शहर चुनें close
आपके शहर की खबरें आपके करीब

इंडियन T20 कमेंट्री

मैच 6618-May-2022

कोलकाता VS लखनऊ T20 कमेंट्री

210/020.0 oversरन रेट: 10.5
VS
208/820.0 oversरन रेट: 10.4
लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 रनों से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स पहली पारी
019.619.6: उमेश यादव को मार्कस स्टोइनिस, आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! ओह!! भाई साहब!!! ये था इस सीज़न का सबसे बेहतरीन मुकाबला!! कभी इधर तो कभी उधर हो रहे इस मैच में अंतिम गेंद पर लखनऊ की टीम ने बाज़ी मारी!!! मार्कस स्टोइनिस ने कर दिखाया कमाल| अंतिम गेंद पर उमेश को बोल्ड मारकर अपनी टीम को एक रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से जीत दिलाई| यॉर्कर लाइन पर डाली हुई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ उसे समझ नहीं पाए| शायद उमेश बाउंसर या वाइड यॉर्कर गेंद की सोच में थे| गेंदबाज़ ने यहाँ पर तेज़ी दिखाते हुए ऑफ स्टंप पर जड़ में गेंद को डाला| उमेश गेंद की लाइन में अपना बल्ला नहीं ला सके| बॉल सीधा ऑफ स्टंप्स को जा लगी| इस बोल्ड के साथ स्टोइनिस और लखनऊ की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाने लगी| 208/8 कोलकाता|
019.519.5: रिंकू सिंह को मार्कस स्टोइनिस, आउट!! कैच आउट!!! कॉट एविन लुइस बोल्ड मार्कस स्टोइनिस| 1 गेंद 3 रनों की दरकार| बाप रे बाप क्या कैच पकड़ा है लुईस ने यहाँ पर| इस सीज़न का सबसे बढ़िया कैच है मेरी नज़र में| इससे बेहतर कैच इस दबाव में नहीं हो सकता| एक बार फिर से मैच लखनऊ के पाले में चला गया| उफ़!! क्या मैच चल रहा है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से मारने गए बल्लेबाज़| मिस टाइम हुआ और दूरी नहीं हासिल हो पाई| कवर्स बाउंड्री से अपने बाएँ ओर करीब 20-25 कदम भागते हुए लुईस ने डाईव लगाई और एक हाथ से कैच को लपक लिया| ओहोहो!! ये तो जादू हो गया| जितनी तारीफ की जाए उतनी कम| 208/7 कोलकाता|
219.419.4: रिंकू सिंह को मार्कस स्टोइनिस, दुग्गी!!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला और तेज़ी से दो रन पूरा कर लिया| क्या आज हमें सुपर ओवर देखने को मिलेगा? कोलकाता को जीत के लिए 2 गेंद पर 3 रन चाहिए|
619.319.3: रिंकू सिंह को मार्कस स्टोइनिस, छक्का! वो भी सामने की तरफ| 3 गेंदों पर अब 5 रनों की दरकार| मुकाबला अब पूरी तरह से कोलकाता के पक्ष में चला गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को सामने की तरफ उठाकर मार दिया और छह रन बटोर लिए| मुकाबला रोमांचक हो गया|
619.219.2: रिंकू सिंह को मार्कस स्टोइनिस, छक्का!!! ये मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ!!! रिंकू सिंह ने दिखाया अपना दम यहाँ पर!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी होती हुई!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| 4 गेंद पर अब 11 रन चाहिए|
419.119.1: रिंकू सिंह को मार्कस स्टोइनिस, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| कोलकाता को अब जीत के लिए 5 गेंद पर 17 रन चाहिए|
19 ओवर | रन : 190/6 | रन रेट : 10
018.718.6: रिंकू सिंह को जेसन होल्डर, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! जड़ में डाली गई गेंद| फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| कोलकाता को जीत के लिए अब 6 गेंद पर 21 रन चाहिए|
018.618.6: रिंकू सिंह को जेसन होल्डर, वाइड! 7 गेंद 22 रनों की दरकार| लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
118.518.5: सुनील नरेन को जेसन होल्डर, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन हो गया| कोलकाता को जीत के लिए अब 7 गेंद पर 23 रन चाहिए|
118.418.4: रिंकू सिंह को जेसन होल्डर, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| एक रन मिल गया| कोलकाता को जीत के लिए अब 8 गेंद पर 24 रन चाहिए|
618.318.3: रिंकू सिंह को जेसन होल्डर, छक्का! पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| 9 गेंद 25 रनों की दरकार|
118.218.2: सुनील नरेन को जेसन होल्डर, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पटकी हुई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला| 10 गेंद 31 रनों की दरकार|
618.118.1: सुनील नरेन को जेसन होल्डर, छक्का!!! लड़ रही है कोलकाता यहाँ पर जीत के लिए!!! सुनील के बल्ले से आता हुआ सिक्स!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| बल्ले से लगने के बाद बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| कोलकाता को जीत के लिए अब 11 गेंद पर 32 रन चाहिए|
18 ओवर | रन : 173/6 | रन रेट : 9.61
017.717.6: रिंकू सिंह को आवेश खान, डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका| कोलकाता को जीत के लिए अब 12 गेंद पर 38 रन चाहिए|
117.617.5: सुनील नरेन को आवेश खान, आगे डाली गई गेंद पर सुनील ने कवर्स की ओर शॉट खेला| एक रन ही मिल सका|
617.517.4: सुनील नरेन को आवेश खान, छक्का!!! सुनील नरेन के बल्ले से आता हुआ सिक्स!!! फुलटॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीमा रेखा के पार गई छह रनों के लिए| कोलकाता को जीत के लिए अब 14 गेंद पर 39 रन चाहिए|
117.417.3: रिंकू सिंह को आवेश खान, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हेलीकॉप्टर शॉट खेला| फील्डर पीछे मौजूद, एक रन मिल गया|
017.317.3: रिंकू सिंह को आवेश खान, वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
617.217.2: रिंकू सिंह को आवेश खान, छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
217.117.1: रिंकू सिंह को आवेश खान, लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| दो रन मिल गया|
17 ओवर | रन : 156/6 | रन रेट : 9.18
616.616.6: सुनील नरेन को मोहसिन खान, छक्का! मैक्सिमम के साथ हुई मोहसिन के एक शानदार स्पेल की हुई समाप्ति| इस गेंद को नारेन ने मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले से लगने के बाद ही समझ आ गया था कि बॉल सीधा स्टैंड्स में जाकर रुकेगी| 18 गेंदों पर 55 रनों की दरकार|
016.516.5: सुनील नरेन को मोहसिन खान, डॉट गेंद!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
016.416.4: आंद्रे रसेल को मोहसिन खान, आउट!!! कैच आउट!!! ये कैच नहीं ये मैच है| कोलकाता को लगा सबसे बड़ा झटका!!! मोहसिन खान ने किया कमाल पहले नई गेंद से विकेट निकाला तो अब पुरानी गेंद से किया सबसे बड़ा शिकार| आंद्रे रसेल के साथ शायद कोलकाता की अंतिम उम्मीद भी पवेलियन की ओर लौटती हुई!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर बड़ा शॉट लगाया चाहा| गेंद टप्पा खाकर धीमी आई और बल्ले के ऊपरी भाग पर लगकर लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में गई| फील्डर दीपक हूडा ने सीमा रेखा के ठीक आगे कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ ने इसी बीच मनाया जश्न| 150/6 कोलकाता|
