मल्टीमीडिया डेस्क। नया साल शुरू होने में अभी कुछ घंटे बाकि हैं लेकिन सर्च इंजन कंपनी Google उसके जश्नन में अभी से डूब गई है। गूगल ने आज एक बेहतरीन डूडल बनाया है। Google New Year Eve Doodle में मल्टीकलर फायरवर्क नजर आ रहे हैं। बेहद खूबसूरत नजर आ रहे इस डूडल को देखकर साफ लगता है कि गूगल ने आने वाले साल की पूरी तैयारी कर ली है।

जहां एक तरफ दुनिया में नया साल शुरू होने पर आतिशबाजी की जाती है और जश्न मनाया जाता है वहीं गूगल ने पहले से ही यह सब शुरू कर दिया है। गूगल के New Year Eve डूडल में रात के वक्त रंग-बिरंगे पटाखों के नीचे Froggy नजर आ रहा है जो जश्न मनाता दिखाई दे रहा है। उसके साथ में एक चिड़िया भी है। फ्रॉगी गूगल का मौसम बताने वाला मेंढक है और उसने नए साल के जश्न के लिए टोपी पहनी हुई है। जो लोग गूगल पर मौसम की जानकारी देखते हैं वो इस फ्रॉगी से परिचित होंगे।

डूडल में जो आतिशबाजी नजर आ रही है उसमें गूगल के रंग नजर आ रहे हैं और उसी में गूगल लिखा भी नजर आता है। गगूल के डूडल में पांच रंगों से आतिशबाजी होती दिखाई दे रही है जिनमें ब्लू, रेड, येलो, पिंक और ग्रीन कलर शामिल हैं।

बता दें कि गूगल अक्सर ऐसे खास मौकों पर क्रिएटिव डूडल बनाता रहता है जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। जहां गूगल ने न्यू ईयर ईव डूडल लगाया है वहीं नए साल के जश्न में एक और डूडल नजर आ सकता है। बता दें कि 2020 एक लीप ईयर है।

Posted By: Ajay Barve