शहर चुनें close
आपके शहर की खबरें आपके करीब

इंडियन T20 कमेंट्री

मैच 6719-May-2022

बैंगलोर VS गुजरात T20 कमेंट्री

168/520.0 oversरन रेट: 8.4
VS
170/218.4 oversरन रेट: 9.11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटन्स को 8 विकटों से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहली पारी
418.418.4: ग्लेन मैक्सवेल को लॉकी फर्ग्यूसन, टॉप एज!! चौका मिल गया| इसी के साथ बैंगलोर ने गुजरात को 8 विकटों से शिकस्त दी!!! बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी उछाल और गति से चकमा दे दिया!! लेंथ में छोटी डाली गई तेज़ गति की गेंद पर पुल शॉट लगाने गए मैक्सवेल| टॉप एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
418.318.3: ग्लेन मैक्सवेल को लॉकी फर्ग्यूसन, चौका!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा| बैंगलोर को जीत के लिए 9 गेंद पर 3 रन चाहिए|
018.218.2: ग्लेन मैक्सवेल को लॉकी फर्ग्यूसन, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर अपर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
418.118.1: ग्लेन मैक्सवेल को लॉकी फर्ग्यूसन, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर मैक्सवेल ने सीधा शॉट गेंदबाज़ के ऊपर से खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीमा रेखा के पार गई, मिला चार रन| बैंगलोर को जीत के लिए 11 गेंद पर 7 रन चाहिए|
18 ओवर | रन : 158/2 | रन रेट : 8.78
117.717.6: ग्लेन मैक्सवेल को यश दयाल, लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेलते हुए एक रन ले लिया| बैंगलोर को जीत के लिए 12 गेंद पर 11 रन चाहिए|
117.617.5: दिनेश कार्तिक को यश दयाल, डीप कवर्स की तरफ कार्तिक ने एक रन लिया|
117.517.4: ग्लेन मैक्सवेल को यश दयाल, लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
417.417.3: ग्लेन मैक्सवेल को यश दयाल, चौका!!! मैक्सवेल ने लगाया एक और बाउंड्री यहाँ पर!! पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को कवर्स की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
017.317.3: ग्लेन मैक्सवेल को यश दयाल, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
017.217.2: ग्लेन मैक्सवेल को यश दयाल, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
217.117.1: ग्लेन मैक्सवेल को यश दयाल, पैड्स लाइन की गेंद पर मैक्सवेल ने मिड विकेट की ओर खेलकर दो रन ले लिया|
17 ओवर | रन : 148/2 | रन रेट : 8.71
116.616.6: ग्लेन मैक्सवेल को राशिद खान, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विराट का एक बड़ा विकेट इस ओवर से आया| इस गेंद को ग्लेन ने मिड विकेट की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया| 18 गेंदों पर 21 रनों की दरकार|
116.516.5: दिनेश कार्तिक को राशिद खान, सिंगल के साथ कार्तिक ने खोला अपना खाता| लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
016.416.4: विराट कोहली को राशिद खान, आउट!!! स्टंप!!! बैंगलोर को लगा दूसरा झटका!!! राशिद खान के हाथ लगी एक और सफ़लता| विराट कोहली 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गुगली गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर लेग साइड की ओर शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और बल्ले क बीट करती हुई कीपर के हाथ में गई जहाँ से मैथ्यू वेड ने गेंद को पकड़ा और स्टंप्स पर लगा दिया| विराट खुद से काफी निराश होकर पवेलियन लौटे| एक बेहतरीन पारी का हुआ अंत| 146/3 बैंगलोर|
016.316.3: विराट कोहली को राशिद खान, कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
616.216.2: विराट कोहली को राशिद खान, छक्का!!! कोहली के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! बैंगलोर धीरे-धीरे अपने लक्ष्य को ओर जाती हुई!!! आगे डाली गई गेंद पर सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
116.116.1: ग्लेन मैक्सवेल को राशिद खान, लेग साइड की ओर मैक्सवेल ने खेलकर सिंगल ले लिया|
16 ओवर | रन : 139/1 | रन रेट : 8.69
115.615.6: ग्लेन मैक्सवेल को हार्दिक पंड्या, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर मैक्सवेल ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| एक रन मिल गया| बैंगलोर को जीत के लिए 24 गेंद पर 30 रन चाहिए|
615.515.5: ग्लेन मैक्सवेल को हार्दिक पंड्या, छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर थर्ड मैन की ओर रिवर्स स्वीप शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधा स्टैंड में और मिला सिक्स|
015.415.4: ग्लेन मैक्सवेल को हार्दिक पंड्या, डॉट गेंद!! पुल मारने गए लेकिन गति से बीट हुए| कीपर तक गई बॉल कोई रन नहीं हुआ|
415.315.3: ग्लेन मैक्सवेल को हार्दिक पंड्या, चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की ओर फ्लिक शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
615.215.2: ग्लेन मैक्सवेल को हार्दिक पंड्या, छक्का!! ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
115.115.1: विराट कोहली को हार्दिक पंड्या, गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|
15 ओवर | रन : 121/1 | रन रेट : 8.07
114.614.6: विराट कोहली को राशिद खान, सिंगल के साथ राशिद के एक सफल और रोमांचक ओवर की समाप्ति हुई| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
114.514.5: ग्लेन मैक्सवेल को राशिद खान, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