116.316.3: रिंकू सिंह को मोहसिन खान, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट खेलते हुए एक रन ले लिया|
416.216.2: रिंकू सिंह को मोहसिन खान, चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
116.116.1: आंद्रे रसेल को मोहसिन खान, हवा में गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जाकर गिरी| बाल-बाल बचे रसेल यहाँ पर| एक बड़ा गैप था वहां पर जिसकी वजह से बीच में ही गिर गई गेंद| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में उठाकर खेला और शॉट में ताक़त नहीं लगा पाए थे|
16 ओवर | रन : 144/5 | रन रेट : 9
115.615.6: आंद्रे रसेल को रवि बिश्नोई, छोटी गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| स्ट्राइक पाने पास रसेल ने रखा| 24 गेंदों पर 67 रनों की दरकार|
115.515.5: रिंकू सिंह को रवि बिश्नोई, सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| स्ट्राइक पर रसेल आये|
015.415.4: सैम बिलिंग्स को रवि बिश्नोई, स्टंप आउट!!! कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौटती हुई!! सैम बिलिंग्स 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे| रवि बिश्नोई के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गुगली गेंद पर बल्लेबाज़ आगे आकर लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाने गए| बल्ले के नीचे से गेंद गई सीधा कीपर की ओर जहाँ से डी कॉक ने कोई गलती नहीं करते हुए गेंद को पकड़ा और स्टंप्स को लगा दिया| 142/5 कोलकाता|
615.315.3: सैम बिलिंग्स को रवि बिश्नोई, छक्का!!! सैम बिलिंग्स के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!!! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे फाइन लेग के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
115.215.2: आंद्रे रसेल को रवि बिश्नोई, लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद पर रसेल ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद लेकिन बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन हासिल किया|
115.115.1: सैम बिलिंग्स को रवि बिश्नोई, आगे डाली गई गुगली गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
15 ओवर | रन : 134/4 | रन रेट : 8.93
014.614.6: आंद्रे रसेल को आवेश खान, डॉट बॉल के साथ आवेश का एक लाजवाब ओवर हुआ समाप्त| ऑफ़ स्टम्प की गेंद| इस बार अंदरूनी किनारा लगा और दो टप्पा खाकर कीपर तक गई बॉल| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ| 134/4 कोलकाता, 30 गेंदों पर 77 रनों की दरकार|
014.514.5: आंद्रे रसेल को आवेश खान, ओह!! बेहतरीन यॉर्कर गेंद!! बल्लेबाज़ रसेल ने जैसे तैसे उसे ब्लॉक किया| बाल बाल बचे, ज़रा सी देर होती तो डंडा उड़ जाता| कमाल की गेंदबाजी एक खतरनाक बल्लेबाज़ के सामने| वाह जी वाह!!!
014.414.4: आंद्रे रसेल को आवेश खान, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट लगाने गए थे रसेल लेकिन गति और उछाल से चकमा दे दिया| कोई रन नहीं हुआ|
014.314.3: आंद्रे रसेल को आवेश खान, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|
114.214.2: सैम बिलिंग्स को आवेश खान, एक और सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
114.114.1: आंद्रे रसेल को आवेश खान, फ्लैट शॉट लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| फील्डर होल्डर वहां पर तैनात लेकिन गेंद उनके आगे गिर गई| क्सिमत ने बल्लेबाज़ का साथ दे दिया| गुड लेंथ की गेंद को सामने की तरफ मारा था लेकिन एलिवेशन सही नहीं मिला| भाग्यशाली रहे कि फील्डर के हाथों में नहीं गई गेंद|
14 ओवर | रन : 132/4 | रन रेट : 9.43
113.613.6: आंद्रे रसेल को मार्कस स्टोइनिस, सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बल्ले के ऊपरी भागकर को लगकर हवा में गई| फील्डर मिड विकेट बाउंड्री से आगे की ओर भागकर आए लेकिन गेंद उनके हाथ में एक टप्पा खाकर आई| एक रन हो गया| 
013.513.5: आंद्रे रसेल को मार्कस स्टोइनिस, प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
013.413.4: श्रेयस अय्यर को मार्कस स्टोइनिस, आउट!! कैच आउट!!! कॉट दीपक हूडा बोल्ड मार्कस स्टोइनिस| अर्धशतक लगाकर कप्तान अय्यर पवेलियन लौट गए| राहुल ने स्टोइनिस को जिस काम के लिए लाया था वो करके दिया| बड़ी विकेट हासिल हो गई| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को छका दिया| आगे डाली गई स्लोवर बॉल को लेग साइड पर हीव करने गए बल्लेबाज़| गति से चकमा खाए, मिस टाइम हुआ और मिड विकेट की ओर हवा में खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 131/4 कोलकाता|
213.313.3: श्रेयस अय्यर को मार्कस स्टोइनिस, दुग्गी और इसी के साथ कप्तान श्रेयस का अर्धशतक पूरा हुआ| मात्र 28 गेंदों में अपनी टीम के लिए पचासा लगाया| इस रन चेज़ में टीम के लिए एक बेहतरीन पारी खेलते हुए| अब उन्हें यहाँ से अपनी इस पारी को और भी लम्बा करना होगा ताकि टीम को इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत दिला सके| पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद जहाँ से श्रेयस ने तेज़ी से भागकर दो रन ले लिया|
113.213.2: सैम बिलिंग्स को मार्कस स्टोइनिस, अच्छी यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
113.113.1: श्रेयस अय्यर को मार्कस स्टोइनिस, लो फुल टॉस गेंद को अय्यर ने मिड विकेट की तरफ खेला| डीप से सिंगल हासिल हुआ|
13 ओवर | रन : 127/3 | रन रेट : 9.77
012.612.6: सैम बिलिंग्स को मोहसिन खान, डॉट बॉल के साथ मोहसिन के और कमाल के ओवर की हुई समाप्ति| अपनी धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया था| कोई रन नहीं हुआ| 127/3 कोलकाता, 42 गेंदों पर 84 रनों की दरकार|
112.512.5: श्रेयस अय्यर को मोहसिन खान, शॉटपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से पॉइंट की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
012.412.4: श्रेयस अय्यर को मोहसिन खान, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ पॉइंट की ओर गाइड करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद| रन नहीं मिल सका|
012.312.3: श्रेयस अय्यर को मोहसिन खान, हवा में गेंद लेकिन मोहसिन के आगे गिरी| कैच का मौका बन सकता था अगर थोड़ा सा और ऊपर खिल जाती अगर गेंद| भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| धीमी गति की गेंद से चकमा दे दिया था| ब्लॉक करने गए लेकिन हवा में खेल बैठे थे| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
