साई किशोर, बेहतरीन कट शॉट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
17.27.2: जोस बटलर को आर साई किशोर, पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
17.17.1: संजू सैमसन को आर साई किशोर, सिंगल! पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फ्लिक शॉट पर सिंगल ही बटोरा|
7 ओवर | रन : 61/1 | रन रेट : 8.71
16.66.6: संजू सैमसन को राशिद खान, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
26.56.5: संजू सैमसन को राशिद खान, बढ़िया कट शॉट लेकिन वेड ने डाईव लगाकर सीमा रेखा के आगे बॉल को रोका| टीम के लिए चौका बचाया, दो ही रन मिले| इस गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में खेल दिया था|
16.46.4: जोस बटलर को राशिद खान, गुगली गेंद को पढ़ा!! बटलर ने मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
06.36.3: जोस बटलर को राशिद खान, जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
16.26.2: संजू सैमसन को राशिद खान, आगे आकर गेंद को सामने की तरफ खेला और गैप से एक रन हासिल किया|
16.16.1: जोस बटलर को राशिद खान, गुगली गेंद को बटलर ने लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल किया| समय लेकर खेलते हुए जोस|
6 ओवर | रन : 55/1 | रन रेट : 9.17
05.65.6: संजू सैमसन को अल्जारी जोसफ, एक रेयर डॉट गेंद के साथ पॉवर प्ले हुआ समाप्त| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| रन नहीं हुआ| 
05.55.5: संजू सैमसन को अल्जारी जोसफ, कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
65.45.4: संजू सैमसन को अल्जारी जोसफ, छक्का! छोटा मैदान है इसलिए गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली जायेगी| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई|
05.35.3: संजू सैमसन को अल्जारी जोसफ, ये अच्छी गेंद!! लेग साइड पर पुल करना चाहते थे लेकिन गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं|
65.25.2: संजू सैमसन को अल्जारी जोसफ, छक्का! स्टैंड एंड डेलिवर!! खड़े-खड़े इस गेंद पर प्रहार कर दिया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
15.15.1: जोस बटलर को अल्जारी जोसफ, सिंगल आएगा पहली गेंद पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
5 ओवर | रन : 42/1 | रन रेट : 8.4
44.74.6: संजू सैमसन को मोहम्मद शमी, एक और बाउंड्री!! शानदार पिक अप शॉट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक किया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 42/1 राजस्थान| एक धमाकेदार शुरुआत|
44.64.5: संजू सैमसन को मोहम्मद शमी, चौका!!! हवा में गेंद, फील्डर ने डाईव लगाकर प्रयास भरपूर की लेकिन गेंद हाथ में नहीं आई!! गुड लेंथ की गेंद पर संजू ने मिड ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर था वाइड खड़े थे जिन्होंने अपने बाँए ओर डाईव लगकर कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथ में नहीं आ सकी और लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
14.54.4: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल लगाकर एक रन हासिल किया|
04.44.3: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, फुल लेंथ की गेंद पर बटलर ने मिड ऑन की ओर खेला| गैप इस दफा भी नहीं ढूँढ पाए बटलर| रन नहीं आ पाया|
04.34.2: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
04.24.1: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, गुड लेंथ की गेंद पर बटलर ने बैक फुट से मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आया|
04.14.1: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दाँए तरफ से सीधा फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई बॉल चार रनों के लिए|
4 ओवर | रन : 33/1 | रन रेट : 8.25
03.63.6: संजू सैमसन को यश दयाल, शॉर्टपिच गेंद पर संजू ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने आकर गेंद को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
03.53.5: संजू सैमसन को यश दयाल, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई बाउंसर गेंद| संजू ने उसे देखा और लीव करना ही बेहतर समझा|
03.43.4: संजू सैमसन को यश दयाल, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
43.33.3: संजू सैमसन को यश दयाल, चौका!!! संजू के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद पर कवर्स की ओर शॉट लगाया| फील्डर को बीट किया और गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| ऐसा लगता है कि ड्रेसिंग रूम से सेट होकर आये हैं कप्तान संजू|
03.23.2: संजू सैमसन को यश दयाल, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|