014.414.4: ग्लेन मैक्सवेल को राशिद खान, ओह!!! ये क्या हो गया गेंद स्टंप्स को लगी लाइट्स जली लेकिन बेल्स नहीं गिरी!!! भाग्यशाली रहे यहाँ पर मैक्सवेल!! चौका बाई के रूप में मिल गया यहाँ पर!!! गुड लेंथ पर डाली गई गुगली गेंद| बल्लेबाज़ लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाने गए| टर्न और गति से बीट हो गए बल्लेबाज़| बॉल सीधा लेग स्टंप्स को लगी और फाइन लेग बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए|
014.314.3: फाफ डु प्लेसिस को राशिद खान, आउट!! कैच आउट!! कॉट हार्दिक पंड्या बोल्ड राशिद खान| टी20 में हार्दिक के 100 कैच भी पूरे हुए| 44 रन बनाकर फाफ लौटे पवेलियन| राशिद ने 115 रनों की बेहतरीन साझेदारी का अंत किया| अब यहाँ से गुजरात की टीम मुकाबले में ऊपर आने को देखेगी| लेग स्पिन गेंद पर क्रॉस बल्ला चलाया| टर्न हुई गेंद और बल्ले का लीडिंग एज लेकर कवर्स की तरफ खिल गई जहाँ से हार्दिक ने बॉल के नीचे आकर कैच को लपक लिया| 115/1 बैंगलोर, लक्ष्य से 54 रन दूर| 
114.214.2: विराट कोहली को राशिद खान, सिंगल मिल जाएगा!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
114.114.1: फाफ डु प्लेसिस को राशिद खान, फुल टस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| शॉर्ट कवर्स पर हार्दिक ने गेंद को रोका लेकिन सिंगल नहीं रोक पाए|
14 ओवर | रन : 113/0 | रन रेट : 8.07
113.613.6: फाफ डु प्लेसिस को यश दयाल, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| धीमी गति से डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से सिंगल ही मिल पाया| 36 गेंदों पर 56 रनों की दरकार|
113.513.5: विराट कोहली को यश दयाल, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, एक रन मिल गया|
413.413.4: विराट कोहली को यश दयाल, चौका! बाहरी किनारा और बाउंड्री की ओर निकल गई ये गेंद!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है|
113.313.3: फाफ डु प्लेसिस को यश दयाल, सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन मिला|
013.213.2: फाफ डु प्लेसिस को यश दयाल, डॉट बॉल, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
113.113.1: विराट कोहली को यश दयाल, ऑफ साइड की ओर गेंद को कोहली ने खेलकर सिंगल ले लिया|
13 ओवर | रन : 105/0 | रन रेट : 8.08
112.612.6: विराट कोहली को आर साई किशोर, सिंगल के साथ साई का एक बढ़िया ओवर हुआ समाप्त| महज़ तीन ही रन इस ओवर से आये| कमाल का स्पेल साई का हुआ समाप्त| 105/0 बैंगलोर| 42 गेंदों पर 64 रनों की दरकार|
112.512.5: फाफ डु प्लेसिस को आर साई किशोर, सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन बटोर लिया|
112.412.4: विराट कोहली को आर साई किशोर, चौथी गेंद पर आया सिंगल| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
012.312.3: विराट कोहली को आर साई किशोर, एक और डॉट बॉल!! बैकफुट से कवर्स की तरफ खेला लेकिन यहाँ भी गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ|
012.212.2: विराट कोहली को आर साई किशोर, अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
012.112.1: विराट कोहली को आर साई किशोर, जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|
12 ओवर | रन : 102/0 | रन रेट : 8.5
011.611.6: फाफ डु प्लेसिस को लॉकी फर्ग्यूसन, आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 102/0 बैंगलोर| 48 गेंदों पर 67 रनों की दरकार|
411.511.5: फाफ डु प्लेसिस को लॉकी फर्ग्यूसन, चौका! 100 रनों की साझेदारी पूरी हुई| अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं ये दोनों सलामी बल्लेबाज़| नज़र ना लगे| गुड लेंथ लाइन की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| गैप से निकल गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गए|
111.411.4: विराट कोहली को लॉकी फर्ग्यूसन, सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
111.311.3: फाफ डु प्लेसिस को लॉकी फर्ग्यूसन, चतुराई भरा सिंगल!! पैड्स पर डाली आगी धीमी गति की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और रन हासिल हुआ|
211.211.2: फाफ डु प्लेसिस को लॉकी फर्ग्यूसन, दुग्गी!! अब फाफ को अपना बल्ला चलाना होगा| बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, दो रन मिल गया|
111.111.1: विराट कोहली को लॉकी फर्ग्यूसन, गुड लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ|
11 ओवर | रन : 93/0 | रन रेट : 8.45
210.610.6: फाफ डु प्लेसिस को आर साई किशोर, दो रनों के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पंच किया और तेज़ी से भागकर दो रन हासिल किया|
110.510.5: विराट कोहली को आर साई किशोर, क्विक सिंगल!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| इस बीच हार्दिक काफी गुस्से में दिखे कि वो बॉल को पकड़ नहीं पाए|
110.410.4: फाफ डु प्लेसिस को आर साई किशोर, जड़ में डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
110.310.3: विराट कोहली को आर साई किशोर, धीमी गति से डाली गई गेंद को हलके हाथों से मिड ऑफ़ पर पुश करते हुए एक रन बटोरा|
010.210.2: विराट कोहली को आर साई किशोर, जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
110.110.1: फाफ डु प्लेसिस को आर साई किशोर, सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10 ओवर | रन : 87/0 | रन रेट : 8.7
19.69.6: फाफ डु प्लेसिस को राशिद खान, सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद पर फाफ ने सामने की ओर शॉट लगाया| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| एक रन मिल गया| 10 ओवर के बाद 87/0 बैंगलोर, जीत के लिए 60 गेंद पर 82 रन चाहिए|
09.59.5: फाफ डु प्लेसिस को राशिद खान, फाफ ने आगे की गेंद को कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
19.49.4: विराट कोहली को राशिद खान, पैड्स लाइन की गेंद पर कोहली ने मिड विकेट की ओर खेला| एक रन आ गया|
