1 | 19.7 | 19.6: राहुल चाहर को हर्षल पटेल, विकेट! रन आउट| दूसरा रन लेने के चक्कर में बल्लेबाज़ क्रीज़ से शॉर्ट रह गए| कार्तिक ने सही समय पर बेल्स उड़ाई और बल्लेबाज़ को रन आउट कर दिया| इसी के साथ 209 रनों पर पंजाब की पारी समाप्त हुई| यानी अब बैंगलोर के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा गया है| सामने की तरफ खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग थी लेकिन उसे पूरा नहीं कर सके बल्लेबाज़ और रन आउट हो गए| |
0 | 19.6 | 19.5: कगिसो रबाडा को हर्षल पटेल, लेग बाई के रूप में आया सिंगल! पैड्स को लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
0 | 19.5 | 19.4: ऋषि धवन को हर्षल पटेल, आउट!! कैच आउट!!! ऋषि धवन 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| हर्षल पटेल के हाथ लगी चौथी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| गेंद बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर हवा में काफ़ी ऊँची गई| फील्डर मैक्सवेल गेंद के नीचे आए और आसान सा कैच पकड़ने में हुए कामयाब| 207/8 पंजाब| |
1 | 19.4 | 19.3: राहुल चाहर को हर्षल पटेल, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल ले लिया| |
0 | 19.3 | 19.2: लियाम लिविंगस्टन को हर्षल पटेल, आउट!! कैच आउट!!! कॉट दिनेश कार्तिक बोल्ड हर्षल पटेल| 70 रनों की बेमिसाल पारी का हुआ अंत| पटेल ने किया कमाल| महत्वपूर्ण समय पर ये बड़ी विकेट हासिल कर ली| कुछ रन्स ज़रूर कम हो जायेंगे यहाँ पर| लैप शॉट लगाने गए थे लेकिन गति से चकमा दे दिया| लो फुल टॉस डाली| बल्ले से लगने के बाद कीपर के ऊपर से फाइन लेग की तरफ गई बॉल| कार्तिक ने पीछे की तरफ उल्टा भागते हुए कैच को लपक लिया| बैंगलोर ने ली चैन की सांस| 206/7 पंजाब| |
0 | 19.2 | 19.1: लियाम लिविंगस्टन को हर्षल पटेल, ये अच्छी गेंद!! बल्लेबाज़ की पहुँच से दूर रखी गेंद| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
0 | 19.1 | 19.1: लियाम लिविंगस्टन को हर्षल पटेल, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
19 ओवर | रन : 206/6 | रन रेट : 10.84
1 | 18.7 | 18.6: लियाम लिविंगस्टन को जोश हेज़लवुड, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन ले लिया| लियाम लिविंगस्टन के पास ही रहेगी स्ट्राइक यहाँ पर| |
6 | 18.6 | 18.5: लियाम लिविंगस्टन को जोश हेज़लवुड, छक्का! टॉप एज लेकर फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई गेंद| पटकी हुई गेंद पर पुल करना चाहा| टॉप एज लेकर स्टैंड्स में में जाकर रुकी गेंद| 200 का आंकड़ा पार हो गया| |
2 | 18.5 | 18.4: लियाम लिविंगस्टन को जोश हेज़लवुड, दुग्गी!! इस बार गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| दो रन मिल गए| |
4 | 18.4 | 18.3: लियाम लिविंगस्टन को जोश हेज़लवुड, चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| |
0 | 18.3 | 18.3: लियाम लिविंगस्टन को जोश हेज़लवुड, वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा| |
6 | 18.2 | 18.2: लियाम लिविंगस्टन को जोश हेज़लवुड, गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 98 मीटर लम्बा| लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? |
4 | 18.1 | 18.1: लियाम लिविंगस्टन को जोश हेज़लवुड, चौका! इसी के साथ लियाम का एक और अर्धशतक पूरा हुआ| कमाल की सूझ बूझ भरी पारी| टीम को अब इनसे कुछ बड़े शॉट्स की दरकार| शरीर पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर पुल किया चार रनों के लिए| |
18 ओवर | रन : 181/6 | रन रेट : 10.06
6 | 17.6 | 17.6: ऋषि धवन को हर्षल पटेल, छक्का! ओह!! फाफ ये आपने क्या किया| कैच छोड़कर छक्का दे दिया| ये रन्स आपको चुभेंगे| लेंथ गेंद थी जिसे फ्लैट सामने की तरफ मारा गया था| फाफ ने हाथ उठाकर गेंद को लपकना चाहा लेकिन बॉल उनके हाथों से छटक गई और रोप्स के पार गिर गई| |
1 | 17.5 | 17.5: लियाम लिविंगस्टन को हर्षल पटेल, एक और अच्छी गेंद लियाम के खिलाफ| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया एक रन के लिए| |
1 | 17.4 | 17.4: ऋषि धवन को हर्षल पटेल, सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला गया शॉट| एक ही रन से सहमत हुए बल्लेबाज़| |
0 | 17.3 | 17.3: हरप्रीत ब्रार को हर्षल पटेल, आउट!! कैच आउट!! कॉट दिनेश कार्तिक बोल्ड हर्षल पटेल| छक्का खाने के बाद गेंदबाज़ की अच्छी वापसी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर बल्ला चला दिया| गति से बीट हुए और गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में अपनी जगह बना ली| विकेट तो मिली ही लेकिन अच्छी बात ये है कि लियाम ऑफ़ स्ट्राइक रहेंगे| 173/6 पंजाब| |
6 | 17.2 | 17.2: हरप्रीत ब्रार को हर्षल पटेल, सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए वो भी सामने की तरफ| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| |
1 | 17.1 | 17.1: लियाम लिविंगस्टन को हर्षल पटेल, लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ| |
17 ओवर | रन : 166/5 | रन रेट : 9.76
0 | 16.6 | 16.6: हरप्रीत ब्रार को वानिंदु हसरंगा, डॉट बॉल के साथ हुई हसरंगा के एक शानदार स्पेल की समाप्ति| महज़ 15 रन ही अपने इस चार ओवर के कोटे में दिए| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 166/5 पंजाब| |
0 | 16.5 | 16.5: हरप्रीत ब्रार को वानिंदु हसरंगा, कमाल की गेंद!! शार्प टर्न!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| |
1 | 16.4 | 16.4: लियाम लिविंगस्टन को वानिंदु हसरंगा, एक और सिंगल!! ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े| |
1 | 16.3 | 16.3: हरप्रीत ब्रार को वानिंदु हसरंगा, सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| |
0 | 16.2 | 16.2: जितेश शर्मा को वानिंदु हसरंगा, आउट!!! क्लीन बोल्ड!! एक बार फिर से ब्रेक के बाद ब्रेक थ्रू!! वानिंदु हसरंगा कमाल का स्पेल करते हुए| 9 बनाकर जितेश लौटे पवेलियन| आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़| धीमी गति से डाली गई गुगली बॉल| बल्लेबाज़ उसपर शॉट लगाने गए लेकिन टर्न से पूरी तरह से बीट हुए और बॉल जाकर मिडिल स्टम्प्स से टकरा गई और बूम| 164/5 पंजाब| |
1 | 16.1 | 16.1: लियाम लिविंगस्टन को वानिंदु हसरंगा, बैकफुट से कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| |
16 ओवर | रन : 163/4 | रन रेट : 10.19
4 | 15.6 | 15.6: जितेश शर्मा को जोश हेज़लवुड, बैक टू बैक चौका! जितेश भी आकर अपना रंग दिखा रहे हैं| बड़े स्कोर को और भी बड़ा बनाने का सही प्रयास| आउट साइड ऑफ़ फुल डाली गई गेंद| ड्राइव किया बॉल को गैप में और गेंद तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| 163/4 पंजाब| |
4 | 15.5 | 15.5: जितेश शर्मा को जोश हेज़लवुड, चौका! गैप को पिक किया और मिड विकेट बाउंड्री से चौका बटोर लिया| गुड लेंथ गेंद थी जिसे बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर शॉट लगाया और चार रन बटोरे| |
0 | 15.4 | 15.4: जितेश शर्मा को जोश हेज़लवुड, गुड लेंथ गेंद को बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| |
1 | 15.3 | 15.3: लियाम लिविंगस्टन को जोश हेज़लवुड, लैप शॉट लगाने गए लेकिन यॉर्कर डाली गई गेंद| स्क्वायर लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया| |
1 | 15.2 | 15.2: जितेश शर्मा को जोश हेज़लवुड, गुड लेंथ गेंद को हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| |
1 | 15.1 | 15.1: लियाम लिविंगस्टन को जोश हेज़लवुड, यॉर्कर गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला और एक रन हासिल किया| |
15 ओवर | रन : 152/4 | रन रेट : 10.13
0 | 14.6 | 14.6: मयंक अग्रवाल को हर्षल पटेल, आउट!!! कैच आउट!!! पंजाब को लगा चौथा झटका!!! 51 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! हर्षल पटेल के हाथ लगी पहली विकेट| मयंक अग्रवाल 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर पटकी हुई धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए बल्लेबाज़| पहले कट शॉट लगाने का सोचा तो उसके बाद गेंद जब करीब आई तो बल्ला चलाते चलाते रोक गए| बल्ले के स्टिकर के पास आकर गेंद लगी और सीधा पॉइंट फील्डर के हाथ में गई जहाँ से वानिंदु हसरंगा ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 152/4 पंजाब| |
