2 | 19.6 | 19.6: हार्दिक पंड्या को वेन पार्नेल, दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सटीक यॉर्कर पर सामने की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल हो गया| इसी के साथ भारत ने बोर्ड पर 179 रन्स लगाए यानी दक्षिण अफ्रीका के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा गया है| |
0 | 19.5 | 19.5: हार्दिक पंड्या को वेन पार्नेल, बढ़िया यॉर्कर इस बार!! हार्दिक के पास इसपर बड़ा शॉट लगाने का मौका नहीं बन सका| कोई रन नहीं हुआ| स्ट्राइक अपने पास रखी| |
4 | 19.4 | 19.4: हार्दिक पंड्या को वेन पार्नेल, चौका! एक और यॉर्कर का प्रयास और लो फुल टॉस गिर गई| हार्दिक ने उसे मिड विकेट के ऊपर से खेल दिया| तेज़ी के साथ गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| |
1 | 19.3 | 19.3: अक्षर पटेल को वेन पार्नेल, एक बार फिर से यॉर्कर की कोशिश!! लो फुल टॉस हुई और उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला| |
1 | 19.2 | 19.2: हार्दिक पंड्या को वेन पार्नेल, अच्छी यॉर्कर गेंद| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| |
4 | 19.1 | 19.1: हार्दिक पंड्या को वेन पार्नेल, चौका! एक और बाउंड्री भारत के लिए आती हुई| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| कड़क तरीके से फ्लिक किया और चार रन हासिल किये| |
19 ओवर | रन : 167/5 | रन रेट : 8.79
4 | 18.6 | 18.6: अक्षर पटेल को कगिसो रबाडा, चौका!!! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| |
1 | 18.5 | 18.5: हार्दिक पंड्या को कगिसो रबाडा, सिंगल, मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| |
4 | 18.4 | 18.4: हार्दिक पंड्या को कगिसो रबाडा, चौका! टॉप एज लेकर निकल गई ये गेंद चार रनों के लिए| ऑन साइड पर खेलन चाहते थे पुल शॉट| बल्ले से लगने के बाद बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| |
0 | 18.3 | 18.3: दिनेश कार्तिक को कगिसो रबाडा, आउट!! कैच आउट!! कॉट वेन पार्नेल बोल्ड कगिसो रबाडा| बढ़िया यॉर्कर पर लैप शॉट लगाने गए थे कार्तिक लेकिन मिसटाइम कर बैठे| बल्ले पर लगने के बाद शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ फील्डर ने आगे आकर पकड़ा एक आसान सा कैच| भारत को एक महत्वपूर्ण समय पर लगा बड़ा झटका| कार्तिक खुद से बेहद निराश भी दिखे यहाँ पर| 158/5 भारत| |
1 | 18.2 | 18.2: हार्दिक पंड्या को कगिसो रबाडा, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| |
1 | 18.1 | 18.1: दिनेश कार्तिक को कगिसो रबाडा, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया| |
18 ओवर | रन : 156/4 | रन रेट : 8.67
1 | 17.6 | 17.6: दिनेश कार्तिक को वेन पार्नेल, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गया शॉट, डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला| 156/4 भारत| |
1 | 17.5 | 17.5: हार्दिक पंड्या को वेन पार्नेल, यॉर्कर का प्रयास!! लो फुल टॉस डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल हुआ| |
4 | 17.4 | 17.4: हार्दिक पंड्या को वेन पार्नेल, चौका! 32 गेंदों बाद आई भारत के लिए बाउंड्री| इस बार काफी तेज़ शॉट लगाया कवर्स की दिशा में और फील्डर को बीट करते हुए चार रन बटोर लिया| |
1 | 17.3 | 17.3: दिनेश कार्तिक को वेन पार्नेल, सिंगल, पुल शॉट लगाया मिड ऑन की तरफ और एक रन हासिल कर लिया| |
1 | 17.2 | 17.2: हार्दिक पंड्या को वेन पार्नेल, पैड्स पर डाली गई गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
0 | 17.1 | 17.1: हार्दिक पंड्या को वेन पार्नेल, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई| |
17 ओवर | रन : 148/4 | रन रेट : 8.71
0 | 16.6 | 16.6: दिनेश कार्तिक को कगिसो रबाडा, डॉट बॉल के साथ एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| लैप शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हुआ| |
1 | 16.5 | 16.5: हार्दिक पंड्या को कगिसो रबाडा, सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| |
