Most Followers in Twitter: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने 44 अरब में ट्विटर को खरीद लिया है। कंपनी का कंट्रोल हाथ में लेते ही उन्होंने सीईओ पराग अग्रवाल, पॉलिसी चीफ विजया गाड्डे, चीफ फाइनेंस ऑफिसर नेड सीगल और जनरल काउंसिल सीन एजेट को बर्खास्त कर दिया। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक हटाए जाने के बाद ट्विटर तीन एग्जीक्यूटिव पर हर्जाने के तौर पर 823 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पराग अग्रवाल को सर्वाधिक 412 करोड़ मिलेंगे। बता दें कि पराग और विजया शुरुआत से मस्क के निशाने पर थे। उन्होंने दोनों पर फेक अकाउंट्स की संख्या को लेकर निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था।
ब्लू टिक के देने होंगे पैसे
एलन मस्क ने ट्विटर पर कंट्रोल लेते ही कई बदलाव कर रहे हैं। अब यूजर्स को ब्लू टिक के लिए पैसे देने होंगे। मस्क ने खुद इसका ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि ब्लू टिक यूजर्स को हर महीने 8 डॉलर चुकाने होंगे।
कैरेक्टर सीमा बढ़ सकती है
ट्विटर कई बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इसमें कैरेक्टर की सीमा अबतक 280 है। जिसे बढ़ाने या सीमा खत्म करने पर विचार चल रहा है। वहीं एडिट बटन भी जल्द लाया जा सकता है। कंटेंट के संबंध में एलन मस्क ने कहा कि इस पर एक काउंसिल बनाई जा रही है। इस काउंसिल से पहले कंटेंट के संबंध में कोई फैसला नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क का कर्मचारियों की छंटनी की योजना है। फिलहाल कंपनी में 7500 कर्मचारी हैं। इनमें 50 फीसदी की छंटनी की अटकलें लगाई गई हैं।
ट्विटर पर सबसे ज्यादा किसके फॉलोअर्स?
वहीं ट्विटर पर एलन मस्क के फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन से अधिक हो चुकी है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर मस्क से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, सिंगर जस्टिन बीबर, कैटी पेरी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फॉलोअर्स 100 मिलियन से ज्यादा हैं।
नाम
|
फॉलोवर्स (मिलियन)
|
बराक ओबामा
|
133.4 मिलियन
|
एलन मस्क
|
113.9 मिलियन
|
जस्टिन बीबर
|
113.8 मिलियन
|
कैटी पेरी
|
108.8 मिलियन
|
रिहाना
|
107 मिलियन
|
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
|
104.4 मिलियन
|
टेलर स्विफ्ट
|
91.6 मिलियन
|
लेडी गागा
|
84.9 मिलियन
|
नरेंद्र मोदी
|
84 मिलियन
|
एलेन डीजेनेरेस
|
77.1 मिलियन
|
Posted By: Kushagra Valuskar
- Font Size
- Close