दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है। भारतीय टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। इसके बाद 2008 में इंडियन टी20 लीग की शुरुआत हुई। यह लीग बेहद लोकप्रिय हुई और फैंस को बहुत रास आई। आईपीएल को अब दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 लीग माना जाता है। इस टी20 लीग की सबसे सफल टीम मुंबई है, जिसने अब तक पांच बार खिताब जीता है। चेन्नई को इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम माना जाता है, जिसने चार बार खिताब अपने नाम किया है। कोलकाता ने दो बार खिताब जीता है।
मुंबई की टीम ने अब तक सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीता है। मुंबई की टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन रही। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम है, जिसने चार बार (2010, 2011, 2018 और 2021) ट्रॉफी अपने नाम की है। कोलकाता ने दो बार तो हैदराबाद, राजस्थान को एक-एक बार चैंपियन बनने का मौका मिला है।
रोहित शर्मा ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा 6 बार खिताब जीता है। चेन्नई की टीम सबसे ज्यादा 5 बार रनर-अप रही है।
इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच 74 मैच खेले जाएंगे। ये मैच दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, मोहाली, जयपुर, लखनऊ, हैदराबाद, गुवाहाटी और धर्मशाला में खेले जाएंगे। हर टीम को 14 मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद पहला क्वालीफायर, फिर एलिमिनेटर, फिर दूसरा क्वालीफायर और आखिर में जाकर फाइनल होगा।
दोपहर में खेले जाने वाले मैच 3:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि शाम में खेले जाने वाले मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे। मैच का टॉस आधे घंटे पहले होगा। टीम इंडिया के सितारों के साथ ही कई विदेशी खिलाड़ियों पर भी नजर रहेगी।