Google : गूगल, यह वही सर्च इंजन है जिसका इस्तेमाल हम चीजों के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए करते हैं। जिसके रिजल्ट को हम 100 प्रतिशत सही मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल हर पल स्मार्टफोन पर नजर रखता है। हम कहां जा रहे हैं, हम क्या कर रहे हैं और हम क्या सर्च कर रहे हैं यह सब गूगल को पता होता है। दरअसल, अपने सर्च इंजन को बेहतर बनाने के लिए आपके डेटा का इस्तेमाल करता है। लेकिन आप इसे ब्लॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे….
लोकेशन ट्रैकिंग को बंद करने के दो विकल्प
पहला - एंड्राइड स्मार्टफोन की सेटिंग में जाकर लोकेशन डेटा पर क्लिक करें। इसके बाद लोकेशन परमिश को लेफ्ट स्वाइप कर टर्न ऑफ कर दीजिए। ठीक इसी तरह आप इसे टर्न ऑन भी कर सकते हैं। इस तरह आपकी डिवाइस में उपलब्ध सभी एप की लोकेशन डेटा की परमिशन को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
दूसरा - गूगल के सभी सर्विस को दिए गए लोकेशन डेटा की परमिशन का ब्लॉक करने के लिए आप गूगल अकाउंट की लोकेशन हिस्ट्री फीचर को टर्न ऑफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल अकाउंट के सेटिंग ऑप्शन पर जाकर मैनेज यॉर गूगल अकाउंट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद गूगल अकाउंट के प्राइवेसी एंड पर्सनलाइजेशन पर क्लिक कर एक्टिविटी कंट्रोल सेक्शन की लोकेश हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा। बाद में लेफ्ट स्वाइप करके लोकेशन हिस्ट्री को टर्न ऑफ कर सकते हैं।
तीसरा - अगर आपको किसी पर्टिकुलर एप की लोकेशन को बंद करना है तो एंड्राइट फोन की सेटिंग एप पर जाकर लोकेशन पर क्लिक कीजिए। इसके बाद जिस एप को लोकेशन एक्सिस की परमिशन नहीं देना चाहते हैं, उसे लेफ्ट स्वाइप करके ऑफ कर सकते हैं।
Posted By: Navodit Saktawat
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Google privacy
- #google location tracking
- #how to block google tracking
- #google ki tracking activity ko kaise band karen
- #technology guide
- ##googleadwords #googlechallenge #GoogleMaps #googleads #GooglePay #GoogleMeet #GoogleIndex #googleindia ##GoogleChrome ##GoogleChromecast #googlesearch #GoogleSearchConsole