19.39.3: फाफ डु प्लेसिस को राशिद खान, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
19.29.2: विराट कोहली को राशिद खान, समझदारी भरा सिंगल!!! बैक फुट से गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|
69.19.1: विराट कोहली को राशिद खान, छक्का!!! इसी के साथ इस सीज़न का एक और अर्धशतक विराट कोहली के बल्ले से आता हुआ!!! देर आये दुरुस्त आये!! आज ये दिग्गज मैदान में राज करता हुआ दिखा है| आगे डाली गई गेंद पर मिड विकेट की ओर कोहली ने शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री के पार गई छह रनों के लिए| इसी के साथ विराट का इस लीग का 44वां अर्धशतक पूरा हुआ| चेज़ मास्टर अब इस स्कोर को और बड़ा करना चाहेंगे|
9 ओवर | रन : 77/0 | रन रेट : 8.56
18.68.6: विराट कोहली को आर साई किशोर, आगे डाली हुई गेंद पर कोहली ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन मिल गया|
08.58.5: विराट कोहली को आर साई किशोर, टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर कोहली डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद टर्न के साथ कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
18.48.4: फाफ डु प्लेसिस को आर साई किशोर, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| फाफ ने पॉइंट की ओर खेला| एक रन आया|
08.38.3: फाफ डु प्लेसिस को आर साई किशोर, कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
28.28.2: फाफ डु प्लेसिस को आर साई किशोर, आगे डाली गई गेंद पर फाफ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर दो रन ले लिया| इसी बीच नॉन स्ट्राइकर एंड पर विराट और बोलर साई के बीच टक्कर हुई| दोनों ही खिलाड़ी मैदान पर गिर गए| लेकिन फिर थोड़ा देर बाद दोनों ही मुस्कुराते हुए उठ खड़े हुए| ये अच्छी बात है क्रिकेट फैन्स के लिए कि किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ|
18.18.1: विराट कोहली को आर साई किशोर, लॉन्ग ऑफ की ओर कोहली ने खेला| एक रन मिल गया|
8 ओवर | रन : 72/0 | रन रेट : 9
07.67.6: फाफ डु प्लेसिस को यश दयाल, कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
47.57.5: फाफ डु प्लेसिस को यश दयाल, बाहरी किनारा और चौका!!!| कवर्स के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
17.47.4: विराट कोहली को यश दयाल, आगे डाली गई गेंद पर कोहली ने सामने की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद लेकिन कोहली ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
17.37.3: फाफ डु प्लेसिस को यश दयाल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
17.27.2: विराट कोहली को यश दयाल, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
47.17.1: विराट कोहली को यश दयाल, चौका!!! किंग कोहली के बल्ले से आता हुआ एक और चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| कोहली ने आगे आकर डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार| चार रन मिला|
7 ओवर | रन : 61/0 | रन रेट : 8.71
26.66.6: फाफ डु प्लेसिस को आर साई किशोर, डीप कवर्स की ओर गेंद को फाफ ने खेलकर तेज़ी से दो रन ले लिया|
16.56.5: विराट कोहली को आर साई किशोर, मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
16.46.4: फाफ डु प्लेसिस को आर साई किशोर, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.36.3: विराट कोहली को आर साई किशोर, लेग साइड की ओर कोहली ने खेलकर एक रन निकाला|
06.26.2: विराट कोहली को आर साई किशोर, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
16.16.1: फाफ डु प्लेसिस को आर साई किशोर, पैड्स लाइन की गेंद पर फाफ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन आ गया|
6 ओवर | रन : 55/0 | रन रेट : 9.17
15.65.6: फाफ डु प्लेसिस को यश दयाल, जड़ में डाली गई गेंद पर फाफ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए तेज़ी से एक रन पूरा कर लिया| 6 ओवर के बाद 55 बिना किसी नुकसान के बैंगलोर|
15.55.5: विराट कोहली को यश दयाल, लेग स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद| कोहली ने हलके हाथों से मिड ऑन की ओर खेला और एक रन ले लिया|
05.45.4: विराट कोहली को यश दयाल, शॉटपिच गेंद पर कोहली ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
45.35.3: विराट कोहली को यश दयाल, चौका!!! इसी के साथ बैंगलोर टीम का 50 रन पूरा हुआ!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर कोहली ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगी गेंद और गैप में गई सीधा चार रनों के लिए|
05.25.2: विराट कोहली को यश दयाल, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर कोहली ने डिफेंड कर दिया|
05.15.1: विराट कोहली को यश दयाल, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं|
5 ओवर | रन : 49/0 | रन रेट : 9.8
04.64.6: फाफ डु प्लेसिस को राशिद खान, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद पर फाफ ने शॉर्ट कवर्स की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया| 5 ओवर के बाद 49/0 बैंगलोर|
14.54.5: विराट कोहली को राशिद खान, पैड्स लाइन की गेंद पर कोहली ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
44.44.4: विराट कोहली को राशिद खान, चौका! वाओ!! स्ट्रेट बैट शॉट!! सामने की तरफ| वन बाउंस चौका मिल गया| इस शॉट की तस्वीर कल के सभी अखबार में छपनी चाहिए| आगे डाली गई गेंद पर एक खूबसूरत शॉट लगाया गया|
14.34.3: फाफ डु प्लेसिस को राशिद खान, एक और बार अंदर आई गेंद को लेग साइड पर खेला और रन हासिल किया|
14.24.2: विराट कोहली को राशिद खान, इस बार गुगली गेंद को विराट ने पढ़ लिया और मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए रन बटोर लिया|
