Commonwealth Games (CWG) 2022 Day 8 Live Updates: भारत के राष्ट्रमंडल खेल 2022 अभियान के सातवें दिन सुधीर ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता और मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में रजत जीता। आज आठवें दिन सभी की निगाहें भारतीय महिला हॉकी टीम पर होंगी। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगे। भारत का कुश्ती दल भी आज से अपना अभियान शुरू करेगा, जिसमें बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट आदि सितारे शामिल होंगे। शुक्रवार (5 अगस्त) को बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 8वें दिन से लाइव स्कोर और अपडेट देखें।
CWG 2022 आज के अपडेट्स:
#कुश्ती अपडेट
- दीपक पूनिया ने 86 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से मात दी। पहले राउंड के बाद ही पाकिस्तानी पहलवान थके हुए नजर आए। कोई भी आक्रामक दांव नहीं लगा सके। इसी का फायदा दीपक को मिला।
- साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। उन्होंने महिला 62 किलो भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की एना गोंजालेज को बाय फॉल के जरिए 4-4 से हराया। साक्षी एक समय में 4-0 से पीछे थीं, लेकिन एक ही दांव में कनाडाई पहलवान को चारों खाने चित कर दिया।
- बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता है। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलो भारवर्ग के फाइनल में बजरंग ने कनाडा के एल.मैकलीन को 9-2 से मात दी।
- भारत की अंशु मलिक ने अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीत लिया है। महिला कुश्ती के 57 किलो वर्ग में अंशु मलिक ने ये पदक जीता। अंशु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीता था।
#बैडमिंटन अपडेट
राउंड ऑफ़ 16: महिला एकल में पीवी सिंधू ने कोबुगाबे (युगांडा) से 21-10, 21-9 से जीतकर क्वार्टरफ़ाइनल में प्रवेश किया। - भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने तकनीकी श्रेष्ठता के साथ इंग्लैंड की केल्सी बार्न्स को हराकर महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
#बैडमिंटन अपडेट🚨
राउंड ऑफ़ 16: पुरुष एकल
भारत के श्रीकांत ने अभयविक्रमा (श्रीलंका) के खिलाफ 21-9, 21-12 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है
#टेबलटेनिस अपडेट
पुरुष एकल - राउंड ऑफ़ 32
शरथ कमल (भारत) फिन एलयूयू (ऑस्ट्रेलिया) (4-0) (12-10 11-8 11-7 11-6) के खिलाफ जीतता है और 16 के दौर में आगे बढ़ता है।
- सुरक्षा कारणों के चलते कुश्ती प्रतियोगिताएं रोक दी गईं। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने ट्वीट किया, "हम सुरक्षा जांच के लिए कुछ समय के लिए विराम ले रहे हैं और अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई फिर से शुरू करेंगे।"
- भारतीय पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम हीट में दूसरे स्थान पर रहने के बाद फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
- पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
#टेबलटेनिस अपडेट
महिला युगल - राउंड ऑफ़ 32
मनिका/दीया पराग (IND) ने रीन/कैथरीन (TTO) (3-0) (11-511-711-2) के खिलाफ जीत हासिल की और 16वें राउंड में आगे बढ़ी।
#टेबलटेनिस अपडेट
पुरुष युगल - राउंड ऑफ़ 16
शरथ कमल/साथियान (भारत) ने रामहिमलियान/मोहुतसिन अहमद (बैन) के खिलाफ जीत (3-0)
(11-611-111-4) और क्वार्टर फ़ाइनल के लिए रास्ता साफ किया।
#टेबलटेनिस अपडेट
महिला एकल - राउंड ऑफ़ 16
रीथ (IND) तियानवेई (SGP) के खिलाफ नीचे (1-4)
(2-114-1111-93-114-11)
#टेबलटेनिस अपडेट
महिला एकल - राउंड ऑफ़ 16
मनिका (भारत) ने मिन्ह्युंग (ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ जीत दर्ज की (4-0)
(11-411-811-612-10) और क्वार्टर फ़ाइनल के लिए प्रवेश
Day 8️⃣ at CWG @birminghamcg22
Take a 👀 at #B2022 events scheduled for 5th August
Catch #TeamIndia🇮🇳 in action on @ddsportschannel & @SonySportsNetwk and don’t forget to send in your #Cheer4India messages below#IndiaTaiyaarHai #India4CWG2022 pic.twitter.com/Q0TjZzCPEJ
— SAI Media (@Media_SAI) August 5, 2022
Wrestling events stopped at #CommonwealthGames2022 due to expected security concerns
"We are taking a short pause for a safety check and will resume action once we receive the go-ahead," tweets United World Wrestling pic.twitter.com/KHZHgff7Em
— ANI (@ANI) August 5, 2022
#Commonwealthgames2022 | Wrestler Sakshi Malik beats Kelsey Barnes of England with a technical superiority to enter women's freestyle 62kg semifinal
— ANI (@ANI) August 5, 2022
SAKSHI THROUGH TO THE SEMIS 🤩🤩
India's @SakshiMalik (62kg) defeats England's Kelsey Barnes by technical superiority
Following Anshu in the SF with a victory in just 1min 9 seconds
Superb domination by Indian Wrestlers 💪💪#Cheer4India#India4CWG202 pic.twitter.com/K0bdJhWRaq
— SAI Media (@Media_SAI) August 5, 2022
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close