1 | 16.4 | 16.4: दिनेश कार्तिक को कगिसो रबाडा, इस बार पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| |
1 | 16.3 | 16.3: हार्दिक पंड्या को कगिसो रबाडा, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
0 | 16.2 | 16.2: हार्दिक पंड्या को कगिसो रबाडा, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं |
1 | 16.1 | 16.1: दिनेश कार्तिक को कगिसो रबाडा, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया| |
16 ओवर | रन : 144/4 | रन रेट : 9
1 | 15.7 | 15.6: दिनेश कार्तिक को ड्वेन प्रिटोरियस, सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| |
0 | 15.6 | 15.5: ऋषभ पंत को ड्वेन प्रिटोरियस, आउट! कैच आउट!! कॉट टेम्बा बवुमा बोल्ड ड्वेन प्रिटोरियस| इस बार कप्तान बवुमा नहीं करेंगे कोई ग़लती| पन्त दोबारा से निराश करते हुए 6 रनों पर पवेलियन लौट गए| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ गेंद को लेग साइड पर मारने गए| गेंद धीमी गति से बल्ले पर आई| मिसटाइम हुए पन्त वहां पर और लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में गई बॉल| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच लपक लिया| 143/4 भारत| |
1 | 15.5 | 15.4: हार्दिक पंड्या को ड्वेन प्रिटोरियस, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| |
1 | 15.4 | 15.3: ऋषभ पंत को ड्वेन प्रिटोरियस, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
1 | 15.3 | 15.2: हार्दिक पंड्या को ड्वेन प्रिटोरियस, सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| |
1 | 15.2 | 15.1: ऋषभ पंत को ड्वेन प्रिटोरियस, एक और कैच ड्रॉप!! एक और बड़ा मौका अफ्रीकी टीम ने गंवाया| पन्त ने इसे ऑफ़ साइड पर लॉफ्ट कर दिया था| फील्डर वहां तैनात थे जिन्होंने इसे जज नहीं किया और गोदी में लेने के बाद भी उसे टपका दिया| |
0 | 15.1 | 15.1: ऋषभ पंत को ड्वेन प्रिटोरियस, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर नहीं थी ये गेंद लेकिन अम्पायर का मानना कि ये वाइड है| |
15 ओवर | रन : 139/3 | रन रेट : 9.27
1 | 14.6 | 14.6: ऋषभ पंत को तबरेज शम्सी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
1 | 14.5 | 14.5: हार्दिक पंड्या को तबरेज शम्सी, सिंगल, फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया| |
0 | 14.4 | 14.4: हार्दिक पंड्या को तबरेज शम्सी, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| |
2 | 14.3 | 14.3: हार्दिक पंड्या को तबरेज शम्सी, किलर मिलर ने महज़ 1 रन के स्कोर पर छोड़ा हार्दिक का कैच| एक आसान सा कैच टपका दिया| फ्लाईटेड डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मार दिया था| गेंद हवा में गई, फील्डर ने उसे लपकना चाहा लेकिन मिसजज कर बैठे और एक बड़ा मौका गंवा दिया| |
1 | 14.2 | 14.2: ऋषभ पंत को तबरेज शम्सी, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| |
0 | 14.1 | 14.1: ऋषभ पंत को तबरेज शम्सी, नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़ पन्त| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| स्वीप शॉट लगाने गए थे और टर्न से पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी| |
14 ओवर | रन : 133/3 | रन रेट : 9.5
1 | 13.7 | 13.6: ऋषभ पंत को ड्वेन प्रिटोरियस, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया| |
1 | 13.6 | 13.5: हार्दिक पंड्या को ड्वेन प्रिटोरियस, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| |
0 | 13.5 | 13.4: ईशान किशन को ड्वेन प्रिटोरियस, आउट!! कैच आउट!! कॉट रीजा हेंड्रिक्स बोल्ड ड्वेन प्रिटोरियस| 54 रन बनाकर किशन भी अब लौट गए पवेलियन| पिछले दो ओवर में भारत ने दो विकेट गंवाए| चतुराई भरी गेंदबाजी से मिली विकेट| बल्लेबाज़ को रूम बनाता देखा तो ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली फुल लेंथ गेंद| ईशान ने गिरते पड़ते उसे हवा में मारा ज़रूर लेकिन एलिवेशन नहीं हासिल कर पाए| फील्डर वहां पर तैनात था जिन्होंने एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 131/3 भारत| |