24.14.1: विराट कोहली को राशिद खान, आगे डाली गई गुगली गेंद पर कोहली ने मिड विकेट की ओर खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गया|
4 ओवर | रन : 40/0 | रन रेट : 10
43.73.6: फाफ डु प्लेसिस को हार्दिक पंड्या, चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया और पैड्स की गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की ओर चार रनों के लिए| 40/0 बैंगलोर|
13.63.5: विराट कोहली को हार्दिक पंड्या, सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
03.53.5: विराट कोहली को हार्दिक पंड्या, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
03.43.4: विराट कोहली को हार्दिक पंड्या, गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से दिएन्द करना सही समझा|
43.33.3: विराट कोहली को हार्दिक पंड्या, चौका! कैच ड्रॉप या टफ चांस!! ऐसा लगा कि राशिद काफी आगे खड़े हुए थे इस वजह से उनके हाथों में नहीं आई गेंद| 16 रनों पर मिला जीवनदान| रूम बनाकर इस गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक कर दिया था| बल्ले से लगने के बाद गोली की रफ़्तार से निकल रही थी गेंद जिसे राशिद जज नहीं कर पाए और हाथों से लगकर सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद|
43.23.2: विराट कोहली को हार्दिक पंड्या, चौका! एक और फ्रेंच कट!! एक और चौका!! इस बार कोहली के बल्ले से निकला लेमन कट| किस्मत बैंगलोर को चाहिए और वो आज मिलती हुई| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई गेंद|
03.13.1: विराट कोहली को हार्दिक पंड्या, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
3 ओवर | रन : 26/0 | रन रेट : 8.67
42.72.6: फाफ डु प्लेसिस को मोहम्मद शमी, फ्रेंच कट!!! चौथा चौका इस ओवर से आता हुआ| भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| लेंथ गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई| खड़े-खड़े पंच मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा| कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग पर गई जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया|
12.62.5: विराट कोहली को मोहम्मद शमी, समझदारी के साथ सिंगल हासिल किया| लेग साइड पर गेंद को खेला और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|
42.52.4: विराट कोहली को मोहम्मद शमी, चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| स्लॉट में थी गेंद जिसे कवर्स फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
02.42.3: विराट कोहली को मोहम्मद शमी, वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया|
02.32.3: विराट कोहली को मोहम्मद शमी, वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई बॉल कीपर के बाँए तरफ से सीधा फाइन लेग बाउंड्री लाइन के बाहर गई, मिला वाइड के साथ चार रन|
42.22.2: विराट कोहली को मोहम्मद शमी, चौका! बेहतरीन शॉट!! लेंथ गेंद को शमी के सर के ऊपर से खेल दिया| बॉल एक टप्पा खाकर सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| विराट रन मशीन कोहली ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है|
02.12.1: विराट कोहली को मोहम्मद शमी, लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
2 ओवर | रन : 8/0 | रन रेट : 4
01.61.6: फाफ डु प्लेसिस को हार्दिक पंड्या, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| 8/0 बैंगलोर, सधी हुई शुरुआत कह सकते हैं इसे|
11.51.5: विराट कोहली को हार्दिक पंड्या, एक कसा हुआ ओवर जारी है अबतक| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला| एक रन हासिल किया|
01.41.4: विराट कोहली को हार्दिक पंड्या, एक डॉट बॉल| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11.31.3: फाफ डु प्लेसिस को हार्दिक पंड्या, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स पर डाली गई गेंद को फाफ ने लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
01.21.2: फाफ डु प्लेसिस को हार्दिक पंड्या, डॉट बॉल| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
11.11.1: विराट कोहली को हार्दिक पंड्या, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को दूर से ही ड्राइव किया और थर्ड मैन से सिंगल हासिल हुआ|
1 ओवर | रन : 5/0 | रन रेट : 5
00.60.6: फाफ डु प्लेसिस को मोहम्मद शमी, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| 5/0 बैंगलोर| 
40.50.5: फाफ डु प्लेसिस को मोहम्मद शमी, चौका! गोली की रफ़्तार से चौका निकल गया| ये गेंद कवर्स की तरफ गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए|
00.40.4: फाफ डु प्लेसिस को मोहम्मद शमी, एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
00.30.3: फाफ डु प्लेसिस को मोहम्मद शमी, अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
00.20.2: फाफ डु प्लेसिस को मोहम्मद शमी, पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे लेकिन बीट हुए और पैड्स को लगकर कीपर तक गई गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
10.10.1: विराट कोहली को मोहम्मद शमी, सिंगल!! इसी के साथ विराट कोहली ने अपना खाता खोला!!! आगे डाली गई गेंद पर कवर्स ड्राइव करते हुए कोहली ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
गुजरात टाइटन्स पहली पारी
119.619.6: हार्दिक पंड्या को जोश हेज़लवुड, एक रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जड़ की गेंद पर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन पूरा किया| इसी के साथ 168 रनों पर गुजरात की पारी समाप्त हुई| यानी अब अगर बैंगलोर को इस मुकाबले को जीतना है तो उन्हें 169 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा|