112.212.2: सैम बिलिंग्स को मोहसिन खान, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
012.112.1: सैम बिलिंग्स को मोहसिन खान, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
12 ओवर | रन : 125/3 | रन रेट : 10.42
111.711.6: सैम बिलिंग्स को जेसन होल्डर, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया और एक रन हासिल किया| 125/3 कोलकाता, 48 गेंदों पर 86 रनों की दरकार|
111.611.5: श्रेयस अय्यर को जेसन होल्डर, सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
611.511.4: श्रेयस अय्यर को जेसन होल्डर, छक्का! गेंद थी शॉर्ट लेकिन मारा लॉन्ग| स्लोवर बाउंसर पर एक लम्बा छक्का जड़ दिया| वाह जी वाह!! कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए| फाइन लेग के काफी बाहर जाकर गिरी गेंद|
011.411.3: श्रेयस अय्यर को जेसन होल्डर, आगे डाली गई थी धीमी गति की गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
011.311.2: सैम बिलिंग्स को जेसन होल्डर, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
011.211.2: सैम बिलिंग्स को जेसन होल्डर, वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
011.111.1: सैम बिलिंग्स को जेसन होल्डर, प्ले एंड मिस!! अंदर आती गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
11 ओवर | रन : 115/3 | रन रेट : 10.45
410.610.6: श्रेयस अय्यर को रवि बिश्नोई, चौका! 16 रनों का एक महंगा ओवर हुआ समाप्त| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ द्वारा ऑन ड्राइव का इस्तेमाल, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा के पार निकल गई| काफी आक्रामक रुख अपनाकर बल्लेबाज़ी करते हुए दिख रहे कोलकाता के बल्लेबाज़| 115/3 कोलकाता, 54 गेंदों पर 96 रनों की दरकार|
110.510.5: सैम बिलिंग्स को रवि बिश्नोई, सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
610.410.4: सैम बिलिंग्स को रवि बिश्नोई, छक्का! अच्छा प्रहार| स्पिन के साथ आगे आकर इस शॉट को खेला| बल्ले से लगते ही पता चल गया कि ये गेंद सीधा बाउंड्री लाइन के पार जाकर ही रुकेगी|
010.310.3: सैम बिलिंग्स को रवि बिश्नोई, गुगली गेंद!! बॉल को खेलने गए लेकिन टर्न से पूरी तरह से बीट हो गए|
110.210.2: श्रेयस अय्यर को रवि बिश्नोई, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| एक रन आ गया|
410.110.1: श्रेयस अय्यर को रवि बिश्नोई, चौका! आगे डाली गई गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में मारा| फील्डर हूडा वहां पर तैनात थे लेकिन उनके बाएँ ओर से निकल गई गेंद सीमा रेखा की ओर|
10 ओवर | रन : 99/3 | रन रेट : 9.9
19.89.6: श्रेयस अय्यर को आवेश खान, सिंगल!!! आवेश खान के इस ओवर से आए 20 रन यहाँ पर!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया| 10 ओवर के बाद 99/3 कोलकाता|
19.79.5: सैम बिलिंग्स को आवेश खान, सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
49.69.4: सैम बिलिंग्स को आवेश खान, चौका! पेस का इस्न्तेमाल करते हुए अपनी पेस बदल दी बल्लेबाज़ बिलिंग्स ने यहाँ पर| छोटी गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने अपने लिए मिड विकेट से बाउंड्री बटोरी|
09.59.4: सैम बिलिंग्स को आवेश खान, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
49.49.3: सैम बिलिंग्स को आवेश खान, चौका!!! फ्री हिट का यहाँ पर फ़ायदा उठाते हुए बिलिंग्स!!! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे मिड ऑफ़ की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
69.39.3: सैम बिलिंग्स को आवेश खान, नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो करार दिया| बेहतरीन शॉट बल्लेबाज़ के द्वारा खेला गया यहाँ पर!!! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फुलटॉस डाली हुई गेंद पर स्कूप शॉट लगाया| बल्ले पर सही तरह से आई गेंद और कीपर के ऊपर से फाइन लेग बाउंड्री के पार गई सीधा स्टैंड में और मिला सिक्स|
19.29.2: श्रेयस अय्यर को आवेश खान, गुड लेंथ गेंद को क्रीज़ में हिलते डुलते कवर्स की तरफ पंच कर दिया जहाँ से एक रन ही हासिल हुआ|
19.19.1: सैम बिलिंग्स को आवेश खान, धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
9 ओवर | रन : 79/3 | रन रेट : 8.78
18.68.6: सैम बिलिंग्स को रवि बिश्नोई, सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 79/3 कोलकाता|
18.58.5: श्रेयस अय्यर को रवि बिश्नोई, इस गेंद को लेग साइड पर खेला और गैप से एक आसान सा सिंगल हासिल कर लिया|
08.48.4: सैम बिलिंग्स को रवि बिश्नोई, नॉट आउट!!! साथ ही लेग बाई के रूप में भी एक रन मिल गया!!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गुगली गेंद पर बल्लेबाज़ आगे आकर लेग साइड पर फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा फ्रेंट पैड्स को जा लगी| अपील हुई गेंदबाज़ द्वारा जिसको अम्पायर ने समय लेकर नॉट आउट करार दिया| जिसके बाद लखनऊ के कप्तान ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद लेग स्टंप्स के ऊपर जाकर लग रही थी जिसके कारण अम्पायर्स कॉल हो गया| 
08.38.3: सैम बिलिंग्स को रवि बिश्नोई, आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने निकलकर सामने की ओर शॉट खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को पकड़ा| रन नहीं आया|
08.28.2: सैम बिलिंग्स को रवि बिश्नोई, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
18.18.1: श्रेयस अय्यर को रवि बिश्नोई, आगे डाली हुई लेग स्पिन गेंद| श्रेयस ने लॉन्ग ऑफ की तरफ ड्राइव लगाकर एक रन निकाला|
8 ओवर | रन : 75/3 | रन रेट : 9.38
17.67.6: श्रेयस अय्यर को कृष्णप्पा गौतम, सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन मिल गया|
27.57.5: श्रेयस अय्यर को कृष्णप्पा गौतम, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
67.47.4: श्रेयस अय्यर को कृष्णप्पा गौतम, छक्का! बड़ा शॉट सामने की तरफ!! जैसे ही अपने पाले में गेंद को देखा उसे सामने की तरफ खेल दिया| एलिवेशन बढ़िया मिला और छह रन हासिल कर लिया|
07.37.3: श्रेयस अय्यर को कृष्णप्पा गौतम, अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
17.27.2: सैम बिलिंग्स को कृष्णप्पा गौतम, सिंगल से खाता खोला| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया एक रन के लिए|
