4 | 19.2 | 19.2: पैट कमिंस को युजवेंद्र चहल, चौका!!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकटों से शिकस्त दे दी है!! कमाल का मुकाबला हमें आज यहाँ देखने को मिला!!! अंत तक रोमांच बना रहा और आखिर में फिंच की सेना ने बाज़ी मारी!! ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से बॉल को कवर की ओर पंच किया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया| |
0 | 19.1 | 19.1: टिम डेविड को युजवेंद्र चहल, आउट!! कैच आउट!!! फील्डर के पास गया एक आसान सा कैच| 18 रन बनाकर डेविड लौटे पवेलियन| अब इससे ऑस्ट्रेलिया को कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि लक्ष्य से महज़ 2 ही रन दूर है टीम| लेग स्पिन गेंद थी, उसे फ्लैट मार बैठे लॉन्ग ऑफ़ फील्डर की तरफ जहाँ से हार्दिक ने बिना कोई ग़लती किये एक आसान सा कैच लपक लिया| |
19 ओवर | रन : 207/6 | रन रेट : 10.89
4 | 18.7 | 18.6: मैथ्यू वेड को भुवनेश्वर कुमार, हैट्रिक चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर मैथ्यू वेड के बल्ले से आती हुई!!! ऑस्ट्रेलिया अब जीत से बस 2 रन की दूरी पर है!!! फिंच की सेना को जीत के लिए 6 गेंदों पर अब 2 रन ही चाहिए| शॉर्टपिच बॉल को लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
4 | 18.6 | 18.5: मैथ्यू वेड को भुवनेश्वर कुमार, ये लीजिये एक और चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 7 गेंदों पर 6 रनों की ज़रुरत| एक बार फिर से 19वें ओवर में महंगे साबित हुए भुवि| |
4 | 18.5 | 18.4: मैथ्यू वेड को भुवनेश्वर कुमार, चौका!!! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधा कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए| वेड अपनी टीम को जीत की रेखा के पास लेकर जाते हुए| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 8 गेंदों पर 10 रनों की दरकार| |
0 | 18.4 | 18.3: टिम डेविड को भुवनेश्वर कुमार, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन| ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 9 गेंदों पर 14 रनों की दरकार होगी| |
1 | 18.3 | 18.2: मैथ्यू वेड को भुवनेश्वर कुमार, लॉन्ग ऑन की ओर वेड ने गेंद को खेला| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन एक रन हो गया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 10 गेंदों पर 15 रनों की दरकार है| |
1 | 18.2 | 18.1: टिम डेविड को भुवनेश्वर कुमार, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन ले लिया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 गेंदों पर 16 रनों की दरकार| |
0 | 18.1 | 18.1: टिम डेविड को भुवनेश्वर कुमार, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 12 गेंदों पर 17 रनों की दरकार| |
18 ओवर | रन : 192/5 | रन रेट : 10.67
2 | 17.6 | 17.6: मैथ्यू वेड को हर्षल पटेल, दुग्गी!!! इस ओवर से आये 22 रन!!! मुकाबला अब पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया की तरफ झुक गया है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया और दो रन ले लिया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 12 गेंदों पर 18 रनों की दरकार| |
6 | 17.5 | 17.5: मैथ्यू वेड को हर्षल पटेल, एक और छक्का! पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया छह रनों के लिए| काफी महंगा ओवर हो गया जहाँ भारत मुकाबले में पूरी तरह से पिछड़ गया| ओवर का ये तीसरा छक्का है और टीम इंडिया की जीत उम्मीद कम होती हुई| |
1 | 17.4 | 17.4: टिम डेविड को हर्षल पटेल, सिंगल, गेंदबाज़ की ओर से गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया| |
6 | 17.3 | 17.3: टिम डेविड को हर्षल पटेल, छक्का!!! टिम डेविड के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपनी पूरी ताक़त के साथ मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर बॉल सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| |
1 | 17.2 | 17.2: मैथ्यू वेड को हर्षल पटेल, कैच ड्रॉप!!! बड़ा मौका यहाँ पर भारतीय टीम के हाथ से निकलता हुआ!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंदबाज़ ने बॉल को पकड़ने के लिए हाथ उठाया लेकिन गेंद हाथ को लगकर मिड ऑन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया| |
6 | 17.1 | 17.1: मैथ्यू वेड को हर्षल पटेल, छक्का!!! मैथ्यू वेड के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 17 गेंदों पर 34 रनों की दरकार| |
17 ओवर | रन : 169/5 | रन रेट : 9.94
1 | 16.9 | 16.6: मैथ्यू वेड को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 18 गेंदों पर 40 रनों की दरकार| |
0 | 16.8 | 16.6: मैथ्यू वेड को भुवनेश्वर कुमार, वाइड!!! इस ओवर की ये तीसरी वाइड बॉल है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
4 | 16.7 | 16.5: मैथ्यू वेड को भुवनेश्वर कुमार, चौका!!! मैथ्यू वेड के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
1 | 16.6 | 16.4: टिम डेविड को भुवनेश्वर कुमार, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया| |
1 | 16.5 | 16.3: मैथ्यू वेड को भुवनेश्वर कुमार, क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| |
4 | 16.4 | 16.2: मैथ्यू वेड को भुवनेश्वर कुमार, चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके और तेज़ी से सीमा रेखा को पार कर गई| |
1 | 16.3 | 16.1: टिम डेविड को भुवनेश्वर कुमार, क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
0 | 16.2 | 16.1: टिम डेविड को भुवनेश्वर कुमार, वाइड!!! एक और अतिरिक्त रन यहाँ पर आता हुआ!! लेग स्टंप के बाहर फिर से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
0 | 16.1 | 16.1: टिम डेविड को भुवनेश्वर कुमार, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
16 ओवर | रन : 155/5 | रन रेट : 9.69
1 | 15.6 | 15.6: टिम डेविड को हर्षल पटेल, सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन ले लिया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 24 गेंदों पर 55 रनों की दरकार| |
1 | 15.5 | 15.5: मैथ्यू वेड को हर्षल पटेल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| |
0 | 15.4 | 15.4: मैथ्यू वेड को हर्षल पटेल, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| |
4 | 15.3 | 15.3: मैथ्यू वेड को हर्षल पटेल, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर वेड ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
0 | 15.2 | 15.2: मैथ्यू वेड को हर्षल पटेल, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
0 | 15.1 | 15.1: मैथ्यू वेड को हर्षल पटेल, लेग स्तुम्प्पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई बॉल हाथ पर जा लगी| डेविड रन लेने क्रीज़ से काफी आगे आए लेकिन वेड ने मना कर दिया| |
15 ओवर | रन : 148/5 | रन रेट : 9.87
1 | 14.6 | 14.6: मैथ्यू वेड को अक्षर पटेल, सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| अच्छा स्टॉप था स्काई द्वारा लेकिन एक रन से नहीं रोक सके| 30 गेंदों पर अब 61 रनों की दरकार| |
0 | 14.5 | 14.5: मैथ्यू वेड को अक्षर पटेल, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका| |
0 | 14.4 | 14.4: मैथ्यू वेड को अक्षर पटेल, टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| |
1 | 14.3 | 14.3: टिम डेविड को अक्षर पटेल, आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला| |
1 | 14.2 | 14.2: मैथ्यू वेड को अक्षर पटेल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| |
0 | 14.1 | 14.1: जोश इंगलिस को अक्षर पटेल, आउट!! क्लीन बोल्ड!! अक्षर पटेल को मिली तीसरी सफलता| इंग्लिस 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टम्प से बोल्ड मार दिया| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए| गेंद की गति और लाइन से बीट हो गए बल्लेबाज़| काफी ज्यादा क्रॉस चले गए थे बल्लेबाज़ इस वजह से गेंद की लाइन से चकमा खा गए और लेग स्टम्प से जा टकराई बॉल| 145/5 ऑस्ट्रेलिया, 35 गेंदों पर 64 रनों की दरकार| |
14 ओवर | रन : 145/5 | रन रेट : 10.36
1 | 13.6 | 13.6: जोश इंगलिस को हार्दिक पंड्या, सिंगल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| |
4 | 13.5 | 13.5: जोश इंगलिस को हार्दिक पंड्या, चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास| |
1 | 13.4 | 13.4: टिम डेविड को हार्दिक पंड्या, कमाल की फील्डिंग स्क्वायर लेग बाउंड्री पर विराट द्वारा| गोली की तरफ सीमा रेखा के पार जा रही थी गेंद जिसे डाईव लगाकर रोक दिया| पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट लगाया गया था| भारत को कुछ और ऐसी फील्डिंग की दरकार होगी| |
0 | 13.3 | 13.3: टिम डेविड को हार्दिक पंड्या, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| |
4 | 13.2 | 13.2: टिम डेविड को हार्दिक पंड्या, चौका! आसान बाउंड्री!! क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया उसे स्क्वायर लेग की तरफ और चार रन हासिल किये| |
1 | 13.1 | 13.1: जोश इंगलिस को हार्दिक पंड्या, धीमी गति से डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| पहला रन तेज़ी से भागे, दूसरे की मांग लेकिन कोहली ने ऐसा करने से रोक दिया| |
13 ओवर | रन : 134/4 | रन रेट : 10.31
1 | 12.6 | 12.6: जोश इंगलिस को युजवेंद्र चहल, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 134/4 ऑस्ट्रेलिया, 42 गेंदों पर 75 रनों की दरकार| |
4 | 12.5 | 12.5: जोश इंगलिस को युजवेंद्र चहल, बैक टू चौका! गुगली गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक बड़ा गैप था वहां पर जिसकी वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| |
4 | 12.4 | 12.4: जोश इंगलिस को युजवेंद्र चहल, चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने लेग स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा| |
1 | 12.3 | 12.3: टिम डेविड को युजवेंद्र चहल, इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया| |
0 | 12.2 | 12.2: टिम डेविड को युजवेंद्र चहल, लेग स्पिन गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| चहल ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| |
1 | 12.1 | 12.1: जोश इंगलिस को युजवेंद्र चहल, लेग स्पिन गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से एक ही रन हासिल किया| |
12 ओवर | रन : 123/4 | रन रेट : 10.25
0 | 11.6 | 11.6: ग्लेन मैक्सवेल को उमेश यादव, आउट!!! कैच आउट!!! भारत का रिव्यु हुआ सफ़ल!! दूसरी विकेट इसी ओवर में हासिल करते हुए उमेश यादव!! दो बड़े बल्लेबाजों को उमेश ने पवेलियन की ओर चलता किया!!! ग्लेन मैक्सवेल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट के ऊपर से कट शॉट लगाने का मन बनाया| बल्ले के काफी करीब से गेंद गई सीधा कीपर की ओर जहाँ से कीपर ने कैच की अपील किया| अम्पायर ने अपील को नकार दिया| रोहित ने कार्तिक से बात करने के बाद रिव्यु लिया| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल कीपर के हाथ में गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 123/4 ऑस्ट्रेलिया| |
1 | 11.5 | 11.5: जोश इंगलिस को उमेश यादव, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| एक रन मिल गया| |
0 | 11.4 | 11.4: जोश इंगलिस को उमेश यादव, कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
0 | 11.3 | 11.3: स्टीव स्मिथ को उमेश यादव, आउट!! कैच आउट!! कॉट दिनेश कार्तिक बोल्ड उमेश यादव| स्मिथ को जाना होगा वापिस!! 35 के स्कोर पर लौटे पवेलियन| थर्ड अम्पायर ने इसे काफी देर चेक किया और पाया कि बल्लेबाज़ के बल्ले से लगने के बाद गेंद कीपर के दस्तानों में गई थी और अल्ट्रा एज ने इसे साफ़ कर दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल लेंथ गेंद पर लैप शॉट लगाने गए| बल्ले के काफी पास से गेंद कीपर तक गई थी जिसके बाद कैच की ये बड़ी अपील हुई थी| रिप्ले में देखने के बाद जब थर्ड अम्पायर ने इसे आउट करार दिया उसके बाद स्मिथ काफी गुस्से में दिखाई दिए| उनकी सोच ये थी कि बल्ला ज़मीन को लगा हुआ है| 122/4 ऑस्ट्रेलिया| |
4 | 11.2 | 11.2: स्टीव स्मिथ को उमेश यादव, चौका! कट शॉट!! पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को और गैप से चार रन बटोर लिया| उमेश काफी ज्यादा महंगे साबित होते हुए| |
6 | 11.1 | 11.1: स्टीव स्मिथ को उमेश यादव, छक्का! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए| |
11 ओवर | रन : 112/2 | रन रेट : 10.18
1 | 10.6 | 10.6: स्टीव स्मिथ को अक्षर पटेल, सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
0 | 10.5 | 10.5: स्टीव स्मिथ को अक्षर पटेल, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| |
1 | 10.4 | 10.4: ग्लेन मैक्सवेल को अक्षर पटेल, क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
0 | 10.3 | 10.3: ग्लेन मैक्सवेल को अक्षर पटेल, कवर की ओर गेंद को ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका| |
1 | 10.2 | 10.2: स्टीव स्मिथ को अक्षर पटेल, ऊपर डाली गई गेंद पर स्मिथ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल ले लिया| |
0 | 10.1 | 10.1: कैमरन ग्रीन को अक्षर पटेल, आउट!! कैच आउट!! कॉट विराट कोहली बोल्ड अक्षर पटेल| 61 रनों पर ग्रीन की पारी का हुआ अंत| विराट कोहली से नहीं छूटेगा कैच| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया था| फील्डर कोहली गेंद के नीचे आये और उसे जज करते हुए एक बढ़िया हाई कैच लपक लिया| इस बार बल्लेबाज़ से गेंद को दूर रखने का प्रयास किया था और उसमें सफल भी हुए| बाहर से गेंद को खींचकर मारना चाहा और मिस टाइम कर बैठे| 109/2 ऑस्ट्रेलिया| |
10 ओवर | रन : 109/2 | रन रेट : 10.9
2 | 9.6 | 9.6: स्टीव स्मिथ को हर्षल पटेल, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से दो रन बटोरा| 10 ओवर के बाद 109/1 ऑस्ट्रेलिया, जीत के लिए 60 गेंदों पर 100 रनों की दरकार| |
1 | 9.5 | 9.5: कैमरन ग्रीन को हर्षल पटेल, लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल ले लिया| |
6 | 9.4 | 9.4: कैमरन ग्रीन को हर्षल पटेल, छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लेग साइड बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| |
0 | 9.3 | 9.3: कैमरन ग्रीन को हर्षल पटेल, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| |
1 | 9.2 | 9.2: स्टीव स्मिथ को हर्षल पटेल, सिंगल!!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम का 100 रन पूरा हुआ!! क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया| |
0 | 9.1 | 9.1: स्टीव स्मिथ को हर्षल पटेल, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद से बल्लेबाज़ को छका दिया| |
9 ओवर | रन : 99/1 | रन रेट : 11
6 | 8.6 | 8.6: कैमरन ग्रीन को अक्षर पटेल, छक्का!!! इसी के साथ कैमरन ग्रीन ने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगा दिया!! आक्रामक पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर ताक़त भरा शॉट लगाया| गेंद गई सीधा मिड विकेट बाउंड्री के बाहर छह रनों के लिए| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजी| |
