Jio Recharge Plans: रिलायंस जिलो के प्लान 1 दिसंबर से महंगे हो गए हैं। कंपनी के रीचार्ज कीमतों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं जियो कुछ नए रीचार्ज प्लान भी लेकर आया है। टेलीकॉम कंपनी ने 75 रुपए का सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान खासतौर पर जियो फोन यूजर्स के लिए है। बता दें कंपनी ने पुराने 75 रुपए वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 91 रुपए कर दी है। आइए जानते हैं दोनों सस्ते प्लान के बारे में।
जियो का 75 रुपए वाला प्लान
रिलायंस जियो ने 75 रुपए का नया प्लान लॉन्च किया है। इसकी वैलिडिटी 23 दिन है। इसमें हर दिन 100MB के साथ 200MB एक्स्ट्रा डाटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।
जियो का 91 रुपए वाला प्लान

जियो का पहले जो प्लान 75 रुपए में आता था। उसकी कीमत बढ़कर 91 रुपए हो गई है। यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में 3 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 एसएमएस मिलते हैं। वहीं ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।
20% महाकैशबैक ऑफर
वहीं रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को रिचार्ज पर 20% तक कैशबैक दे रही है। यह ऑफर 719 रुपए, 666 रुपए और 299 रुपए के प्लान में वैलिड है। आइए देखते हैं जियो के अन्य प्रीपेड पैक्स की कीमत कितनी है।
प्लान
|
वैलिडिटी
|
डाटा
|
719 रुपए
|
84 दिन
|
2 जीबी/दिन
|
666 रुपए
|
84 दिन
|
1.5 जीबी/दिन
|
299 रुपए
|
28 दिन
|
2 जीबी/दिन
|
2545 रुपए
|
336 दिन
|
1.5 जीबी/दिन
|
479 रुपए
|
56 दिन
|
1.5 जीबी/दिन
|
239 रुपए
|
28 दिन
|
1.5 जीबी/दिन
|
199 रुपए
|
23 दिन
|
1.5 जीबी/दिन
|
119 रुपए
|
14 दिन
|
1.5 जीबी/दिन
|
2879 रुपए
|
365 दिन
|
2 जीबी/दिन
|
533 रुपए
|
56 दिन
|
2 जीबी/दिन
|
249 रुपए
|
23 दिन
|
2 जीबी/दिन
|
209 रुपए
|
28 दिन
|
1 जीबी/दिन
|
179 रुपए
|
24 दिन
|
1 जीबी/दिन
|
149 रुपए
|
20 दिन
|
1 जीबी/दिन
|
4199 रुपए
|
365 दिन
|
3 जीबी/दिन
|
1199 रुपए
|
84 दिन
|
3 जीबी/दिन
|
601 रुपए
|
28 दिन
|
3 जीबी/दिन
|
419 रुपए
|
28 दिन
|
3 जीबी/दिन
|
296 रुपए (फ्रीडम प्लान)
|
30 दिन
|
25 जीबी
|
|
|
|
|
|
|
Posted By:
- Font Size
- Close
- # jio
- # jio plans
- # jio recharge plans
- # jio cheapest plan
- # jio prepaid plans
- # jio recharge
- # जियो
- # जियो रिचार्ज
- # जियो प्लान
- # naidunia