0 | 14.5 | 14.5: लियाम लिविंगस्टन को हर्षल पटेल, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! पुल मारने गए थे लेकिन बीट हुए| शरीर से लगकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई गेंद जहाँ से एक रन मिला| |
1 | 14.4 | 14.4: मयंक अग्रवाल को हर्षल पटेल, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| एक रन मिल गया| |
4 | 14.3 | 14.3: मयंक अग्रवाल को हर्षल पटेल, बाहरी किनारा और चौका!! इसी के साथ पंजाब के 150 रन पूरे हुए| हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| |
4 | 14.2 | 14.2: मयंक अग्रवाल को हर्षल पटेल, चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा डीप पॉइंट बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए| |
0 | 14.1 | 14.1: मयंक अग्रवाल को हर्षल पटेल, धीमी गति की पटकी हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| बल्ले पर नहीं आई बॉल| एक टप्पा खाकर कीपर के हाथ में गई, एक रन मिल गया| |
14 ओवर | रन : 142/3 | रन रेट : 10.14
1 | 13.6 | 13.6: मयंक अग्रवाल को शाहबाज अहमद, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 12 रन इस ओवर से आये| लेग साइड पर बॉल को फ्लिक करते हुए रन चुराया| |
1 | 13.5 | 13.5: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, आगे आकर कवर्स की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए| |
6 | 13.4 | 13.4: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, छक्का!!! लिविंगस्टन ने लगाया पॉवर फुल शॉट यहाँ पर!! आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर मार दिया| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच और मिला सिक्स| |
4 | 13.3 | 13.3: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, चौका!! स्पिनर के खिलाफ लिविंगस्टन का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए रिवर्स स्वीप किया| बल्ले को लगकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई चार रनों के लिए| |
0 | 13.2 | 13.2: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| |
0 | 13.1 | 13.1: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, कोई रन नहीं, स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका| |
13 ओवर | रन : 130/3 | रन रेट : 10
1 | 12.6 | 12.6: लियाम लिविंगस्टन को हर्षल पटेल, क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
0 | 12.5 | 12.5: लियाम लिविंगस्टन को हर्षल पटेल, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| |
4 | 12.4 | 12.4: लियाम लिविंगस्टन को हर्षल पटेल, चौका!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर ड्राइव किया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
1 | 12.3 | 12.3: मयंक अग्रवाल को हर्षल पटेल, क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे कवर्स की तरफ, एक ही रन मिल पाया| |
0 | 12.2 | 12.2: मयंक अग्रवाल को हर्षल पटेल, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| |
1 | 12.1 | 12.1: लियाम लिविंगस्टन को हर्षल पटेल, क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
12 ओवर | रन : 123/3 | रन रेट : 10.25
1 | 11.6 | 11.6: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| |
1 | 11.5 | 11.5: मयंक अग्रवाल को शाहबाज अहमद, इस बार पैड्स की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
4 | 11.4 | 11.4: मयंक अग्रवाल को शाहबाज अहमद, चौका!!! मिडफील्ड के कारण मयंक के खाते में चार रन अर्जित होता हुआ!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| मिड विकेट से भागकर हेज़लवुड आये और गेंद को पकड़ने का प्रयास किया| गेंद उनके हाथों के बीच से निकलकर सीधा सीमा रेखा के पार गई| मिला चार रन| |
1 | 11.3 | 11.3: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, आगे की गेंद पर लिविंगस्टन ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| एक रन मिल गया| |
2 | 11.2 | 11.2: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, डीप पॉइंट की ओर गेंद को लिविंगस्टन ने कट किया| गैप में गई बॉल, दो रन मिल गया| |
6 | 11.1 | 11.1: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, छक्का!!! लिविंगस्टन के बल्ले से आता हुआ सिक्स!!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पॉवर फुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|| |
11 ओवर | रन : 108/3 | रन रेट : 9.82
1 | 10.6 | 10.6: लियाम लिविंगस्टन को वानिंदु हसरंगा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर गेंद को खेला और रन हासिल किया| 108/3 पंजाब| |
1 | 10.5 | 10.5: मयंक अग्रवाल को वानिंदु हसरंगा, सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| |
0 | 10.4 | 10.4: मयंक अग्रवाल को वानिंदु हसरंगा, इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया| |
0 | 10.3 | 10.3: मयंक अग्रवाल को वानिंदु हसरंगा, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं| |
1 | 10.2 | 10.2: लियाम लिविंगस्टन को वानिंदु हसरंगा, टर्न होती गेंद को बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
0 | 10.1 | 10.1: लियाम लिविंगस्टन को वानिंदु हसरंगा, कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
10 ओवर | रन : 105/3 | रन रेट : 10.5
1 | 9.6 | 9.6: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 10 ओवर के बाद 105/3 पंजाब| |
1 | 9.5 | 9.5: मयंक अग्रवाल को शाहबाज अहमद, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| |
0 | 9.4 | 9.4: मयंक अग्रवाल को शाहबाज अहमद, आगे डाली गई गेंद पर मयंक कवर्स की ओर खेलने गए| गेंद टर्न हुई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधा पैड्स को लगती हुई एक टप्पे के साथ कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका| |
1 | 9.3 | 9.3: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए एक रन निकाला| |
1 | 9.2 | 9.2: मयंक अग्रवाल को शाहबाज अहमद, ऊपर डाली गई गेंद पर मयंक ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन मिल गया| |
0 | 9.1 | 9.1: जॉनी बेयरस्टो को शाहबाज अहमद, आउट!! कैच आउट!! कॉट मोहम्मद सिराज बोल्ड शाहबाज अहमद| ब्रेक के ठीक बाद ब्रेक थ्रू!! ये होता ही है| ऐसा हमने अक्सर देखा है| 66 रन बनाकर बेयरस्टो लौटे पवेलियन| ब्रेक के बाद पहली ही गेंद पर आगे आकर बड़ा शॉट लगाने चले गए| गेंद ऑफ़ स्टम्प के बाहर से टर्न होकर और बाहर की तरफ गई| शॉट लगाया और वहीँ से बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर ने नीचे आकर एक आसान सा कैच लपक लिया| बैंगलोर गेम में वापसी करते हुए दिख रही है| 101/3 पंजाब| |
9 ओवर | रन : 101/3 | रन रेट : 11.22
1 | 8.6 | 8.6: जॉनी बेयरस्टो को वानिंदु हसरंगा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 101/2 पंजाब| |
4 | 8.5 | 8.5: जॉनी बेयरस्टो को वानिंदु हसरंगा, फ्रेंच कट और चौका!!! इसी के साथ पंजाब के 100 रन भी पूरे हुए| भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| फुल गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई, ड्राइव मारने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई बॉल| |
0 | 8.4 | 8.4: जॉनी बेयरस्टो को वानिंदु हसरंगा, एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर ने उसे नकार दिया| आगे आकर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन पैड्स को लग गई थी टर्न होने के बाद| अपील के बाद अम्पायर ने नकारा और देखने पर पता चला कि लेग स्टम्प्स को मिस कर रही थी बॉल| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| |
1 | 8.3 | 8.3: लियाम लिविंगस्टन को वानिंदु हसरंगा, इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| |
0 | 8.2 | 8.2: लियाम लिविंगस्टन को वानिंदु हसरंगा, कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| |
0 | 8.1 | 8.1: लियाम लिविंगस्टन को वानिंदु हसरंगा, गुगली गेंद!! बल्लेबाज़ ने पुश तो किया गेंद को कवर्स की तरफ लेकिन गैप में नहीं मार सके| |
8 ओवर | रन : 95/2 | रन रेट : 11.88
0 | 7.6 | 7.6: जॉनी बेयरस्टो को शाहबाज अहमद, इस बार टर्न होती गेंद को कट लगाने गए लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं| 95/2 पंजाब, खतरनाक शुरुआत| आज लगता है 230 के आस पास का स्कोर बोर्ड पर लगेगा| |
1 | 7.5 | 7.5: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े| |
4 | 7.4 | 7.4: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, चौका!!! लियाम के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! शानदार स्ट्रेट ड्राइव| गेंदबाज़ के ऊपर से बॉल गई सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
2 | 7.3 | 7.3: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, फ्रेंच कट!! बाल-बाल बचे लियाम| गेंद विकटों के थोड़ा सा ऊपर से निकल गई फाइन लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से दो रन मिल गए| आगे आकर इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन शाहबाज़ ने चतुराई के साथ बाहर डाल दी थी गेंद जहाँ किनारा लग गया| |
1 | 7.2 | 7.2: जॉनी बेयरस्टो को शाहबाज अहमद, इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल किया| |
1 | 7.1 | 7.1: लियाम लिविंगस्टन को शाहबाज अहमद, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की ओर खेलकर एक रन निकाला| |
7 ओवर | रन : 86/2 | रन रेट : 12.29
1 | 6.6 | 6.6: लियाम लिविंगस्टन को वानिंदु हसरंगा, सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला| |
0 | 6.5 | 6.5: लियाम लिविंगस्टन को वानिंदु हसरंगा, आगे डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर्स की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका| |
0 | 6.4 | 6.4: भानुका राजपक्षे को वानिंदु हसरंगा, आउट!! कैच आउट!! कॉट हर्षल पटेल बोल्ड वानिंदु हसरंगा| गुगली गेंद पर फंसा लिया| 1 रन बनाकर भानुका लौटे पवेलियन| बैक टू बैक विकेट्स के साथ बैंगलोर गेम में वापसी करते हुए दिख रही है| इस बार बल्लेबाज़ को टर्न और फ्लाईट में फंसा लिया| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल दी गुगली गेंद जिसे लेग साइड पर मारने चले गए| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की तरफ हवा में गई| हर्शल ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए एक बढ़िया लो कैच पकड़ लिया| 85/2 पंजाब| |
1 | 6.3 | 6.3: जॉनी बेयरस्टो को वानिंदु हसरंगा, आगे आकर गेंद को सामने की तरफ खेला एक ही रन मिलेगा| |
1 | 6.2 | 6.2: भानुका राजपक्षे को वानिंदु हसरंगा, सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| |
0 | 6.1 | 6.1: भानुका राजपक्षे को वानिंदु हसरंगा, कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
6 ओवर | रन : 83/1 | रन रेट : 13.83
6 | 5.7 | 5.6: जॉनी बेयरस्टो को मोहम्मद सिराज, छक्का! बैक टू बैक सिक्स!! बाप रे बाप ये खिलाड़ी तो आज पूरे फॉर्म में नज़र आ रहा है| पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| 83/1 पंजाब| |
6 | 5.6 | 5.5: जॉनी बेयरस्टो को मोहम्मद सिराज, छक्का! इसी के साथ बेयरस्टो का अर्धशतक पूरा हुआ| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के लिए| जिस प्रकार से शॉट लगा रहे हैं लगता है कि आज एक बहुत बड़ा स्कोर बनेगा| इस बार पैड्स पर थी गेंद जिसे महज़ फ्लिक कर दिया और गेंद बेहतरीन टाइमिंग के साथ स्टैंड्स में जा गिरी| |
0 | 5.5 | 5.4: जॉनी बेयरस्टो को मोहम्मद सिराज, फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़| बड़े शॉट के लिए गए थे लेकिन अंदर आई गेंद और पैड्स को जा लगी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| |
0 | 5.4 | 5.4: जॉनी बेयरस्टो को मोहम्मद सिराज, नो बॉल!!! सीधा गेंदबाज़ ने बल्लेबाज़ के कमर के ऊपर हाई फुलटॉस बॉल डाल दिया| लेग अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| अगली गेंद फ्री हिट होगी!!! गेंदबाज़ के हाथ से बॉल निकलकर सीधा बेयरस्टो के सीने की तरफ गई| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला, रन नहीं मिला| |