1 | 8.5 | 8.5: स्टीव स्मिथ को अक्षर पटेल, कैच ड्रॉप!! भारतीय टीम ने एक और बड़ा मौका गँवा दिया| इस बार राहुल से हुई चूक| 19 के स्कोर पर मिला जीवनदान| आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से मारने गए थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद, फील्डर राहुल उसके नीचे आये और कैच को टपका दिया| कप्तान रोहित नाखुश दिखे| |
1 | 8.4 | 8.4: कैमरन ग्रीन को अक्षर पटेल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| |
0 | 8.3 | 8.3: कैमरन ग्रीन को अक्षर पटेल, एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| बॉल ग्लव्स को लगकर शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से रन नहीं मिल पाया| |
0 | 8.2 | 8.2: कैमरन ग्रीन को अक्षर पटेल, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हो सका और गेंद गई सीमा कीपर के हाथ में, रन नहीं मिल सका| |
1 | 8.1 | 8.1: स्टीव स्मिथ को अक्षर पटेल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
8 ओवर | रन : 90/1 | रन रेट : 11.25
0 | 7.6 | 7.6: कैमरन ग्रीन को हार्दिक पंड्या, कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| 8 के बाद 90/1 ऑस्ट्रेलिया| |
4 | 7.5 | 7.5: कैमरन ग्रीन को हार्दिक पंड्या, टॉप एज और चौका!!! किस्मत भी अब बलवान का साथ देती हुई| पटकी हुई गेंद पर पुल मारने गए थे और उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी हिस्से से टकराने के बाद कीपर के ऊपर से काफी तेज़ी के साथ फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| |
1 | 7.4 | 7.4: स्टीव स्मिथ को हार्दिक पंड्या, इस बार धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया| डीप से सिंगल हासिल किया| |
1 | 7.3 | 7.3: कैमरन ग्रीन को हार्दिक पंड्या, कैच ड्रॉप!!! बड़ा मौका यहाँ पर भारतीय टीम के हाथ से निकलता हुआ!!! कैमरन ग्रीन को 42 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| हवा में गई बॉल और फील्डर अक्षर पीछे मौजूद थे जिन्होंने गेंद को जज करने में गलती कर दी और बॉल उनके हाथों को लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बल्लेबाज़ ने इसी बीच राहत की साँस ली और भागकर एक रन भी ले लिया| |
1 | 7.2 | 7.2: स्टीव स्मिथ को हार्दिक पंड्या, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
4 | 7.1 | 7.1: स्टीव स्मिथ को हार्दिक पंड्या, चौका!!! स्टीव स्मिथ के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद नहीं| गेंद गई टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करना चाहते हैं| |
7 ओवर | रन : 79/1 | रन रेट : 11.29
4 | 6.6 | 6.6: कैमरन ग्रीन को युजवेंद्र चहल, चौका!!! इस दफ़ा स्क्वायर लेग की ओर स्वीप शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद नहीं और बॉल गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 7 ओवर के बाद 79/1 ऑस्ट्रेलिया| |
6 | 6.5 | 6.5: कैमरन ग्रीन को युजवेंद्र चहल, सिक्स!! कैमरन ग्रीन के बल्ले से आता हुआ बैक टू बैक मैक्सिमम!!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| |
0 | 6.4 | 6.4: कैमरन ग्रीन को युजवेंद्र चहल, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| |
6 | 6.3 | 6.3: कैमरन ग्रीन को युजवेंद्र चहल, छक्का!!! कैमरन ग्रीन के बल्ले से इस दफ़ा हवाई शॉट देखने को मिला!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को मिड विकेट सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| |
1 | 6.2 | 6.2: स्टीव स्मिथ को युजवेंद्र चहल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| |
2 | 6.1 | 6.1: स्टीव स्मिथ को युजवेंद्र चहल, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए दो रन ले लिया| |
6 ओवर | रन : 60/1 | रन रेट : 10
4 | 5.7 | 5.6: कैमरन ग्रीन को हर्षल पटेल, चौका!!! कैमरन ग्रीन के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
1 | 5.6 | 5.5: स्टीव स्मिथ को हर्षल पटेल, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला| |
0 | 5.5 | 5.5: स्टीव स्मिथ को हर्षल पटेल, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
0 | 5.4 | 5.4: स्टीव स्मिथ को हर्षल पटेल, कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| |
4 | 5.3 | 5.3: स्टीव स्मिथ को हर्षल पटेल, चौका!!! स्मिथ के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! आगे आकर गेंद की लाइन में बल्ले को लाए और फिर लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर शॉट लगाया| फील्डर पीछे मौजूद नहीं| गेंद एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
0 | 5.2 | 5.2: कैमरन ग्रीन को हर्षल पटेल, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| |
1 | 5.1 | 5.1: स्टीव स्मिथ को हर्षल पटेल, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल ले लिया| |
5 ओवर | रन : 48/1 | रन रेट : 9.6
4 | 4.7 | 4.6: कैमरन ग्रीन को युजवेंद्र चहल, चौका! बाउंड्री के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस बार ग्रीन ने रूम बनाकर गेंद को कवर्स की तरफ खेला| गैप हासिल करते हुए चौका बटोर लिया| 5 के बाद 48/1 ऑस्ट्रेलिया| |
1 | 4.6 | 4.5: स्टीव स्मिथ को युजवेंद्र चहल, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| |
0 | 4.5 | 4.5: स्टीव स्मिथ को युजवेंद्र चहल, वाइड! लेग साइड के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
1 | 4.4 | 4.4: कैमरन ग्रीन को युजवेंद्र चहल, एक और सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| चहल से मिस फील्ड हुई, मिड ऑफ़ पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया| |
0 | 4.3 | 4.3: कैमरन ग्रीन को युजवेंद्र चहल, लेग साइड पर गेंद को स्वीप मारने गए| टर्न से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ| |
0 | 4.2 | 4.2: कैमरन ग्रीन को युजवेंद्र चहल, इस बार रूम बनाकर मिड ऑन की दिशा में खेला| चहल ने उसे रोक दिया| |
1 | 4.1 | 4.1: स्टीव स्मिथ को युजवेंद्र चहल, लेग स्पिन गेंद को आगे आकर लेग साइड पर खेला| एक ही रन मिलेगा| |
4 ओवर | रन : 40/1 | रन रेट : 10
0 | 3.6 | 3.6: कैमरन ग्रीन को अक्षर पटेल, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका| |
1 | 3.5 | 3.5: स्टीव स्मिथ को अक्षर पटेल, एक रन!!! इसी के साथ स्टीव स्मिथ ने अपना खाता खोला!! क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
0 | 3.4 | 3.4: स्टीव स्मिथ को अक्षर पटेल, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्देर्वाहन मौजूद, रन नहीं आ सका| |
0 | 3.3 | 3.3: एरोन फिंच को अक्षर पटेल, आउट!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! अक्षर पटेल ने सातवीं बार फिंच को आउट कर दिया| 22 रन बनाकर फिंच लौटे पवेलियन| कप्तान का बोलिंग चेंज काम कर गया यहाँ पर| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए| गेंद की लाइन से पूरी तरह से चकमा खा गए| बल्ले को मिस करने के बाद सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| आर्म बॉल से पूरी तरह से चकमा खा गए बल्लेबाज़| 39/1 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 170 रन दूर| |
1 | 3.2 | 3.2: कैमरन ग्रीन को अक्षर पटेल, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
0 | 3.1 | 3.1: कैमरन ग्रीन को अक्षर पटेल, आर्म बॉल से हुई है शुरुआत!! मिड ऑन की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हो सका| |
3 ओवर | रन : 38/0 | रन रेट : 12.67
4 | 2.6 | 2.6: एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार, एक और चौका! सेम वही शॉट जो चौथी गेंद पर खेला था| सभी फील्डर घेरे के अंदर हैं इस वजह से गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल जाएगी| |
