0 | 19.5 | 19.5: रियान पराग को मथीषा पथिराना, वाइड!!! इसी के साथ राजस्थान ने चेन्नई को 5 विकटों से शिकस्त दी!!! ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने देखा और जाने दिया कीपर की ओर| अम्पायर ने इसी बीच अपने दोनों हाथों को उठाकर वाइड का इशारा किया| राजस्थान की टीम ने इसी के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया| |
0 | 19.4 | 19.4: रियान पराग को मथीषा पथिराना, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| राजस्थान को जीत के लिए 2 गेंद पर 1 रन चाहिए| |
1 | 19.3 | 19.3: रविचंद्रन अश्विन को मथीषा पथिराना, सिंगल!!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाज़ ने एक रन ले लिया| राजस्थान को अब जीत के लिए 3 गेंद पर 1 रन चाहिए| |
4 | 19.2 | 19.2: रविचंद्रन अश्विन को मथीषा पथिराना, चौका!!! अश्विन के बल्ले से आती हुई एक महत्वपूर्ण बाउंड्री!! अब मुकाबला पूरी तरह से राजस्थान की पकड़ में आ गया है| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर जगह बनाकर गाइड किया| बीच बल्ले को लगकर एक टप्पा खाती हुई सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| राजस्थान को अब जीत के लिए 4 गेंद पर 2 रन चाहिए| |
0 | 19.1 | 19.1: रियान पराग को मथीषा पथिराना, एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं!! लेग बाई का रन भी आया गया| 5 गेंद 6 रनों की दरकार| ये गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर लग रह थी जिसकी वजह से आउट नहीं दिया गया| पैड्स से लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन भी मिल गया| |
19 ओवर | रन : 145/5 | रन रेट : 7.63
1 | 18.6 | 18.6: रियान पराग को मुकेश चौधरी, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर रियान पराग ने मिड ऑन की ओर शॉट खेला| गेंदबाज़ ने बॉल को रोकने का प्रयास किया लेकिन बॉल हाथ में लगकर मिड ऑन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया| राजस्थान को अब जीत के लिए 6 गेंद पर 7 रन चाहिए| |
1 | 18.5 | 18.5: रविचंद्रन अश्विन को मुकेश चौधरी, ऑफ स्टंप पर डाली हुई यॉर्कर लाइन की गेंद| अश्विन ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन हासिल किया| राजस्थान को अब जीत के लिए 7 गेंद पर 8 रन चाहिए| |
2 | 18.4 | 18.4: रविचंद्रन अश्विन को मुकेश चौधरी, ऊपर डाली गई गेंद पर अश्विन ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव करते हुए दो रन ले लिया| राजस्थान को अब जीत के लिए 8 गेंद पर 9 रन चाहिए| |
6 | 18.3 | 18.3: रविचंद्रन अश्विन को मुकेश चौधरी, छक्का!!! अश्विन के बल्ले से आता हुआ मैक्सिमम!! आगे डाली गई गेंद पर पूरे पॉवर के साथ अश्विन ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| राजस्थान को अब जीत के लिए 9 गेंद पर 11 रन चाहिए| |
1 | 18.2 | 18.2: रियान पराग को मुकेश चौधरी, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ फ्लिक शॉट लगाने गए| गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया और डीप पॉइंट की ओर गई नो मेंस लैंड में जा गिरी बॉल| एक रन मिल गया| |
1 | 18.1 | 18.1: रविचंद्रन अश्विन को मुकेश चौधरी, मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल ले लिया| |
18 ओवर | रन : 132/5 | रन रेट : 7.33
0 | 17.7 | 17.6: रविचंद्रन अश्विन को मथीषा पथिराना, नॉट आउट!! इसी बीच लेग बाई के रूप में आया एक रन!!! चेन्नई टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए, बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा पैड्स को जा लगी| कीपर के साथ गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने मना किया| फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने पर पता लगा कि गेंद पिचिंग लेग थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंद पर 19 रन चाहिए| |
4 | 17.6 | 17.5: रविचंद्रन अश्विन को मथीषा पथिराना, चौका!!! अश्विन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| |
1 | 17.5 | 17.4: रियान पराग को मथीषा पथिराना, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| |
0 | 17.4 | 17.3: रियान पराग को मथीषा पथिराना, प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
4 | 17.3 | 17.2: रियान पराग को मथीषा पथिराना, चौका!!! इसी तरह के शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं रियान पराग!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पुल शॉट लगाया| मिड विकेट बाउंड्री की ओर गैप में गई गेंद| एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
2 | 17.2 | 17.1: रियान पराग को मथीषा पथिराना, पैड्स लाइन की गेंद पर रियान ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| दो रन मिल गया| |
0 | 17.1 | 17.1: रियान पराग को मथीषा पथिराना, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
17 ओवर | रन : 120/5 | रन रेट : 7.06
6 | 16.6 | 16.6: रविचंद्रन अश्विन को प्रशांत सोलंकी, छक्का! बिगी के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| जिस शॉट की राजस्थान को सख्त दरकार थी वो यहाँ पर मिल गया है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खींचकर मिड विकेट की दिशा में खेला और छह रन हासिल किया| 119/5 राजस्थान| 18 गेंदों पर 32 रनों की दरकार| |
0 | 16.5 | 16.5: रविचंद्रन अश्विन को प्रशांत सोलंकी, बड़ा शॉट लगाने गए थे अश्विन लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए| कोई रन नहीं| |
1 | 16.4 | 16.4: रियान पराग को प्रशांत सोलंकी, एक रन ही मिल पाया| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन| |
0 | 16.3 | 16.3: रियान पराग को प्रशांत सोलंकी, बढ़िया फील्डिंग प्रशांत द्वारा अपनी ही गेंद पर| सिंगल लेने से रोक दिया| कोई रन नहीं| |
0 | 16.2 | 16.2: शिमरन हेटमायर को प्रशांत सोलंकी, आउट!!! कैच आउट!!! राजस्थान की आधी टीम अब पवेलियन लौटती हुई!!! शिमरन हेटमायर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| प्रशांत सोलंकी के हाथ लगी दूसरी विकेट| आगे डाली गई लेग स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट लगाने गए| गेंद पूरी तरह से बल्ले के बीच में आई नहीं और निचले भाग को लगकर मिड विकेट बाउंड्री की ओर हवा में गई| फील्डर डेवोन कॉनवे ने गेंद को जज किया और बॉल के नीचे आकर आसान सा कैच लपका| 112/5 राजस्थान| |
4 | 16.1 | 16.1: शिमरन हेटमायर को प्रशांत सोलंकी, चौका!!! पहली बाउंड्री यहाँ पर शिमरन हेटमायर के बल्ले से आती हुई!!! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे की गेंद पर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| |
16 ओवर | रन : 108/4 | रन रेट : 6.75
1 | 15.6 | 15.6: शिमरन हेटमायर को मोईन अली, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर शिमरन हेटमायर ने बैक फुट से पॉइंट की ओर पुश किया| एक रन मिल गया| राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंद पर 43 रन चाहिए| |
1 | 15.5 | 15.5: रविचंद्रन अश्विन को मोईन अली, पैड्स लाइन की गेंद पर अश्विन ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया| एक रन आया| |
1 | 15.4 | 15.4: शिमरन हेटमायर को मोईन अली, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
0 | 15.3 | 15.3: शिमरन हेटमायर को मोईन अली, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
0 | 15.2 | 15.2: शिमरन हेटमायर को मोईन अली, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| |
1 | 15.1 | 15.1: रविचंद्रन अश्विन को मोईन अली, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
15 ओवर | रन : 104/4 | रन रेट : 6.93
0 | 14.6 | 14.6: शिमरन हेटमायर को प्रशांत सोलंकी, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! आगे डाली गई गेंद पर शिमरन हेटमायर ने मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ| 15 ओवर के बाद 105/4 राजस्थान, जीत के लिए 30 गेंद पर 47 रन चाहिए| |
0 | 14.5 | 14.5: यशस्वी जयसवाल को प्रशांत सोलंकी, आउट!! कैच आउट!! कॉट मथीषा पथिराना बोल्ड प्रशांत सोलंकी| छोटा बॉल दे गया विकेट| सेट बल्लेबाज़ जयसवाल 59 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| सोलंकी के खाते में गई पहली विकेट| लेग स्टम्प पर डाली गई छोटी गेंद को पुल कर दिया| मैदान का सबसे लम्बा एरिया चुन लिया| जितनी ताक़त लगनी चाहिए थी शॉट में वो नहीं लग पायी और इसी वजह से फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक बढ़िया रनिंग कैच लपका गया| 104/4 राजस्थान, लक्ष्य से 47 रन दूर| |
2 | 14.4 | 14.4: यशस्वी जयसवाल को प्रशांत सोलंकी, बढ़िया फील्डिंग जगदीशन द्वारा मिड विकेट बाउंड्री पर देखने को मिली| छोटी गेंद पर पुल शॉट खेला गया था जहाँ से दो रनों का मौका बन गया| |
1 | 14.3 | 14.3: रविचंद्रन अश्विन को प्रशांत सोलंकी, सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| |
0 | 14.2 | 14.2: यशस्वी जयसवाल को प्रशांत सोलंकी, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| |
6 | 14.1 | 14.1: यशस्वी जयसवाल को प्रशांत सोलंकी, छक्का! जयसवाल की पारी का पहला| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| |
14 ओवर | रन : 94/3 | रन रेट : 6.71
1 | 13.6 | 13.6: यशस्वी जयसवाल को मोईन अली, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गैप में गेंद को पुश करते हुए रन हासिल किया| 94/3 राजस्थान| |
1 | 13.5 | 13.5: रविचंद्रन अश्विन को मोईन अली, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर अश्विन ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| एक रन मिल गया| |
0 | 13.4 | 13.4: रविचंद्रन अश्विन को मोईन अली, आगे आकर अश्विन ने गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका| |
1 | 13.3 | 13.3: यशस्वी जयसवाल को मोईन अली, सिंगल और इसी के साथ यशस्वी का इस सीज़न का दूसरा अर्धशतक पूरा हुआ| उनके इस लीग करियर का तीसरा| टीम में जबसे उनकी वापसी हुई है तबसे एक अलग लय में नज़र आ रहे हैं बल्लेबाज़| इस गेंद को बैक फुट से पंच किया और एक रन हासिल किया| |
1 | 13.2 | 13.2: रविचंद्रन अश्विन को मोईन अली, सिंगल ही मिल पायेगा| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| |
6 | 13.1 | 13.1: रविचंद्रन अश्विन को मोईन अली, छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| पहली गेंद पर प्रहार करते हुए गेंदबाज़ को दबाव में डाल दिया है| |
13 ओवर | रन : 84/3 | रन रेट : 6.46
1 | 12.6 | 12.6: रविचंद्रन अश्विन को मिचेल सैंटनर, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और डीप से सिंगल हासिल किया| 84/3 राजस्थान| 42 गेंदों पर 67 रनों की दरकार| |
0 | 12.5 | 12.5: रविचंद्रन अश्विन को मिचेल सैंटनर, आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
0 | 12.4 | 12.4: रविचंद्रन अश्विन को मिचेल सैंटनर, हलके हाथों से गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में खेला| अश्विन रन लेना चाहते थे लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| |
1 | 12.3 | 12.3: यशस्वी जयसवाल को मिचेल सैंटनर, एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| पॉइंट की दिशा में खेला गया शॉट जहाँ से एक रन हासिल हो गया| |
1 | 12.2 | 12.2: रविचंद्रन अश्विन को मिचेल सैंटनर, चिप किया गेंद को कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
1 | 12.1 | 12.1: यशस्वी जयसवाल को मिचेल सैंटनर, डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| |
12 ओवर | रन : 80/3 | रन रेट : 6.67
1 | 11.6 | 11.6: यशस्वी जयसवाल को मोईन अली, सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन आया| |
1 | 11.5 | 11.5: रविचंद्रन अश्विन को मोईन अली, ओवरपिच गेंद पर अश्विन ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन बटोरा| |
1 | 11.4 | 11.4: यशस्वी जयसवाल को मोईन अली, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
1 | 11.3 | 11.3: रविचंद्रन अश्विन को मोईन अली, सिंगल!!! इसी के साथ आर अश्विन ने अपना खाता खोला!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन आ गया| |
0 | 11.2 | 11.2: देवदत्त पडिकल को मोईन अली, आउट!! क्लीन बोल्ड! आज मोईन अली का दिन है| पडिकल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को स्वीप लगाने गए| गेंद धीमी गति से डाली गई थी इस वजह से बल्लेबाज़ बॉल पर शॉट लगाने से चूक गए| बल्ला पहले चल गया और बॉल बाद में विकेट्स से जाकर टकराई| ऐसा कहा जा सकता है कि धीमी गति की गेंद से बल्ला गच्छा खा गये| 76/3 राजस्थान, लक्ष्य से 75 रन दूर| |
1 | 11.1 | 11.1: यशस्वी जयसवाल को मोईन अली, सिंगल, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया| |
11 ओवर | रन : 75/2 | रन रेट : 6.82
0 | 10.6 | 10.6: देवदत्त पडिकल को मथीषा पथिराना, डॉट गेंद| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| |
0 | 10.5 | 10.5: देवदत्त पडिकल को मथीषा पथिराना, सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाया जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर लगी विकटों से टकराई| बल्लेबाज़ उस दौरान क्रीज़ से बाहर थे लेकिन गेंदबाज़ का गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ था इस वजह से कोई नुक्सान नही हुआ| |
0 | 10.4 | 10.4: देवदत्त पडिकल को मथीषा पथिराना, शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| |
1 | 10.3 | 10.3: यशस्वी जयसवाल को मथीषा पथिराना, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक रन भाग लिया| |
1 | 10.2 | 10.2: देवदत्त पडिकल को मथीषा पथिराना, इस बार जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ| |
0 | 10.1 | 10.1: देवदत्त पडिकल को मथीषा पथिराना, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| |
10 ओवर | रन : 73/2 | रन रेट : 7.3
0 | 9.6 | 9.6: यशस्वी जयसवाल को मोईन अली, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| 10 ओवर के बाद 73/2 राजस्थान, जीत के लिए 60 गेंद पर 78 रन चाहिए| |
1 | 9.5 | 9.5: देवदत्त पडिकल को मोईन अली, ओवरपिच डाली गई ऑफ स्पिन गेंद पर पडिकल ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया| |
0 | 9.4 | 9.4: देवदत्त पडिकल को मोईन अली, आगे की गेंद पर पडिकल ने शॉर्ट कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला| |
1 | 9.3 | 9.3: यशस्वी जयसवाल को मोईन अली, क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
0 | 9.2 | 9.2: यशस्वी जयसवाल को मोईन अली, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| |
0 | 9.1 | 9.1: यशस्वी जयसवाल को मोईन अली, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश किया| रन का मौका नहीं मिल सका| |
9 ओवर | रन : 71/2 | रन रेट : 7.89
1 | 8.6 | 8.6: यशस्वी जयसवाल को मिचेल सैंटनर, सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 71/2 राजस्थान| |
2 | 8.5 | 8.5: यशस्वी जयसवाल को मिचेल सैंटनर, दो रनों की मांग और मिल भी जाएगा| कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और दो हासिल कर लिया| |
1 | 8.4 | 8.4: देवदत्त पडिकल को मिचेल सैंटनर, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| |
0 | 8.3 | 8.3: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, आउट!!! कॉट एंड बोल्ड!!! शानदार रिफ्लेक्स यहाँ पर गेंदबाज़ द्वारा किया गया!!! संजू सैमसन 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मिचेल सैंटनर के हाथ लगी पहली विकेट| ऊपर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद पर सामने की ओर बड़ा शॉट लगाने गए| बल्ला हाथ में घुमा और बॉल सीधा सामने की ओर हवा में गई| अपनी जगह पर खड़े सैंटनर ने हवा में उछलकर गेंद को लपका| निराश होकर संजू पवेलियन की तरफ चलते बने| 67/2 राजस्थान| |
0 | 8.2 | 8.2: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| |
0 | 8.1 | 8.1: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर्स की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका| |
8 ओवर | रन : 67/1 | रन रेट : 8.38
1 | 7.8 | 7.6: संजू सैमसन को मथीषा पथिराना, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बलेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुश करते हुए एक रन ले लिया| |
0 | 7.7 | 7.5: संजू सैमसन को मथीषा पथिराना, कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नहीं हुआ| |
0 | 7.6 | 7.4: संजू सैमसन को मथीषा पथिराना, ऊपर डाली गई गेंद पर संजू ने कवर्स की ओर पुश किया| एक रन आ गया| |
1 | 7.5 | 7.3: यशस्वी जयसवाल को मथीषा पथिराना, डीप पॉइंट की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन ले लिया| |
0 | 7.4 | 7.3: यशस्वी जयसवाल को मथीषा पथिराना, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
0 | 7.3 | 7.2: यशस्वी जयसवाल को मथीषा पथिराना, कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| |
0 | 7.2 | 7.2: यशस्वी जयसवाल को मथीषा पथिराना, वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के दाँए तरफ से सीधा फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई बॉल चार रनों के लिए| |
0 | 7.1 | 7.1: यशस्वी जयसवाल को मथीषा पथिराना, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया| |
7 ओवर | रन : 59/1 | रन रेट : 8.43
0 | 6.6 | 6.6: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड करना बेहतर समझा| |
1 | 6.5 | 6.5: यशस्वी जयसवाल को मिचेल सैंटनर, मिड विकेट की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला| |
1 | 6.4 | 6.4: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, सिंगल!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
1 | 6.3 | 6.3: यशस्वी जयसवाल को मिचेल सैंटनर, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
0 | 6.2 | 6.2: यशस्वी जयसवाल को मिचेल सैंटनर, कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
4 | 6.1 | 6.1: यशस्वी जयसवाल को मिचेल सैंटनर, चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर्स की ओर पंच किया| गैप में गई गेंद तेज़ी के साथ सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
6 ओवर | रन : 52/1 | रन रेट : 8.67
0 | 5.6 | 5.6: संजू सैमसन को सिमरजीत सिंह, कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| |
0 | 5.5 | 5.5: संजू सैमसन को सिमरजीत सिंह, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
0 | 5.4 | 5.4: संजू सैमसन को सिमरजीत सिंह, चौका!! लेग बाई के रूप में आती हुई बाउंड्री!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चर रनों के लिए| मिला लेग बाई के रूप में चार रन| |
0 | 5.3 | 5.3: संजू सैमसन को सिमरजीत सिंह, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| रन नहीं आया| |
1 | 5.2 | 5.2: यशस्वी जयसवाल को सिमरजीत सिंह, डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया| |
0 | 5.1 | 5.1: यशस्वी जयसवाल को सिमरजीत सिंह, आगे डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया| |
5 ओवर | रन : 47/1 | रन रेट : 9.4
1 | 4.6 | 4.6: यशस्वी जयसवाल को मुकेश चौधरी, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| सिंगल ही मिल पाया| 47/1 राजस्थान| 90 गेंदों पर 104 रनों की दरकार| |
4 | 4.5 | 4.5: यशस्वी जयसवाल को मुकेश चौधरी, शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली लो फुल टॉस गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
0 | 4.4 | 4.4: यशस्वी जयसवाल को मुकेश चौधरी, बैकफुट से कवर्स की तरफ गेंद को पंच किया लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं| |
1 | 4.3 | 4.3: संजू सैमसन को मुकेश चौधरी, इस बार धीमी गति से डाली गई गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| |
0 | 4.2 | 4.2: संजू सैमसन को मुकेश चौधरी, ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया| |
4 | 4.1 | 4.1: संजू सैमसन को मुकेश चौधरी, चौका! कमाल की बल्लेबाज़ी| बेहतरीन टाइमिंग के चलते चौका मिल गया| ऑफ़ स्टम्प की फुल बॉल पर महज़ एक पुश था ये| लेकिन फिर भी कवर्स बाउंड्री पार कर गई गेंद चार रनों के लिए| |
4 ओवर | रन : 37/1 | रन रेट : 9.25
0 | 3.6 | 3.6: यशस्वी जयसवाल को सिमरजीत सिंह, बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली, बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ, कीपर ने उछाल के साथ गेंद को एक हाथ से रोका| |
4 | 3.5 | 3.5: यशस्वी जयसवाल को सिमरजीत सिंह, चौका! कड़क पुल शॉट!! कोई फील्डर नहीं था वहां पर और एक आसान सी बाउंड्री हासिल हो गई| इस बार पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और अपने लिए चार रन हासिल किये| |
1 | 3.4 | 3.4: संजू सैमसन को सिमरजीत सिंह, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| |
1 | 3.3 | 3.3: यशस्वी जयसवाल को सिमरजीत सिंह, सिंगल, मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| |
1 | 3.2 | 3.2: संजू सैमसन को सिमरजीत सिंह, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
4 | 3.1 | 3.1: संजू सैमसन को सिमरजीत सिंह, चौका! भाग्यशाली चौका!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर दूर से ही बल्ला फ़ेंक दिया था| हवा में गई गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन और गली फील्डर के बीच से निकल गई चार रनों के लिए| |
3 ओवर | रन : 26/1 | रन रेट : 8.67
0 | 2.6 | 2.6: यशस्वी जयसवाल को मुकेश चौधरी, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| 26/1 राजस्थान| |
0 | 2.5 | 2.5: यशस्वी जयसवाल को मुकेश चौधरी, इस बार अच्छी गेंद| लहराते हुए अंदर की तरफ आई जिसे ऑन साइड पर खेलने के चक्कर में पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं हुआ| |
4 | 2.4 | 2.4: यशस्वी जयसवाल को मुकेश चौधरी, चौका! इस बार छोटी गेंद डाल बैठे| बल्लेबाज़ इस शॉट के लिए तैयार खड़े थे| जैसे ही पाले में गेंद को देखा उसपर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| |
4 | 2.3 | 2.3: यशस्वी जयसवाल को मुकेश चौधरी, चौका! मारना चाहते थे कहीं लेकिन गेंद कहीं और चली गई| कवर्स पर शॉट मारना चाहते थे लेकिन स्विंग हुई गेंद और बल्ले का बहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से चार रन मिल गए| |
0 | 2.2 | 2.2: यशस्वी जयसवाल को मुकेश चौधरी, प्ले एंड मिस!! आउटस्विंग हुई गेंद!! आगे से मूव कर गई जिसकी वजह से संपर्क नहीं हो सका| कोई रन नहीं हुआ| |
0 | 2.1 | 2.1: यशस्वी जयसवाल को मुकेश चौधरी, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका| |
2 ओवर | रन : 18/1 | रन रेट : 9
2 | 1.6 | 1.6: संजू सैमसन को सिमरजीत सिंह, दुग्गी!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर दो रन ले लिया| |
0 | 1.5 | 1.5: संजू सैमसन को सिमरजीत सिंह, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव करना बेहतर समझा| |
0 | 1.4 | 1.4: जोस बटलर को सिमरजीत सिंह, आउट!! कैच आउट!! कॉट मोईन अली बोल्ड सिमरजीत सिंह| ऑरेंज कैप होल्डर का बल्ला अभी भी शांत| एक और फ्लॉप पारी जोस द बॉस द्वारा देखने को मिली| महज़ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे बटलर| आउटस्विंग गेंद को ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर खेलने गए| बॉल स्विंग हुई और बाहर की तरफ ही चलती चली गई जहाँ बल्लेबाज़ का ऑन साइड पर शॉट लगाने के दौरान बल्ले का बाहरी किनारा लगा और पहले स्लिप फील्डर की तरफ चली गई| एक बढ़िया जज कैच वहां पर मोईन द्वारा देखने को मिला| 16/1 राजस्थान| |
0 | 1.3 | 1.3: जोस बटलर को सिमरजीत सिंह, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं| |
0 | 1.2 | 1.2: यशस्वी जयसवाल को सिमरजीत सिंह, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| |
4 | 1.1 | 1.1: यशस्वी जयसवाल को सिमरजीत सिंह, चौका! एक और बाउंड्री यशस्वी द्वारा| तीसरी उनकी आज की इस पारी की आती हुई| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल बॉल पर स्क्वायर ड्राइव किया और डीप पॉइंट से चौका बटोरा| |
1 ओवर | रन : 11/0 | रन रेट : 11
2 | 0.6 | 0.6: जोस बटलर को मुकेश चौधरी, चतुराई के साथ बटलर ने इस गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला| सीमा रेखा पर सिमर जीत की एक बेहतरीन फील्डिंग, दो रन टीम के लिए बचाए| |
0 | 0.5 | 0.5: जोस बटलर को मुकेश चौधरी, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| |
0 | 0.4 | 0.4: जोस बटलर को मुकेश चौधरी, गुड लेंथ गेंद को लेग साइड पर बटलर ने खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं| |
1 | 0.3 | 0.3: यशस्वी जयसवाल को मुकेश चौधरी, सिंगल मिलेगा इस बार| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
4 | 0.2 | 0.2: यशस्वी जयसवाल को मुकेश चौधरी, चौका! बैक टू बैक बाउंड्री!! कोई ताक़त नहीं इस शॉट में महज़ प्लेसमेंट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को गैप में पुश किया और एक चौका हासिल किया| नई गेंद का पूरा फायदा बल्लेबाज़ को मिलता हुआ| |
4 | 0.1 | 0.1: यशस्वी जयसवाल को मुकेश चौधरी, चौका! शानदार कवर ड्राइव!!! आते ही आक्रामक रूप अपनाते हुए यशस्वी| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल को दूर से ही पैर निकालकर ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए| |