6 | 5.3 | 5.3: जॉनी बेयरस्टो को मोहम्मद सिराज, छक्का!!! बेयरस्टो के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट खेला| बॉल सीधा स्टैंड्स में गई और मिला सिक्स| |
0 | 5.2 | 5.2: जॉनी बेयरस्टो को मोहम्मद सिराज, फुलटॉस गेंद पर बेयरस्टो ने मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया| |
4 | 5.1 | 5.1: जॉनी बेयरस्टो को मोहम्मद सिराज, नॉट आउट और चौका मिल गया!!! फील्डिंग टीम ने एलबीडबल्यू की अपील की, अम्पायर ने उसे नकार दिया| रिव्यु लिया गया और फैसला उनके हक़ में नहीं गया साथ ही रिव्यु भी गंवाया| यॉर्कर गेंद थी जिसपर बल्ला लगाया| गेंद अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को लगते हुए सीमा रेखा की ओर चली गई चार रनों के लिए| रिव्यु लेने के बाद रिप्ले में देखने पर पता चला कि किनारा लगा हुआ था जिसे अल्ट्रा एज ने साफ़ कर दिया| |
5 ओवर | रन : 60/1 | रन रेट : 12
0 | 4.6 | 4.6: शिखर धवन को ग्लेन मैक्सवेल, आउट!! क्लीन बोल्ड!! ग्लेन मैक्सवेल ने गब्बर का काम तमाम कर दिया| 60 रनों की साझेदारी का अंत हुआ| 21 रन बनाकर धवन लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की गेंद को स्वीप लगाने चले गए| कम गति और टर्न के कारण बॉल को पूरी तरह से मिस कर बैठे और गेंद जाकर ऑफ़ स्टम्प से टकरा गई| अपने इस शॉट से बेहद निराश दिखे गब्बर| बैंगलोर को जिस ब्रेक थ्रू की दरकार थी वो मिल गई| 60/1 पंजाब| |
1 | 4.5 | 4.5: जॉनी बेयरस्टो को ग्लेन मैक्सवेल, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| |
2 | 4.4 | 4.4: जॉनी बेयरस्टो को ग्लेन मैक्सवेल, नॉट आउट!!! इसी के साथ ओवर थ्रो के रूप में भी दो रन मिल गया!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लेने गए| फील्डर ने वहां पर आकर गेंद को उठाया और नॉन स्ट्राइकर की ओर थ्रो किया| गेंद स्टंप्स को लगकर डीप कवर्स की ओर गई| फील्डर गेंद को पकड़ने भागे| इसी बीच रन आउट की अपील हुई, अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब स्टंप्स पर लगी थी तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| |
0 | 4.3 | 4.3: शिखर धवन को ग्लेन मैक्सवेल, लेग बाई का रन आ गया| आगे आकर गेंद को ऑन साइड पर खेलने गए लेकिन टर्न से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई जहाँ से एक रन मिल गया| |
0 | 4.2 | 4.2: शिखर धवन को ग्लेन मैक्सवेल, कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| |
6 | 4.1 | 4.1: शिखर धवन को ग्लेन मैक्सवेल, छक्का!!! गब्बर के बल्ले से आता हुआ पहला सिक्स!!! धवन ने आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर महज़ अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार गई छह रनों के लिए| |
4 ओवर | रन : 50/0 | रन रेट : 12.5
0 | 3.6 | 3.6: जॉनी बेयरस्टो को जोश हेज़लवुड, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर फ्लिक शॉट खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिला| |
1 | 3.5 | 3.5: शिखर धवन को जोश हेज़लवुड, सिंगल!!! इसी के साथ पंजाब की टीम का 50 रन पूरा हुआ!! काफी तेज़ से बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों सलामी बल्लेबाज़ यहाँ पर!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| |
2 | 3.4 | 3.4: शिखर धवन को जोश हेज़लवुड, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर धवन ने मिड विकेट की ओर पुल किया| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गया| |
4 | 3.3 | 3.3: शिखर धवन को जोश हेज़लवुड, चौका!!! ऑफ़ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सीधा शॉट मिड ऑन की ओर खेला| जोश ने हाथ बढ़ाया लेकिन गेंद उनके बाएँ ओर से लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए| |
0 | 3.2 | 3.2: शिखर धवन को जोश हेज़लवुड, मिड ऑन की ओर गेंद को खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर पहुंची बॉल, रन नहीं मिला| |
0 | 3.1 | 3.1: शिखर धवन को जोश हेज़लवुड, ऊपर डाली गई गेंद पर धवन ने शॉर्ट कवर्स की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं आ सका| |
3 ओवर | रन : 43/0 | रन रेट : 14.33
0 | 2.6 | 2.6: जॉनी बेयरस्टो को मोहम्मद सिराज, फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ के हाथ में एक टप्पा खाकर गई बॉल| रन नहीं मिल सका| |
1 | 2.5 | 2.5: शिखर धवन को मोहम्मद सिराज, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को थर्ड मैन की ओर खेला एक रन के लिए| |
1 | 2.4 | 2.4: जॉनी बेयरस्टो को मोहम्मद सिराज, आगे डाली गई गेंद पर बेयरस्टो ने मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया| |
6 | 2.3 | 2.3: जॉनी बेयरस्टो को मोहम्मद सिराज, छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लेग साइड बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| |
1 | 2.2 | 2.2: शिखर धवन को मोहम्मद सिराज, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| |
4 | 2.1 | 2.1: शिखर धवन को मोहम्मद सिराज, चौका!! धवन के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| |
2 ओवर | रन : 30/0 | रन रेट : 15
4 | 1.7 | 1.6: जॉनी बेयरस्टो को जोश हेज़लवुड, बाहरी किनारा और चौका!!! बल्लेबाज़ द्वारा ड्राइव करने का प्रयास| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| |
6 | 1.6 | 1.5: जॉनी बेयरस्टो को जोश हेज़लवुड, छक्का!!! जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से आता हुआ तीसरा मैक्सिमम!!! शॉटपिच गेंद पर करारा पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच और मिला सिक्स| |
0 | 1.5 | 1.5: जॉनी बेयरस्टो को जोश हेज़लवुड, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
6 | 1.4 | 1.4: जॉनी बेयरस्टो को जोश हेज़लवुड, छक्का! दूसरा सिक्स जॉनी के बल्ले से आता हुआ| ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए दिख रहे हैं यहाँ पर| लेंथ गेंद थी जिसे पूरी ताक़त के साथ स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ शॉर्ट आर्म जैब कर दिया और छह रन हासिल किये| |
0 | 1.3 | 1.3: जॉनी बेयरस्टो को जोश हेज़लवुड, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा थाई पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई हलकी सी अपील, अम्पायर ने नकारा| हाईट ने यहाँ पर बचा लिया| |
4 | 1.2 | 1.2: जॉनी बेयरस्टो को जोश हेज़लवुड, चौका!!! दूसरी बाउंड्री बेयरस्टो के बल्ले से यहाँ पर आती हुई!! आज अलग रूप में नज़र आ रहे हैं बेयरस्टो यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद गैप में गई चार रनों के लिए| |
1 | 1.1 | 1.1: शिखर धवन को जोश हेज़लवुड, क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| |
1 ओवर | रन : 8/0 | रन रेट : 8
0 | 0.6 | 0.6: जॉनी बेयरस्टो को ग्लेन मैक्सवेल, टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| |
6 | 0.5 | 0.5: जॉनी बेयरस्टो को ग्लेन मैक्सवेल, छक्का!!! पहला बड़ा शॉट यहाँ पर पंजाब की टीम के लिए बेयरस्टो के बल्ले से आता हुआ!!! आगे डाली गई ऑफ स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव किया| बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई और मिला सिक्स| |
1 | 0.4 | 0.4: शिखर धवन को ग्लेन मैक्सवेल, एक रन इसी के साथ शिखर धवन ने भी अपना खाता यहाँ पर खोल लिया!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्ले बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाला| |
0 | 0.3 | 0.3: शिखर धवन को ग्लेन मैक्सवेल, विकेट लाइन की गेंद पर धवन ने शॉर्ट कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका| |
1 | 0.2 | 0.2: जॉनी बेयरस्टो को ग्लेन मैक्सवेल, सिंगल!!! इसी के साथ जॉनी बेयरस्टो ने अपना खाता खोला!!! पैड्स लाइन की गेंद पर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन मिल गया| |
0 | 0.1 | 0.1: जॉनी बेयरस्टो को ग्लेन मैक्सवेल, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका| |