महिला पहलवान बबीता फोगाट (Wrestler Babita Phogat) को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। द्वारका स्थित मणिपाल अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने वाली बबीता फोगाट ने ट्विटर पर पति विवेक सुहाग (Vivek Suhag) व बच्चे के साथ फोटो शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। साथ ही बबीता के ससुराल गोपाल नगर में खुशी का माहौल है। बबीता के ससुर जय सिंह सुहाग ने बताया कि रविवार रात को बबीता को अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार दोपहर बच्चे का जन्म हुआ है। बच्चे के जन्म के बाद से ही बधाई देने वालों का तांता घर पर लगा रहा। हम चाहते हैं कि मेरा पोता भी अपने माता-पिता की तरह देश का नाम रोशन करे।
“Meet our little SONshine.”🧿
“Believe in dreams; they do come true. Ours came dressed in blue!”💙
#mother #love #care pic.twitter.com/66CE8b43tx
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) January 11, 2021
Posted By: Navodit Saktawat
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे