एक तरफ जहां भारत में पिछले दिनों 59 चायनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने PUBG पर रोक लगा दी। इस प्रतिबंध के पीछे कारण इस गेम का एडिक्टिव होना बताया है। पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका ऐलान करते हुए कहा कि पबजी मोबाइल पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया जा रहा है। PTA को यह कदम इस गेम के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाना पड़ा। अपने ट्वीट में इसने लिखा है, 'लगातार समाज के अलग-अलग वर्गों से मिल रही शिकायतों के बाद इसे अस्थायी रूप से निलंबित किया जा रहा है।'
हालांकि, पबजी ने हाल ही में गेमप्ले मैनेजमेंट सिस्टम जारी किया था जिसमें यूजर्स को हेल्दी गेमिंग बिहेवियर्स के अलावा गेमर्स को ब्रेक लेने का अलर्ट भी जारी किया जाता है। इसमें यूजर को दो घंटे से ज्यादा होने पर ऐप खुद ब खुद ही गेम को ब्लॉक कर देती है ताकि यूजर रिलेक्स हो सके।
पाकिस्तान में गेम पर लगी अस्थायी रोक से पहले अथॉरिटीज 10 जुलाई से लोगों का फीडबैक ले रहे थे और इसके बाद इस पर रोक का फैसला लिया गया। पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार गेम को लेकर लगातार लोग शिकायतें कर रहे थे और इन शिकायतों के आधार पर ही कदम उठाया गया है।
Twitter पर ट्रेंड करने लगा #pubgban, लोगों ने खूब की मस्ती
पाकिस्तान सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद भारत में भी ऐसे ही कदम की मांग उठने लगी। सोशल मीडिया में यूजर्स एक के बाद एक पोस्ट कर इस पर प्रतिबंध की मांग करने लगे।
एक यूजर स्वाति ने ट्वीट कर लिखा, ये भेदभाव क्यों।
Tiktokers asking government why not #pubgban pic.twitter.com/Wlxu4ITpl9
— Swati Hirani 👉👈 (@SwatiHirani1) June 30, 2020
वहीं एक यूजर ने अनिल कपूर की फिल्म का सीन शेयर करते हुए लिखा है, बोलने दे.. तकलीफ हुआ है बेचारों को।
#tiktokers are Demanding to
ban #pubg
While Pubg players:#pubgban pic.twitter.com/lO2bE5VnfS
— 𝙃𝘼𝙍𝙎𝙃 𝙑𝘼𝙍𝘿𝙃𝘼𝙉 𝙎𝙄𝙉𝙂𝙃 🇮🇳 (@HVS_Ke_Memes) June 30, 2020
देखिए ऐसे ही मजेदार मीम्स
#pubgban On Trending
PUBG Players : pic.twitter.com/ybs4tIcwGS
— Epic_Boy★ (@Vishalrajput103) June 30, 2020
-----------
#pubgban is trending on twitter
Meanwhile 1/2gb ram phone vale:- pic.twitter.com/cMfgaF4yJu
— 々TANGENT々🇮🇳 (@pra_tea_k) June 30, 2020
-----------
After seeing #pubgban is trending
Le china:- pic.twitter.com/jdRM1Sziju
— Paapi Gudiya😎 (@epic_meme00) June 30, 2020
Posted By: Ajay Kumar Barve
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे