IPL 2023 Opening Ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी धमाकेदार तरीके से की गई। चार साल के बाद पहली बार आईपीएल की ये सेरेमनी हुई और फिल्मी सितारों ने परफॉर्मेंस से हर जगह सुर्खियां बटोर ली। ओपनिंग सेरेमनी में सबसे पहले अरिजीत सिंह ने फैंस का दिल जीत लिया। उनके अलावा रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने परफॉर्म किया। सेरेमनी की शुरुआत अरिजीत सिंह ने गाने 'ऐ वतन मेरा वतन आबाद रहे तू...' से की और उनके इस गाने से ही पूरा स्टेडियम झूम उठा। इसके बाद उन्होंने केसरिया, चन्ना मेरेया, तुझे कितना चाहने लगे है हम..., पठान फिल्म का टाइटल सॉन्ग झूमे जो पठान गाया। इसके अलावा उन्होंने भीगे-भीगे गाने, घुंघरू टूट गए गाने, कुछ तो है तुझसे राब्ता..., इल्लाही सॉन्ग पर महफिल लूट ली। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में बैठकर मैदान के चारों चक्कर लगाकर देवा, देवा... सॉन्ग पर परफॉर्म किया। आगे-आगे सबसे आगे अपना सीना तानके..., जितेगा...जितेगा इंडिया जितेगा गाना गाया। इस बीच तिरंगा हाथ में लिए लोग उनके पीछे-पीछे चलते नजर आए।

Posted By: Navodit Saktawat

IPL 2023
IPL 2023