119.519.5: राशिद खान को जोश हेज़लवुड, सिंगल लिया इस गेंद पर| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
619.419.4: राशिद खान को जोश हेज़लवुड, छक्का!!!! करामाती खान अपने बल्ले से करामात दिखा रहे हैं!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
119.319.3: हार्दिक पंड्या को जोश हेज़लवुड, रन आउट नहीं होगा क्योंकि जोश ने बॉल को पकड़ा ही नहीं था| पता नहीं थर्ड अम्पायर क्या चेक कर रहे हैं| गेंद तो बोलर के हाथों से काफी पहले छूट चुकी थी| हाथों से बेल्स उड़ाई गई थी| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल भाग लिया था|
219.219.2: हार्दिक पंड्या को जोश हेज़लवुड, चिप किया मिड ऑन की तरफ गेंद को जहाँ से तेज़ी से भागते हुए दो रन पूरे किये|
619.119.1: हार्दिक पंड्या को जोश हेज़लवुड, छक्का! पिछली दो गेंद दो सिक्स!! इस बार हार्दिक के  पाले में थी छोटी गेंद| पुल कर दिया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से छह रन हासिल हो गया|
19 ओवर | रन : 151/5 | रन रेट : 7.95
618.618.6: राशिद खान को सिद्धार्थ कौल, छक्का! राशिद करामाती खान!! इस बार लॉन्ग ऑफ के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं राशिद और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है| इसी के साथ हैदराबाद के 150 भी पूरे हुए|
118.518.5: हार्दिक पंड्या को सिद्धार्थ कौल, जड़ में डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन भाग लिया|
418.418.4: हार्दिक पंड्या को सिद्धार्थ कौल, चौका! बाउंसर!! टॉप एज लेकर फाइन लेग की दिशा में चली गई गेंद| फील्डर अंदर थे जिसकी वजह से सीमा रेखा को पार कर गई चार रनों के लिए|
118.318.3: राशिद खान को सिद्धार्थ कौल, जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
418.218.2: राशिद खान को सिद्धार्थ कौल, चौका! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को सामने की तरफ मारा| बल्ले से लगने के बाद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
118.118.1: हार्दिक पंड्या को सिद्धार्थ कौल, लो फुल टॉस गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
18 ओवर | रन : 134/5 | रन रेट : 7.44
117.617.6: हार्दिक पंड्या को जोश हेज़लवुड, सिंगल के साथ जोश के एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
017.517.5: हार्दिक पंड्या को जोश हेज़लवुड, डॉट गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
117.417.4: राशिद खान को जोश हेज़लवुड, पटकी हुई गेंद पर  मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
017.317.3: राहुल तेवतिया को जोश हेज़लवुड, आउट!! कैच आउट!! कॉट दिनेश कार्तिक बोल्ड जोश हेज़लवुड| एक और बड़ी विकेट| महज़ 2 रन पर तेवतिया पवेलियन लौटे| हार्ड लेंथ गेंद को पुल लगाने गए थे बल्लेबाज़| गेंद की गति और उछाल से चकमा खा गये| बल्ले के निचले हिस्से को लगकर कीपर कार्तिक के दस्तानों में गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| बल्लेबाज़ अम्पायर के फैसले के लिए रुके भी नहीं| 132/5 गुजरात|
017.217.2: हार्दिक पंड्या को जोश हेज़लवुड, लेग बाई का रन आया| पैड्स को लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
417.117.1: हार्दिक पंड्या को जोश हेज़लवुड, टॉप एज!! चौका मिल गया| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी स्विंग और उछाल से चकमा दे दिया!! रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| छोटी लेंथ की तेज़ गती की गेंद को पुल करने गए बल्लेबाज़| टॉप एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
17 ओवर | रन : 127/4 | रन रेट : 7.47
116.616.6: हार्दिक पंड्या को वानिंदु हसरंगा, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की हुई समाप्ति|  इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
116.516.5: राहुल तेवतिया को वानिंदु हसरंगा, एक और सिंगल यहाँ पर गैप से आता हुआ|
116.416.4: हार्दिक पंड्या को वानिंदु हसरंगा, सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
116.316.3: राहुल तेवतिया को वानिंदु हसरंगा, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
016.216.2: डेविड मिलर को वानिंदु हसरंगा, आउट!!! कॉट एंड बोल्ड!! शानदार रिफ्लेक्स कैच खुद की ही गेंद पर वानिंदु हसरंगा ने किया| गुजरात को लगा चौथा झटका| 61 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| डेविड मिलर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई गुगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट खेला| बॉल सीधा गेंदबाज़ के चेहरे की ओर तेज़ी से गई| हसरंगा ने अपने दोनों हाथों से गेंद को कैच किया और ज़मीन पर जा गिरे| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 123/4 गुजरात|
116.116.1: हार्दिक पंड्या को वानिंदु हसरंगा, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
16 ओवर | रन : 122/3 | रन रेट : 7.63
115.615.6: हार्दिक पंड्या को सिद्धार्थ कौल, सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| डीप से एक ही रन मिल पाया| 122/3 गुजरात|
015.515.5: हार्दिक पंड्या को सिद्धार्थ कौल, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट लगाने गए और बीट हुए| कोई रन नहीं होगा|
115.415.4: डेविड मिलर को सिद्धार्थ कौल, धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
115.315.3: हार्दिक पंड्या को सिद्धार्थ कौल, लेग साइड पर अंदर आती गेंद को हीव किया| डीप से सिंगल ही हासिल हुआ|
015.215.2: हार्दिक पंड्या को सिद्धार्थ कौल, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ मारने गए लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