07.17.1: नितीश राणा को कृष्णप्पा गौतम, आउट!!! कैच आउट!!! कोलकाता को लगा तीसरा झटका!!! कृष्णप्पा गौतम के हाथ लगी पहली विकेट| 56 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!!! नितीश राणा 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की ऑफ स्पिंग गेंद पर बल्लेबाज़ एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाना चाहते थे| गेंद की गति और उछाल से यहाँ पर चकमा खा गए| बीच बल्ले में नहीं लगती हुई गेंद स्टिकर के पास जा लगी और सीधा लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में गई जहाँ से मार्कस स्टोइनिस ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 65/3 कोलकाता| 
7 ओवर | रन : 65/3 | रन रेट : 9.29
06.66.6: श्रेयस अय्यर को रवि बिश्नोई, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
16.56.5: नितीश राणा को रवि बिश्नोई, पैड्स लाइन की गेंद पर राणा ने स्वीप शॉट खेला| एक रन हो गया|
16.46.4: श्रेयस अय्यर को रवि बिश्नोई, फुलटॉस गेंद पर श्रेयस ने ड्राइव किया| एक रन ही मिल सका|
16.36.3: नितीश राणा को रवि बिश्नोई, लॉन्ग ऑन की तरफ बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन निकाला|
16.26.2: श्रेयस अय्यर को रवि बिश्नोई, ऊपर डाली गई लेग स्पिन गेंद पर श्रेयस अय्यर ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन मिला|
16.16.1: नितीश राणा को रवि बिश्नोई, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| एक रन आ गया|
6 ओवर | रन : 60/2 | रन रेट : 10
15.65.6: नितीश राणा को कृष्णप्पा गौतम, लेग स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन निकाला|
05.55.5: नितीश राणा को कृष्णप्पा गौतम, ऑफ स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
45.45.4: नितीश राणा को कृष्णप्पा गौतम, एक और चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा|
45.35.3: नितीश राणा को कृष्णप्पा गौतम, चौका!! बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
05.25.2: नितीश राणा को कृष्णप्पा गौतम, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद टर्न हुई और बल्ले का लीडिंग एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| रन नहीं आ सका|
45.15.1: नितीश राणा को कृष्णप्पा गौतम, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
5 ओवर | रन : 47/2 | रन रेट : 9.4
14.64.6: नितीश राणा को जेसन होल्डर, क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| 5 के बाद 47/2 कोलकाता, लक्ष्य से 164 रन दूर|
04.54.5: नितीश राणा को जेसन होल्डर, कोई रन नहीं, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
14.44.4: श्रेयस अय्यर को जेसन होल्डर, नॉट आउट!! बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी अंदर घुस गए थे| मिड ऑफ़ पर खेला और रन भाग लिया| फील्डर राहुल ने पकड़ते हुए बोलर को थ्रो दिया| होल्डर ने बेल्स उड़ाई लेकिन बल्लेबाज़ काफी अंदर आ गए थे|
44.34.3: श्रेयस अय्यर को जेसन होल्डर, चौका! काफी तेज़ी से रन्स आते हुए| सिंगल तो दिख ही नहीं रहा सिर्फ और सिर्फ बाउंड्री| इस बार बाउंसर मारी| बल्लेबाज़ ने पुल करना चाहा लेकिन टॉप एज लेकर फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
64.24.2: श्रेयस अय्यर को जेसन होल्डर, झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में रुकी ये गेंद!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए| खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| स्लोवर गेंद को पढ़ते हुए सामने की तरफ शॉट लगा दिया|
44.14.1: श्रेयस अय्यर को जेसन होल्डर, चौका!!! इस दफ़ा कप्तान श्रेयस अय्यर ने यहाँ पर बाउंड्री लगाया!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
4 ओवर | रन : 31/2 | रन रेट : 7.75
43.73.6: नितीश राणा को आवेश खान, पांचवां चौका इस ओवर से आता हुआ| वाह राणा जी वाह!! तुस्सी ते कमाल ही कर रहे हो| बड़े स्कोर का पीछा इसी तरह किया जा सकता है, सही सोच| इस बार अपने लिए रूम बनाकर गेंद को कवर्स में खेला| घेरे के अंदर के फील्डर के उपर से बॉल को टपा दिया और चौका हासिल किया| 31/2 कोलकाता|
43.63.5: नितीश राणा को आवेश खान, चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर नितीश राणा के बल्ले से आती हुई!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार एक टप्पा खाकर गई गेंद| मिला चार रन|
43.53.4: नितीश राणा को आवेश खान, चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| आक्रामक रुख अपनाते हुए राणा|
03.43.3: नितीश राणा को आवेश खान, डॉट बॉल| बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
43.33.2: नितीश राणा को आवेश खान, चौका! एक और बाउंड्री!! इस बार सामने की तरफ पटकी हुई गेंद को दे मारा| इनफील्ड को क्लियर करते हुए चौका बटोर लिया|
43.23.1: नितीश राणा को आवेश खान, टॉप एज!! चौका मिल गया| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी स्विंग और उछाल से चकमा दे दिया!! रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| छोटी लेंथ की तेज़ गती की गेंद को पुल करने गए बल्लेबाज़| टॉप एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
03.13.1: नितीश राणा को आवेश खान, वाइड! एक अतिरिक्त गेंद के साथ आवेश ने अपने स्पेल की शुरुआत की है|
3 ओवर | रन : 11/2 | रन रेट : 3.67
02.72.6: श्रेयस अय्यर को मोहसिन खान, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| बॉल सीधा नितीश राणा के शरीर को जा लगी| रन नहीं मिल सका| 3 ओवर के बाद 10/2 कोलकाता|
02.62.5: श्रेयस अय्यर को मोहसिन खान, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
02.52.5: श्रेयस अय्यर को मोहसिन खान, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
02.42.4: अभिजीत तोमर को मोहसिन खान, आउट!! कैच आउट!! कॉट लोकेश राहुल बोल्ड मोहसिन खान| 4 रन बनाकर तोमर पवेलियन लौटे| एक और विकेट मोहसिन के खाते में गई| स्लोवर बॉल से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| फाइन लेग पर मारना चाहते थे लेकिन बल्ले से लगने के बाद मिड विकेट की तरफ गई गेंद जहाँ से कप्तान राहुल ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया| धीमी गति की गेंद की वजह से गच्छा खा गए और मिस टाइम शॉट लगा बैठे| 9/2 कोलकाता, लक्ष्य से 202 रन दूर|
02.32.3: अभिजीत तोमर को मोहसिन खान, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कट लगाने गए लेकिन उछाल से बीट हुए| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
12.22.2: नितीश राणा को मोहसिन खान, रूम बनाकर शॉट खेलना चाहा लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