1 | 13.4 | 13.3: ऋषभ पंत को ड्वेन प्रिटोरियस, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
1 | 13.3 | 13.2: ईशान किशन को ड्वेन प्रिटोरियस, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
0 | 13.2 | 13.1: ईशान किशन को ड्वेन प्रिटोरियस, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ| |
0 | 13.1 | 13.1: ईशान किशन को ड्वेन प्रिटोरियस, वाइड! बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
13 ओवर | रन : 129/2 | रन रेट : 9.92
0 | 12.6 | 12.6: श्रेयस अय्यर को तबरेज शम्सी, आउट!! कैच आउट!! कॉट एनरिक नॉर्तजे बोल्ड तबरेज शम्सी| 14 रन बनाकर अय्यर लौटे पवेलियन| एक गेंद पहले लक मिला था लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाए| शॉर्ट स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर ने पकड़ा एक बढ़िया कैच| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्वीप किया था| बल्ले पर तो आई गेंद लेकिन दूरी हासिल नहीं हो पायी| एक फील्डर उस जगह पर रखा हुआ था और बॉल सीधा उनकी ओर ही चली गई| 128/2 भारत| |
0 | 12.5 | 12.5: श्रेयस अय्यर को तबरेज शम्सी, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
0 | 12.4 | 12.4: श्रेयस अय्यर को तबरेज शम्सी, नॉट आउट!! एक सही समय पर बल्लेबाज़ का बिलकुल सही रिव्यु!!! बाल-बाल बच गए अय्यर!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फैसला, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद पैड्स को लगने से पहले ग्लव्स को लगकर गई थी| अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| विकेट लाइन पर जाकर गेंद को स्वीप करने गए थे बल्लेबाज़| |
1 | 12.3 | 12.3: ईशान किशन को तबरेज शम्सी, स्वीप किया गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ| फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया| |
1 | 12.2 | 12.2: श्रेयस अय्यर को तबरेज शम्सी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
6 | 12.1 | 12.1: श्रेयस अय्यर को तबरेज शम्सी, शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| अटैकिंग मूड से बल्लेबाज़ी करते हुए अय्यर!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए शॉट लगाया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद साईट स्क्रीन के पीछे जाकर गिरी छह रनों के लिए| |
12 ओवर | रन : 120/1 | रन रेट : 10
4 | 11.6 | 11.6: ईशान किशन को केशव महाराज, चौका! लेट कट शॉट!! ये गेंद कीपर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| इसी के साथ किशन का एक और अर्धशतक पूरा हुआ| बेहतरीन बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए करो या मरो के इस मुकाबले में करते हुए| अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए| |
6 | 11.5 | 11.5: ईशान किशन को केशव महाराज, सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़ किशन| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| अम्पायरों ने उसे चेक किया और सिक्स दिया| |
4 | 11.4 | 11.4: ईशान किशन को केशव महाराज, चौका! कड़क स्लॉग स्वीप किशन द्वारा| ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद मिड विकेट पार कर गई चार रनों के लिए| |
1 | 11.3 | 11.3: श्रेयस अय्यर को केशव महाराज, इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया| |
0 | 11.2 | 11.2: श्रेयस अय्यर को केशव महाराज, श्रेयस ने इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| |
1 | 11.1 | 11.1: ईशान किशन को केशव महाराज, सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| |
11 ओवर | रन : 104/1 | रन रेट : 9.45
0 | 10.6 | 10.6: श्रेयस अय्यर को एनरिक नॉर्तजे, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप नहीं मिला| |
6 | 10.5 | 10.5: श्रेयस अय्यर को एनरिक नॉर्तजे, टॉप एज और छक्का! अय्यर के खाते की पहली बाउंड्री वो भी टॉप एज से आती हुई| पटकी हुई गेंद पर पुल मारने गए थे और उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी हिस्से से टकराने के बाद कीपर के ऊपर से काफी तेज़ी के साथ फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई छह रनों के लिए| |