115.115.1: डेविड मिलर को सिद्धार्थ कौल, ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिला|
15 ओवर | रन : 118/3 | रन रेट : 7.87
114.614.6: डेविड मिलर को शाहबाज अहमद, सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 15 ओवर के बाद 118/3 गुजरात|
614.514.5: डेविड मिलर को शाहबाज अहमद, छक्का!!! मिलर के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट!!! ऊपर डाली गई गेंद पर डेविड मिलर ने लॉन्ग ऑन की ओर बड़ा शॉट खेला| गेंद और बल्ले का हुआ बेहतरीन ताल मेल| बॉल गई दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
014.414.4: डेविड मिलर को शाहबाज अहमद, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव करना सही समझा|
114.314.3: हार्दिक पंड्या को शाहबाज अहमद, लॉन्ग ऑफ की तरफ गेंद को हार्दिक ने खेला| एक रन मिल गया|
114.214.2: डेविड मिलर को शाहबाज अहमद, लेग साइड की ओर गेंद को फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|
014.114.1: डेविड मिलर को शाहबाज अहमद, टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
14 ओवर | रन : 109/3 | रन रेट : 7.79
113.713.6: डेविड मिलर को ग्लेन मैक्सवेल, पैड्स लाइन की गेंद पर मिलर ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
013.613.6: डेविड मिलर को ग्लेन मैक्सवेल, वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
613.513.5: डेविड मिलर को ग्लेन मैक्सवेल, बैक टू बैक छक्का! पिछला शॉट सामने की तरफ मारा तो इस बार मिड विकेट बाउंड्री को निशाना बनाया| इस बार किया पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई|
613.413.4: डेविड मिलर को ग्लेन मैक्सवेल, छक्का!!! मिलर के द्वारा लगाया गया पहला सिक्स!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई और मिला सिक्स|
013.313.3: डेविड मिलर को ग्लेन मैक्सवेल, इस बार कवर्स की दिशा में खेला| गैप नही मिला|
313.213.2: हार्दिक पंड्या को ग्लेन मैक्सवेल, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड किया| गैप में गई गेंद लेकिन फील्डर उसके पीछे भागे और अपनी टीम के लिए एक रन बचा लिया| बल्लेबाजों ने तेज़ी से तीन रन ले लिया|
113.113.1: डेविड मिलर को ग्लेन मैक्सवेल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
13 ओवर | रन : 91/3 | रन रेट : 7
012.612.6: हार्दिक पंड्या को वानिंदु हसरंगा, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
112.512.5: डेविड मिलर को वानिंदु हसरंगा, लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
212.412.4: डेविड मिलर को वानिंदु हसरंगा, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| मिलर ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर पुल लगाया| दो रन मिल गया|
012.312.3: डेविड मिलर को वानिंदु हसरंगा, कवर्स की ओर गेंद को पुश किया| रन नहीं मिला|
112.212.2: हार्दिक पंड्या को वानिंदु हसरंगा, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
112.112.1: डेविड मिलर को वानिंदु हसरंगा, लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
12 ओवर | रन : 86/3 | रन रेट : 7.17
411.611.6: हार्दिक पंड्या को सिद्धार्थ कौल, चौका! हलकी सी थी ये दरार और उसमें से जड़ दिए हैं चार| इससे बल्लेबाज़ हार्दिक को काफी आत्मविश्वास आया होगा| विकेट लाइन पर थी ये गेंद जिसे रूम बनाकर कट किया बैकवर्ड पॉइंट और पॉइंट के बीच से और गैप हासिल किया| 86/3 गुजरात|
111.511.5: डेविड मिलर को सिद्धार्थ कौल, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद को कवर्स की तरफ खोदकर मारा और सिंगल हासिल कर लिया|
011.411.4: डेविड मिलर को सिद्धार्थ कौल, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
111.311.3: हार्दिक पंड्या को सिद्धार्थ कौल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
111.211.2: डेविड मिलर को सिद्धार्थ कौल, आगे डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला| एक रन मिल गया|
111.111.1: हार्दिक पंड्या को सिद्धार्थ कौल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
11 ओवर | रन : 78/3 | रन रेट : 7.09
110.610.6: हार्दिक पंड्या को वानिंदु हसरंगा, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
410.510.5: हार्दिक पंड्या को वानिंदु हसरंगा, चौका!!! बाहरी किनारा लेकर गेंद चार रनों के लिए गई!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बॉल टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर गई| मिला चार रन| 
010.410.4: हार्दिक पंड्या को वानिंदु हसरंगा, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
010.310.3: हार्दिक पंड्या को वानिंदु हसरंगा, कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
010.210.2: हार्दिक पंड्या को वानिंदु हसरंगा, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
110.110.1: डेविड मिलर को वानिंदु हसरंगा, बैकफुट पंच किया सामने की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
10 ओवर | रन : 72/3 | रन रेट : 7.2
09.69.6: हार्दिक पंड्या को ग्लेन मैक्सवेल, ओह!!! हार्दिक के हाथ से बल्ला निकलकर सीधा लेग अम्पायर की ओर गई| गेंद कीपर के ग्लव्स गई में चली गई| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| टर्न हुई बॉल और सीधा कीपर के हाथ में गई|
09.59.5: हार्दिक पंड्या को ग्लेन मैक्सवेल, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
69.49.4: हार्दिक पंड्या को ग्लेन मैक्सवेल, छक्का! लॉन्ग ऑफ़ फील्डर से हुई चूक| गेंद उनके हाथों में आकर निकल गई और सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मार दिया था जहाँ कैच का मौका बनते बनते रह गया|
19.39.3: डेविड मिलर को ग्लेन मैक्सवेल, सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
19.29.2: हार्दिक पंड्या को ग्लेन मैक्सवेल, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
09.19.1: हार्दिक पंड्या को ग्लेन मैक्सवेल, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
9 ओवर | रन : 64/3 | रन रेट : 7.11
08.68.6: डेविड मिलर को हर्षल पटेल, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई| 64/3 गुजरात|
28.58.5: डेविड मिलर को हर्षल पटेल, मिस्फील्ड हुई मैक्सवेल द्वारा शॉर्ट कवर्स पर जिसकी वजह से सीमा रेखा तक गई गेंद| दो रन मिल गए| आगे की गेंद पर ड्राइव शॉट खेला गया था|
08.48.4: डेविड मिलर को हर्षल पटेल, वाइड ऑफ़ द क्रीज़ से डाली गई यॉर्कर!! बल्लेबाज़ उसे ब्लॉक नहीं कर पाए| कोई रन नहीं|
08.38.3: हार्दिक पंड्या को हर्षल पटेल, आउट!!!! रन आउट!!! बेहतरीन डायरेक्ट हिट फाफ डु प्लेसिस का मिड ऑफ़ से और साहा की 31 रनों की पारी का हुआ अंत| फील्डिंग अच्छी रही है आज बैंगलोर की और वहीँ विकेट्स भी दिला रही| हार्दिक ने इस गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया| सिंगल लेने भागे| शॉर्ट कवर्स पर वाले फील्डर ने डाईव लगाई लेकिन गेंद उनके नीचे से निकलकर मिड ऑफ़ की तरफ गई| इस वजह से साहा स्ट्राइकर एंड पर भागने के दौरान रुके भी थे| फिर मिड ऑफ़ से फाफ ने गेंद को पिक करते हुए बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो कर दिया जो सीधा विकटों से टकराया| साहा फ्रेम में भी नहीं थे इस वजह से रन आउट हो गए| 62/3 गुजरात|
28.28.2: हार्दिक पंड्या को हर्षल पटेल, एक और बार कवर्स की तरफ गेंद को खेला गया| इस बार फील्डर के बाएँ ओर से दो रन हासिल कर लिया|
28.18.1: हार्दिक पंड्या को हर्षल पटेल, गुड लेंथ लाइन की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से दो रन हासिल हुआ|
8 ओवर | रन : 58/2 | रन रेट : 7.25
17.77.6: हार्दिक पंड्या को वानिंदु हसरंगा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|
07.67.5: हार्दिक पंड्या को वानिंदु हसरंगा, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
17.57.4: ऋद्धिमान साहा को वानिंदु हसरंगा, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को फाइन लेग की दिशा में ग्लांस किया और एक रन हासिल किया|
07.47.4: ऋद्धिमान साहा को वानिंदु हसरंगा, वाइड! पैडल करने की कोशिश, लेग स्टम्प के बाहर थी गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
17.37.3: हार्दिक पंड्या को वानिंदु हसरंगा, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| कट किया कवर्स की दिशा में गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.27.2: ऋद्धिमान साहा को वानिंदु हसरंगा, इस बार समझदारी के साथ गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
47.17.1: ऋद्धिमान साहा को वानिंदु हसरंगा, चौका! गुगली गेंद!! बल्लेबाज़ ने इसे पढ़ लिया| बैकफुट पर जाकर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर से एक बाउंड्री बटोरी|
7 ओवर | रन : 49/2 | रन रेट : 7
66.66.6: हार्दिक पंड्या को महिपाल लोमरोर, छक्का! सामने की तरफ मारा गया शॉट!! कप्तान हार्दिक ने अपने हाथ खोले और हम सब जानते हैं कि एक बार अगर उनके बीच बल्ले पर लग गई गेंद तो सीधा स्टैंड्स में जाकर ही रूकती है| 49/2 गुजरात|
16.56.5: ऋद्धिमान साहा को महिपाल लोमरोर, हलके हाथों से इस गेंद को गैप में पुश किया और रन हासिल किया|
26.46.4: ऋद्धिमान साहा को महिपाल लोमरोर, दुग्गी, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
16.36.3: हार्दिक पंड्या को महिपाल लोमरोर, लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर डीप में तैनात जहाँ से एक ही रन मिला|
16.26.2: ऋद्धिमान साहा को महिपाल लोमरोर, सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
06.16.1: ऋद्धिमान साहा को महिपाल लोमरोर, आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|
6 ओवर | रन : 38/2 | रन रेट : 6.33
05.65.6: हार्दिक पंड्या को ग्लेन मैक्सवेल, डॉट बॉल के साथ पॉवर प्ले का आखिरी ओवर मेडेन रहा| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| 38/2 गुजरात|
05.55.5: हार्दिक पंड्या को ग्लेन मैक्सवेल, ऑफ स्तुम पर डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर बैक फुट से कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन का मौका नहीं मिल सका|
05.45.4: हार्दिक पंड्या को ग्लेन मैक्सवेल, टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
05.35.3: हार्दिक पंड्या को ग्लेन मैक्सवेल, ऑफ साइड की ओर हार्दिक ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
05.25.2: मैथ्यू वेड को ग्लेन मैक्सवेल, आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! वेड तो गए ही और साथ में रिव्यु भी ले गए| गुड लेंथ से अंदर की तरफ आई थी गेंद| बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर स्वीप करने गए| टर्न से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद विकेट्स को लग रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 38/2 गुजरात|
05.15.1: मैथ्यू वेड को ग्लेन मैक्सवेल, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5 ओवर | रन : 38/1 | रन रेट : 7.6
14.64.6: मैथ्यू वेड को जोश हेज़लवुड, लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश करते हुए सिंगल ले लिया|
44.54.5: मैथ्यू वेड को जोश हेज़लवुड, मिसफील्ड और चौका! शॉर्ट कवर्स पर हसरंगा से हुई एक बड़ी चूक| एक की जगह चार रन दे बैठे| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई थी गेंद जिसे कवर्स की दिशा में ड्राइव किया था| फील्डर ने डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन बॉल उनके नीचे से निकल गई| 
04.44.4: मैथ्यू वेड को जोश हेज़लवुड, कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
64.34.3: मैथ्यू वेड को जोश हेज़लवुड, छक्का!!! वेड के बल्ले से पॉवर फुल शॉट लगता हुआ!! क़दमों का सही इस्तेमाल करते हुए आगे भागकर ईद विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर बॉल दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
04.24.2: मैथ्यू वेड को जोश हेज़लवुड, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
44.14.1: मैथ्यू वेड को जोश हेज़लवुड, चौका!! मैथ्यू वेड के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद फील्डर उसके पीछे गए लेकिन बॉल को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके|
4 ओवर | रन : 23/1 | रन रेट : 5.75
03.63.6: ऋद्धिमान साहा को ग्लेन मैक्सवेल, कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
13.53.5: मैथ्यू वेड को ग्लेन मैक्सवेल, पैड्स लाइन की गेंद पर वेड ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन निकाला|
03.43.4: मैथ्यू वेड को ग्लेन मैक्सवेल, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
13.33.3: ऋद्धिमान साहा को ग्लेन मैक्सवेल, लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल निकाला|
03.23.2: ऋद्धिमान साहा को ग्लेन मैक्सवेल, बैक फुट से लगाया गया मिड ऑन की ओर पुल शॉट| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
03.13.1: ऋद्धिमान साहा को ग्लेन मैक्सवेल, ऑफ़ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ| 
3 ओवर | रन : 21/1 | रन रेट : 7
02.62.6: मैथ्यू वेड को जोश हेज़लवुड, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| एक बड़ा विकेट इस ओवर से आया| कट लगाने गए थे इस गेंद पर लेकिन मिस टाइम कर बैठे वेड| कोई रन नहीं हुआ| 21/1 गुजरात|
02.52.5: मैथ्यू वेड को जोश हेज़लवुड, अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|
02.42.4: मैथ्यू वेड को जोश हेज़लवुड, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
02.32.3: शुभमन गिल को जोश हेज़लवुड, आउट!!! कैच आउट!! बेहतरीन कैच स्लिप पर ग्लेन मैक्सवेल के द्वारा देखने को मिला!!! पहला बड़ा झटका यहाँ पर गुजरात की टीम को लगता हुआ!! जोश हेज़लवुड के हाथ आई पहली विकेट| शुभमन गिल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई आउटस्विंग गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर गाइड करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई स्लिप की ओर हवा में गई| फील्डर ग्लेन मैक्सवेल यहाँ मौजूद थे जिन्होंने अपने दाँए ओर डाईव लगकर एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ा| कोहली ख़ुश, फाफ खुश यहाँ पर| 21/1 गुजरात| 
12.22.2: ऋद्धिमान साहा को जोश हेज़लवुड, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हलके हाथों से खेलकर सिंगल लिया|
02.12.1: ऋद्धिमान साहा को जोश हेज़लवुड, धीमी गति की गेंद से गच्छा खा गए बल्लेबाज़| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
2 ओवर | रन : 20/0 | रन रेट : 10
01.61.6: शुभमन गिल को शाहबाज अहमद, एलबीडबल्यू की हलकी सी अपील, अम्पायर ने नकारा| कप्तान ने काफी देर तक रिव्यु लेने का सोचा लेकिन लिया नहीं| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं और आई गेंद फ्रेंट पैड्स को जा लगी| अपील गेंदबाज़ और कीपर की तरफ़ से की गई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| रिप्ले में देखने पर पता चला कि किनारा लगा हुआ था|
01.51.5: शुभमन गिल को शाहबाज अहमद, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
11.41.4: ऋद्धिमान साहा को शाहबाज अहमद, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
41.31.3: ऋद्धिमान साहा को शाहबाज अहमद, चौका!!! साहा के बल्ले से आता हुआ एक और चौका!! गेंदबाज़ पर आक्रमण| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को मिड विकेट की ओर हवा में स्लॉग स्वीप किया गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर, चार रन मिला|
01.21.2: ऋद्धिमान साहा को शाहबाज अहमद, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
11.11.1: शुभमन गिल को शाहबाज अहमद, लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
1 ओवर | रन : 14/0 | रन रेट : 14
40.60.6: ऋद्धिमान साहा को सिद्धार्थ कौल, चौका!!! इसी के साथ पहले ओवर ई हुई समाप्ति!!! सिद्धार्थ कौल के इस ओवर से आए 14 रन!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर ड्राइव किया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
00.50.5: ऋद्धिमान साहा को सिद्धार्थ कौल, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
60.40.4: ऋद्धिमान साहा को सिद्धार्थ कौल, छक्का!!! एक और बड़ा शॉट यहाँ पर साहा के बल्ले से आता हुआ!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
00.30.3: ऋद्धिमान साहा को सिद्धार्थ कौल, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर साहा ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
00.20.2: ऋद्धिमान साहा को सिद्धार्थ कौल, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
40.10.1: ऋद्धिमान साहा को सिद्धार्थ कौल, चौका!!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!!! साहा ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

बड़ी खबरें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK
Share Market
Gujarati Jagran
IPL 2023
Horoscope
ओडिशा में तीन ट्रेनें आपस में टकराईं, अब तक 70 की मौत, 300 से ज्यादा घायल
youtube