02.12.1: नितीश राणा को मोहसिन खान, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
2 ओवर | रन : 8/1 | रन रेट : 4
01.61.6: अभिजीत तोमर को जेसन होल्डर, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
01.51.5: अभिजीत तोमर को जेसन होल्डर, कवर्स की ओर गेंद को पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
01.41.4: अभिजीत तोमर को जेसन होल्डर, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
41.31.3: अभिजीत तोमर को जेसन होल्डर, चौका!!! बेहतरीन कट शॉट यहाँ पर खेलकर अभिजीत तोमर ने अपना खाता खोला!!! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
01.21.2: अभिजीत तोमर को जेसन होल्डर, कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
01.11.1: अभिजीत तोमर को जेसन होल्डर, काफी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे लीव कर दिया| कीपर के पास अच्छी उछाल के साथ पहुंची गेंद|
1 ओवर | रन : 4/1 | रन रेट : 4
00.60.6: नितीश राणा को मोहसिन खान, ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
40.50.5: नितीश राणा को मोहसिन खान, चौका! रन चेज़ की पहली बाउंड्री| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|
00.40.4: वेंकटेश अय्यर को मोहसिन खान, आउट!!! कैच आउट!!! आज का दिन डी कॉक का है| कमाल का कैच यहाँ पर हमें देखने को मिला डी कॉक के द्वारा!!! उड़ता हुआ क्विंटन डी कॉक दिखा है भाई यहाँ आज!! पहले बल्ले से गेंद को हवाई यात्रा करवाया तो कीपिंग में ख़ुद हवा में जाकर एक शानदार कैच लपका!! कोलकाता को लगा पहला झटका!!! मोहसिन खान के हाथ लगी सफ़लता| वेंकटेश अय्यर बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद| बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर ड्राइव लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया| बॉल कीपर के दाँए ओर गई जहाँ से डी कॉक ने एक हाथ से डाईव लगाकर कैच पकड़ा| 0/1 कोलकाता|
00.30.3: वेंकटेश अय्यर को मोहसिन खान, रन आउट का मौका लेकिन चूक गए स्टोइनिस| काफी वक़्त था उनके पास शॉर्ट कवर्स पर लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट हिट नहीं लगा पाए| कोई बैक अप भी नहीं आया| अगर आ जाता तो अभिजीत डायमंड डक पर पवेलियन लौट जाते| किस्मत ने इस युवा का साथ दिया| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को वेंकटेश ने पॉइंट की तरफ खेला था जहाँ एक टप्पा खाकर बिश्नोई ने पास गई गेंद| उनके शरीर से टकराकर साथी फील्डर मार्कस के पास गेंद पहुँच गई जहाँ से मार्कस ने थ्रो कर दिया|
00.20.2: वेंकटेश अय्यर को मोहसिन खान, अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
00.10.1: वेंकटेश अय्यर को मोहसिन खान, डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| गुड लेंथ गेंद को बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ| ओहोहो!! ये गेंद 151 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से डाली गई थी जिसकी वजह से वेंकटेश का बल्ला टूट गया है| वाह जी वाह, आज तो लखनऊ के जलवे हैं|
लखनऊ सुपर जायंट्स पहली पारी
119.619.6: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, सिंगल के साथ लखनऊ की इस पारी का हुआ अंत| बोर्ड पर बिना विकेट गंवाए 210 रन लगा दिए जो अबतक का इस लीग का इतिहास बन गया| कोलकाता को करो या मरो के इस मुकाबले में 211 रनों की दरकार| तेज़ गति से पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया और एक रन हासिल किया|
419.519.5: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, चौथा चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| हीव किया गेंद को मिड विकेट की तरफ| गैप मिला और बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
419.419.4: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, चौका! टॉप एज लेकर थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई ये गेंद जहाँ से चौका हासिल हो गया|
419.319.3: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, चौका! एक और कैच ड्रॉप!! एक के बाद एक ग़लती कोलकाता के द्वारा होती हुई| इसी के साथ बिना विकेट खोये लखनऊ ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया| पटकी हुई गेंद पुल शॉट लगाया| फील्डर राणा अपने दाएं ओर भागते हुए कैच को लपकने गए लेकिन टपकाते हुए चौका दे दिया| आज दिन कोलकाता का नहीं लखनऊ का है|
419.219.2: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, चौका! पॉइंट फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| किस्मत भी बल्लेबाज़ का साथ देती हुई|
219.119.1: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, दुग्गी!! सामने की तरफ इस गेंद को खेला| फील्डर जबतक गेंद को कट करते बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिए|
19 ओवर | रन : 191/0 | रन रेट : 10.05
118.718.6: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, सिंगल के साथ 27 रनों के इस बड़े ओवर की हुई समाप्ति| गेम चेंजिंग ओवर हो सकता है ये लखनऊ के लिए| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
018.618.6: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
618.518.5: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, छक्का!!!! एक के बाद एक यहाँ पर सिक्स लगाते हुए डी कॉक!!! चौथा छक्का इस ओवर से आता हुआ!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले पर लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई और मिला सिक्स|
618.418.4: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, छक्का! एक और बिगी वो भी सेम!! जैसा पिछला शॉट लगाया था इस बार भी वैसा ही शॉट और उसी एरिया में मारा| सेम टू सेम| बाप रे बाप!! शतक लगाने के बाद और भी खतरनाक दिख रहे हैं डी कॉक|
618.318.3: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, एक और सिक्स!! बिलकुल सामने की तरफ| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
118.218.2: लोकेश राहुल को टिम साउदी, चतुराई भरा सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
618.118.1: लोकेश राहुल को टिम साउदी, गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा!!! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद| हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
18 ओवर | रन : 164/0 | रन रेट : 9.11
117.617.6: लोकेश राहुल को आंद्रे रसेल, सिंगल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| 164/0 लखनऊ|
117.517.5: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