0 | 2.5 | 2.5: एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार, इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| |
4 | 2.4 | 2.4: एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार, चौका! इस बार ओवर कवर्स!! भुवि को अब अपनी लाइन बदलनी होगी| फिंच पूरी तरह से इस गेंदबाज़ को आड़े हाथ ले रहे हैं| |
4 | 2.3 | 2.3: एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार, बाहरी किनारा और चौका आ गया!! हवा में थी गेंद लेकिन स्लिप के एरिया से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| काफी जोर से बाहर की गेंद को ड्राइव कर दिया था जहाँ किनारा लग गया| |
0 | 2.2 | 2.2: एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार, इस बार लेग साइड पर शॉट लगाने गए लेकिन शरीर पर गेंद को खा बैठे| ऑफ़ साइड पर गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ| |
2 | 2.1 | 2.1: एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार, शरीर पर डाली गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| |
2 ओवर | रन : 24/0 | रन रेट : 12
0 | 1.6 | 1.6: कैमरन ग्रीन को उमेश यादव, डॉट बॉल के साथ हुई चार चौकों वाले ओवर की समाप्ति| इस बार मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| 2 के बाद 24/0 ऑस्ट्रेलिया| |
0 | 1.5 | 1.5: कैमरन ग्रीन को उमेश यादव, बढ़िया बाउंसर!!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कीपर के पास गई गेंद| |
4 | 1.4 | 1.4: कैमरन ग्रीन को उमेश यादव, चौथा चौका! उमेश को आड़े हाथ लेते हुए बल्लेबाज़ ग्रीन| लगातार हर गेंद पर बल्ला चला रहे और बाउंड्री बटोर रहे हैं| |
4 | 1.3 | 1.3: कैमरन ग्रीन को उमेश यादव, चौका!!! कैमरन ग्रीन के बल्ले से आती हुई हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर!!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑफ की ओर करारा शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
4 | 1.2 | 1.2: कैमरन ग्रीन को उमेश यादव, चौका! इस बार गेंदबाज़ के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| उमेश के लिए एक खराब शुरुआत| |
4 | 1.1 | 1.1: कैमरन ग्रीन को उमेश यादव, चौका! बाउंड्री के साथ यादव के ओवर का हुआ आगाज़| पैरों पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| एक बड़ा गैप था वहां पर और चार रनों के लिए निकल गई गेंद| |
1 ओवर | रन : 8/0 | रन रेट : 8
0 | 0.6 | 0.6: एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार, कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| पहले ओवर से आये 8 रन| |
2 | 0.5 | 0.5: एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार, इस बार बैकफुट पंच किया गेंद को डीप पॉइंट की तरफ| कोहली और दूसरे फील्डर के बीच से निकली गेंद| विराट ने चेज़ करते हुए उसे रोका| दो ही रन मिले| |
0 | 0.4 | 0.4: एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार, पहली गेंद पर छक्का मारा उसके बाद तीन डॉट गेंद!! आउटस्विंगर से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| कीपर कार्तिक का एक बढ़िया टेक विकेट के पीछे| |
0 | 0.3 | 0.3: एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार, कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
0 | 0.2 | 0.2: एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार, इस बार पड़कर अंदर आई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, गैप हासिल नहीं हो सका| कोई रन नहीं| |
6 | 0.1 | 0.1: एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार, छक्का! पहली ही गेंद पर फिंच ने लगाया बड़ा शॉट!! आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ उठाकर मार दिया| बल्ले से लगने के बाद ही लग गया था कि ये बॉल सीमा रेखा के पार जाकर गिरेगी| धमाकेदार शुरुआत!! |