0 | 10.4 | 10.4: श्रेयस अय्यर को एनरिक नॉर्तजे, आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| |
0 | 10.3 | 10.3: श्रेयस अय्यर को एनरिक नॉर्तजे, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| |
1 | 10.2 | 10.2: ईशान किशन को एनरिक नॉर्तजे, पटकी हुई गेंद पर हवा में पुल लगाया| नो मेंस लैंड में मिड विकेट की तरफ जा गिरी गेंद, कोई नुक्सान नहीं हुआ| एक रन मिल गया| |
0 | 10.1 | 10.1: ईशान किशन को एनरिक नॉर्तजे, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| |
10 ओवर | रन : 97/1 | रन रेट : 9.7
0 | 9.6 | 9.6: ऋतुराज गायकवाड को केशव महाराज, आउट!! कैच आउट!!! कॉट एंड बोल्ड केशव महाराज| 57 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| 97 रनों की साझेदारी केशव ने तोड़ी| एक बेहतरीन रिफ्लेक्स कैच देखने को मिला| लेग साइड पर बॉल को फ्लिक करना चाहते थे बल्लेबाज़ लेकिन गेंद रुककर आई और बल्ले के सामने वाले हिस्से को लगकर सीधा बोलर की तरफ हवा में गई| केशव ने मौके का फायदा उठाकर आगे की ओर डाईव लगाई और एक बढ़िया कैच लपक लिया| 97/1 भारत| |
2 | 9.5 | 9.5: ऋतुराज गायकवाड को केशव महाराज, दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया| |
0 | 9.4 | 9.4: ऋतुराज गायकवाड को केशव महाराज, स्वीप शॉट ज़रूर खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं मिलेगा| |
1 | 9.3 | 9.3: ईशान किशन को केशव महाराज, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| |
1 | 9.2 | 9.2: ऋतुराज गायकवाड को केशव महाराज, इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
4 | 9.1 | 9.1: ऋतुराज गायकवाड को केशव महाराज, बेहतरीन इनसाइड आउट शॉट और चौका! कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| |
9 ओवर | रन : 89/0 | रन रेट : 9.89
4 | 8.6 | 8.6: ईशान किशन को तबरेज शम्सी, चौका! बाउंड्री के साथ 13 रनों के महंगे ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा| 89/0 भारत| |
0 | 8.5 | 8.5: ईशान किशन को तबरेज शम्सी, ओह!!! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर| कोई रन नहीं मिल सका| |
6 | 8.4 | 8.4: ईशान किशन को तबरेज शम्सी, छक्का! फ्लैट सिक्स!! पूरी तरह से झुककर स्वीप शॉट खेला और बॉल दर्शको के बीच पहुंचा दिया छह रनों के लिए| अब ईशान भी अपने हाथ खोलते हुए| |
1 | 8.3 | 8.3: ऋतुराज गायकवाड को तबरेज शम्सी, सिंगल!! बढ़िया वापसी ऋतुराज द्वारा| दो फ्लॉप पारियों के बाद आज शानदार पारी खेलते हुए अपना पहला अर्धशतक पूरा किया| काबिले तारीफ है ये बल्लेबाज़| टीम इंडिया को इनसे एक लम्बी पारी की उम्मीद होगी| हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर खेला और रन हासिल किया| |
1 | 8.2 | 8.2: ईशान किशन को तबरेज शम्सी, टर्न हुई गेंद को किशन ने हलके हाथों से मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन लिया| |
1 | 8.1 | 8.1: ऋतुराज गायकवाड को तबरेज शम्सी, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को और सिंगल हासिल किया| |
8 ओवर | रन : 76/0 | रन रेट : 9.5
1 | 7.6 | 7.6: ऋतुराज गायकवाड को ड्वेन प्रिटोरियस, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| 76/0 भारत| |
4 | 7.5 | 7.5: ऋतुराज गायकवाड को ड्वेन प्रिटोरियस, चौका! टॉप एज और बाउंड्री!! किस्मत भी अब बलवान का साथ देती हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लॉग स्वीप करने गए| बल्ले के उपरी हिस्से को लगकर कीपर के ऊपर से फाइन लेग की दिशा में गई गेंद चार रनों के लिए| |
1 | 7.4 | 7.4: ईशान किशन को ड्वेन प्रिटोरियस, सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
2 | 7.3 | 7.3: ईशान किशन को ड्वेन प्रिटोरियस, हवा में गई गेंद!! कवर्स फील्डर तेज़ी से गेंद को लपकने के लिए भागे लेकिन दूर रह गए| नो मेंस लैंड में गिरी बॉल| बाल-बाल बचे किशन| क्रॉस मारने गए थे इस वजह से धीमी गति की गेंद पर एज लग गया था| |
0 | 7.2 | 7.2: ईशान किशन को ड्वेन प्रिटोरियस, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| |
1 | 7.1 | 7.1: ऋतुराज गायकवाड को ड्वेन प्रिटोरियस, पहली गेंद पर सिंगल आया| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया| |
7 ओवर | रन : 67/0 | रन रेट : 9.57
4 | 6.6 | 6.6: ईशान किशन को तबरेज शम्सी, चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की| 67/0 भारत| |
1 | 6.5 | 6.5: ऋतुराज गायकवाड को तबरेज शम्सी, चतुराई भरा सिंगल!! मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को एक रन के लिए| |
1 | 6.4 | 6.4: ईशान किशन को तबरेज शम्सी, एक और सिंगल!! स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया स्वीप शॉट| फील्डर तैनात, एक ही रन मिला| |
1 | 6.3 | 6.3: ऋतुराज गायकवाड को तबरेज शम्सी, ऑफ़ स्पिन जैसी थी ये गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला एक रन के लिए| |
1 | 6.2 | 6.2: ईशान किशन को तबरेज शम्सी, इस बार लेंथ से मिड विकेट की दिशा में खेला गया स्वीप शॉट| एक ही रन मिल पायेगा| |
2 | 6.1 | 6.1: ईशान किशन को तबरेज शम्सी, टर्न हुई गेंद| दूर से ही ड्राइव करते हुए पॉइंट की दिशा में खेला| गैप से दो रन मिल गया| |
6 ओवर | रन : 57/0 | रन रेट : 9.5
0 | 5.6 | 5.6: ऋतुराज गायकवाड को ड्वेन प्रिटोरियस, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ| |
6 | 5.5 | 5.5: ऋतुराज गायकवाड को ड्वेन प्रिटोरियस, छक्का! अद्भुद कलाइयों का इस्तेमाल और पूरे छह रन हासिल कर लिए| लाजवाब बल्लेबाज़ी गायकवाड द्वारा| पैरों पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| हवा में थी और फील्डर के ऊपर से छह रनों के लिए निकल गई| |
1 | 5.4 | 5.4: ईशान किशन को ड्वेन प्रिटोरियस, इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया| |
1 | 5.3 | 5.3: ऋतुराज गायकवाड को ड्वेन प्रिटोरियस, सिंगल के साथ भारत का 50 रन पूरा हुआ| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया| डू और डाई मुकाबले में एक अच्छी शुरुआत| |
0 | 5.2 | 5.2: ऋतुराज गायकवाड को ड्वेन प्रिटोरियस, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| कोई रन नहीं हुआ| |
1 | 5.1 | 5.1: ईशान किशन को ड्वेन प्रिटोरियस, पहली ही गेंद पर सिंगल लिया| हलके हाथों से मिड ऑफ़ पर पुश करते हुए एक रन बटोरा| |
5 ओवर | रन : 48/0 | रन रेट : 9.6
0 | 4.6 | 4.6: ऋतुराज गायकवाड को एनरिक नॉर्तजे, प्ले एंड मिस!! पहली डॉट गेंद इस ओवर से आती हुई| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| 48/0 भारत| |
4 | 4.5 | 4.5: ऋतुराज गायकवाड को एनरिक नॉर्तजे, चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा| ऐसा लगा कि फील्डर गेंद को देख ही नहीं पाए इस वजह से इसे रोक नहीं सके| एक बड़ा ओवर आता हुआ| |
4 | 4.4 | 4.4: ऋतुराज गायकवाड को एनरिक नॉर्तजे, चौकों का चौका!! कमाल की बल्लेबाज़ी करते नज़र आ रहे हैं ऋतुराज| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| |
0 | 4.3 | 4.3: ऋतुराज गायकवाड को एनरिक नॉर्तजे, चौका! हैट्रिक बाउंड्री!! ओह!! लेकिन ये गेंद हेलमेट को लगकर थर्ड मैन की तरफ गई| खतरनाक छोटी गेंद को रूम बनाकर लेट कट खेलना चाहा था और गति से आई हेलमेट पर गेंद और उसे लगकर थर्ड मैन की तरफ गई| |
4 | 4.2 | 4.2: ऋतुराज गायकवाड को एनरिक नॉर्तजे, दो बैक टू चौका! इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड ओन फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| |
4 | 4.1 | 4.1: ऋतुराज गायकवाड को एनरिक नॉर्तजे, चौका! पहली ही गेंद पर गेंदबाज़ को दबाव में डाला!! शानदार कट शॉट!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की ओर पंच किया और चौका बटोरा| |
4 ओवर | रन : 28/0 | रन रेट : 7
1 | 3.6 | 3.6: ऋतुराज गायकवाड को वेन पार्नेल, सिंगल के साथ 6 रनों का ये सस्ता ओवर हुआ समाप्त| इस गेंद पर रूम बनाकर मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 28/0 भारत| |
1 | 3.5 | 3.5: ईशान किशन को वेन पार्नेल, समझदारी भरा सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| |