417.417.4: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, चौका! शतक!! दूसरा शतक इस लीग में क्विंटन डी कॉक के बल्ले से आता हुआ| क्या कमाल की पारी खेली है आज इस अहम मैच में अपनी टीम के लिए| बड़ा खिलाड़ी बड़े मुकाबले में अपने जलवे दिखाता हुआ| इस गेंद को ऑफ़ साइड पर कट किया| पॉइंट और थर्ड मैन के बीच से गैप मिल और चौका बटोर लिया| वाह!! इस पारी को देखकर मज़ा आ गया| शतक का जश्न अलग ही अंदाज़ में क्विनी ने मनाया|
217.317.3: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, फुल लेंथ गेंद को कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए दो रन हासिल कर लिया|
617.217.2: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, छक्का! शतक से महज़ 5 रन दूर डी कॉक| रसेल के पास गति नहीं और छोटी डाल बैठे गेंद| बल्लेबाज़ इसके लिए तैयार थे और पुल करते हुए एक कड़क छक्का लगा दिया|
117.117.1: लोकेश राहुल को आंद्रे रसेल, लो फुल टॉस!! लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला गया शॉट| फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
17 ओवर | रन : 149/0 | रन रेट : 8.76
216.616.6: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प पर पर शफल करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला| डीप में सीमा रेखा के ठीक आगे कप्तान श्रेयस ने बॉल को फील्ड किया| दो ही रन मिल पाए|
016.516.5: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
116.416.4: लोकेश राहुल को टिम साउदी, एक और सिंगल ही आएगा यहाँ पर| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और डीप से एक रन बटोर लिया|
116.316.3: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, गुड लेंथ गेंद को बैकफुट से कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से रन चुरा लिया|
116.216.2: लोकेश राहुल को टिम साउदी, चतुराई भरा सिंगल| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
416.116.1: लोकेश राहुल को टिम साउदी, चौका! चतुराई भरा शॉट!! इस गेंद पर फाइन लेग की दिशा में खेला गया लैप शॉट| फील्डर घेरे के अंदर थे और गेंद उनके ऊपर से निकल गई सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए| फील्ड से खिलवाड़ हो रहा है अब यहाँ पर|
16 ओवर | रन : 140/0 | रन रेट : 8.75
115.615.6: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल के साथ 18 रनों के एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया जहाँ से एक रन हासिल हो गया| 140/0 लखनऊ|
115.515.5: क्विंटन डी कॉक को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| हलके हाथों से बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
415.415.4: क्विंटन डी कॉक को वरुण चक्रवर्ती, चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर डी कॉक के बल्ले से आती हुई!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा चार रनों के लिए|
615.315.3: क्विंटन डी कॉक को वरुण चक्रवर्ती, दूसरा छक्का इस ओवर का आता हुआ! वरुण पूरी तरह से दबाव में आते हुए| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
015.215.2: क्विंटन डी कॉक को वरुण चक्रवर्ती, अच्छी वापसी गेंदबाज़ द्वारा| टाईट लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला|
615.115.1: क्विंटन डी कॉक को वरुण चक्रवर्ती, छक्का! आत्मविश्वास भरा शॉट!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए विकेट की गेंद को फाइन लेग की तरफ स्वीप कर दिया| कोई फील्डर नहीं था इस वजह से छह रन मिल गया|
15 ओवर | रन : 122/0 | रन रेट : 8.13
114.614.6: क्विंटन डी कॉक को सुनील नरेन, कैच ड्रॉप!!! आज के दिन का दूसरा जीवनदान यहाँ पर डी कॉक को मिलता हुआ!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से ऑफ साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के हाथ में गलती हुई थर्ड मैन की ओर गई| एक रन मिल गया|
114.514.5: लोकेश राहुल को सुनील नरेन, आगे आकर लॉन्ग ऑफ की ओर राहुल ने पुश किया| एक रन आसानी से मिल गया|
114.414.4: क्विंटन डी कॉक को सुनील नरेन, लेग साइड की ओर डी कॉक ने पुल लगकर सिंगल ले लिया|
114.314.3: लोकेश राहुल को सुनील नरेन, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर मिड विकेट की ओर खेला| एक रन आ गया|
114.214.2: क्विंटन डी कॉक को सुनील नरेन, कवर्स की ओर गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद लेकिन बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
614.114.1: क्विंटन डी कॉक को सुनील नरेन, छक्का! पहली ही गेंद पर गेंदबाज़ पर दबाव डालने का बेहतरीन तरीका| विकेट लाइन की गेंद को स्वीप किया स्क्वायर लेग की दिशा में और आधा दर्जन रन्स हासिल किया| नारेन पर अब दबाव आएगा|
14 ओवर | रन : 111/0 | रन रेट : 7.93
113.613.6: क्विंटन डी कॉक को उमेश यादव, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
113.513.5: लोकेश राहुल को उमेश यादव, सिंगल!! इसी के साथ केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! कप्तान के द्वारा खेली गई बेहतरीन पारी!!! राहुल लगातार अपनी टीम के लिए एक अहम पारी खेल रहे हैं| क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| अब यहाँ से अंतिम तक खेलते हुए टीम के स्कोर को और भी बड़ा करने को देखेंगे|
113.413.4: क्विंटन डी कॉक को उमेश यादव, लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेला| एक रन आ गया|
113.313.3: लोकेश राहुल को उमेश यादव, कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
113.213.2: क्विंटन डी कॉक को उमेश यादव, शानदार फील्डिंग फाइन लेग बाउंड्री पर देखने को मिली नारेन द्वारा!! एक हाथ से गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोका और अपनी टीम के लिए 3 बचाए| पटकी हुई गेंद पर डी कॉक ने पुल कर दिया था फाइन लेग की तरफ जहाँ से नारेन ने अपने बाएँ ओर भागते हुए एक हाथ से गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया|
113.113.1: लोकेश राहुल को उमेश यादव, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर्स की ओर पंच किया| गैप से एक रन आ गया|
13 ओवर | रन : 105/0 | रन रेट : 8.08
012.612.6: क्विंटन डी कॉक को सुनील नरेन, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से रोकना सही समझा|
012.512.5: क्विंटन डी कॉक को सुनील नरेन, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
612.412.4: क्विंटन डी कॉक को सुनील नरेन, छक्का!!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए रिवर्स स्वीप किया| गेंद और बल्ले का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई डीप पॉइंट बाउंड्री के बाहर छह रनों के लिए| नारें के खिलाफ जोखिम भरा शॉट कहा जा सकता है ये लेकिन अब बल्लेबाज़ सेट हो चुके हैं इसलिए ऐसे शॉट्स देखे जा रहे हैं|
