Science News: अंतरिक्ष में कई ऐसी खगोलीय वस्तुएं हैं, जिनके बारे में लोग कम जानते हैं। इनमें से एस्टेरॉयड ऐसे खगोलीय पिंड है, जो लगातार धरती के करीब से गुजर रहे हैं। अब नासा ने एक चेतावनी जारी की है। एजेंसी के अनुसार, धरती की ओर 72 फीट के क्षुद्रग्रह आने वाला है। इसकी गति 21,744 किमी प्रति घंटा है।

प्लेन के बराबर एस्टेरॉयड

नासा ने 2022 YR1 एस्टेरॉयड के पृथ्वी के पास से गुजरने की बात कही है। अंतरिक्ष एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में जानकारी दी गई है। क्षुद्रग्रह का आकार प्लेन के जितना बड़ा बताया जा रहा है। यह 1 जनवरी 2023 को पृथ्वी के पास से गुजरेगा।

पृथ्वी के करीब से गुजरेगा

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार, एस्टेरॉयड का साइज 72 फीट है। यह 21744 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धरती की ओर आ रहा है। नासा ने कहा है कि इससे धरती पर कोई खतरा नहीं है। यह धरती के करीब से गुजर जाएगा। जब लोग न्यू ईयर के जश्न में डूबे होंगे, तब यह पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरेगा।

नासा कर रहा ट्रैक

दिशा और स्पीड को ट्रैक करने के लिए नासा ने टेलीस्कोप और सैटेलाइट तैनात किए हैं, ताकि सटीक जानकारी एजेंसी को मिलती रहे। अगर किसी कारण से एस्टेरॉयड धरती से टकरा जाता है, तो विनाशकारी साबित होगा। इसकी टक्कर इतनी प्रभावशाली हो सकती है, जिसका असर दुनिया पर पड़ सकता है। वहीं एक क्षुद्रग्रह 2022 YS6 पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह 1,79,0000 किमी की सबसे करीबी दूरी से होकर गुजरेगा। इसकी गति 34956 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है।

Posted By: Kushagra Valuskar

  • Font Size
  • Close