FIFA World Cup 2022 Final: अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2022 का चैंपियन बन गया है। लुसैल स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना का विश्व कप जीतने का सपना पूरा हुआ। अर्जेंटीना ने तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 1978 और 1986 में वर्ल्ड कप जीता था। फ्रांस के एम्बाप्पे ने फाइनल मुकाबले में हैट्रिक बनाई। वहीं लियोनेल मेसी दो गोल दागकर टीम की जीत के हीरो रहे। आखिरी बार 1986 में अर्जेंटीना ने माराडोना की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। साथ पेनाल्टी शूटआउट में खिताब जीतने वाली तीसरी टीम है। फ्रांस का 60 साल बाद लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका। अब तक केवल दो टीमों इटली 1934, 1938 और ब्राजील 1958, 1962 ही यह कारनामा कर पाई है।
लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास
मेसी ने फाइनल में जीत के साथ कई इतिहास रच दिए। उसमें सबसे प्रमुख है दो बार गोल्डन बाल जीतना। विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला गोल्डन बाल दो बार जीतने वाले मेसी एकमात्र खिलाड़ी हैं। 2014 में जर्मनी से हार के बावजूद लियोन मेसी को उस विश्व कप में गोल्डन बाल दिया गया था। इस बार दोबारा अर्जेंटीना की जीत के बाद उन्हें यह अवार्ड दिया गया।
FIFA World Cup 2022 Final Closing Ceremony Live Updates:
पेनल्टी शूटआउट का स्कोर
फ्रांस का पहला गोल
अर्जेंटीना ने भी गोल दागा
फ्रांस दूसरा गोल चूका
अर्जेंटीना ने दूसरा गोल लगाया
फ्रांस तीसरा गोल चूका
अर्जेंटीना ने तीसरा दाग दिया
फ्रांस ने चौथा गोल दाग
अर्जेंटीना चौथा गोल दागकर विश्व कप चैंपियन बना।
पेनल्टी शूटआउट से निकलेगा नतीजा
अतिरिक्त समय में दोनों टीम 3-3 से बराबरी पर रहा। अब मुकाबले का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकलेगा।
फ्रांस ने मैच में बराबरी की
फाइनल मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ फ्रांस ने तीसरा गोल मारकर मैच में बराबरी की।
लियोनेस मेसी ने दागा तीसरा गोल
108वें मिनट में लियोनेस मेसी ने तीसरा गोल दागकर टीम को 3-2 से बढ़त दिलाई।
एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में मैच बराबरी पर
अतिरिक्त समय के 105वें मिनट में अर्जेंटीना के लुटारो मार्टिनेज गोल दागने का मौका गंवा बैठे। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में मैच 2-2 की बराबरी पर रहा।
फ्रांस ने एड्रियन रेबियट को बाहर बैठाया
96वें मिनट में फ्रांस ने एक बदलाव किया। उन्होंने मिडफील्डर एड्रियन रेबियट को बाहर बैठाया। उनकी जगह यूसुफ फोफाना को बुलाया गया।
8 मिनट का अतिरिक्त समय मिला
90 मिनट की समाप्ति पर अर्जेंटीना और फ्रांस ने 2-2 गोल के साथ बराबरी की। मैच अतिरिक्त समय में गया। अब दोनों टीम विजय गोल की तलाश में है।
एम्बाप्पे ने दूसरा गोल किया
82वें मिनट में एम्बाप्पे ने अपना शानदार खेल दिखाया। दूसरा गोल दागते हुए मैच 2-2 से बराबर किया।
फ्रांस का पहला गोल
80वें मिनट में फ्रांस को पेनल्टी मिली। गोलकीपर मार्टिनेज एम्बाप्पे के शॉट को रोक नहीं सके। फ्रांस ने पहला गोल दागकर वापसी की।
कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाया फ्रांस
68वें मिनट में फ्रांस को कॉर्नर मिला, जो एंटोनी ग्रीजमैन ने लिया। इस कॉर्नर पर फ्रांस को फायदा नहीं हुआ। अर्जेंटीना 2-0 से आगे है।
डि मारिया ने कैसे दागा गोल, देखें वीडियो
Lusail witnesses the @Oficial7DiMaria MANIA 💥
The man for the BIG OCCASION with a splendid finish ⭐
Keep watching the #FIFAWorldCup Final ➡ LIVE on #JioCinema & #Sports18 📺📲#ARGFRA #ArgentinaVsFrance #Qatar2022 #FIFAWConJioCinema #FIFAWConSports18 pic.twitter.com/1S9SNBnsjq
— JioCinema (@JioCinema) December 18, 2022
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में लियोनेल मेसी के गोल
सऊदी अरब- पेनल्टी
मेक्सिको
ऑस्ट्रेलिया
नीदरलैंड - पेनल्टी
क्रोएशिया- पेनल्टी
फ्रांस- पेनल्टी
फ्रांस ने दो खिलाड़ियों को बाहर बैठाया
41वें मिनट में फ्रांस ने जिरूड और डेंबेल को बाहर बैठा दिया। उनकी जगह मार्कस थुरम और कोलो मुआनी को बुलाया गया।
अर्जेंटीना ने पहले हाफ में दागे 2 गोल
36वें मिनट में डि मारिया (DI Maria) ने मैच का दूसरा गोल किया। मारिया ने अर्जेंटीना को 2-0 से बढ़त दिलाई।
लियोनेल मेसी ने दागा गोल
22वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली। इस पर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। लियोनेल मेसी ने इस फीफा वर्ल्ड कप में छठा गोल किया।
फ्री किक पर फ्रांस ने मौका गंवाया
19वें मिनट में रोड्रिगो डी पॉल के फाउल पर फ्रांस को फ्री किक मिली। फ्री किक एंटोनी ग्रीजमैन ने ली। उनके शॉट पर जिरूड ने हेडर लगाया और बॉल गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गई।
डि मारिया गोल से चुके
17वें मिनट में मेसी और डिपोल फ्रांस के गोल पोस्ट में पहुंचे। डि मारिया इसका फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने बॉल को बाहर पहुंचा दिया।
एम्बाप्पे का आक्रामक खेल
फ्रांस के लिए एम्बाप्पे ने आक्रामक खेलना शुरू किया। वह अर्जेंटीना के गोलपोस्ट तक पहुंच गए। अर्जेंटीना के रोमेरो और ओटामेंडी ने डिफेंस दिखाया। एम्बाप्पे गोल नहीं मार पाए।
फ्रांस के कप्तान चोटिल
अर्जेंटीना को पहला कॉर्नर 9वें मिनट में मिला। कॉर्नर मेसी ने लिया। इसमें सफलता नहीं मिली। इसी दौरान रोमरो फ्रांस के गोलकीपर लॉरिस से टकरा गए। जिससे लॉरिस घायल हो गए। तुरंत उनका इलाज किया गया। वह फिर से खेलने को तैयार हुए।
मैच हुआ शुरू
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मैच शुरू हो गया है। डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस ने किकऑफ किया। तीसरे मिनट में अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल दिखाया। जूलियन अल्वारेज ने गोल मारने की कोशिश की। फ्रांस के गोलकीपर लॉरिस ने इसे रोक दिया।
कौन जीतेगा ये ट्रॉफी?
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022
शुरू हुआ वॉर्मअप
दोनों टीम के खिलाड़ी स्टेडियम में उतर चुके हैं। मैच से पहले वॉर्मअप करते हुए खुद को मुकाबले के लिए तैयार कर रहे हैं।
लियोनेल मेसी ने इतिहास रचा
लियोनेल मेसी ने फाइनल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मेसी वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 26 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जर्मनी के पूर्व खिलाड़ी लोथर मथाउस (25 मैच) को पीछे छोड़ दिया है।
अर्जेंटीना-फ्रांस की स्टार्टिंग 11
अर्जेंटीना टीम
एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), लियोनेल मेसी (कप्तान), जूलियन अल्वारेज, एंजेल डि मारिया, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैकएलिस्टर, नहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, निकोलस टैगोलियाफिको।
फ्रांस टीम
ह्यूगो लॉरिस (गोलकीपर/कप्तान), ओलिविर जिरूड, कीलियन एम्बाप्पे, एंटोनी ग्रीजमैन, उस्माने डेम्बले, एड्रियन रेबियट, ऑरेलियन टचौमेनी, दायोत उपामेकानो, राफेल वराने, जूल्स कोंदे।
क्लोजिंग सेरेमनी
A sneak peek into what to expect at the #FIFAWorldCup #Qatar2022 closing ceremony at the Lusail Iconic Stadium before 🇦🇷 take on 🇫🇷 for the World title. Events you can follow live on @DStvUganda who are #HereForEveryFan 🇺🇬 #Qatar2022WithClive pic.twitter.com/QBNRUcfYIe
— #Qatar2022WithClive (@CliveKyazze) December 18, 2022
शाहरुख खान ने किया पठान का प्रमोशन
एक्टर शाहरुख खान कमेंट्री पैनल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने अपनी फिल्म पठान का प्रमोशन किया। मूवी का ट्रेलर भी दिखाया गया।
PATHAAN IS HERE!!! 🙌🏻❤️@iamsrk
Watch him LIVE at #FIFAWorldcup final! #ArgentinaVsFrance #Arg #Fra #FIFAWorldCupQatar2022 #FIFAWorldCup2022 #Messi #Mbappe #Pathaan #ShahRukhKhan #SRK pic.twitter.com/DGcE2WU5Mu
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) December 18, 2022
रवि शास्त्री पहुंचे स्टेडियम
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री लुसैल स्टेडियम पहुंचे।
Lusail will erupt in an hour. A Messi wave coming into the stadium #WorldCup #ArgentinaVsFrance #Messi𓃵 pic.twitter.com/EJhC6AVIpp
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) December 18, 2022
FIFA फैन फेस्टिवल में 18 लाख लोग
दोहा में कई जगहों पर फीफा फैन फेस्टिवल मनाया गया। इसमें 18 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।
1.8 million fans attended the FIFA Fan Festival in Doha! 🤯 #FIFAFanFestival | #FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022
कहां होगा फीफा वर्ल्ड कप 2022 फाइनल
फीफा फाइनल मैच दोहा के लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह कतर का सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसकी क्षमता 89 हजार दर्शकों की है। फ्रांस ने सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराया था। वहीं अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
कब और कहां देख सकते हैं फीफा फाइनल
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे खेला जाएगा। फाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्ट्स 18 एचडी चैनल पर उपलब्ध रहेगा। जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर भी फाइनल मुकाबला देख सकते हैं।
अर्जेंटीना और फ्रांस का फीफा रिकॉर्ड
फ्रांस दो बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है। फ्रांस पहली बार 1998 में चैंपियन बना था। वहीं 2018 में दूसरी बार कप जीतने में सफल रहा। वहीं अर्जेंटीना टीम 1978 और 1986 में खिताब जीतने में सफल रही है।
अर्जेंटीना का स्क्वॉड
गोलकीपर- एमिलियानो मार्टिनेज, गेरोनिमो रुल्ली, फ्रेंको अरमानी।
डिफेंडर- नहुएल मोलिना, गोंजालो मोंटिएल, क्रिस्टियन रोमेरो, जर्मन पेजेला, निकोलस ओटामेंडी, लिसेंड्रो मार्टिनेज, मार्कोस एक्यूना, निकोलस टैगोलियाफिको, जुआन फोयथ।
मिडफील्डर- रोड्रिगो डी पॉल, लिएंड्रो पेरेडेस, एलेक्सिस मैकएलिस्टर, गुइडो रोड्रिग्ज, एलेजांद्रो गोमेजस एंजो फर्नांडीज, एक्सेक्विएल पलासियोस।
फॉरवर्ड- लियोनेल मेसी, एंजेल डि मारिया, लुटारो मार्टिनेज, जूलियन अल्वारेज, निकोलस गोंजालेज, जोकिन कोरिया, पाउलो डायबाला।
फ्रांस का स्क्वॉड
गोलकीपर- अलफोंसे एरिलो, ह्यूगो लॉरिस, स्टीव मनडाडा।
डिफेंडर- लुकास हर्नांडेज, थियो हर्नांडेज, इब्राहिम कोनाते, जूल्स कोंदे, बेंजामिन पावर्ड, विलियम सालिबा, दायोत उपामेकानो, राफेल वराने।
मिडफील्डर- एडुआर्डो कैमाविंगा, यूसुफ फोफाना, मेटियो गुंदौजी, एड्रियन रेबियट, ऑरेलियन टचौमेनी, जोर्डन वेरेटॉट।
फॉरवर्ड- करीम बेंजेमा, किंग्स्ली कोमेन, उस्माने डेम्बले, ओलिविर जिरूड, एंटोनी ग्रीजमैन, कीलियन एम्बाप्पे, मार्कस थुरम, रैंडल कोले मुआनी।
फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत
फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दुनिया की सबसे महंगी खेल ट्रॉफी है। इसकी कीमत 144 करोड़ रुपये है। ये 18 कैरेट गोल्ड से बनी है। जिसका वजन करीब 6 किलोग्राम है। अभी तक किसी भी एशियाई देश ने फीफा का खिताब नहीं जीता है।
टीमों के खाते में आएंगे कितने पैसे
विजेता- 347 करोड़ रुपये
उपविजेता- 248 करोड़ रुपये
तीसरे नंबर की टीम- 223 करोड़ रुपये (क्रोएशिया)
चौथे नंबर की टीम - 206 करोड़ रुपये (मोरक्को)
Posted By: Kushagra Valuskar
- Font Size
- Close