2 | 3.4 | 3.4: ईशान किशन को वेन पार्नेल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, दो रन मिल गए| |
0 | 3.3 | 3.3: ईशान किशन को वेन पार्नेल, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| |
2 | 3.2 | 3.2: ईशान किशन को वेन पार्नेल, बढ़िया फील्डिंग स्क्वायर लेग बाउंड्री पर नोकिया द्वारा| अपने बाएँ ओर भागते हुए डाईव लगाई और गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया| टीम के लिए दो रन बचाए| आगे आकर इस गेंद को पुल कर दिया था| |
0 | 3.1 | 3.1: ईशान किशन को वेन पार्नेल, अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| |
3 ओवर | रन : 22/0 | रन रेट : 7.33
1 | 2.6 | 2.6: ईशान किशन को कगिसो रबाडा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर गेंद को खेला और रन बटोर लिया| 22/0 भारत| एक सम्भली हुई शुरुआत| |
1 | 2.5 | 2.5: ऋतुराज गायकवाड को कगिसो रबाडा, चतुराई भरा सिंगल लिया| हलके हाथों से गेंद को गैप में पुश करते हुए एक रन बटोरा| |
6 | 2.4 | 2.4: ऋतुराज गायकवाड को कगिसो रबाडा, छक्का! इस पारी का पहला सिक्स गायकवाड के बल्ले से आता हुआ| एक शानदार पिक अप शॉट देखने को मिला है| फ्लिक किया गेंद को मिड विकेट की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| |
0 | 2.3 | 2.3: ऋतुराज गायकवाड को कगिसो रबाडा, एक अहम डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| |
4 | 2.2 | 2.2: ऋतुराज गायकवाड को कगिसो रबाडा, फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| फुल गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई, ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, फाइन लेग पर गई जहाँ से चौका मिल गया| |
0 | 2.1 | 2.1: ऋतुराज गायकवाड को कगिसो रबाडा, स्विंग एंड मिस!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ शॉट लगाना चाहा लेकिन लाइन से पूरी तरह से बीट हुए| कोई रन नहीं| |
2 ओवर | रन : 10/0 | रन रेट : 5
0 | 1.6 | 1.6: ईशान किशन को वेन पार्नेल, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| 10/0 भारत| |
0 | 1.5 | 1.5: ईशान किशन को वेन पार्नेल, अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद| |
1 | 1.4 | 1.4: ऋतुराज गायकवाड को वेन पार्नेल, क्विक सिंगल!! हलके हाथों से गेंद को मिड ऑन पर पुश किया और तेज़ी से रन भाग लिया| अच्छा दिख रहे ऋतुराज अबतक| टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी| |
1 | 1.3 | 1.3: ईशान किशन को वेन पार्नेल, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
4 | 1.2 | 1.2: ईशान किशन को वेन पार्नेल, पहला चौका इस पारी से आता हुआ! ये काफी खूबसूरत पुल शॉट, लेंथ को काफी जल्दी पढ़ा और पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| गेंदबाज़ की कम रफ़्तार का फायदा उठाया और बाउंड्री अर्जित कर ली| |
0 | 1.1 | 1.1: ईशान किशन को वेन पार्नेल, एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!! कोई रन नहीं| |
1 ओवर | रन : 4/0 | रन रेट : 4
0 | 0.6 | 0.6: ऋतुराज गायकवाड को कगिसो रबाडा, डॉट बॉल के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| 4/0 भारत| |
0 | 0.5 | 0.5: ऋतुराज गायकवाड को कगिसो रबाडा, अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| कोई रन नहीं| |
0 | 0.4 | 0.4: ऋतुराज गायकवाड को कगिसो रबाडा, कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| |
2 | 0.3 | 0.3: ऋतुराज गायकवाड को कगिसो रबाडा, शरीर पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से दो रन लिया| |
2 | 0.2 | 0.2: ऋतुराज गायकवाड को कगिसो रबाडा, दुग्गी के साथ खाता खुला| ओवरथ्रो के रूप में भी एक रन आया| मिड ऑन से डायरेक्ट हिट विकेट पर लगी और गैप में गई जहाँ से एक अतिरिक्त रन आ गया| सीधे बल्ले से इस गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला गया था| |
0 | 0.1 | 0.1: ऋतुराज गायकवाड को कगिसो रबाडा, डॉट बॉल के साथ हुई शरूआत!! पटकी हुई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला, गैप नहीं मिल सका| |