012.312.3: क्विंटन डी कॉक को सुनील नरेन, कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
112.212.2: लोकेश राहुल को सुनील नरेन, राहुल ने यहाँ पर जगह बनाकर डीप कवर्स की ओर गैप में पंच किया| एक रन हो गया|
112.112.1: क्विंटन डी कॉक को सुनील नरेन, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद बल्लेबाज़ डीप पॉइंट की ओर खेला| एक रन मिल गया|
12 ओवर | रन : 97/0 | रन रेट : 8.08
011.611.6: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
011.511.5: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
211.411.4: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, डीप कवर्स की ओर गेंद को राहुल ने खेलकर दो रन हासिल किया|
111.311.3: क्विंटन डी कॉक को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल!!! इसी के साथ क्विंटन डी कॉक ने कोलकाता के सामने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया!!! क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
111.211.2: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाया| फील्डर पीछे मौजूद, एक रन मिल गया|
111.111.1: क्विंटन डी कॉक को वरुण चक्रवर्ती, लेग साइड की ओर डी कॉक ने खेलकर एक रन निकाला|
11 ओवर | रन : 92/0 | रन रेट : 8.36
110.610.6: क्विंटन डी कॉक को नितीश राणा, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक किया| एक रन मिल गया|
110.510.5: लोकेश राहुल को नितीश राणा, लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
110.410.4: क्विंटन डी कॉक को नितीश राणा, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला| एक रन आ गया|
410.310.3: क्विंटन डी कॉक को नितीश राणा, चौका!!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
110.210.2: लोकेश राहुल को नितीश राणा, क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
110.110.1: क्विंटन डी कॉक को नितीश राणा, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेलकर सिंगल ले लिया|
10 ओवर | रन : 83/0 | रन रेट : 8.3
19.69.6: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शरीर पर आई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल किया| 10 के बाद 83/0 लखनऊ| एक शानदार शुरुआत जिसे बड़े स्कोर में तब्दील करने को देखेगी|
09.59.5: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधा बल्ले से डिफेंड कर दिया|
19.49.4: लोकेश राहुल को टिम साउदी, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
69.39.3: लोकेश राहुल को टिम साउदी, छक्का! ब्लाइंड शॉट!!! फ्लिक किया गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| इस शॉट को काफी कम मिस करते हैं राहुल| ये गेंद खराब नहीं थी लेकिन ये बल्लेबाज़ आला दर्जे का है|
69.29.2: लोकेश राहुल को टिम साउदी, छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
19.19.1: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, गुड लेंथ गेंद को बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| समझदारी भरी बल्लेबाज़ी|
9 ओवर | रन : 68/0 | रन रेट : 7.56
18.68.6: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, सिंगल के साथ हुई इस महंगे ओवर की समाप्ति| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| 68/0 लखनऊ| एक ठोस शुरुआत|
68.58.5: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, छक्का! ये तो क्विंटन का पका पकाया शॉट है| इसपर वो काफी कम बार ही चूकते हैं| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
28.48.4: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, दुग्गी| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
08.38.3: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
18.28.2: लोकेश राहुल को आंद्रे रसेल, बढ़िया फील्डिंग पॉइंट पर राणा द्वारा| अपने दाएं ओर डाईव लगाकर गेंद को रोक दिया और चौका बचाया| हाफ स्टॉप हुआ जहाँ से एक रन मिल पाया|
18.18.1: क्विंटन डी कॉक को आंद्रे रसेल, पहली गेंद पर आया सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|
8 ओवर | रन : 57/0 | रन रेट : 7.13
27.77.6: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को फ्लिक किया और मिड विकेट से तेज़ी से भागकर दो रन हासिल किया| 57/0 लखनऊ|
07.67.5: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, डॉट गेंद, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
17.57.4: क्विंटन डी कॉक को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
07.47.3: क्विंटन डी कॉक को वरुण चक्रवर्ती, फ्री हिट का फ़ायदा यहाँ पर नहीं उठा सके डी कॉक!!! बाउंसर तेज़ गति के साथ चक्रवर्ती ने डाली| बल्लेबाज़ गति से चकमा खा गए और पुल शॉट लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के हाथ में गई| रन नहीं आ सका|
17.37.3: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़| इस गेंद पर राहुल ने लेग साइड पर खेला था और सिंगल हासिल किया|
47.27.2: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, चौका! सामने की तरफ बाउंड्री हासिल हुई| जैसे ही ऊपर डाली गई गेंद उसपर शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोरा|
07.17.1: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, डॉट गेंद, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
7 ओवर | रन : 48/0 | रन रेट : 6.86
16.66.6: लोकेश राहुल को सुनील नरेन, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
16.56.5: क्विंटन डी कॉक को सुनील नरेन, पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ|
16.46.4: लोकेश राहुल को सुनील नरेन, इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
06.36.3: लोकेश राहुल को सुनील नरेन, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
06.26.2: लोकेश राहुल को सुनील नरेन, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
16.16.1: क्विंटन डी कॉक को सुनील नरेन, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6 ओवर | रन : 44/0 | रन रेट : 7.33
05.65.6: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
15.55.5: क्विंटन डी कॉक को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
45.45.4: क्विंटन डी कॉक को वरुण चक्रवर्ती, चौका! ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
15.35.3: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
05.25.2: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, इस बार रूम बनाकर मारने गए थे राहुल लेकिन टर्न से बीट हुए और विकटों के ऊपर से कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं होगा|
05.15.1: लोकेश राहुल को वरुण चक्रवर्ती, टर्न हुई गेंद| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
5 ओवर | रन : 38/0 | रन रेट : 7.6
14.64.6: लोकेश राहुल को उमेश यादव, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
44.54.5: लोकेश राहुल को उमेश यादव, चौका!!! ख़राब फील्डिंग कवर्स की ओर सऊदी के द्वारा देखने को मिली!!! मिसफील्ड के कारण राहुल के खाते में गया चार रन!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर्स फील्डर की ओर शॉट खेला| फील्डर ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन हाथ के करीब से गेंद निकल गई चार रनों के लिए|
04.44.4: लोकेश राहुल को उमेश यादव, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
64.34.3: लोकेश राहुल को उमेश यादव, छक्का!! राहुल के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! बैक फुट से लगाया गया पिक अप शॉट!!  पैड्स पर से गेंद को पिक कर लिया और लेग साइड की ओर शॉट लगाया| बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
14.24.2: क्विंटन डी कॉक को उमेश यादव, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल लगकर एक रन ले लिया|
04.14.1: क्विंटन डी कॉक को उमेश यादव, प्ले एंड मिस!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर लैप शॉट लगाने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
4 ओवर | रन : 26/0 | रन रेट : 6.5
03.63.6: लोकेश राहुल को सुनील नरेन, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
13.53.5: क्विंटन डी कॉक को सुनील नरेन, शॉर्ट कवर्स की ओर गेंद को पुश करते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन निकाला|
03.43.4: क्विंटन डी कॉक को सुनील नरेन, आगे की गेंद पर डी कॉक ने डिफेंड कर दिया|
13.33.3: लोकेश राहुल को सुनील नरेन, क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
03.23.2: लोकेश राहुल को सुनील नरेन, मिड ऑन की ओर गेंद को पुश किया| रन नहीं मिल सका|
23.13.1: लोकेश राहुल को सुनील नरेन, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए दो रन ले लिया|
3 ओवर | रन : 22/0 | रन रेट : 7.33
62.62.6: क्विंटन डी कॉक को उमेश यादव, छक्का! जले पर नमक लगाया| जीवनदान दीजियेगा ऐसे बल्लेबाज़ को तो नुक्सान तो उठाना ही पड़ेगा ना| और वैसे भी ये शॉट काफी बढ़िया खेलते हैं डी कॉक!! लेंथ गेंद को खड़े-खड़े पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक लम्बा सिक्स हासिल किया| 22/0 लखनऊ|
12.52.5: लोकेश राहुल को उमेश यादव, सिंगल मिलेगा इस गेंद पर| बल्लेबाज़ ने इसे बैकफुट से पॉइंट की दिशा में खेला| डीप से सिंगल ही हासिल हुआ|
02.42.4: लोकेश राहुल को उमेश यादव, अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
02.32.3: लोकेश राहुल को उमेश यादव, लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
12.22.2: क्विंटन डी कॉक को उमेश यादव, कैच ड्रॉप!!! क्विंटन डी कॉक को 12 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ उसे पुल शॉट लगाने गए| गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बाहर की तरफ स्विंग हुई जिसकी वजह से बल्ले का टॉप एज लेकर थर्ड मैन बाउंड्री की ओर हवा में गई| फील्डर ने वहां पर अपने आगे की ओर डाईव लगाते हुए कैच करना चाहा| गेंद हाथ पर लगकर ज़मीन पर गिर गई| उमेश काफी निराश दिखे वहां पर| डी कॉक ने इसी बीच एक रन भी ले लिया| बाल बाल बचे यहाँ पर बल्लेबाज़|
02.12.1: क्विंटन डी कॉक को उमेश यादव, लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| मिसटाइम हुआ और एक टप्पा खाकर बॉल मिड ऑन फील्डर के हाथ में गई| रन नहीं हो पाया|
2 ओवर | रन : 14/0 | रन रेट : 7
11.61.6: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
01.51.5: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, बैक फुट से कवर्स फील्डर की ओर पंच किया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई बॉल| रन नहीं मिल सका|
01.41.4: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ड्राइव लगाने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिला|
41.31.3: क्विंटन डी कॉक को टिम साउदी, चौका!!!! डी कॉक के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री यहाँ पर!!! पैड्स लाइन की गेंद पर लेग साइड की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
11.21.2: लोकेश राहुल को टिम साउदी, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
01.11.1: लोकेश राहुल को टिम साउदी, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
1 ओवर | रन : 8/0 | रन रेट : 8
00.60.6: क्विंटन डी कॉक को उमेश यादव, डॉट बॉल के साथ हुई इस पहले ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 8/0 लखनऊ| 
40.50.5: क्विंटन डी कॉक को उमेश यादव, चौका! ग्लव्स को लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ निकल गई ये गेंद चार रनों के लिए| गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री बटोर ली| तेज़ गति से डाली गई बाउंसर थी| पुल लगाने गए उसे लेकिन गति से चकमा खाए और ग्लव्स को लगकर सीमा रेखा की तरफ निकल गई गेंद|
20.40.4: क्विंटन डी कॉक को उमेश यादव, डायरेक्ट हिट लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ में सही समय पर आ गए| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़  शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लेने भागे| आंद्रे ने वहां पर आकर गेंद को उठाया और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| डी कॉक क्रीज़ में आ गए थे| गेंद स्टंप्स को लगकर कवर्स की ओर गई, कोई बैक अप नहीं था| इसी के साथ ओवर थ्रो के रूप में भी बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक और रन ले लिया| दो रन आए इस गेंद पर|
10.30.3: लोकेश राहुल को उमेश यादव, एक रन!!! इसी के साथ कप्तान केएल राहुल ने भी अपना खाता खोला!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेला| एक रन आ गया|
10.20.2: क्विंटन डी कॉक को उमेश यादव, सिंगल!!! इसी के साथ डी कॉक ने अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन ले लिया|
00.10.1: क्विंटन डी कॉक को उमेश यादव, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|

बड़ी खबरें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK