Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम क्रॉसओवर मैच में हार गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में मिली हार के बाद टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई। निर्धारित समय तक दोनों टीम 3-3 की बराबरी पर थीं। उसके बाद पेनाल्टी शूटआउट से मैच का फैसला हुआ। न्यूजीलैंड ने 5-4 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 24 जनवरी को क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला बेल्जियम से होगा।
मैच के तीन गोल दूसरे क्वार्टर में आए। चौथा और पांचवां गोल तीसरे क्वार्टर में आया। 6वां गोल चौथे क्वार्टर में हुआ। भारत के लिए ललित उपाध्याय, वरुण कुमार और सुखजीत सिंह ने गोल दागे। न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन, सीन और केन ने गोल किया। शूटआउट में हरमनप्रीत ने गोल किया। न्यूजीलैंड टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। राजकुमार ने दूसरा गोल किया। भारत ने 2-1 से बढ़त बना ली। अभिषेक शूटआउट में फिनिश नहीं कर पाए और कीवी ने गोल दाग दिया। भारत के शमशेर ने भी गोल मिस कर दिया।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: हेड टू हेड रिकॉर्ड
विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच छह मैच हुए हैं। इनमें तीन में इंडिया को जीत मिली, जबकि दो न्यूजीलैंड ने जीते हैं। एक मुकाबला ड्रा रहा था। दोनों टीम के बीच 44 मैच हुए हैं। इनमें से 24 मुकाबले भारत जीता है, जबकि 15 में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। पांच मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
इंडिया स्टार्टिंग 11
हरमनप्रीत, श्रीजेश, सुरेंदर, मनदीप, शमशेर, वरुण, राज कुमार, रोहिदास, विवेक सागर और सुखजीत।
न्यूजीलैंड स्टार्टिंग 11
वुड्स, डिक्सन, लेट, चाइल्ड, किंगस्टोन, लेन, सारिकाया, रसेल, टैरंट, फिंडले और फिलिप्स।
वेल्स से जीता था मैच
भारत ने अपना अंतिम लीग मैच वेल्स के खिलाफ 4-2 से जीता था। इससे पहले एफआईएच पुरूष हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने स्पेन को 2-0 से हराया था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा था। हर पूल से टॉप में रहने वाली चार टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को अंतिम आठ में पहुंचने के लिए क्रॉसओवर मैच खेलने पड़ेंगे।
Posted By: Kushagra Valuskar