63.13.1: संजू सैमसन को यश दयाल, छक्का!!! पहली ही गेंद पर कप्तान संजू ने बड़ा शॉट लगाकर अपने इरादे यहाँ पर साफ़ कर दिए!! इसी के साथ संजू का खाता भी खुल गया| आगे डाली गई गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर सीधे बल्ले से शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का ताल मेल इतना बेहतर हुआ कि बॉल लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार बैठे दर्शकों के बीच में गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर छक्के का इशारा किया|
3 ओवर | रन : 18/1 | रन रेट : 6
02.72.6: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
02.62.5: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, स्विंग एंड मिस!!! गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद| टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ ने ड्राइव करने का मन बनाया| गेंद की लाइन से पूरी तरह बीट हो गए बटलर| बॉल कीपर के बाँए ओर गई| रन नहीं मिला|
02.52.5: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
42.42.4: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, चौका! एक और ऑन द राइज़ शॉट!! पैर निकालकर इस गेंद को दूर से ही कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को फिर से बीट कराने में कामयाब हुए और अपने लिए बाउंड्री हासिल कर ली| शमी और कप्तान दोनों मुस्कुराए यहाँ पर, ज़रूर कुछ प्लान होगा उनका|
02.32.3: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, अच्छी गेंद!! हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|
22.22.2: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, दो रन मिलेगा यहाँ पर| पैड्स पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप था, फील्डर ने गेंद को कट किया, दो ही रन मिल पाए|
02.12.1: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
2 ओवर | रन : 11/1 | रन रेट : 5.5
01.61.6: यशस्वी जयसवाल को यश दयाल, आउट!!! कैच आउट!!! पहला बड़ा झटका यहाँ पर राजस्थान की टीम को लगता हुआ!!! यश दयाल के हाथ लगी सफ़लता| यशस्वी जयसवाल 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई आउटस्विंग गेंद| बल्लेबाज़ कवर्स की ओर ड्राइव करने गए| स्विंग से यहाँ पर यशस्वी चकमा खा गए| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर की ओर हवा में गई| गेंदबाज़ ने कैच आउट की अपील की| अम्पायर अभी सोच ही रहे थे कि बल्लेबाज़ ने पवेलियन की ओर अपने क़दम बढ़ाने शुरू कर दिए| अम्पायर ने ये देखकर अपनी ऊँगली उठाई और आउट करार दिया| 11/1 राजस्थान|
21.51.5: यशस्वी जयसवाल को यश दयाल, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बलेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया, गैप में गई बॉल| दो रन मिल गया|
01.41.4: यशस्वी जयसवाल को यश दयाल, ओह!! बेहतरीन गेंदबाज़ी यहाँ पर यश दयाल के द्वारा देखने को मिली!! इनस्विंग गेंद आगे की ओर डाली गई| बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
01.31.3: यशस्वी जयसवाल को यश दयाल, ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना बेहतर समझा|
01.21.2: यशस्वी जयसवाल को यश दयाल, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
01.11.1: यशस्वी जयसवाल को यश दयाल, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
1 ओवर | रन : 9/0 | रन रेट : 9
40.60.6: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, चौका!!! दूसरी बाउंड्री इस ओवर से हासिल करते हुए इनफॉर्म बल्लेबाज़ जोस बटलर!!! एक बार फिर से फुल लेंथ की गेंद पर ड्राइव किया कवर्स की ओर| फील्डर ने डाईव लगाई लेकिन गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इस तरह के शॉट से बटलर का आत्मविश्वास ज़रूर बढ़ेगा|
00.50.5: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
40.40.4: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, चौका!!! पहली बाउंड्री इस मुकाबले की जोस बटलर के बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट से कवर्स की ओर ड्राइव किया| बीच बल्ले से लगकर गेंद गैप में गई चार रनों के लिए|
00.30.3: जोस बटलर को मोहम्मद शमी, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव करना बेहतर समझा|
10.20.2: यशस्वी जयसवाल को मोहम्मद शमी, सिंगल!!! इसी के साथ यशस्वी जयसवाल ने अपना खाता खोला!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|
00.10.1: यशस्वी जयसवाल को मोहम्मद शमी, पहली ही गेंद स्विंग के साथ बल्लेबाज़ को बीट करती हुई फ्रंट पैड्स को जा लगी!! गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

बड़ी खबरें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK
Share Market
Gujarati Jagran
Election 2023 News
Horoscope
सोमवार के दिन करें ये उपाय, जीवन की कई समस्याएं हो जाएंगी दूर
youtube