Hockey World Cup 2023 Final: 16 सालों के अंतर के बाद जर्मनी ने एक बार फिर हॉकी विश्व कप जीत लिया है। भुवनेश्वर में खेले गए विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया। इस तरह जर्मनी ने अपना तीसरा विश्व कप खिताब जीता। वैसे मुकाबला बराबरी का और काफी रोमांचक था। फुल टाइम तक दोनों ही टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। पेनाल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें जर्मनी ने 5-4 से जीत दर्ज की।
Germany lifts the Hockey World cup after a gap of 16 years, defeating reigning champion Belgium in sudden death@tapasjournalist pic.twitter.com/TLYRJ3Mj0Y
— DD News (@DDNewslive) January 29, 2023
बराबरी का रहा मुकाबला
हॉकी विश्व कप में इस बार जर्मनी और बेल्जियम दोनों ने ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। बेल्जियम के लिए पहला गोल 9वें मिनट में फ्लोरेंट ने किया। इसके बाद कोसयंस ने 10वें मिनट में गोलकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। वहीं, जर्मनी के लिए पहला गोल वेलेन निकल्स ने किया। उन्होंने 28वें मिनट में गोलकर टीम को 2-1 की पोजिशन पर लाकर खड़ा दिया। जर्मनी के लिए दूसरा गोल 40वें मिनट में और तीसरा गोल 47वें मिनट में हुआ। वहीं बेल्जियम ने आखिरी मिनटों में गोलकर 3-3 की बराबरी कर ली। इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें जर्मनी ने बाजी मारी ली।
जर्मनी का शानदार सफर
जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा विश्व कप खिताब हासिल किया है। उसने पहली बार 2002 में खिताब जीता था। इसके बाद उसने 2006 में भी खिताब अपने नाम किया। इन दोनों में उसने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो बार 2010 और 2014 में खिताब अपने नाम किया। वहीं विश्व कप 2018 का खिताब बेल्जियम के नाम रहा था। लेकिन इस बार बेल्जियम की टीम चूक गई और 16 सालों के बाद जर्मनी ने फिर से अपनी बादशाहत साबित की।
Posted By: Shailendra Kumar
- # Hockey WC 2023
- # Germany
- # Hockey World cup
- # winner
- # former champion
- # Belgium
- # Bhubaneshwar
- # Odisha